नाबालिक बच्ची को दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव को खेत में फेंका, बच्ची का शव अर्ध नग्न अवस्था में मिला
गया/बाराचट्टी। बाराचट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। इस घटना को लेकर आसपास के लोगो ने जानकारी दी। बताया कि नाबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म करके हत्या कर दिया गया। जिसका शव अपराधी ने गांव से दो किलोमीटर दूर राहड़ के खेत में फेंक दिया। बच्ची का शव अर्ध नग्न अवस्था में था।
जिससे यह प्रतीत होता है की दुष्कर्म के बाद इसकी हत्या किया गया है। प्रथम दृष्टया बच्ची की हत्या, गला घोंट कर किया गया है। मृतक के पिता ने बाराचट्टी थाना में सोमवार की सुबह ही अपनी बेटी को भगा ले जाने के संदर्भ में गोइठामीठा गांव के विकाश कुमार के खिलाफ नामजद अभियुक्त बनाते हुए आवेदन दिया था। जिसके आलोक में पुलिस ने छानबीन करना शुरू कर दिया। परिजनों ने बताया की रविवार के दिन के ग्यारह बजे बच्ची अपने घर से घांस लाने के लिए निकली थी। जो देर शाम तक नही लौटी जिसके बाद सभी लोग इसके खोजबीन में लग गए।
जिसके दौरान पता चला की गोइठामीठा गांव के विकाश कुमार अपनी बाइक पर बैठाकर अपने घर ले गया फिर वहा से उसे वनगुरुआ गांव ले गया। विकाश का सभी परिवार वनगुरुआ में रहता है। गोइठामीठा में घर में ताला लगा रहता है। बच्ची के परिजनों को विकाश और उसकी बेटी के बारे में वनगुरुआ के ग्रामीणों ने भी बताया। देर रात तक खोजबीन होने के बाद भी लड़की नही मिली। सोमवार को लगभग दो बजे गांव के लोगो ने बच्ची का शव राहड़ के खेत में होने की बात बताई गई।
जहां देखने पर लड़की का शव मिला जो अर्धनग्न अवस्था में था। थानाध्यक्ष रामलखन पंडित ने कहा की घटना के संदर्भ में परिजनों ने विकाश को नामजद किया है। जिसे जल्द गिरफ्तार किया जायेगा। छापामारी जारी है। वही दुष्कर्म की पुष्टि पोस्टमार्डम रिपोर्ट आने के बाद ही किया जा सकेगा। तत्काल शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्डम हेतु मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल गया को भेज दिया है। गांव में तनाव व्याप्त है।
रिपोर्ट: महेंद्र कुमार।




गया/टनकुप्पा। टनकुप्पा प्रखंड क्षेत्र के गजाधरपुर पंचायत के मानिकपुर निवासी द्वारिका प्रजापति का छोटा पुत्र 24 वर्षीय नेवी कोस्ट में कार्यरत की मौत अंडमान निकोबार समुद्र में डूबने से रविवार की शाम में हो गई। घटना की जानकारी पाकर घर मे कोहराम मच गया है। घर के परिजनों का रोने से बुरा हाल हो रहा है।
गया/डोभी। समेकित जांच चौकी डोभी से उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है। इसको लेकर उत्पाद विभाग के उपायुक्त प्रेम प्रकाश ने जानकारी दी। उन्होंने बताया ईऑन कंपनी की कार जप्त की गई है। जिसका रजिस्ट्रेशन संख्या बीआर 01 बी एफ - 5667 है। जप्त की गई वाहन को जांच की गई।
गया/गुरुआ। गुरुआ थाना क्षेत्र के गुनेरी गांव के भुई टोली में शनिवार की रात्रि एक वृद्ध व्यक्ति के हत्या का आरोपी को गुरुआ थाने की पुलिस ने चौबीस घंटे के अंदर छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। गुरुआ थाने की पुलिस के लिए एक बड़ी उपलब्धी मानी जारही है।
गया। मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ब्लड बैंक में 10% ब्लड देने के फरमान जारी होने के बाद विवाद शुरू हो गया था। ब्लड डोनर करने वाले लोगों में मायूसी छा गई थी। लेकिन आज सोमवार को मगध मेडिकल के अधीक्षक और ब्लड बैंक के प्रभारी के साथ शहीद भगत सिंह यूथ बिग्रेड के संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष के बीच बैठक की गई।
गया। शहर के माड़नपुर स्थित दया प्रकाश सरस्वती विद्या मंदिर के सभागार में शिशु शिक्षा प्रबंध समिति एवं भारती शिक्षा समिति बिहार के तहत संचालित सरस्वती शिशु मंदिरों एवं विद्या मंदिरों के प्रधानाचार्यों का चार दिवसीय वार्षिक सम्मेलन सोमवार को शुरू हुआ. सम्मेलन का उदघाटन मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दक्षिण बिहार के प्रांत प्रचारक राणा प्रताप सिंह एवं प्रदेश मंत्री भरत पूर्वे ने संयुक्त रूप से मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्जवलित व पुष्पार्चन कर किया.
गया/डोभी। डोभी-चतरा मोड़ के इंडियन ऑयल पैट्रोल पंप स्थित जीटी रोड के क्रॉसिंग पर कंटेनर और बाइक की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गया। यह घटना रविवार की रात्रि की बताई जाती है। कंटेनर पर जानवर लदा था, जिसे तस्कर की सहायता से वाहन को भगाने का प्रयास किया जा रहा था।
गया। बिहार के गया जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां संयुक्त अभियान में भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री एवं ब्लास्ट मैटेरियल को जब्त किया गया। यह कार्रवाई कमांडेंट 29वी वाहिनी एस.एस.बी एच के गुप्ता के निर्देश पर डी कंपनी सलैया, सी कंपनी डुमरिया एवं भदवर थाना के संयुक्त अभियान में सफलता मिली है।
गया/फतेहपुर। फतेहपुर अंदर बाजार ठाकुरबाड़ी के पास संचालित मानस प्रभा प्ले स्कूल सोमवार को शिक्षक एवं छात्रो के बीच वार्षिकोत्सव मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ बीडीओ डॉ परमानंद पंडित, सीओ अशोक कुमार, थानाध्यक्ष कुमार शौरभ, सेवा निवृत्त शिक्षक रामानंद पांडेय ने दीपक जलाकर किया।
Feb 14 2023, 12:55
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
77.5k