किंग्स ईडन स्कूल की तीन दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता संपन्न, रेड टीम ने मारी बाजी
रेड टीम ने प्रथम स्थान की ट्रॉफी पर जमाया कब्जा, ब्लू और येलो टीम क्रमशः दूसरे व तीसरे स्थान पर रहीं
मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। गालिबपुर स्थित किंग्स ईडन इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित दसवीं वार्षिक तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का शनिवार को उत्साह, उमंग और हर्षोल्लास के बीच भव्य समापन हुआ।
प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाले लगभग 1200 छात्र-छात्राओं को मेडल, शील्ड एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए रेड टीम ने प्रथम स्थान हासिल कर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं ब्लू टीम ने दूसरा और येलो टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विजेता रेड टीम के छात्र-छात्राओं ने ट्रॉफी हासिल करते ही मैदान में खुशी का इजहार किया। पूरे आयोजन के दौरान बच्चों में जबरदस्त उत्साह और खेल भावना देखने को मिली।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रबंधक डॉ. प्रवीण कुमार मद्धेशिया ने विजेता एवं प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को अपने हाथों से मेडल, शील्ड और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद में भागीदारी भी बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहद जरूरी है। खेलों से शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ ही अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास होता है।
कार्यक्रम में विद्यालय की डायरेक्टर डॉ. मोनिका गुप्ता, विनोद कुमार यादव, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डॉ. धर्म सिंह गौतम, प्रधानाचार्य भूपेंद्र शर्मा, सुगम यादव, नातिक किरमानी, दूधनाथ चक्रवर्ती, भीमरत्न सिंकू, अभयदीप सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
तीन दिवसीय प्रतियोगिता का समापन बच्चों की शानदार खेल प्रतिभा, उत्साह और यादगार उपलब्धियों के साथ हुआ।
34 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1