आमस के मंझौलिया में शिव गुरु चर्चा एक आध्यात्मिक का किया गया आयोजन
गया/आमस। आमस प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय मंझौलिया के प्रांगण में रविवार को एक दिवसीय शिव चर्चा का आयोजन किया गया। जिसमे सैकड़ों शिव शिष्यों ने भाग लिया। दर्जनों लोगों ने देवाधिदेव महादेव का शिष्य बनकर खुद का अहोभाग्य माना।
एक दिवसीय शिव चर्चा में स्थानीय एवं दूसरे जिले के गुरू भाई बहनों ने अपने-अपने विचार व भजन प्रस्तुत कर लोगों को गुरू के प्रति समर्पित होना के लिए प्रेरित किया। मौके पर औरंगाबाद से आए शारदा सिंह,शिवपूजन सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि शिव को अपने गुरु मानने जीवन बहुत तरकी होती है। गुरू साहब हरीन्द्रानंद जी ने हम लोगों को तीन सूत्री करने पर बल दिया गया जिसमे पहला दया मांगना, दूसरा चर्चा करना, तीसरा नमः शिवाय मंत्र से प्रणाम करना बताया है
और कहा गया शिव जगत गुरू है अर्थात संसार के जितने भी लोग है सभी उनके शिष्य हैं। हम सदियों से उनका भगवान भाव से पूजा अर्चना करते आ रहे हैं। यदि हम उन्हें गुरू भाव से याचना पूर्वक दया मांगे तो हमारा कल्याण निश्चित होगा। यदि इस संसार के एक-एक लोग उन्हें शिष्य बनकर गुरु भाव दे तो पूरे जगत का कल्याण निश्चित रूप से सुगमता से हो जायेगा। हमलोगों का पहला कार्य है। अपने आसपास के लोगों को प्रेरित कर उन्हें भी जागृत करना और शिव शिष्य परिवार का विस्तार करना। कार्यक्रम में मंच का संचालन शारदा सिंह ने किया। वहीं वक्ताओं शारदा सिंह, शिवपूजन सिंह, अर्जुन सिंह, जितेंद्र यादव रविंद्र सिंह, दुर्गा देवी, सोनी कुंती देवी, आशा देवी, पार्वती देवी, तारा देवी, पूनम देवी, सुकारी देवी सहित अन्य सिस्यो मौजूद थे।
रिपोर्ट: धर्मेंद्र कुमार।


गया/आमस। आमस प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय मंझौलिया के प्रांगण में रविवार को एक दिवसीय शिव चर्चा का आयोजन किया गया। जिसमे सैकड़ों शिव शिष्यों ने भाग लिया। दर्जनों लोगों ने देवाधिदेव महादेव का शिष्य बनकर खुद का अहोभाग्य माना।

गया। हिन्दुस्तान ही नहीं पूरे संसार में डॉ. भीम राव अम्बेदकर की मूर्ति है। हर जगह उनको पूजा जाता है। वो एक विद्वान थे। उन्होंने जितनी किताबें लिखीं, उतनी किसी ने नहीं लिखीं ।साथ ही देश में उनपर सबसे ज्यादा किताबे लिखी गई इसी विद्वान ने हमारा संविधान भी लिखा।
गया/डोभी। गया जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत भलुआ पंचायत के तेतरिया के जंगल में अवैध रूप से चल रहे आरा मशीन को जब्त कर वन परिसर बाराचट्टी लाया गया है। इस संबंध में फॉरेस्टर जितेंद्र कुमार ने कहा की गुप्त सूचना के आधार पर यह कारवाई की गई है।
गया/आमस। आमस पुलिस ने शराब माफियों के विरुद्ध लगातार छापेमारी कर गिरफ्तारी व शराब भट्ठियों को ध्वस्त करने की काम कर रहे हैं।जिसके लेकर शराब माफियों के हर अड्डे पर छापेमारी की जा रही है। जिसके तहत पुलिस ने शनिवार की सुबह लालाडीह गांव गहन छापेमारी की जहां के बधार से एक क्विंटल महुआ, डेढ़ क्विंटल लमीठ्ठा व 70 लीटर महुआ शराब बरामद किया है।
गया/डोभी। डोभी थाने की पुलिस ने डोभी गया सड़क मार्ग के शीतल छाया होटल के पास से शनिवार की सुबह को अवैध बालू लदा एक ट्रक जब्त किया है। साथ ही गाड़ी के चालक एवं उप चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। चालक ब्रह्मानंद तिवारी उम्र 20 वर्ष एवं उप चालक विवेकानंद तिवारी 22 वर्ष दोनों पीता श्याम नरेश तिवारी उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के डमंडगंज थाना क्षेत्र के कटरा गांव के रहने वाले हैं।
गया/आमस। आमस प्रखंड क्षेत्र में धूम धाम से महाशिवरात्रि मनाया गया। बताया जाता है की हिंदू मान्यता के अनुसार फाल्गुन माह की कृष्ण पक्ष की तेरस तिथि को प्रभु भोले नाथ के पार्वती माता का वरण किया था तब से इस दिन महाशिवरात्रि पर्व त्योहार के रूप में मनाया जाता है।
गया/डोभी। डोभी थाना क्षेत्र के रानी चक गांव के पास शनिवार की अहले सुबह को झारखंड के हंटरगंज की पुलिस एवं डोभी थाने की पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अवैध कोयला लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया है। इस मामले में किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है। अवैध कोयला को ईट भट्ठे में ले जाने की आशंका जताई जा रही है।
गया/फतेहपुर। फतेहपुर थाना क्षेत्र के अरगा गांव के पास से मारुति पर लोड कर तस्करी के उद्देश्य से ले जा रहा शराब को पुलिस बरामद किया। चालक पुलिस आने की सूचना पाकर वाहन छोड़कर भागने में सफल रहा।
गया/टनकुप्पा। आरपीएफ कोडरमा पोस्ट द्वारा टनकुप्पा स्टेशन सहित आस पास के गांव में शुक्रवार को गांव में ग्रामीणों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान सहायक उपनिरीक्षक बी एन यादव, आरक्षी आनंद कुमार, आरक्षी मंजेश दास के नेतृत्व में चलाया गया। अभियान के तहत उपस्थित यात्री एवं गांव वालों को बताया गया जो लोग लकड़ी की ढूलाई जलावन के लिए
Feb 19 2023, 19:27
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
43.9k