पुलिस पब्लिक के बीच जन सहभागिता को लेकर डोभी पुलिस ने निकाला बाइक रैली
गया/डोभी। बिहार पुलिस दिवस के अवसर पर डोभी थाना की पुलिस ने जन सहभागिता रैली एवं पुलिस पब्लिक मैत्री संवाद को लेकर मंगलवार को डोभी पुलिस बाइक रैली निकाला।
पुलिस ने रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक करने के साथ ही अपने प्रति विश्वास का भी प्रयास किया। यह कार्य डोभी थाना अध्यक्ष अजय कुमार के नेतृत्व में किया जा रहा है। इस दौरान एसआई सौरभ कुमार ने बताया कि ज्यादा से ज्यादा लोग पुलिस से जुड़ सके और पुलिस के प्रति लोगों को सकारात्मक सोच उत्पन्न हो।
साथ ही लोगों को पुलिस के प्रति मित्रवत भावना जागृत हो सके। वहीं महिला सिपाही साक्षी कुमारी ने महिलाओं को डोभी थाना में महिला हेल्प डेस्क की भी जानकारी दी। इसको लेकर वरीय पुलिस अधिकारी के दिशा निर्देश पर यह कार्य 20 फरवरी से 26 फरवरी 2033 तक पुलिस पब्लिक मैत्री कार्यक्रम चलाया जाएगा।
इसको लेकर डोभी थाना क्षेत्र के नगर पंचायत क्षेत्र डोभी के चतरा मोड़, केशापी , कंजियार, बकसोती सहित दर्जनों गांव में बाइक रैली निकालकर जन संवाद किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान एसआई पंकज कुमार सिन्हा, महिला सिपाही पूजा कुमारी, साक्षी कुमारी, चौकीदार भोला यादव सहित काफी संख्या में नगर वासी मौजूद हुए।
रिपोर्ट: महेंद्र कुमार।


गया/डोभी। बिहार पुलिस दिवस के अवसर पर डोभी थाना की पुलिस ने जन सहभागिता रैली एवं पुलिस पब्लिक मैत्री संवाद को लेकर मंगलवार को डोभी पुलिस बाइक रैली निकाला।

गया/डोभी। डोभी थाना क्षेत्र के विद्युत विभाग के जेई सर्वेश ने सोमवार की शाम बिजली चोरी को लेकर छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान डोभी के कुशा मोड़ के समीप टीवीएस शोरूम के मालिक अरविंद कुमार पिता तारकेश्वर शर्मा पर बिजली चोरी का आरोप लगाते हुए जुर्माना लगाया है।
गया। गरीबों के यहां अनाप-शनाप बिजली का बिल भेजा जा रहा है। गरीब आज बिजली बिल की समस्या से सबसे ज्यादा परेशान हैं। तमाम कोशिशों के बावजूद इस परेशानी से गरीबों को मुक्ति नहीं मिल रही है। इसके लिए सरकार को कैम्प लगाकर राहत दिलाना होगा।
गया। गया में प्रॉपर्टी डीलर की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई. अपराधियों ने सुबह के 6 बजे ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर हत्या कर दी. चंदौती थाने के समीप ही वारदात को अंजाम दिया गया. घटना की जानकारी के बाद सहायक पुलिस अधीक्षक सह विधि व्यवस्था डीएसपी भारत सोनी घटनास्थल पहुंचे थे.
गया। गया में भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के बिहार प्रदेश के नेता सह क्षेत्रीय प्रभारी राहुल रंजन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहां की बिहार में जब नवमी कक्षा के फेल उप मुख्यमंत्री और 5 विभाग के मंत्री बन सकता है तो एससी/एसटी जनजाति के मंत्री संतोष सुमन को क्यों ना बिहार के मुख्यमंत्री के दावेदार पेश किया जाए।
गया/आमस। बिहार पुलिस दिवस के अवसर पर आमस थाना की पुलिस ने जन सहभागिता रैली एवं पुलिस पब्लिक मैत्री संवाद को लेकर सोमवार को मोटरसाइकिल रैली निकाली गई पुलिस ने रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक करने के साथ ही अपने प्रति विश्वास जीतने का भी प्रयास किया।
गया/आमस। आमस प्रखंड क्षेत्र में संभावित पेयजल संकट को देखते हुए जिला पदाधिकारी डॉ त्यागराजन के आदेशानुसार आमस बीडीओ के द्वारा प्रखंड क्षेत्र में खराब चपाकल के सर्वे रिपोर्ट तैयार करने को लेकर विकाश मित्र, शिक्षा सेवक, जीविका कर्मी, पंचायत सचिव के साथ एक बैठक आयोजित किया गया।
गया/बाराचट्टी। बाराचट्टी पुलिस ने प्रखंड में बढ़ रहे सायबर क्राइम पर अंकुश लगाने के लिए मोटरसाइकिल से रैली निकाल कर जागरूकता अभियान शुरू किया है। जिसमे थाना पर तैनात सिपाही,चौकीदार, सब इंस्पेक्टर और थानाध्यक्ष ने हिस्सा लिया।
गया/गुरूआ। उत्तर प्रदेश के सारनाथ से पैदल तीर्थ यात्रा पर निकला दक्षिण दक्षिण कोरिया से 108 बौद्ध भिक्षुओ का दल महात्मा बुद्ध की हजारों साल पुरानी अस्थि लेकर सोमवार की सुबह गुरारू चौक होते हुए परैया की ओर रवाना हुए।
Feb 21 2023, 21:24
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
71.2k