गया के शेरघाटी के नया बाजार में दो अलग-अलग जगहों पर 2 लोगों की चली गई जान, जांच में जुटी पुलिस
गया। बिहार के गया के शेरघाटी के नया बाजार में दो अलग-अलग जगहों पर 2 लोगों की जान चली गई। एक की जान तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से हो गई जबकि दूसरे की करंट लगने से होने की बात बताई जाती है। पहली घटना स्थानीय शहर के नया बाजार मुहल्ले में एक वाहन चालक की मौत करन्ट लगने की वजह से हो गई। फिलहाल जिसकी पहचान नहीं हो सकी है।
इस संबंध में लोगों ने बताया कि घटना के वक्त चालक वाहन के उपर चढ़कर रस्सी बांध रहा था। उस दरम्यान उपर से गुजर रही बिजली के तार के सम्पर्क में आकर नीचे गीर पड़ा। जिसे आस-पास के लोगों ने पास ही स्थित अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती करा दी। जहां जिसे मृत धोषित कर दिया गया। जबकि दूसरी घटना थाना से महज कुछ फर्लाग दूर तेज रफ्तार ट्रक से कुचल कर एक छात्रा की दर्दनाक मौत मौके पर हो गई। छात्रा की पहचान वीणा कुमारी, पुत्री अरविन्द पाण्डेय के तौर पर हुए है जो स्थानीय प्रखंड के दरना रोड की वासी थी।
जो घटना के वक्त घटना स्थल के आस-पास ही स्थित कोचिंग सेंटर से पढाई कर साइकिल से घर वापस लौट रही थी। बताया जाता है कि मृतक इन्टर की छात्रा थी। आक्रोशित लोगों ने घटना स्थल पर घटों यातायात अवरूद्ध रखा। घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडल पदाधिकारी शेरघाटी अनिल कुमार रमण एवं एसडीपीओ शेरघाटी डा0 के0 रामदास मौके पर दल बल के साथ पहुंचे। जिनके द्वारा मान-मनोबल के तदोपरान्त प्रदर्शन कारी माने तब जाकर पुलिस शव की पचनामा की औपचारिकता पूरा करते हुए शव को कब्जा में ली और अत्यंपरीक्षण हेतु अनुग्रह नारायण मेडिकल कॉलेज गया भेजा है। वही, दूसरी ओेर पुलिस घटना के जिम्मेदार वाहन को कब्जे लेकर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
रिपोर्ट : अरविंद कुमार सिंह।


गया। बिहार के गया के शेरघाटी के नया बाजार में दो अलग-अलग जगहों पर 2 लोगों की जान चली गई। एक की जान तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से हो गई जबकि दूसरे की करंट लगने से होने की बात बताई जाती है। पहली घटना स्थानीय शहर के नया बाजार मुहल्ले में एक वाहन चालक की मौत करन्ट लगने की वजह से हो गई। फिलहाल जिसकी पहचान नहीं हो सकी है।

गया। जनता दल यूनाइटेड प्रदेश द्वारा पूरे बिहार में अनुमंडल स्तरीय भीम चौपाल लगाकर भीम संवाद कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उसी क्रम में बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी आज गया जिले के संग्रहालय में हो रहे भीम संवाद कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे तो छात्र जदयू मगध विश्वविद्यालय अध्यक्ष उत्तम कुशवाहा ने अपने नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ जिंदाबाद के नारों व माला पहनाकर, पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित करते हुए उनका जोरदार स्वागत किया।
गया/डोभी। डोभी प्रखंड मुख्यालय के सभा भवन में बिहार महादलित विकास मिशन के तहत सभी विकास मित्रो को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। जिसमे प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीव कुमार झा, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी अमितेश कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी सुमेश्वर प्रसाद मेहता, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी निधि कुमारी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी मानपुर प्रेरणा रानी और पीएचसी डोभी के चिकित्सक रजनीश कुमार देव उपस्थित दिखे।
गया/फतेहपुर। होली एवं शब ए बरात त्योहार में शांति ब्यवस्था बनाये रखने के लिए फतेहपुर थाना परिसर में शनिवार को जनप्रतिनिधियो के साथ शांति समिति की बैठक आयोजित किया गया। बैठक में बीडीओ, थानाध्यक्ष, सीओ ने जनप्रतिनिधियो से त्योहार में शांति ब्यवस्था कायम रखने में सहयोग का अपील किए।
गया। शहर के नैली रोड खटकाचक एवं दुबहल स्थित श्री शिक्षा निकेतन स्कूल में बीते दिन हुए वार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया एवं होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। वार्षिक परीक्षा में सफल सभी छात्रों को अंक प्रमाण पत्र के साथ कक्षा प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को मेडल व पुरस्कार दिया गया।
गया/डोभी। बीआरसी भवन डोभी के मुख्य द्वार पर बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के शिक्षकों के द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन शनिवार के किया गया। धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता डोभी प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार यादव के द्वारा किया गया।
गया/गुरुआ। गुरुआ प्रखंड मुख्यालय के सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी गया के निर्देश पर एसडीआरएफ के इंस्पेक्टर कुमार नीलू के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों को भुकम्प से बचाव करने को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। एसडीआरएफ की टीम ने मॉक ड्रिल भी कराया। एसडीआरएफ के इंस्पेक्टर ने बताया कि इस प्रशिक्षण में जनप्रतिनिधियों को भुकम्प आने के बाद अपनी जान माल की सुरक्षा कैसे करे?
गया/बाराचट्टी। बिहार लोजपा प्रदेश सद्स्यता प्रभारी संजय रविदास ने शनिवार को बाराचट्टी प्रखंड के हॉहेसाड़ी गांव निवासी ग्रामीण लोजपा के पूर्व पंचायत अध्यक्ष केदार पासवान के आवास पर असामयिक निधन हो जाने के कारण उनके शोकसंप्त परिजनों से मिले।
गया/डोभी। दो वाहनों की आमने सामने टक्कर गया डोभी सड़क मार्ग के बजौरा मोड़ के समीप हो गई। इस घटना में दोनो वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। घटना शुक्रवार की रात्रि की बताई जाती है। क्षतिग्रस्त वाहनों को शनिवार की दोपहर तक हटाया नहीं गया।
Mar 05 2023, 17:15
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
16.9k