मौलानाओं के निशाने पर स्वराः इस्लाम कबूल नहीं करने पर फहद अहमद के साथ शादी को बताया नाजायज
#maulana_shahabuddin_razvi_bareilvi_on_swara_bhasker_fahad_ahmad_weddding
![]()
इन दिनों बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर और समाजवादी पार्टी के नेता फहद अहमद की शादी की चर्चे जोरों पर हैं। हालांकि ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने इस शादी को जायज मानने से इनकार कर दिया है।उन्होंने कहा कि पहले स्वरा भास्कर इस्लाम कबूल करे तभी निकाह जायज होगा।
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने बयान जारी कर कहा है कि दोनों ने जो शादी की है उससे जाहिर होता है कि स्वरा ने इस्लाम कबूल नहीं किया और बगैर इस्लाम कबूल किए दोनों ने निकाह किया है तो शरीयत की रोशनी में यह निकाह जायज नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि इस्लाम कुबूल करने वाले या इस्लाम में पहले से जो दाखिल हैं वही आपस में निकाह कर सकते हैं गैर मुस्लिम से निकाह करना जायज नहीं है।
मौलाना ने आगे कहा की शादी विवाह के लिए इस्लाम मजहब को ढाल के तौर पर इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा, 'लोग अपनी खुशहसाद को पूरा करने के लिए इस्लाम का इस्तेमाल करते हैं यह नाजायज है अपनी ख्वाहिश और ऐस इसरत की जिंदगी गुजारने के लिए इस्लाम को ढाल ना बनाएं।' मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा कि लड़की या लड़का अगर दोनों मुसलमान है तो ही शादी जाएज होगी अगर लड़का मुसलमान है और लड़की हिंदू है और उसने इस्लाम धर्म कबूल नहीं किया है तो ऐसी सूरत में दोनों का निकाह नहीं होगा और यह शादी शरीयत की रोशनी में नाजायज होगी दोनों का रिश्ता नाजायज रिश्ता होगा लड़का मुसलमान गुनहगार होगा।
बता दें स्वरा भास्कर ने गुरुवार 16 फरवरी को घोषणा की कि उन्होंने फहद अहमद के साथ शादी कर ली है। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर इस बात की जानकारी साझा की। फहद अहमद समाजवादी पार्टी की युवा शाखा ‘समाजवादी युवजन सभा’ के प्रदेश अध्यक्ष हैं।
Feb 19 2023, 15:35