मुंबई में अवैध 'दरगाह' पर चला शिंदे सरकार का बुलडोजर, राज ठाकरे की चेतावनी के बाद कार्रवाई
#maharashtra_police_deploy_after_mns_chief_raj_thackeray_claims
![]()
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने बुधवार को दावा किया था कि मुंबई में माहिम तट पर एक ‘अवैध दरगाह’ बन गई है। राज ठाकरे ने चेतावनी देते हुए कहा था कि दरगाह को तुरंत ध्वस्त नहीं किया गया तो उसी जगह पर वो भव्य गणपति का मंदिर बनाएंगे। राज ठाकरे की चेतावनी के बाद मुंबई में माहिम बीच पर निर्माणाधीन दरगाह को ध्वस्त किया जा रहा है। मुंबई के माहिम समुद्र तट पर भारी पुलिस तैनाती के बीच कथित तौर पर अतिक्रमित स्थल पर बनी दरगाह को हटाने का अभियान शुरू हो गया है। अतिक्रमण स्थल को बुलडोजर के जरिए तोड़ा जा रहा है। नगर निगम की टीम भी भी इसे ध्वस्त कर रही है। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
राज ठाकरे ने बुधवार को गुड़ी पड़वा के मौके पर शिवाजी पार्क में अपनी रैली के दौरान एक क्लिप चलाया था और दावा किया कि मुंबई में माहिम तट पर एक ‘अवैध दरगाह’ बन गई है।उन्होंने ड्रोन से ली गई तस्वीर का हवाला देते हुए कहा कि आखिर किसकी दरगाह बनाई जा रही है। अगर उस दरगाह को तुरंत ध्वस्त नहीं किया गया तो उसी जगह पर वो भव्य गणपति का मंदिर बनाएंगे।क्लिप के जरिए दावा किया कि माहिम तट के पास दरगाह बनाया जा रहा है। पहले तो इस जगह पर कुछ भी नहीं था। अगर इस अवैध निर्माण पर रोक नहीं लगी तो वो उसे ध्वस्त करने से नहीं हिचकेंगे।
यह वीडियो एमएनएस के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में बताया गया है कि समंदर के बीच में नए हाजी अली दरगाह को बनाया जा रहा है। दिन के उजाले में अवैध निर्माण किया जा रहा है। लेकिन पुलिस और नगरपालिका के अधिकारियों को यह सब दिखाई नहीं दे रहा है।
Mar 23 2023, 12:08