हिंदी फिल्म ‘राघव शास्त्री’ का फर्स्ट लुक कोलकाता के ग्रैंड इवेंट में हुआ लॉन्च अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह, सपना चौधरी व कपिल शर्मा शो के कलाका
कोलकाता। हिंदी सिनेमा में अपनी एक अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे अभिनेता जीत रस्तोगी की आगामी हिंदी फिल्म ‘राघव शास्त्री’ का फर्स्ट लुक कोलकाता में भारत के बड़े b2b ब्रांड सरोगी सुपर सेल्स SSS द्वारा आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में श्री राजेश सरावगी 
फाउंडर एंड सीईओ) द्वारा लॉन्च किया गया। इस खास मौके पर बॉलीवुड अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह, लोकप्रिय अभिनेत्री एवं डांसर सपना चौधरी तथा ‘द कपिल शर्मा शो’ से जुड़े कलाकार डॉ संकेत भोसले, सुगंधा मिश्रा, व ‘बिग बॉस’ फेम नेहल चुदासमा सहित मनोरंजन जगत की कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद रहीं।
फिल्म के फर्स्ट लुक लॉन्च के दौरान ‘राघव शास्त्री’ को लेकर दर्शकों और फिल्म जगत से जुड़े लोगों में खास उत्सुकता देखने को मिली। फिल्म की पहली झलक ने इसके विषय और किरदारों को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ा दी है।
थिएटर से शुरू हुआ सफर, सिनेमा तक पहुंचा
जीत रस्तोगी का फिल्मी सफर अचानक शुरू नहीं हुआ। कॉलेज के दिनों से ही उनका जुड़ाव थिएटर से रहा, जहां उन्होंने अभिनय की बारीकियां सीखीं और अपने अभिनय के लिए कई पुरस्कार भी हासिल किए।
थिएटर के कुछ वर्षों के बाद उन्होंने अपना पूरा ध्यान बिजनेस की ओर कर लिया। हालांकि अभिनय का जुनून उनके भीतर बना रहा। लगभग पांच-छह वर्ष पहले उन्होंने दोबारा अभिनय के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कदम रखा और इसके बाद फिल्मों, टेलीविजन तथा शॉर्ट फिल्मों में लगातार काम करते हुए अपनी पहचान बनानी शुरू की।
उनका यह सफर इस मायने में भी खास है कि उन्होंने मनोरंजन की दुनिया में लौटने के बाद सिर्फ एक माध्यम तक खुद को सीमित नहीं रखा, बल्कि फिल्मों, टीवी सीरियल्स और शॉर्ट फिल्मों में अलग-अलग तरह के किरदार निभाए।
रवि किशन के साथ ‘सन की डारोगा’ से लेकर कई फिल्मों तक
जीत रस्तोगी ने अभिनेता रवि किशन के साथ फिल्म ‘सन की डारोगा’ में काम किया। यह उनके करियर की महत्वपूर्ण फिल्मों में से एक रही। फिल्म की खास उपलब्धि यह रही कि इसे भारत के अलावा पांच अन्य देशों में भी रिलीज किया गया।
इसके अलावा उन्होंने मुख्य भूमिका में भोजपुरी फिल्म ‘आज की बेटी’ ‘सांवरिया मोहे रंगदे’ वह सुपरस्टार रवि किशन के साथ सनकी दरोगा में अभिनय किया, और हिंदी में उनकी मुख्य भूमिका की फिल्मों जैसे ‘अफवाह’ प्रतिबिंब, आफ्टर ब्रेकअप,लीपापोती, कैलाशी जैसी फिल्मों में भी अभिनय किया, फिल्मों के साथ-साथ जीत रस्तोगी ने न्यूज़ TV18 के लिए कई सीरियल्स में भी काम किया।
‘राघव शास्त्री’ के साथ हिंदी सिनेमा में नई पारी
‘राघव शास्त्री’ जीत रस्तोगी के मौजूदा फिल्मी सफर का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। लंबे समय से अभिनय और अलग-अलग माध्यमों में काम करने के बाद अब वह इस हिंदी फिल्म के जरिए दर्शकों के सामने एक नए सिनेमाई अनुभव के साथ आने की तैयारी में हैं।
महामाया मूवी के बैनर तले बनी हिंदी फिल्म राघव शास्त्री के बारे में अभिनेता जीत रस्तोगी ने बताते हुए आगे कहा की फिल्म कॉमेडी और एक्शन से भरपूर एक मनोरंजक फ़िल्म होगी, जिसमें उनके साथ अभिनेत्री विजयलक्ष्मी सिंह के साथ-साथ बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों जैसे अजय देवगन की रेड 2, कार्तिक आर्यन अभिनीत पति-पत्नी और वो, आयुष्मान खुराना अभिनीत पति पत्नी और वो दोनों, में काम कर चुके कलाकार दुर्गेश चौहान, नीरज शुक्ला, राखी जयसवाल, महाकाल सिंह, संतोष कुमार यमराज, अरुण वर्मा वह वंदना बाजपेई अपने अभिनय का जलवा बिखेरेंगे। फिल्म का एक्शन बड़ा ही लाजवाब और कमल का है जिसे प्रसिद्ध एक्शन डायरेक्टर अशोक लाल यादव ने निर्देशित किया है, यही नहीं फिल्म में तीन हिंदी गाने हैं जो दर्शकों को खास पसंद आने वाले हैं इसमें से एक गाना सारेगामापा के रनर अप रह चुके शरद शर्मा ने गया है। व एक विशेष गाना गणेश चतुर्थी पर पिछले दिनों उनके गृह जनपद सीतापुर में ही बड़े भव्य रूप सेफिल्माया गया था ।
अभिनय के लिए मिले कई सम्मान
जीत रस्तोगी के अभिनय सफर में पुरस्कारों का भी महत्वपूर्ण स्थान रहा है। थिएटर के दौर से ही उन्हें कई पुरस्कार मिलते रहे हैं। बाद में फिल्म और मनोरंजन जगत में उनके अभिनय को भी सम्मान मिला।
उनके प्रमुख सम्मानों में ‘भोजपुरी नायक अवॉर्ड’ भी शामिल है। इसके अलावा शॉर्ट फिल्म ‘प्रतिबिंब’ में उनके अभिनय के लिए मिले बेस्ट एक्टर अवॉर्ड ने उनके अभिनय सफर में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि जोड़ी।
इन सम्मानों को वह अपने लिए मंजिल नहीं, बल्कि आगे और बेहतर काम करने की प्रेरणा मानते हैं। थिएटर से शुरू हुई यह यात्रा, फिर बिजनेस की दुनिया में एक लंबा पड़ाव और उसके बाद अभिनय में वापसी—जीत रस्तोगी का सफर बताता है कि सपने कभी खत्म नहीं होते, वे सिर्फ सही समय का इंतजार करते हैं।
फिल्म के फर्स्ट लुक लॉन्च के मौके पर इंडस्ट्री की चर्चित हस्तियों की मौजूदगी ने आयोजन को खास बना दिया। चित्रांगदा सिंह, सपना चौधरी और ‘द कपिल शर्मा शो’ के कलाकारों की मौजूदगी ने इस लॉन्च इवेंट को आकर्षण का केंद्र बना दिया।
कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं कतार में
‘राघव शास्त्री’ के अलावा जीत रस्तोगी के आने वाले प्रोजेक्ट्स में ‘रसूख’, ‘लीपापोती’, ‘अर्जुनम’ और ‘वज्रास्त्रम’ ‘सपना हमार माई के’ ‘ये बंधन है प्यार के’ जैसी फिल्में शामिल हैं।




























Sep 02 2026, 09:52
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.4k