बंगाल की खाड़ी में एक और चक्रवाती तूफान तबाही मचाने को तैयार, तमिलनाडु से ओडिशा तक अलर्ट
#cyclonethreatinbayofbengalrainalertissued
चक्रवाती तूफान अर्नब और मुरासु के बाद एक और चक्रवाती तूफान तबाही मचाने के लिए पहुंचने वाला है। बंगाल की खाड़ी में तूफान अक्वान तेजी से ताकतवर हो रहा है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक यहां बना डिप्रेशन 16 नवंबर को चक्रवाती तूफान और 17 नवंबर को भीषण चक्रवात में बदल सकता है। इसके बाद आंध्र प्रदेश तट की ओर बढ़ने का अनुमान है। ओडिशा में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में भी बारिश हो सकती है।
![]()
तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश के अनुमान
मौसम विभाग के मुताबिक, 17 और 20 नवंबर को उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश तथा कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। वहीं, 18 और 19 नवंबर को कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इससे तमिलनाडु के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति पैदा हो सकती है। तटीय आंध्र प्रदेश में 18 नवंबर को हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है। वहीं, 19 और 20 नवंबर को उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश में कुछ जगहों पर अत्यधिक भारी बारिश (21 सेंटीमीटर से अधिक) हो सकती है।
ओडिशा में तूफान को लेकर तैयारियां तेज
मौसम विभाग का अनुमान है कि तूफान उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा और फिर उत्तर-पश्चिम की ओर मुड़कर आंध्र प्रदेश तट की तरफ जाएगा। तूफान के संभावित रास्ते को देखते हुए ओडिशा में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। राज्य के आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने बताया कि कई टीमें तैनात की गई हैं। सभी जिलों में 24 घंटे काम करने वाले कंट्रोल रूम बनाए जा रहे हैं। एनडीआरएफ और ओडिशा आपदा त्वरित कार्रवाई बल (ODRAF) के साथ अग्निशमन और आपातकालीन सेवाओं को भी तैयार रखा गया है। मौसम विभाग ने गुरुवार को गजपति, गंजाम और पुरी में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका जताई है। शुक्रवार को रायगढ़ा, कोरापुट, मलकानगिरी, गजपति और गंजाम में तेज बारिश हो सकती है। शनिवार को सुंदरगढ़, झारसुगुड़ा और बरगढ़ में भी भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है। निचले इलाकों में जलभराव और संवेदनशील स्थानों पर भूस्खलन का खतरा भी हो सकता है।
ईरान ने दिया तूफान का नाम अक्वान
बता दें कि कि हाल ही में आंध्र प्रदेश, ओडिशा और अन्य तटीय राज्यों में चक्रवात 'अर्नब' और 'मुरसु' आए थे। अक्वान इस क्षेत्र में पिछले तीन हफ्तों के दौरान बनने वाला तीसरा चक्रवाती तूफान होगा। तूफान का नाम अक्वान ईरान ने दिया है। इसका अर्थ ‘बुरी मानसिकता’ या ‘दुष्ट मन’ बताया गया है।





49 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.5k