विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्रीय विज्ञान,गणित एवं संस्कृति महोत्सव का समापन समारोह कार्यक्रम सम्पन्न
छात्र कक्षा की पढ़ाई को गंभीरता से लें,दिमाग को भटकने से रोंकें-विनीत जायसवाल,पुलिस अधीक्षक
सुलतानपुर।विद्या भारती की प्रतियोगिताओं में हार का कोई स्थान नहीं। यहाँ जीतने या सीखने की परंपरा - डॉक्टर राम मनोहर -क्षेत्र सह संगठन मंत्री
लोकनृत्य में काशी प्रांत नगरीय को मिला प्रथम
पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र का चैम्पियन बना काशी नगरीय प्रांत
विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने छात्रों से कहा कि भविष्य की चुनौतियों का हल वर्तमान में ही है। छात्र अपनी कक्षा की पढाई पूर्ण मनोयोग से करेंगे तो भविष्य में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी आसानी से कर सकेंगे। छात्र कक्षा की पढ़ाई को गंभीरता से लें,दिमाग को भटकने से रोंकें।
समापन समारोह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्र सह संगठन मंत्री डॉ0 राम मनोहर ने कहा जो जीते हैं उन्हें बधाई और जो सीखे हैं उन्हें भी शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि विद्या भारती की प्रतियोगिताओं में हार का कोई स्थान नहीं। यहाँ केवल जीतने या फिर सीखने की परंपरा है ।
तीन दिवसीय क्षेत्रीय विज्ञान,गणित एवं संस्कृति बोध परियोजना के क्षेत्रीय प्रमुखों बांके बिहारी पाण्डेय ,संतोष सिंह एवं जियालाल द्वारा अपनी-अपनी विधा के प्रतियोगिताओं के परिणाम की घोषणा की गयी। काशी नगरीय प्रांत संस्कृति बोध परियोजना और विज्ञान की प्रतियोगिताओं की प्रतिस्पर्धा दोनों का चैम्पियन बना। तो गोरक्ष प्रांत के भैया बहनों ने वैदिक गणित की चैम्पियन ट्राफी पर कब्जा जमाया। विज्ञान वर्ग में गोरक्ष नगरीय प्रांत द्वितीय,तो अवध नगरीय प्रांत तृतीय स्थान पर रहा। वैदिक गणित में अवध नगरीय द्वितीय तो काशी नगरीय प्रांत तृतीय स्थान पाने में सफल रहा।संस्कृति बोध परियोजना में गोरक्ष नगरीय द्वितीय और अवध नगरीय को तृतीय स्थान पर संतोष करना पड़ा।
काशी नगरीय प्रांत के भैया बहनों ने अद्वितीय प्रदर्शन करते हुए अंकों के आधार पर सबको पीछे कर दिया। तथा तीन दिवसीय क्षेत्रीय प्रतियोगिता की चैम्पियन शिप अपने नाम कर ली। विजेता टीमों के भैया बहनों को विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर, क्षेत्र संगठन मंत्री एवं क्षेत्र सब संगठन मंत्री एवं अन्य सम्मानित अतिथियों द्वारा प्रतिक्रिया की ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।प्रथम स्थान की गणित और विज्ञान की विजेता टीमें आगामी 26 नवंबर को गोरखपुर, और संस्कृति बोध परियोजना की टीमें 22 नवम्बर को कुरुक्षेत्र में अखिल भारतीय स्तर की प्रतिस्पर्धा में सम्मिलित होंगी।
अपने अध्यक्षीय भाषण में विद्या भारती पू्र्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के अध्यक्ष एवं पूर्व माध्यमिक शिक्षा सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने प्रतियोगी छात्रों से कहा कि
जितना नवाचार करेंगे उतनी व्यापक दृष्टि आएगी, जो कि जीवन के लिए हितकारी है।
सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ज्ञान कुंज विवेकानंद नगर सुलतानपुर के प्रधानाचार्य राकेश मणि त्रिपाठी ने कार्यक्रम की सफलता हेतु क्षेत्र संगठन मंत्री,सह क्षेत्र संगठन मंत्री, क्षेत्र मंत्री की गरिमामयी उपस्थिति में क्षेत्रीय एवं प्रांतीय अधिकारियों के मार्गदर्शन और व्यवस्था को बल प्रदान करने वाले बाल कल्याण समिति और प्रबन्ध समिति के पदाधिकारियों के प्रति आभार जताया। तथा व्यवस्था के सहयोगी आचार्य बंधु भगिनी एवं कर्मचारियों के कर्मनिष्ठा की प्रशंसा की।
समापन समारोह कार्यक्रम में विभाग प्रचारक श्री प्रकाश,प्रदेश निरीक्षक शेषधर द्विवेदी ,राज बहादुर दीक्षित,बाल कल्याण समिति अध्यक्ष डॉक्टर विनोद कुमार सिंह, मंत्री हरिदर्शन राम,विद्यालय प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष भोलानाथ अग्रवाल, प्रबंधक डा0 पवन सिंह उपाध्यक्ष डॉक्टर वी के झा, ,शैलेन्द्र चतुर्वेदी,समाजसेवी आलोक आर्य,उप प्रधानाचार्य रमेश मिश्र, रवीन्द्र त्रिपाठी,अनिल पाण्डेय,शरद श्रीवास्तव, रंजना पाण्डेय, सरिता त्रिपाठी,अखिलेश सिंह, द्वारिकानाथ पाण्डेय,रणविजय सिंह ,अखिलेश पाण्डेय,विवेकानंद यादव , शुभम सिंह एवं सभी 49 जनपदों के प्रतियोगी छात्र-छात्राएं संरक्षक आचार्य बन्धु,भगिनी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।![]()

छात्र कक्षा की पढ़ाई को गंभीरता से लें,दिमाग को भटकने से रोंकें-विनीत जायसवाल,पुलिस अधीक्षक









मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। गालिबपुर स्थित किंग्स ईडन इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित दसवीं वार्षिक तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का शनिवार को उत्साह, उमंग और हर्षोल्लास के बीच भव्य समापन हुआ।
चंदौली। बाल दिवस के अवसर पर राहुल नेशनल ग्रुप ऑफ कॉलेज के अंतर्गत राहुल इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में चेयरमैन पंडित लल्लन तिवारी ,सचिव राहुल तिवारी और सीओओ उत्सव तिवारी के मार्गदर्शन में बाल दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में बच्चों के बीच उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। विद्यार्थियों ने विभिन्न रचनात्मक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में प्रबंधक आनंद तिवारी ‘सोनू’ ने बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। उनकी प्रतिभा को निखारना, उन्हें बेहतर शिक्षा देना और अच्छे संस्कारों से जोड़ना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ खेलकूद एवं रचनात्मक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।
कानपुर। रोजगार की तलाश में कानपुर से पुणे पहुंचे शिवकांत उपाध्याय के साथ कथित तौर पर मानव तस्करी और बंधक बनाकर जबरन मजदूरी कराने का मामला सामने आया है। पीड़ित के आरोपों के मुताबिक, पुणे रेलवे स्टेशन पर बच्चू केदारे नामक व्यक्ति ने उन्हें नौकरी दिलाने का भरोसा दिया और अपने साथ ले गया। आरोप है कि बाद में उन्हें महाराष्ट्र के बीड जिले के वाडवणी तालुका में 50 हजार रुपये के बदले दूसरे व्यक्ति को सौंप दिया गया। मामले की जानकारी पीड़ित के भांजे एवं कानपुर में तैनात सब-इंस्पेक्टर विनय तिवारी के माध्यम से शिवसेना नेता व प्रतापगढ़ के पट्टी निवासी आशीष दुबे तक पहुंची। जानकारी मिलते ही आशीष दुबे ने मामले में पहल की और स्थानीय स्तर पर संपर्क स्थापित कर पीड़ित की सुरक्षित रिहाई कराई । पीड़ित शिवकांत उपाध्याय के अनुसार, उन्हें बीड जिले में एक व्यक्ति के यहां बंधक बनाकर रखा गया था। वहां उनसे कथित तौर पर दिन-रात गन्ने के खेतों में जबरन काम कराया जाता था। पीड़ित ने मारपीट, अमानवीय व्यवहार, पर्याप्त भोजन-पानी नहीं दिए जाने और भागने की कोशिश करने पर जान से मारने की धमकी दिए जाने के आरोप भी लगाए हैं। वहाँ इसी तरह अन्य भी लोग से भी जबरजस्ती काम कराए जाने की आशंका जताई है ।
मीरजापुर। मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय की कृषि, एलएलबी, बीए-एलएलबी, बीपीएड, बीएड और एमएड की परीक्षाएं दिसंबर के प्रथम सप्ताह से शुरू होंगी। कुलपति प्रो. शोभा गौड़ ने बताया कि स्नातक और स्नातकोत्तर की परीक्षाएं 23 नवंबर से प्रारंभ होंगी। विद्यार्थियों की सुविधा को देखते हुए परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 नवंबर कर दी गई है।
फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश सरकार गोवंश संरक्षण को लेकर गंभीर और बेहतर कदम उठाए जा रहे हैं। ऐसे में फर्रुखाबाद जनपद के
मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के जनपद मीरजापुर में वाराणसी-मीरजापुर मार्ग पर बैकुंठपुर नरायनपुर बस स्टैंड के पास शुक्रवार की रात चोरों ने परचून की दुकान का ताला काटकर कैश बॉक्स में रखे करीब 50 हजार रुपये नकदी और सामान पार कर दिया। चोरों ने बगल की अमूल दूध की दुकान का ताला भी काटने का प्रयास किया, लेकिन लाेगाें की आहट मिलने पर चाेर उसे आधा काटकर छोड़कर भाग निकले।
संभल । उत्तर प्रदेश के जनपद संभल में 68 तीर्थ और 19 कूपों कि ऐतिहासिक एवं पौराणिक रूप से महत्वपूर्ण 24 कोसीय परिक्रमा में शामिल होने के लिए पहुंची साध्वी प्राची ने शनिवार काे बड़ा बयान देते हुए कहा कि अगले चुनाव में पुन: भाजपा सरकार आयेगी। उन्हाेंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में संभल का हिंदू डरा हुआ, दुबका हुआ और खामोश रहता था लेकिन याेगी सरकार के प्रताप से अब घरों से निकल रहा है।
लखनऊ। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (एनएएलएसए), नई दिल्ली तथा माननीय कार्यपालक अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (यूपीएसएलएसए) के निर्देशानुसार, संपूर्ण उत्तर प्रदेश के समस्त जनपदों में एन.आई. एक्ट, 1881 की धारा 138 (चेक बाउंस) से संबंधित लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।
Nov 14 2026, 18:10
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1