दुमका : छात्र चेतना संगठन का 25 वां स्थापना दिवस समारोह सम्पन्न
2030 तक 1000 छात्रों की प्रतिभा को निखारने का लक्ष्य - हिमांशु मिश्रा
दुमका : छात्र चेतना संगठन का 25 वां स्थापना दिवस समारोह सोमवार को यज्ञ मैदान में मनाया गया। समारोह में संताल परगना के सभी छह जिलों के अलावा राज्य के अन्य जिलों एवं पडोसी राज्यों से भी संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का जुटान हुआ।
इस अवसर पर युवाओं ने शहर में मोटरसाईकिल रैली निकाली और महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। रैली शहर के मुख्य मार्गो से होती हुईं वापस यज्ञ मैदान पहुंची जहां चन्द्रशेखर आजाद सहित झारखंड के गुमनाम शहीदों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। संगठन के केंद्रीय प्रमुख हिमांशु मिश्रा, केंद्रीय सलाहकार डा0 आर के नीरद, प्रदेश अध्यक्ष डॉ हनीफ एवं केंद्रीय समिति सदस्य पूनम शेखर ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
समारोह में छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। वहीं आदिवासी बालिकाओं द्वारा परंपरागत नृत्य प्रस्तुत किया गया और संगठन से जुड़ी छात्राओं द्वारा क्षेत्रीय खोरठा नृत्य की प्रस्तुति दी। केंद्रीय अध्यक्ष हिमांशु मिश्रा ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन का 25 वां स्थापना दिवस पर भारत के पुरातन संस्कृति, सभ्यता और भारत के पुनर्निर्माण को संकल्पित हैं।
भारत के महान क्रांतिकारी पंडित चंद्रशेखर आजाद ने जिस महान भारत के सपनों को देखा था आज वह समय आ गया है आज हम इस अवस्था में खड़े हैं जहां हम उनके इस पावन और महान सपने को साकार कर सकते हैं उस महान लक्ष्य तक पहुंचने के लिए हमें जाति धर्म और लिंग भेद से उपर उठकर भारत में फैली विषमताओं और कुरीतियों को दूर करने के लिए काम करना होगा और इसे दूर करने का हमारे पास एक ही अस्त्र है शिक्षा।
कहा कि सभी बुराइयों की जड़ केवल और केवल अशिक्षा है। छात्र चेतना संगठन वैसे छात्र-छात्राओं का जिनकी उम्र सात से 15 साल तक है और उनके माता-पिता नहीं है या जिनके माता-पिता उनकी पढ़ाई की व्यवस्था करने में सक्षम नहीं है और बच्चा पढ़ना चाहता है तो उन सभी बच्चों की प्रतिभाओं को निखारने के लिए संगठन अगले एक वर्ष में ऐसे 100 बच्चों को मदद करेगा। जो संख्या 2030 तक 1000 छात्रों की प्रतिभा को निखारने का लक्ष्य रखा गया है। संगठन के केंद्रीय सलाहकार डॉक्टर आर के नीरद ने कहा कि यह देश की आजादी का गौरव वर्ष से है जिसमें राष्ट्रीय चेतना के विकास के साथ-साथ अपने सांस्कृतिक गौरव और अपने गुमनाम नायकों को सामने लाने का संकल्प पूरे राष्ट्र ने लिया है। छात्र चेतना संगठन भी इस संकल्प के साथ है।
दूसरी महत्वपूर्ण बात यही किया साल छात्र चेतना संगठन का रजत वर्ष है। उन्होंने कहा कि युवाओं को रचनात्मक दिशा देना छात्र चेतना संगठन का मूल ध्येय है। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के तेजी से विस्तार तथा उससे उत्पन्न अवसर और चुनौतियों के प्रति युवाओं को आगाह करते हुए कहा कि राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रो डॉ0 हनीफ ने कहा कि छात्र चेतना संगठन एक गैर राजनीतिक संगठन है, जो युवाओं को नैतिक दिशा देने का काम करता है।
इससे 25 वर्षों के इस संगठन के अभियान का क्षेत्र के युवाओं पर बड़ा प्रभाव पड़ा है और इसकी रचनात्मक प्रतिभा निखरी है। इसी का प्रभाव है कि जिले के नोनीहाट की एक छात्रा, जिसके पिता साइकिल पर पावरोटी बेचते हैं, ने प्रथम प्रयास में ही बैंक पीओ की प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल की। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे शिक्षा का मतलब केवल नौकरी पाना ना समझे, बल्कि समाज और राष्ट्र के लिए काम करना सर्वोपरि है। जिला कार्यसमिति सदस्य दुर्योधन यादव ने कहा कि भारत विश्व गुरु तभी बन सकता है जब हम सभी इस देश की आत्मा हमें अन्न प्रदान करने वाले किसान को सम्मान दे ताकि उनका बेटा गर्व से कह सके कि किसान पुत्र है। देवघर जिला प्रमुख सुमन यादव ने कहा कि हमारी शिक्षा व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए कि छात्र पढ लिखकर बेरोजगार न हो।
राज्य और केंद्र सरकार मिलकर ऐसी रोजगार परक शिक्षा व्यवस्था का निर्माण करें कि युवाओं के समय व्यर्थ ना बीते। कार्यक्रम को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शिवनारायण कुमार ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम संचालन प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रशांत लायक ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन नगर महासचिव राकेश मिश्रा ने किया। कार्यक्रम के सफल संचालन में प्रांत समिति सदस्य अमन दुबे, जिला छात्रा प्रमुख मालोती टुडु, जिला कार्यसमिति सदस्य चंदन पाल, मृत्युंजय मिश्रा, गुलशन गुप्ता, श्याम राय, पिंटू मांझी, सदानंद बाबा, प्रशांत मंडल, प्रेम यादव, परमजीत झा, विवेक गुप्ता, लंबोदराय यादव, सुभाष लायक़, शुभम कुमार शर्मा, स्टेफन मरांडी, राजेश कुरेबा, हीरालाल यादव फुलीन मरांडी, बसंती टुडू ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
(दुमका से राहुल कुमार गुप्ता की रिपोर्ट)
Mar 03 2023, 21:09
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
23.0k