विधानसभा चुनाव को लेकर देश के अन्य राज्यों के छोटे एवं एनडीए के सहयोगी दलों की भी निगाहें यूपी पर आ टिकी
मीरजापुर।  यूपी में होने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर देश के अन्य राज्यों के छोटे एवं एनडीए के सहयोगी दलों की भी निगाहें यूपी पर आ टिकी हुई हैं। इन्हीं में से एक बिहार सरकार के मुख्यमंत्री रहे जीतन राम मांझी के नेतृत्व वाली पार्टी
हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) 'हम' ने भी उत्तर प्रदेश में मिशन-2027 की तैयारियां तेज करते हुए ग्रामीण चौपाल महा-अभियान शुरू करने की घोषणा की है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रघु मिश्रा ने मिर्ज़ापुर नगर के बथुआ स्थित शांति कुंज लॉन में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि अब जनता को केवल भाषण और आश्वासन नहीं, बल्कि सीधे अपने अधिकार चाहिए। इसी उद्देश्य से पार्टी गांव-गांव जाकर गरीबों, महादलितों, वंचितों, किसानों, युवाओं और सवर्ण समाज की समस्याओं को उठाएगी।
मिर्जापुर जिला इकाई की ओर से जिलाध्यक्ष प्रवीण श्रीवास्तव के संयोजन में आयोजित प्रेसवार्ता में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री बिहार जीतन राम मांझी तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन के नेतृत्व में संगठन उत्तर प्रदेश में विस्तार कर रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी एनडीए की भरोसेमंद सहयोगी है और आगामी विधानसभा चुनाव में गठबंधन को मजबूत करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से काम करेगी।
रघु मिश्रा ने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी प्रदेश की 125 विधानसभा सीटों पर संगठन को मजबूत करने में जुटी है। महादलित, गरीब, शोषित और वंचित वर्ग के अधिकारों की लड़ाई के साथ समाज के सभी वर्गों को जोड़कर पार्टी एक मजबूत राजनीतिक विकल्प बनने का प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि सनातन परंपरा और हिंदू समाज पर टिप्पणी कर आघात पहुंचाने वालों के खिलाफ अधिवक्ता टीम कानूनी कार्रवाई करेंगी। उन्होंने एनडीए के सहयोगी दलों और जमीनी कार्यकर्ताओं के सम्मान पर जोर देते हुए रामायण में रामसेतु निर्माण के दौरान गिलहरी के योगदान का उदाहरण दिया। कहा कि जिस तरह भगवान श्रीराम ने गिलहरी के छोटे से योगदान को भी सम्मान दिया था, उसी तरह गठबंधन में छोटे दलों और जमीनी कार्यकर्ताओं की भूमिका को महत्व देना जरूरी है। उन्होंने कहा कि अहंकार और उपेक्षा की राजनीति से बचकर सभी सहयोगियों को साथ लेकर चलना होगा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी गरीबों, दलितों, शोषितों और वंचितों के अधिकारों के साथ ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य और कायस्थ सहित सवर्ण समाज के सम्मान और हितों की भी आवाज उठाएगी। उन्होंने ईडब्ल्यूएस के 10 प्रतिशत आरक्षण, आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा तथा यूपीएससी, बीपीएससी और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में आर्थिक रूप से कमजोर सवर्ण विद्यार्थियों को फीस में छूट देने की मांग का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि समाज के किसी भी वर्ग के व्यक्ति के साथ अन्याय, उत्पीड़न या अपमान होने पर पार्टी चुप नहीं बैठेगी। इसके लिए प्रदेश स्तर पर अधिवक्ताओं की टीम गठित की जाएगी, जो जरूरतमंदों को मुफ्त कानूनी सलाह और विधिक सहायता उपलब्ध कराएगी। इस दौरान अभिषेक पाण्डेय, अजय जीत सेन गुप्ता, अमित खत्री एवं अशोक दुबे आदि मौजूद रहे।
श्री मनफूल सिंह कन्या इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस

बहसूमा। श्री मनफूल सिंह कन्या इंटर कॉलेज में शनिवार  को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती 'बाल दिवस' के रूप में बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाई गई।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा पंडित नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या श्रीमती भावना चौधरी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए नेहरू जी के जीवन आदर्शों पर प्रकाश डाला और बच्चों को देश का उज्ज्वल भविष्य बताते हुए उन्हें मन लगाकर पढ़ने तथा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।समारोह के दौरान छात्राओं के लिए विभिन्न सांस्कृतिक और रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें भाषण, निबंध लेखन, चित्रकला, गीत-संगीत और नृत्य प्रतियोगिताएं प्रमुख रहीं। छात्राओं ने बढ़-चढ़कर इन गतिविधियों में हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इसके साथ ही शिक्षिकाओं द्वारा भी बच्चों के मनोरंजन के लिए विशेष प्रस्तुतियां दी गईं।कार्यक्रम के अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली मेधावी छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया और सभी छात्राओं को मिष्ठान वितरित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त शिक्षण स्टाफ एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।
उत्तम पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया बाल दिवस, 21 किलो का केक बना आकर्षण का केंद्र
शिक्षक-शिक्षिकाओं ने संस्कृत गीत प्रस्तुत कर बच्चों को दी शुभकामनाएं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पुरस्कार वितरण से गूंजा विद्यालय परिसर

रहावती, मेरठ। उत्तम पब्लिक स्कूल, रहावती में 14 नवंबर को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में बाल दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर बच्चों की मुस्कान, उमंग और खुशियों से सराबोर नजर आया।

कार्यक्रम का शुभारंभ शिक्षकों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक संस्कृत गीत से हुआ। सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने एकजुट होकर अपनी मधुर प्रस्तुति के माध्यम से बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का मंच संचालन नौशाला परवीन एवं पूजा गुप्ता ने प्रभावशाली ढंग से किया।

इस अवसर पर प्रिया सागर ने बच्चों को बाल दिवस के इतिहास, पंडित जवाहरलाल नेहरू के बच्चों के प्रति प्रेम और इस दिवस के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, मेहनत, संस्कार और शिक्षा का महत्व समझाते हुए अच्छे नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या ममता चौधरी ने बच्चों के प्रति अपना स्नेह व्यक्त करते हुए 21 किलोग्राम का विशाल केक कटवाया। केक काटने के दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। विशाल केक कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा।

विद्यालय के प्रबंधक सीएस चौधरी ने कहा कि बच्चे देश का उज्ज्वल भविष्य और समाज की अनमोल पूंजी हैं। बच्चों को अच्छी शिक्षा, संस्कार और सकारात्मक वातावरण देना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों से बड़े सपने देखने, निरंतर मेहनत करने तथा माता-पिता और गुरुजनों का सम्मान करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान कक्षा अध्यापिकाओं ने विभिन्न गतिविधियों और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। पुरस्कार पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे और पूरा विद्यालय परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

आयोजन को सफल बनाने में उपासना शर्मा, वर्षा शर्मा, निशि सैनी, ज्योति रस्तोगी, अंजलि, पूनम सिरोही, कमलेश शर्मा, हिमांशु, अरविंद, सचिन, काजल शर्मा, प्रियांशी, अंजू तोमर सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं का विशेष योगदान रहा।

अंत में विद्यालय परिवार ने सभी बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की कामना की।
Mirzapur: BJP महिला मोर्चा की भावना बरनवाल बनी महामंत्री, महिलाओं को जोड़ने की मिली अहम जिम्मेदारी
मीरजापुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा संगठन की कार्यकारिणी सूची जारी करते हुए महिलाओं को संगठन में ज्यादा से ज्यादा जोड़ते हुए संगठन को गतिशील बनाने पर जोर दिया जा रहा है।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी एवं प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष सरोज कुशवाहा के संस्तुति के बाद भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जाहन्वी कसेरा ने नव नियुक्त महिला मोर्चा की टीम का पत्र जारी किया है।
जारी पत्र में पार्टी की समर्पित महिला कार्यकर्ता
भावना बरनवाल को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए महिला मोर्चा महामंत्री के पद की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है। भावना बरनवाल अब तक महिला मोर्चा में सोशल मीडिया प्रभारी की सक्रिय भूमिका निभा रही थीं, उन्हें महामंत्री बनाए जाने पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं समेत पदाधिकारी और कार्यकताओं ने बधाइ‌यां दी हैं। भावना बरनवाल के महिला मोर्चा का जिला महामंत्री बनने से संगठन के कार्य को और गति मिलेगी ऐसी उम्मीद जताई गई है।
सर्विस मतदाताओं की निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 17 नवंबर से होगा शुरू*


*16 दिसंबर तक प्राप्त किए जाएंगे आवेदन, 04 जनवरी 2027 को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची*


*गोण्डा 15 नवम्बर 2026* - भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के आधार पर सर्विस मतदाताओं (सेवा मतदाताओं) से संबंधित निर्वाचक नामावलियों के अंतिम भाग का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। इसके तहत 17 नवंबर 2026 से पुनरीक्षण की प्रक्रिया शुरू होगी। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से इस संबंध में सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। सर्विस मतदाताओं से संबंधित निर्वाचक नामावलियों के अंतिम भाग का प्रारूप प्रकाशन आगामी 17 नवंबर को किया जाएगा। इसके बाद 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक संबंधित रिकॉर्ड अधिकारियों, कमांडिंग अधिकारियों एवं अन्य सक्षम प्राधिकारियों द्वारा निर्धारित प्रारूप में आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। प्राप्त आवेदनों का सत्यापन एवं स्कैनिंग करने के साथ ही एक्सएमएल फाइल तैयार कर संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ईआरओ) को हस्ताक्षरित एवं सत्यापित प्रपत्रों के साथ उपलब्ध कराया जाएगा। इसके बाद ईआरओ द्वारा प्राप्त प्रपत्रों एवं एक्सएमएल फाइलों का परीक्षण कर नियमानुसार निस्तारण किया जाएगा। अपूर्ण प्रपत्रों अथवा एक्सएमएल फाइलों को सुधार के लिए संबंधित अधिकारियों को वापस किया जाएगा। निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, इस प्रक्रिया के तहत अंतिम आदेश जारी करने तथा निर्वाचक नामावली के अंतिम भाग का अंतिम प्रकाशन 04 जनवरी 2027 को किया जाएगा।
मेजर स्कूल में डाला छठ पर भव्य पूजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
जौनपुर। मेजर अमर बहादुर सरस्वती सिंह गर्ल्स सेंट्रल एकेडमी, सिंगरामऊ में डाला छठ के पावन पर्व पर शनिवार को विद्यालय परिसर में भव्य पूजन-अर्चन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने छठी मैया की आराधना कर पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुरूप पूजा-अर्चना की। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने लोक आस्था और भारतीय संस्कृति की मनोहारी झलक प्रस्तुत की। पूरा विद्यालय परिसर उत्सवमय वातावरण में सराबोर रहा।
विद्यालय के प्रबंधक डॉ. संजय सिंह, प्रबंध निदेशक ज्ञानंजय सिंह एवं अमित ने सभी को डाला छठ पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, परंपरा और लोक आस्था से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। कार्यक्रम में विद्यालय के कोऑर्डिनेटर संजय कुमार सिंह, अरविंद दूबे, सूबेदार चौहान, अनंत कुमार सिंह, शुभम रजक, पूजा मिश्रा, अर्पिता रावत, ज्योति सिंह चौहान, पूजा जायसवाल, सोनी सिंह, नम्रता सिंह, आकांक्षा दुबे, गौरी उपाध्याय, अंतिमा उपाध्याय एवं कंचन जायसवाल ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
सर्विस मतदाताओं की निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 17 नवंबर से होगा शुरू
*16 दिसंबर तक प्राप्त किए जाएंगे आवेदन, 04 जनवरी 2027 को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची*

*गोण्डा 14 नवम्बर 2026* - भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के आधार पर सर्विस मतदाताओं (सेवा मतदाताओं) से संबंधित निर्वाचक नामावलियों के अंतिम भाग का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। इसके तहत 17 नवंबर 2026 से पुनरीक्षण की प्रक्रिया शुरू होगी। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से इस संबंध में सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। सर्विस मतदाताओं से संबंधित निर्वाचक नामावलियों के अंतिम भाग का प्रारूप प्रकाशन आगामी 17 नवंबर को किया जाएगा। इसके बाद 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक संबंधित रिकॉर्ड अधिकारियों, कमांडिंग अधिकारियों एवं अन्य सक्षम प्राधिकारियों द्वारा निर्धारित प्रारूप में आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। प्राप्त आवेदनों का सत्यापन एवं स्कैनिंग करने के साथ ही एक्सएमएल फाइल तैयार कर संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ईआरओ) को हस्ताक्षरित एवं सत्यापित प्रपत्रों के साथ उपलब्ध कराया जाएगा। इसके बाद ईआरओ द्वारा प्राप्त प्रपत्रों एवं एक्सएमएल फाइलों का परीक्षण कर नियमानुसार निस्तारण किया जाएगा। अपूर्ण प्रपत्रों अथवा एक्सएमएल फाइलों को सुधार के लिए संबंधित अधिकारियों को वापस किया जाएगा। निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, इस प्रक्रिया के तहत अंतिम आदेश जारी करने तथा निर्वाचक नामावली के अंतिम भाग का अंतिम प्रकाशन 04 जनवरी 2027 को किया जाएगा।
मानसिक प्रताड़ना से आत्महत्या का आरोप कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज*

अमृतपुर फर्रुखाबाद 14 नवम्बर। युवक की आत्महत्या के मामले में उसकी पत्नी और ससुराल पक्ष के आठ अन्य लोगों पर मानसिक प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने का गंभीर आरोप लगाया गया है। मृतक के भाई की ओर से न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिए जाने के बाद कोर्ट के आदेश पर अमृतपुर थाना पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अमृतपुर निवासी शेखर अवस्थी ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका छोटा भाई विकास प्राइवेट नौकरी करता था और प्रतिमाह करीब 30 हजार रुपये कमाता था। विकास की शादी एक मार्च 2024 को कंपिल थाना क्षेत्र के गांव बिलसड़िया निवासी जगतप्रकाश की पुत्री कुमकुम के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही पत्नी और उसके मायके पक्ष के लोगों ने विकास से रुपये की मांग शुरू कर दी।शेखर के मुताबिक शुरुआत में विकास उनकी मांग पूरी करता रहा, लेकिन बाद में लगातार बढ़ती मांगों से वह परेशान रहने लगा। पत्नी कुमकुम, उसके भाई दीपक और परिवार के अन्य लोग विकास को आए दिन झूठे मुकदमे में फंसाने तथा जान से मारने की धमकी देते थे। इतना ही नहीं, उसे समाज में बदनाम करने और ब्लैकमेल करने का भी प्रयास किया जाता था। लगातार मानसिक और आर्थिक प्रताड़ना के चलते विकास तनाव में रहने लगा था। 20 सितंबर 2026 को उसने इन परिस्थितियों से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। मृतक के भाई ने अपनी शिकायत में पत्नी समेत उसके मायके पक्ष के लोगों को भाई की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। घटना से संबंधित महत्वपूर्ण साक्ष्य विकास के मोबाइल फोन में मौजूद थे। पुलिस को मोबाइल सौंपने से पहले उसने सभी साक्ष्यों को पेनड्राइव में सुरक्षित कर लिया था। उसने पुलिस पर मोबाइल से साक्ष्य डिलीट किए जाने का आरोप भी लगाया है। अब इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है।भाई का कहना है कि उसने घटना के संबंध में स्थानीय थाने में प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने पत्नी दीपक, हीरा, जगतप्रकाश, गुड्डी, अनमोल, शिवम, शिवा और दिव्या के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।मामले की विवेचना उपनिरीक्षक राहुल सिंह को सौंपी गई है। पुलिस अब मामले से जुड़े आरोपों और उपलब्ध साक्ष्यों की जांच करेगी। फिलहाल मामला न्यायालय के आदेश पर दर्ज हुआ है। आरोपों की सत्यता विवेचना के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
बाल दिवस पर पुलिस अधीक्षक ने बच्चों को किया सम्मानित

फर्रुखाबाद।
बाल दिवस पर चाचा नेहरू को याद कर उनके द्वारा बच्चों से प्रेम की छलक उ.प्र.पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन ‘वामा सारथी’ द्वारा आयोजित वामा खेलोत्सव-2026 में दिखाई दी। विभिन्न खेलों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले पुलिस परिवार के बच्चों को पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। बच्चों की उपलब्धियों की सराहना कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
जीआरपी की ईमानदारी ने जीता दिल, गुम हुआ 17,500 रुपये का मोबाइल मालिक को लौटाया
Sb न्यूज़ ब्यूरो रितेश मिश्रा

हरदोई। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा के साथ-साथ उनकी खोई हुई संपत्ति को वापस दिलाने में जीआरपी हरदोई की पुलिस टीम सराहनीय भूमिका निभा रही है। इसी क्रम में पुलिसकर्मियों ने रेलवे स्टेशन पर लावारिस हालत में मिले करीब 17,500 रुपये कीमत के मोबाइल फोन को उसके वास्तविक मालिक तक पहुंचाकर ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश की।जानकारी के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक रेलवे लखनऊ के निर्देशन में ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर अपराध नियंत्रण तथा यात्रियों एवं उनके सामान की सुरक्षा के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस उपाधीक्षक रेलवे द्वितीय अनुभाग लखनऊ के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष जीआरपी हरदोई के नेतृत्व में 13/14 नवंबर 2026 की रात पुलिस टीम रेलवे स्टेशन पर गश्त कर रही थी।

प्लेटफार्म नंबर एक पर मिला लावारिस मोबाइल

गश्त के दौरान उपनिरीक्षक कुलदीप सिंह अपने हमराही कांस्टेबल सोमवीर सिंह और कांस्टेबल ओमप्रकाश के साथ प्लेटफार्म टिकट विंडो एवं सर्कुलेटिंग एरिया में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुस्तैद थे। इसी दौरान प्लेटफार्म नंबर एक पर पुलिसकर्मियों को एक मोबाइल फोन लावारिस अवस्था में पड़ा मिला। जांच करने पर मोबाइल वीवो कंपनी का वी-2432 मॉडल पाया गया।

फोन पर आई कॉल से मिला मालिक का सुराग

पुलिसकर्मियों ने मोबाइल की जांच के दौरान उस पर आई कॉल के माध्यम से संपर्क किया। बातचीत में जानकारी मिली कि मोबाइल सूरज पुत्र धनीराम निवासी बहरमपुर, थाना ठाकुरगंज, जिला सीतापुर का है। सूरज ने बताया कि स्टेशन पर भीड़ होने के कारण ट्रेन में चढ़ते समय उसका मोबाइल कहीं गुम हो गया था।

मोबाइल पाकर खिल उठा चेहरे पर खुशी

इसके बाद मोबाइल स्वामी सूरज जीआरपी थाने पहुंचे। पुलिस टीम ने आवश्यक पूछताछ और पहचान का सत्यापन करने के साथ नियमानुसार औपचारिकताएं पूरी कीं। इसके बाद करीब 17,500 रुपये कीमत का मोबाइल फोन सकुशल सूरज को सौंप दिया गया।खोया हुआ मोबाइल वापस मिलने पर सूरज ने राहत जताते हुए जीआरपी हरदोई के पुलिसकर्मियों की ईमानदारी और कार्यशैली की जमकर सराहना की तथा पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।