निजी वाहनों का सहारा,वो भी वसूल करते हैं मनमाना किराया
भदोही। एक तरफ जहां परिवहन सुविधाओं को बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ जिले में मुख्यालय से ही रोडवेज बस का संचालन नहीं होता। कहने के लिए 2008 से ही ज्ञानपुर में रोडवेज बस स्टेशन स्थित है, लेकिन शायद ही किसी दिन रोडवेज बसों के के दर्शन इस स्टेशन पर हो सके हों। हर रोज दूरदराज के क्षेत्रों से मुख्यालय में निजी वाहन चालक उनसे मनमाना किराया वसूलने से भी नहीं हिचकते।
ज्ञानपुर रोडवेज स्टेशन बदहाल है और उससे भी ज्यादा बदहाल है। यहां की परिवहन व्यवस्था मुख्यालय होने के कारण हर रोज हजारों लोग यहां आते हैं, लेकिन यहां से रोडवेज की बसों का संचालन ही नहीं होता। लोगों की जरूरतों को देखते हुए सन् 2008 में तत्कालीन परिवहन मंत्री उत्तर प्रदेश रामअचल राजभर ने ज्ञानपुर में रोडवेज बस स्टेशन का उद्घाटन किया था।
तब यहां से प्रयागराज, वाराणसी, मिर्जापुर और जौनपुर तक के लिए रोडवेज बसों का संचालन होता था। ऐसे में जिले के लोगों को मुख्यालय आने के लिए काफी सहूलियत मिलने लगी, लेकिन यह सिलसिला कुछ ही दिनों में थम गया और अचानक से ज्ञानपुर स्टेशन से रोडवेज का संचालन बंद कर दिया गया है।
Mar 16 2023, 16:44