नवादा: जिले में रामनवमी, रमजान, चैती छठ व्रत और काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्द वातावरण में मनाने के लिए महत्त्वपूर्ण निर्देश जारी
नवादा: जिले में रामनवमी, रमजान, चैती छठ व्रत और काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्द वातावरण में मनाने के लिए आज जिलाधिकारी नवादा श्रीमती उदिता सिंह एवं पुलिस अधीक्षक नवादा श्री अम्ब्रीष राहुल ने संयुक्त रूप से नेमदारगंज थाना और सिरदला थाना में शांति समिति के सम्मानित सदस्यों को मार्गदर्शन दिये। आज अकबरपुर, थाली, गोविन्दपुर, नेमदारगंज थाना के संबंधित जन प्रतिनिधियों/शांति समिति के सदस्यों को सभी पर्व/त्योहार को भाईचारे के वातावरण में मनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।
उन्होंने कहा कि आपके सहयोग की सतत् आवश्यकता है। आपकी पहुंच अधिक से अधिक लोगों के बीच है। शोभा यात्रा निकालने के पूर्व लाईसेंस लेना अनिवार्य है। सभी लाईसेंसधारी आयोजक निर्धारित रूट और समय का अनुपालन अवश्य करेंगे।
शांति समिति के सदस्यों ने भी कहा कि पूर्व की भांति रामनवमी पर्व में भी अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन नहीं होगा और डीजे को भी जुलूस में सम्मिलित नहीं किया जायेगा। मोटरसाईकिल को भी प्रतिबंधित किया गया है।
डीएम श्रीमती सिंह ने कहा कि लाईसेंस में दिये गए सभी शर्ताें का अनुपालन करेंगे और प्रत्येक आयोजक अपने-अपने स्तर से 50 सक्रिय युवाओं को वाॅलेन्टियर के रूप में शामिल करेंगे। जिन्हें पहचान के लिए बैच अवश्य देंगे। उन्होंने कहा कि शांति समिति के सदस्य भी जुलूस/मस्जिद के पास अवश्य उपस्थित रहेंगे। उन्होंने पर्व/त्योहार में मिठास बनाये रखने के लिए कई महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिये।
उन्होंने कहा कि कोविड के बाद हम जिलेवासियों को नया इतिहास लिखना है, रमजान, छठ वर्त और रामनवमी से ही इसकी शुरूआत करनी है। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील स्थलों पर जिला प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। सभी छोटी घटनाओं को भी सूचना संबंधित अधिकारियों को ससमय अवश्य दें। अफवाहों पर ध्यान नहीं दें। 90 प्रतिषत घटनाएं अफवाहों के कारण ही घटित होती है। सोशल मीडिया पर भी जिला प्रशासन की पैनी नजर है। युवाओं को इसके लिए जागरूक करने के लिए कहा गया।
पुलिस अधीक्षक नवादा ने होली और शवेबारात को शांतिपूर्ण और भाईचारे के वातावरण में मनाने के लिए सभी शांति समिति के सम्मानित सदस्यों को धन्यवाद दिये। उन्होंने कहा कि आम लोगों का सभी पर्वाें और त्योहारों में अपेक्षित सहयोग जरूरी है। अफवाहों से शांति भंग होती है। सोशल साईट पर लागातार माॅनेटरिंग किया जा रहा है। अफवाह होने पर संबंधित अधिकारियों से इसका खंडन करायें।
शांति समिति के सभी सदस्यों ने एक स्वर से कहा कि हमलोगा शांति व्यवस्था जिले में कायम रहने के लिए जिला प्रशासन से कदम से कदम मिलाकर चलेंगे। दिये गए सभी निर्देशों का अनुपालन होगा। सभी जुलूस शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में निकाली जायेगी। कुछ सदस्यों ने कहा कि शराब बुराईयों की जड़ है। इसे जड़मूल से समाप्त किया जाय। छठ व्रत बहुत ही पवित्र त्योहार है, जिसमें सभी धर्माें के लोग सम्मिलित होते हैं।
श्री आदित्य कुमार पियूष अनुमंडल पदाधिकारी रजौली ने शांति समिति के सदस्यों को लाईसेंस के साथ दिये जा रहे शर्ताें के संबंध में अवगत कराये।
उन्होंने कहा कि जुलूस में अष्लील गाना नहीं बजेगा, जिससे किसी जाति या सम्प्रदाय भावना को ठेस पहुंचे। शरारती तत्वों पर कठोर कार्रवाई की जायेगी। सभी आयोजक भी अपने स्तर से वीडियोग्राफी अवश्य करायेंगे। असमाजिक तत्वों पर जिला प्रशासन की पैनी नजर रहेगी।
नेमदारगंज और रजौली थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक में पुलिस उपाधीक्षक रजौली, जिला सूचना एवं जन सम्पर्क पदाधिकारी श्री सत्येन्द्र प्रसाद, संबंधित थानाध्यक्ष, अंचलाधिकारी के साथ-साथ काफी संख्या में शांति समिति के सदस्य एवं सम्मानित जन प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।
Mar 25 2023, 18:54