होली पर्व को लेकर थाना परिसर मे शांति समिति की बैठक।
सुगौली चमपारण केसरी
होली पर्व एवं शब-ए-बरात. को लेकर रविवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें प्रखंड व नगर के दोनों समुदाय के जनप्रतिनिधियों व वुद्धिजीवियों ने हिस्सा लिया।
बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्रा आपसी सौहार्द व भाईचारे के साथ महान पर्व होली व शब-ए-बरात का पर्व अपसी भाईचारगी व शांतिपूर्ण माहौल में मनाये। होली को हुडदंग में नहीं बदले। उन्होंने आपसी सौहार्द बनाये रखने की अपील करते हुए कहा कि एक दुसरे को प्यार ,स्नेह का रंग-गुलाल लगाये। आपसी सौहार्द विगाडने वालों के बिरूध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं होलिका दहन के दौरान अग्नि सुरक्षा का ख्याल रखना है। वहीं शांति भंग करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। सीओ धर्मेन्द्र प्र.गुप्ता ने कहा कि दोनों समुदाय का पर्व एक साथ है।
जिसके लिए सबको सजग रहने की जरूरत है। दोनों पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाना है। वहीं डीजे से होने वाले नुकसान के संबंध में आवश्यक जानकारी दिया। उन्होंने डीजे और अश्लील गाने बजाने पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही। इसके साथ हीं शराब विक्री की सूचना भी देने की बात कही। वैसे प्रशासन की नजर हर गतिविधि पर रखी जाएगी। प्रशासन के साथ साथ सभी जनप्रतिनिधियों को सजग रहना होगा। होलिका दहन में स्थाई स्थान पर ही करे दोनो पर्व पर प्रशासन की नजर रहेगी एवं सुरक्षा का ख्याल रखना होगा।
पुलिस नीरिक्षक अभय कुमार ने कहा कि होली पर्व को को लेकर स्थानीय प्रशासन शख्त है। उन्होंने डीजे और लाउडस्पीकर नहीं बजाने की बात कही। होली को हुडदंग करने से बचने की हिदायत देते हुए कहा कि होली के रंग को बदरंग नही करना है। वहीं होली में संप्रदायिक सौहार्द विगाडने वालों के बिरूध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ हीं फेसबुक व व्हाट्सएप पर लोगों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि किसी तरह की सुचना व जानकारी के लिए मुझसे बात कर सकते है। रह हाल में होली को शांतिपूर्ण माहौल में मनाना है। मौके पर मौजूद लोगों ने भिन्न भिन्न समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया। जिसको लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
अधिकारियों ने कहा कि डीजे के साथ अगर कोई सरारती तत्वों नजायज माजमा बनाकर हुडदंग करते अथवा शराब के नशे मे पकडे जाते है तो कार्रवाई होना निश्चित है। मौके पर मुख्य पार्षद पति मो.अली हसन, उपमुख्य पार्षद पति विकास शर्मा, प्रदीप सर्राफ, रेयाजूल हक, अशोक गुप्ता, अरविंद यादव, नुरूलहोदा कुरैशी, श्याम शर्मा, रोबीन पासवान, अवधेश कुशवाहा, नईम खां, सोनालाल सहनी, रजनीश झा, अशोक सोनी, मुन्ना लाल साह, मधुरेन कुमार, अमर किशोर पटेल आदि लोग मौजूद थे।








Mar 05 2023, 20:22
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.6k