भगवान श्री राम के नाम का विशेष महत्व है : गोदाम्बा वैष्णवी
अरवल : जिला के किंजर में भगवान श्री राम का नाम ही अपने आप में एक अभिमंत्रित मंत्र है। भगवान राम के नाम में अपार शक्ति है जो भी राम भक्त उनके ऊपर पूरे श्रद्धा और विश्वास के साथ भरोसा करता है। उसके हर विघ्न और बाधाएं दूर हो जाती है। उक्त बातें अयोध्या से श्री राम कथा वाचन करने आई सुश्री गोदाम्बा वैष्णवी ने रामकथा के पहला दिन उपस्थित सैकड़ों राम भक्तों को संबोधित करते हुए कही।
![]()
उन्होंने राम कथा के पहला दिन राम कथा का श्रीगणेश करते हुए मंत्रोच्चारण के बाद श्री राम के नाम का विस्तार पूर्वक चर्चा किया कई तरह के उदाहरण दिए। वही महाकवि तुलसीदास जी के जीवन पर श्री राम का प्रभाव एवं उनके द्वारा आज से पांच सौ वर्ष पूर्व की गई रामचरित्र मानस की विस्तार से चर्चा की।
इस मौके पर पूरा पंडाल राम भक्तों से खचाखच भरा हुआ था। लगभग चार घंटे तक महिला पुरुष श्रद्धालु ने संगीतमय राम कथा का वाचन सुना।
इस मौके पर आयोजक गौतम शर्मा सोनू कुमार श्रीराम शर्मा संतोष कुमार शर्मा आदि। काफी सक्रिय दिखे वहीं महिलाओं के पंडाल में सोनम कुमारी शालिनी सिन्हा सोनी शर्मा सुनीता शर्मा काफी सक्रियता के साथ व्यवस्था का देखरेख में व्यस्त दिखी।
जहानाबाद से बरुण कुमार





। बहुत ही मनमोहक दृश्य था बच्चों के अभिभावक भी इस मौके पर मौजूद थे।



Mar 29 2023, 18:49
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
12.3k