त्रिपुरा में विधानसभा के लिए वोटिंग खत्म, शाम 4 बजे तक रिकॉर्डतोड़ 81 प्रतिशत मतदान
#tripuraelection2023
त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान खत्म हो गया है। इस बार यहां रिकॉर्डतोड़ मतदान हुआ है। राज्य चुनाव आयोग के मुताबिक, हिंसा की छिटपुट घटनाओं के बीच त्रिपुरा में शाम चार बजे तक 81 फीसदी मतदान हुआ।
![]()
कहां-कितने प्रतिशत मतदान
जिला वोटिंग प्रतिशत
धलाई 81.47%
गोमती 71.97%
खोवाई 73.59%
नॉर्थ त्रिपुरा 74.83%
सिपाहीजिला 75.98%
साउथ त्रिपुरा 75.81%
ऊनाकोटी 71.92%
वेस्ट त्रिपुरा 75.16%
कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान प्रक्रिया काफी हद तक शांतिपूर्ण रही। दोपहर तीन बजे तक कुल 69.96 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। हालांकि, इस दौरान हिंसा की छिटपुट घटनाएं भी सामने आईं हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि सिपाहीजाला जिले के बॉक्सानगर इलाके में अज्ञात व्यक्तियों के हमले में माकपा की स्थानीय समिति के एक सचिव घायल हो गए। अधिकारी ने बताया कि उन्हें पास के एक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई है
बीजेपी इस बार राज्य की 55 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। वहीं उनसे 5 सीटें अपनी सहयोगी आईपीएफटी को दी हैं। चुनाव में सीपीएम ने 47 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। इसकी गठबंधन सहयोगी कांग्रेस 13 सीट पर चुनाव लड़ रही है। इस बार मुख्य मुकाबला बीजेपी-आईपीएफटी गठबंधन, माकपा-कांग्रेस गठबंधन और पूर्व शाही परिवार के वंशज के टिपरा मोथा पार्टी के बीच है। बता दें कि टिपरा मोथा ने हाल ही में हुए चुनावों में भी अच्छा प्रदर्शन किया था।







Feb 16 2023, 20:24
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
6.1k