गया: नगर पंचायत के उपाध्यक्ष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कार्यपालक पदाधिकारी और अध्यक्ष पर मनमानी का लगाया आरोप लगाया
![]()
गया/डोभी: शनिवार को प्रेस रिलीज जारी कर नप उपाध्यक्ष योगेन्द्र यादव ने कहा कि डोभी नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी और अध्यक्ष बिना जानकारी दिए स्थायी सशक्त कमिटि का बैठक कराया जा रहा है।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उपाध्यक्ष को इग्नोर कर अध्यक्ष और कार्यपालक पदाधिकारी कार्य योजना चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब से निर्वाचित हुए हैं तब से महीना में एक बार कार्यपालक पदाधिकारी कार्यालय आते हैं।
जबकि कभी फोन से बात करने की कोशिश की जाती है तो संतोषजनक जबाव भी नहीं देते हैं। प्रेस रिलीज में कहा गया है कि डोभी नगर पंचायत के अंतर्गत 11 वार्ड हैं। सभी वार्डो में डोर टू डोर कूड़ा उठाने के लिए टेंडर निकला था। 17 मार्च को निविदा लोड करने की तिथि जारी की गई थी लेकिन बिना निविदा जारी किए गए ही टेंडर जारी कर दिया गया। उपाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि यहां कितने दैनिक कर्मचारी हैं। ट्रैक्टर पर कितने सफाई मजदूर हैं। सभी का मास्टर रोल मांगी गई तो बोर्ड की बैठक में उसका ब्योरा नहीं दिया गया।
इतना हीं नहीं नक्सा पास कराने के नाम पर भी जबरदस्ती रूपए की वसूली की जा रही है। उपाध्यक्ष ने कार्यपालक पदाधिकारी और अध्यक्ष कार्यों की जांच की मांग की है।
इस मामले में कार्यपालक पदाधिकारी संतोष कुमार रजक ने सफाई देते हुए बताया की उप मुख्य पार्षद बैठक का पत्र लेने से इंकार कर गए है। उनके द्वारा कोई सूचना नहीं मांगी गई है। सुखा और गिला कचड़ा उठाव के लिए टेंडर का समय 30 मार्च तक कर दिया गया है। रिपोर्ट: महेंद्र कुमार।




गया/आमस। आमस थाना क्षेत्र के रेगनिया गांव से पुलिस ने पिस्टल के साथ फोटो वायरल करने के मामले में एक युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर पिस्टल लेकर एक युवक ने अपना फोटो वायरल किया था।
गया। शहर के गेवाल बीघा के रहने वाले दिनेश कुमार यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि उन पर मनोज कुमार के द्वारा मारपीट और रंगदारी मांगने का जो आरोप लगाया गया है वह गलत है और उन्होंने कहां कि झूठा मुकदमा मेरे खिलाफ दर्ज कराया है.

गया। शहर के गांधी मैदान स्थित गांधी मण्डप में भारतीय जनता पार्टी नगर प्रखण्ड दक्षिणी मण्डल के आठ शक्ति केन्द्र प्रमुखो की बैठक हुआ। जिसमें बूथ कमिटी के सत्यापन एवं पन्ना प्रमुखों का सत्यापन किया गया
Mar 25 2023, 21:34
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
37.9k