मरिचो, तिलैया, बिराजपुर व खरनी पंचायत को राजगंज प्रखंड में शामिल करने के विरोध में हंगामा
धनबाद : मरिचो, तिलैया, बिराजपुर व खरनी पंचायत को प्रस्तावित राजगंज प्रखंड में शामिल करने को लेकर गुरुवार को बरवाअड्डा के बरवाडीह गांव काली मंदिर के समीप ग्रामीणों की बैठक चंद्रशेखर माहाथा की अध्यक्षता में हुई।
संचालन शिव शंकर महतो ने किया। बैठक में लोगों ने प्रस्तावित राजगंज प्रखंड में तिलैया, मरिचो, बिराजपुर व खरनी पंचायत को शामिल करने का जोरदार विरोध किया गया। बरवाडीह गांव के वार्ड सदस्य नवीन कुमार चौधरी, प्यारेलाल महतो, दिलीप हाडी, बालेश्वर चौधरी, इंदर रवानी, दशरथ महतो, सुबास चंद्र महतो, अनूप चौधरी, हीरालाल कोरंगा आदि ग्रामीणों ने प्रस्तावित राजगंज प्रखंड में शामिल करने का जोरदार विरोध करते हुए जमकर हंगामा किया। कहा किसी भी हाल में प्रस्तावित राजगंज प्रखंड में शामिल नहीं होंगे।
वहीं, तिलैया के मुखिया सुधीर महतो, बिराजपुर के मुखिया सुबास चंद्र दास, खरनी के मुखिया मीना देवी, मरिचो के मुखिया यशोदा देवी ने बैठक का बहिष्कार किया। कहा चारों पंचायत में कुछ बाहरी लोग आकर पंचायत में अशांति फैलाना चाहते हैं।
किसी हाल में इन पंचायत के लोग राजगंज प्रखंड में शामिल नहीं होना चाहते हैं। हलधर महतो ने राजगंज प्रखंड बनाने का समर्थन किया। बैठक में हरि प्रसाद महतो, शुकदेव प्रमाणिक, बरुण चौधरी, दिवाकर महतो, अनुज चौधरी आदि मौजूद थे।










Feb 10 2023, 12:51
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k