गुरुआ में एक युवक की हुई संदेहात्मक मौत
![]()
गया/गुरुआ। जिले के गुरुआ बाजार के कोइरीटोला मुहल्ले के एक युवक की संदेहात्मक मौत हो गई। युवक की मौत होने के बाद लोगो के बीच कई तरह की चर्चाएं सुनी जारही है।
वही, स्थानीय पुलिस भी घटना की जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार कोइरीटोला मुहल्ले के प्रकाश सोनार का करीब तीस वर्षीय पुत्र राकेश कुमार की गत दिन तवियत खराब हुई थी। परिजनों ने युवक का उपचार कराने के लिए गया ले गए। तबियत खराब होने के दूसरे दिन शनिवार को उपचार के क्रम में युवक की मौत हो गई।
युवक का शव घर आते ही मचा हाहाकार युवक का शव घर आते ही घर मे हाहाकार मच गई। मृतक के माता-पिता, बहन, पत्नी एवं दो मौसम बच्चो का रो रो कर बुरा हाल हो गया। परिजनों को रोते-बिलखते देख मुहल्ले के लोग भी रो पड़े। युवक की मौत की खबर मिलते ही व्यवसायियो में छाई उदासी राकेश की मौत की सूचना मिलते ही गुरुआ बाजार के व्यवसायियो में उदासी छा गई। मृतक व्यवसायियो का काफी चहेता माना जाता था।
मृतक अपने पिकअप वाहन से व्यवसायियो का सामान लोड कर गया से गुरुआ लाता था। हालांकि फिलहाल काम को बंद कर दिया था। दो भाइयो में सबसे बड़ा था युवक मृतक अपने दो भाइयो में सबसे बड़ा था।
छोटा भाई बाहर में रहकर काम करता था। तीन बहन में एक बहन की शादी हो चुकी है। मृतक के पत्नी के अलावे दो छोटे छोटे बच्चे है। पुलिस कर रही है जांच युवक का शव घर आते ही स्थानीय पुलिस भी मृतक के घर पहुँच गई। मृतक के परिजनों से घटना की जानकारी ली।
थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि युवक की मौत कैसे हुई। इसकी जांच पुलिस कर रही है।




गया/आमस। आमस थाना क्षेत्र के रेगनिया गांव से पुलिस ने पिस्टल के साथ फोटो वायरल करने के मामले में एक युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर पिस्टल लेकर एक युवक ने अपना फोटो वायरल किया था।
गया। शहर के गेवाल बीघा के रहने वाले दिनेश कुमार यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि उन पर मनोज कुमार के द्वारा मारपीट और रंगदारी मांगने का जो आरोप लगाया गया है वह गलत है और उन्होंने कहां कि झूठा मुकदमा मेरे खिलाफ दर्ज कराया है.

गया। शहर के गांधी मैदान स्थित गांधी मण्डप में भारतीय जनता पार्टी नगर प्रखण्ड दक्षिणी मण्डल के आठ शक्ति केन्द्र प्रमुखो की बैठक हुआ। जिसमें बूथ कमिटी के सत्यापन एवं पन्ना प्रमुखों का सत्यापन किया गया
गया। बिहार के गया में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए समेकित जाँच चौकी डोभी पर अवैध वसूली करने वाले दो होमगार्ड जवान समेत 4 लोगों को गिरफ्तार कर गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। इसकी जानकारी गया के एसएसपी आशीष भारती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी है।

Mar 25 2023, 21:13
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
18.2k