बड़ी करवाई : रणवीर सेना के सक्रिय सदस्य रहे और 22 वर्षो से फरार इनामी वारंटी नीलू सिंह गिरफ्तार
गया। बिहार के गया में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रणवीर सेना के सक्रिय सदस्य रहे और 22 वर्षो से फरार इनामी वारंटी नीलू सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसकी जानकारी गया के एसएसपी आशीष भारती ने दी है।
एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि 14 फरवरी 2021 को वादी विरज यादव की पुत्री की हत्या नक्सलियों के समूह द्वारा कर दिए जाने के आरोप में ऑती थाना अंतर्गत एक लिखित आवेदन दिया गया था, जिसके आधार पर ऑती थाना में कांड संख्या 22/2001 27 आर्म्स एक्ट एवं 17 सीएल एक्ट दर्ज कर कांड का अनुसंधान प्रारंभ किया गया.
इसी क्रम में ऑती थाना द्वारा इस कांड के फरार वारंटी अभियुक्त नीलू सिंह उर्फ अरविंद शर्मा को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। उल्लेखनीय है कि इनके विरोध इस कांड में पूर्व में कुर्की उपरांत आरोप पत्र संख्या 30/9 इन्हें फरार दिखाते हुए न्यायालय में समर्पित किया गया था।
जिसके आलोक में गिरफ्तारी हेतु पूर्व में इनाम भी घोषित किया गया था। यह रणवीर सेना के सक्रिय सदस्यों में से एक थे। घटना के प्रतिवेदित होने के बाद से ही यह अभी तक फरार चल रहा था और बगल के जिला औरंगाबाद में छुप कर रह रहा था, जिसे पुलिस को कई वर्षो से तलाश थी।
..


गया। बिहार के गया में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रणवीर सेना के सक्रिय सदस्य रहे और 22 वर्षो से फरार इनामी वारंटी नीलू सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसकी जानकारी गया के एसएसपी आशीष भारती ने दी है।

गया। बिहार के गया में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए झपट्टा मार गिरोह के चार अपराध कर्मियों को गिरफ्तार किया है. इसकी जानकारी एसएसपी आशीष भारती ने दी है.
गया। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र जी के जन्मोत्सव के अवसर पर श्री आदर्श लीला समिति के तत्वाधान में गया महानगर के आजाद पार्क के मुख्य द्वार पर इलाहाबाद से आयी झांकी ने अपनी प्रस्तुती दी।
गया। जिला के अतरी प्रखंड में अवस्थित महांचक गांव से राम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य शोभा यात्र निकाली गई जिसमें महांचक ग्राम के साथ-साथ अन्य गांव के हजारों लोग सम्मिलित हुए। इस शोभायात्र की शुरूआत महांचक से होकर लगभग 5 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए सिढ़ सिवाला में समाप्त किया गया.

गया/फतेहपुर। फतेहपुर पुलिस, गुरपा ओपी, एसएसबी द्वारा फतेहपुर थाना क्षेत्र में रामनवमी को लेकर शांति एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए फ्लैग मार्च निकाला गया।
गया। शहर के बागेश्वरी स्थित एक निजी भवन में श्री रामनवमी पूजा समिति गयाजी के सदस्यों द्वारा प्रेस वार्ता किया गया. इस दौरान श्री रामनवमी पूजा समिति गयाजी के सदस्यों ने प्रेस वार्ता कर कहा कि कल रामनवमी पर्व में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो पूरे बिहार में सबसे बड़ा शोभायात्रा रहेगा। पूरे शहर को भगवा में बना दिया गया है और भगवा झंडा से पूरे शहर को सजा दिया गया है।

गया। बिहार के गया में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इमामगंज थाना अंतर्गत बम विस्फोट मामले में 24 घंटे के अंतराल तीन अपराध कर्मियों को दबोचा है। इसकी जानकारी एसएसपी आशीष भारती ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दिया है।
Mar 31 2023, 20:50
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
74.5k