माउंटेन मैन दशरथ मांझी को भारत रत्न के मांग को लेकर मांझी समाज ने निकाली पदयात्रा
गया/आमस। गया जिले के माउंटेन मैन के नाम से प्रसिद्ध दशरथ मांझी को भारत रत्न दिलाने के मांग को लेकर मांझी समाज ने शनिवार को दिल्ली चलो पदयात्रा निकाली।
पदयात्रा को आमस क्षेत्र में प्रवेश करते ही मुखिया मनोज यादव, दीपू सिंह, पंचायत समिति सदस्य बाबर अली ने बाबा दशरथ मांझी पदयात्रा मंच के प्रखंड अध्यक्ष विजय मांझी को पुष्प देकर समानित किया। जहां बाबा दशरथ मांझी अमर रहे,दिल्ली पैदल जाना है बाबा को भारत रत्न दिलाना के नारे प्रखड क्षेत्र गूंज उठा।
पदयात्रा आमस के महापुर से होते हुए प्रखंड कार्यालय परिसर पहुंचे जहां प्रखंड प्रमुख लड्डन खान व बीडीओ ड्रॉ अवतुल्य कुमार आर्य के द्वारा पौधा रोपण का कार्य किया गया।उसके बाद पदयात्रा आमस, बुधौल, नवगढ़ होते हुए आमस प्रखंड क्षेत्र को क्रोस किया।
पदयात्रा के अध्यक्षता कर रहे विजय मांझी ने बताया की यह यात्रा 5 फरवरी से बाबा दशरथ मांझी के भारत रत्न दिलाने के मांग लेकर शुरू किया गया जो दिल्ली तक पदयात्रा किया जाएगा।इस दौरान मुखिया मनोज यादव,जय प्रकाश,अरुण पासवान, रूपलाल चौहान,समनारायण भुईयां,सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।
रिपोर्ट: धनंजय कुमार।


गया/आमस। गया जिले के माउंटेन मैन के नाम से प्रसिद्ध दशरथ मांझी को भारत रत्न दिलाने के मांग को लेकर मांझी समाज ने शनिवार को दिल्ली चलो पदयात्रा निकाली।

गया/शेरघाटी। भारतीय राजनीति के पुरोधा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि भारतीय जनता पार्टी के द्वारा समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया। आज इसी क्रम में शेरघाटी नगर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित करके उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
गया/आमस। आमस प्रखंड क्षेत्र के नारायणपुर में शेरघाटी विधानसभा के संयोजक अजीत कुमार मिश्रा की उपस्थिति में अभियान समिति की बैठक संपन्न हुई दर्जनों की संख्या में उपस्थित ग्राम वासियों को संबोधित करते हुए अजीत कुमार ने कहा कि बूथ विजय अभियान की सुदृढ़ता सफलता ही भारत के संपूर्ण विजय का आधार होगा ग्राम वासियों को उपस्थिति में सर्वसम्मति से भूत अध्यक्ष के लिए अरविंद सिंह का नाम प्रस्तावित किया गया।
गया/आमस। आमस प्रखंड क्षेत्र के पथरा मोड़ स्थित जननायक कर्पूरी ठाकुर भवन में शुक्रवार को राजद प्रखंड अध्यक्ष चुनाव को लेकर प्रखंड क्षेत्र के राजद कार्यकर्ताओं की एक बैठक बुलाई गई थी।
गया। शहर के नवागढ़ी में एक निजी मकान में मनोज लाल नकफोफा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि लोजपा नेता अरविंद सिंह, वार्ड नंबर 33 के पार्षद ओमप्रकाश सिंह एवं सुनील सिंह दबंग प्रवृत्ति के लोग हैं और भू माफिया भी है जो रामपुर थाना अंतर्गत पुलिस लाइन बंगाली कॉलोनी के पश्चिम की भूमि पर नकली कागजात बना कर अवैध रूप से जमीन को हड़पकर अवैध निर्माण करा रहे है।
गया। बिहार के गया में मुफस्सिल थाना अंतर्गत बहोरा बिगहा गांव में जदयू के जिला उपाध्यक्ष सुनील सिंह की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना शुक्रवार की देर रात की है. जब जदयू जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह और जदयू जिला प्रवक्ता अवध बिहारी पटेल अपने किसी दोस्त के यहां बर्थडे पार्टी से वापस लौट रहे थे, तभी अज्ञात अपराधियों ने अंधाधुध गोली चलाना शुरू कर दिया. घायल सुनील कुमार सिंह को इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई है. ये घटना उनके घर के पास ही हुई है. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.
गया/आमस। आमस प्रखंड क्षेत्र स्थित महुआवां में मॉडर्न वर्ल्ड स्कूल का जिला परिषद अध्यक्ष नैना कुमारी के द्वारा फीता काट शुभारंभ किया है।इस दौरान उन्होंने कहा शिक्षा वह कुंजी है जिसके से दुनिया के कोई भी दरवाजे को खोला जा सकता है।
गया। गया-कोडरमा रेल खंड के बीच टनकुप्पा स्टेशन पर माल गाड़ी का डब्बा महिला शिक्षक के उपर से पार कर गई। ईश्वर की देन से महिला सही सलामत बच गई। घटना के बारे शिकंदर यादव, पंकज कुमार ने बताया दोपहर एक बजे अप लूप में माल ट्रेन खड़ी थी।
गया/गुरुआ। माउंटेन मैन' दशरथ मांझी को भारत रत्न देने की मांग, पैदल दिल्ली के लिए निकला जत्था माउंटेन मैन के नाम से प्रसिद्ध दशरथ मांझी किसी पहचान के मोहताज नहीं है. दशरथ मांझी ने अकेले 22 वर्षों तक छेनी और हथौडी से पहाड़ का सीना चीरकर रास्ता बनाया था।
Feb 11 2023, 20:44
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
43.7k