गोवंश संरक्षण में लापरवाही, सड़क पर जख्मी हालत में मिला नंदी, ग्रामीणाें ने जताई नाराजगी
फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश सरकार गोवंश संरक्षण को लेकर गंभीर और बेहतर कदम उठाए जा रहे हैं। ऐसे में फर्रुखाबाद जनपद के
अमृतपुर कस्बे में शनिवार सुबह ठाकुरद्वारा के सामने रास्ते पर एक नंदी जख्मी हालत में मिला है। बेजुबान की पीड़ा और उसकी लाचार हालत देखकर ग्रामीणों का दिल पसीज गया। हालांकि गाेवंश की हालत देख लोगों ने नाराजगी जताई और उपचार के लिए पहुंचे।
अल्टीमेटम के बाद भी नहीं बदली तस्वीर
जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने हाल ही में उच्चस्तरीय बैठक में निराश्रित गोवंशों को संरक्षित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को 15 दिन का समय दिया था। उन्होंने साफ चेतावनी दी थी कि गोवंश संरक्षण के काम में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके बावजूद अमृतपुर में हालात जस के तस बने हुए हैं। कस्बे की गलियों, बाजारों और मुख्य रास्तों पर छुट्टा गोवंशों का जमावड़ा लगा रहता है। ऐसे में विकास खंड राजेपुर के जिम्मेदार अधिकारियों की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठना लाजिमी है।
फसल बचाएं या बेजुबानों की जान, दोहरी मुश्किल में किसान
छुट्टा गोवंश किसानों के लिए भी बड़ी परेशानी बने हुए हैं। खेतों में खड़ी फसल को बचाने के लिए किसान रात-दिन रखवाली करने को मजबूर हैं। कई जगह खेतों के चारों ओर कंटीले और प्रतिबंधित आरीदार तार लगाए जा रहे हैं। इन तारों में उलझकर गोवंशों के घायल होने का खतरा बना रहता है। वहीं सड़कों पर भटकते पशु वाहनों की चपेट में आकर चोटिल हो रहे हैं। एक ओर किसान अपनी मेहनत की फसल बचाने के लिए जूझ रहे हैं, दूसरी ओर बेजुबान पशु सुरक्षित ठिकाने के अभाव में हादसों का शिकार हो रहे हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि गोवंश संरक्षण के लिए बजट और सुविधाएं उपलब्ध होने के बावजूद धरातल पर निगरानी और व्यवस्था में कमी है। उन्होंने गौशालाओं की वास्तविक क्षमता, उनमें संरक्षित गोवंशों की संख्या और चारा-दाना पर खर्च की जांच कराने की मांग की है। बजट के दुरुपयोग संबंधी आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने बताया कि मामले की जांच करा कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश सरकार गोवंश संरक्षण को लेकर गंभीर और बेहतर कदम उठाए जा रहे हैं। ऐसे में फर्रुखाबाद जनपद के









मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के जनपद मीरजापुर में वाराणसी-मीरजापुर मार्ग पर बैकुंठपुर नरायनपुर बस स्टैंड के पास शुक्रवार की रात चोरों ने परचून की दुकान का ताला काटकर कैश बॉक्स में रखे करीब 50 हजार रुपये नकदी और सामान पार कर दिया। चोरों ने बगल की अमूल दूध की दुकान का ताला भी काटने का प्रयास किया, लेकिन लाेगाें की आहट मिलने पर चाेर उसे आधा काटकर छोड़कर भाग निकले।
संभल । उत्तर प्रदेश के जनपद संभल में 68 तीर्थ और 19 कूपों कि ऐतिहासिक एवं पौराणिक रूप से महत्वपूर्ण 24 कोसीय परिक्रमा में शामिल होने के लिए पहुंची साध्वी प्राची ने शनिवार काे बड़ा बयान देते हुए कहा कि अगले चुनाव में पुन: भाजपा सरकार आयेगी। उन्हाेंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में संभल का हिंदू डरा हुआ, दुबका हुआ और खामोश रहता था लेकिन याेगी सरकार के प्रताप से अब घरों से निकल रहा है।
लखनऊ। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (एनएएलएसए), नई दिल्ली तथा माननीय कार्यपालक अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (यूपीएसएलएसए) के निर्देशानुसार, संपूर्ण उत्तर प्रदेश के समस्त जनपदों में एन.आई. एक्ट, 1881 की धारा 138 (चेक बाउंस) से संबंधित लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।
लखनऊ। भारत की जनणना—2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत उत्तर प्रदेश में स्व—गणना 16 नवम्बर 2026 से शुरू हो रही है। प्रदेश के नागरिक जनगणना पोर्टल पर जाकर 16 से 30 नवम्बर के दौरान आनलाइन घर बैठे परिवार की जानकारी दर्ज कर सकते हैं। गणनाकर्मी 01 दिसम्बर 2026 से 04 जनवरी 2027 तक घर—घर जाकर जनगणना करेंगे।
मीरजापुर। आगामी शीत ऋतु के दृष्टिगत स्टेशन रोड स्थित शिव शक्ति लॉन में नगर पालिका परिषद, मीरजापुर के अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी द्वारा नगर पालिका परिषद में कार्यरत कर्मचारियों को गर्म वस्त्रों का वितरण किया गया।
मुरादाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल के आदेश पर जिले में नौ इंस्पेक्टर और दो सब इंसपेक्टर के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया है। इस दाैरान सात थानों में नए प्रभारियाें की तैनाती की गई।
प्रयागराज। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के मद्देनजर पुलिस विभाग ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल शुरू कर दिया है। इसी क्रम में शनिवार को यमुनानगर जोन में तैनात कुल 109 उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। स्थानांतरित होने वालों में महिला और पुरुष दोनों उपनिरीक्षक शामिल हैं।
डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के क्रीड़ा परिषद ने सुल्तानपुर जनपद के राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी और NIS प्रशिक्षक रहे तारिक वसीम को अंतर महाविद्यालय महिला, हॉकी प्रतियोगिता जो दिनांक 16/11/ 23 से17/11/26 डॉ भीमराव अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीडा परिषद डाभर सेमर में आयोजित किया जा रहा है उन खिलाड़ियों के सिलेक्शन करने के लिए तारीख वसीम जी को सेकेक्टर नियुक्त किया गया है जो सुल्तानपुर जनपद के लिए गर्व की बात है इस उपलब्धि पर सुल्तानपुर जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेश सोनकर जिला ओलंपिक संघ के सचिव पंकज दुबे, फुटबॉल संघ के सचिव एम एस बेग ,जॉइंट सेक्रेटरी हॉकी इरशाद खान,मोहमद आशिफ, राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सोनल तिवारी, वॉलीबाल संघ के सचिव एस एन सिंह, कबड्डी संघ के सचिव महेश यादव, मोहम्मद आरिफ नियाज, मोहमद सईद, राम कुमार, स्टेडियम के समस्त प्रशिक्षकों ने दी बधाई। जिला ओलंपिक संघ के प्रवक्ता डॉक्टर अब्दुल हमीद ने इसे जनपद सुल्तानपुर के लिए बड़ी उपलब्धि बताया।
1 hour ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1