*11 .40 से 12.55 तक कशल स्थापना का शुभ मुहूर्त*
नितेश श्रीवास्तव
भदोही। जिले के ज्योतिष ने बताया कि वासंतिक नवरात्र के पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम दिन शैलीपुत्री स्वरुप घट स्थापना का विधान है। 22 मार्च को पहले दिन घट स्थापना, देवताओं का आह्वान,आसन, एवं अर्घ्य देने का अभिजीत मुहूर्त 11.40 से 12.25 बजे तक बीच है। हालांकि इस दिन रात 9.24 बजे तक घट स्थापना किया जा सकता है।
देवी भक्तों को मां का पूजन षाडोपचार विधि से करना चाहिए। यथा संभव दुर्गा सप्तशती का पाठ स्वयं या योग्य पुरोहित से करना चाहिए। बिल्वपत्र, शमी पत्र लालकने चमेली के फूल का प्रयोग करना चाहिए। मां की संध्या आरती 14 चरणों में करनी चाहिए। इसमें चार बार मां के चरणों, दो बार नाभि, एक बार मुख, व सात बार संपूर्ण शरीर की आरती करनी चाहिए।
इस नवरात्र में चार सर्वार्थ सिद्धि योग
पंडितों के अनुसार अबकी बार के वासंतिक नवरात्र में चार सर्वार्थ सिद्धि, चार रवि योग,दो अमृत सिद्धि व एक गुरु पुष्य योग सहित कुल 11 शुभ योग है। इसमें वाहन, मकान, भूमि, भवन, वस्त्र, आभूषण की खरीदारी बेहद शुभ व खास है।

Mar 16 2023, 18:52