शेरघाटी में भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष नीतू देवी की अध्यक्षता में बैठक संपन्न
गया। शेरघाटी भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की एक बैठक कोयरी टोला स्थित पार्टी कार्यालय में नगर अध्यक्ष नीतू देवी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा आरंभ की गई।
लोक कल्याणकारी योजनाओं जैसे आयुष्मान योजना, गरीब अन्न कल्याण योजना, किसान सम्मान योजना, कन्या सुरक्षा योजना, राष्ट्रीय वृद्धा पेंशन एवं विधवा पेंशन योजना और अनेक योजनाओं को लेकर महिला मोर्चा के कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को अवगत कराएंगे, तथा अधिक से अधिक महिलाओं को पार्टी से जोड़ने का निर्णय लिया गया।
बैठक के अंत में पुलवामा हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में अन्य लोगों के अलावा माया देवी, शांति देवी, निर्मला देवी, चम्पा देवी, मंजू देवी, किरण देवी, कौशल्या देवी, कुसुम देवी,फुलवा देवी, अनिता देवी, प्रमिला देवी, आरती देवी, सुमित्रा देवी, गंगीया देवी, मालती देवी, बसंती देवी, आशा देवी, तेतरी देवी, पुष्पा देवी, गुड़िया देवी राजेश मालाकार इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
रिपोर्ट: अरविंद कुमार सिंह।


गया। शेरघाटी भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की एक बैठक कोयरी टोला स्थित पार्टी कार्यालय में नगर अध्यक्ष नीतू देवी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा आरंभ की गई।

गया/टनकुप्पा। टनकुप्पा प्रखंड के मानिकपुर निवासी द्वारिका प्रजापत का पुत्र नेवी कोस्ट में कार्यरत पंकज कुमार की मौत अंडमान निकोबार द्वीप समूह में रविवार की शाम समुद्र में डूबने से होने के बाद बुधवार को पंकज का शव गांव राजकीय सम्मान के साथ पहुंचा।
गया। जिले के इमामगंज प्रखंड के कोठी थाना अंतर्गत बेलवारा घाट पर तोड़फोड़ व आगजनी घटना मामले में पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार की है।
गया/बोधगया। मगध विश्वविद्यालय अध्यक्ष उत्तम कुशवाहा ने नवनिर्वाचित मगध विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ शशि प्रताप शाही को पुष्प गुच्छ एवं माला पहना कर किया स्वागत। ज्ञात हो कि कई महीनों से छात्र जदयू अध्यक्ष उत्तम कुशवाहा के नेतृत्व में मगध विश्वविद्यालय के लिए स्थाई कुलपति अस्थाई रजिस्टर के लिए मांग कर रहे थे, इस मौके पर मगध विश्वविद्यालय छात्र जदयू अध्यक्ष यश वर्मा उर्फ उत्तम कुशवाहा ने कहा कि हम सब कि जो मांगे थे आवाज राज्यपाल के द्वारा पूरा कर दिया गया।
गया। गया में जदयू नेता सुनील सिंह हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा हुआ है. इस कांड में जदयू नेता व पूर्व मंत्री के रिश्तेदार की गिरफ्तारी पुलिस के द्वारा की गई है. इसके पास से कैश 1.59 लाख की बरामदगी भी किया गया है. जानकारी हो कि इससे पहले इस कांड में संलिप्त 2 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
गया/गुरुआ। होली को लेकर शराब माफिया तैयारियों में जुट गए हैं. दूसरे राज्य से शराब की खेप मांग कर उसे स्टॉक किया जा रहा है, ताकि पर्व के मौके पर मुंहमांगे कीमत पर शराब को बेचा जा सके. यह बात पुलिस और उत्पाद विभाग भी समझता है.
गया। शहर में इन दिनों विभिन्न घाटों पर किए जा रहे अवैध बालू उठाव का ग्रामीणों के द्वारा लगातार विरोध किया जा रहा है. इसे लेकर ग्रामीण लगातार सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं. इसी क्रम में गया शहर के केंदुई घाट के समीप स्थानीय ग्रामीणों ने अवैध तरीके से हो रहे बालू के उठाव को लेकर ट्रैक्टर को बीच सड़क पर ही रोक दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की.
गया/डोभी। डोभी-गया मोड़ पर संतोष मिष्ठान की बंद दुकान में शार्ट सर्किट से दुकान में आग लग गया। जिसके बाद दुकान में रखे गैस सिलेंडर फट गया। इस घटना में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गई। काफी देर बाद लोगों ने गैस फटने की तेज आवाज के साथ दुकान में आग लगने की बात बताया।

Feb 15 2023, 19:13
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
118.4k