महिला सशक्तिकरण का संदेश देती Orange the World रैली , इनर व्हील क्लब मुरादाबाद सिविल लाइंस का सिल्वर जुबली समारोह संपन्न
मुरादाबाद। इनर व्हील डिस्ट्रिक्ट 310 के तत्वावधान में शुक्रवार को मुरादाबाद में 13 नवंबर 2026 को महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के संदेश के साथ Orange the World – End Violence Against Women अभियान के अंतर्गत एक संयुक्त जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन डॉ. उषा राज गुप्ता एवं डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी रीना गोयल की गरिमामयी उपस्थिति रही।
प्रातः आयोजित संयुक्त जागरूकता रैली में मुरादाबाद के सात इनर व्हील क्लब – मुरादाबाद, ईस्ट, एसेंस, सिविल लाइंस, सेंट्रल, मिडटाउन एवं नॉर्थस्टार की सदस्याओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। फ्लेवर रेस्टोरेंट, MDA से प्रारंभ हुई इस रैली में लगभग 60 छात्राओं ने भी भाग लिया। रैली के माध्यम से महिलाओं के प्रति हिंसा समाप्त करने, महिला सुरक्षा, सम्मान, समानता एवं महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया गया। सभी सदस्यों ने एकजुट होकर सुरक्षित एवं बेहतर समाज के निर्माण का संकल्प लिया।
इसके साथ ही इनर व्हील क्लब ऑफ मुरादाबाद सिविल लाइंस द्वारा क्लब की 25वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में सिल्वर जुबली समारोह भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन डॉ. उषा राज गुप्ता की क्लब में आधिकारिक यात्रा (Official Visit) भी संपन्न हुई। क्लब की 25 वर्षों की गौरवशाली यात्रा, सामाजिक सेवा एवं उपलब्धियों को याद करते हुए सदस्यों ने इस विशेष अवसर को उत्साह और उल्लास के साथ मनाया।
डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन की आधिकारिक यात्रा के दौरान क्लब द्वारा चार विशेष सेवा प्रोजेक्ट भी संपन्न किए गए।
—महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता: जरूरतमंद महिलाओं के लिए सैनिटरी पैड का वितरण किया गया।
—कन्या सहायता: एक जरूरतमंद कन्या को उसके विवाह के लिए आवश्यक घरेलू एवं विवाह संबंधी सामान प्रदान किया गया।
—वृद्ध सेवा: वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को 60 शॉल वितरित किए गए।
—सहायता एवं सुविधा: आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को चार पंखे दान किए गए, जिससे उन्हें गर्मी से राहत मिल सके।
इन सभी सेवा कार्यों के माध्यम से क्लब ने महिला स्वास्थ्य, जरूरतमंदों की सहायता, बुजुर्गों की देखभाल एवं समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को निभाने का संदेश दिया।
डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन डॉ. उषा राज गुप्ता ने क्लब के प्रयासों एवं सेवा गतिविधियों की सराहना की और सभी सदस्यों को इसी प्रकार समर्पण एवं एकता के साथ कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया। डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी रीना गोयल ने सभी क्लबों द्वारा किए गए सराहनीय प्रयासों, उत्साहपूर्ण सहभागिता एवं महत्वपूर्ण सहयोग की प्रशंसा की। क्लब प्रेसिडेंट पूनम रस्तोगी, क्लब सेक्रेटरी शुभी रस्तोगी एवं क्लब की सभी कल्पना,नीतू,ईशा,शिवानी,ज्योति,नीलम, रंजू, कृष्णा,श्वेता,प्रेमबाला, विनीता,आरती,सुनीता,सोनिया,पल्लवी गोयल,पल्लवी,रूबी,शालिनी, साक्षी,शिल्पी,रश्मि,मृदुला, सुधा पूनम,बीनू, रूपम,दीपा,पारुल,अर्चना,pdc आशा सिंह ,pdc सोनल भाटिया आदि सदस्याएं उपस्थित रहीं।
दोनों कार्यक्रमों ने यह संदेश दिया कि इनर व्हील केवल मित्रता का मंच नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने, महिलाओं को सशक्त बनाने और जरूरतमंदों के जीवन में खुशियां लाने का एक सशक्त माध्यम भी है।
3 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k