*जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा सिविल डिफेंस वॉलिंटियर्स के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु की गई बैठक*
नितेश श्रीवास्तव
भदोही। जिलाधिकारी गौरांग राठी भदोही एवं डॉ अनिल कुमार भदोही पुलिस अधीक्षक व समस्त पुलिस और प्रशासनिक राजपत्रित अधिकारियों व सिविल डिफेंस सदस्यों के साथ नागरिक सुरक्षा संगठन के प्रभावी क्रियान्वय हेतु बैठक की गई।
आगामी त्यौहारों के दौरान सिविल डिफेंस की उपयोगिता हेतु थाना स्तर पर तत्काल एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर सिविल डिफेंस हेतु रजिस्टर्ड सभी सदस्यों को व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ने के लिए निर्देशित किया गया जिससे थाना क्षेत्र अंतर्गत लाभप्रद सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान हो सके।
सिविल डिफेंस हेतु रजिस्टर्ड किए गए सदस्यों को जिला प्रशासन द्वारा कैप व आईडी कार्ड का वितरण किया गया। सिविल डिफेंस/नागरिक सुरक्षा संगठन के उपयोगिता व प्रासंगिकता पर बल देते हुए बताया कि सिविल सोसाइटी जनता के द्वारा, जनता के लिए,जनता का मनोबल बनाए रखते हुए मानवीय या प्राकृतिक आपदा को रोकने या प्रभाव कम करते हुए प्रशासन व पुलिस की मदद करेंगे।
‘‘सिविल डिफेंस” खतरों के खिलाफ नागरिक आबादी की रक्षा करने और शत्रुता या प्राकृतिक आपदाओं के तत्काल प्रभाव से उबरने और इसके अस्तित्व के लिए आवश्यक शर्तों को प्रदान करने के उद्देश्य से मानवीय कार्यों के प्रदर्शन को दर्शाता है। सिविल डिफेंस में इंटरनेशनल सेट-अप है। यह मानवीय कार्य के रूप में माना जाता है। समाज में शांति, सौहार्द और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में नागरिक सुरक्षा संगठन की महत्वपूर्ण भूमिका है।
सिविल सोसाइटी के वॉलिंटियर्स मानव निर्मित और प्राकृतिक आपदाओं से बचाने में आपातकालीन संचालन सिद्धांतों - रोकथाम, शमन, तैयारी, प्रतिक्रिया या आपातकालीन निकासी व पुनर्वास के क्रियान्वयन में महती भूमिका निभायेंगे। सिविल डिफेंस का संगठन बाढ़, अग्निकांड, रोड एक्सीडेंट, भगदड़ आदि जैसे मानवीय व प्राकृतिक आपदाओं में मानव जीवन के बचाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
यह देश व समाज हेतु अवैतनिक सेवा है। साफ-सुथरी व स्वस्थ्य मानसिकता/नियत के लोगों से समाज हित में कार्य करने हेतु जनपदवासियों वॉलिंटियर्स के रूप में अपनी सेवा देने हेतु अपील किया। सभी सिविल डिफेंस वॉलिंटियर्स को आगामी पर्वो होली व शबे बारात को शान्तिपूर्ण व सकुशल सम्पन्न कराने में अपनी अमूल्य सेवाएं प्रदान करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।
Mar 06 2023, 19:18