जनगणना-2027 के द्वितीय चरण में स्वगणना को लेकर जिलाधिकारी की जनपदवासियों से अपील, राष्ट्रीय अभियान में बढ़-चढ़कर करें सहभागिता
जिलाधिकारी ने कहा- सही एवं सटीक जानकारी उपलब्ध कराना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी, जनगणना के आंकड़े देश के विकास की योजनाओं का बनेंगे आधार

मऊ। जनगणना-2027 को सफलतापूर्वक संपन्न कराने की दिशा में प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में जनगणना के द्वितीय चरण के अंतर्गत प्रस्तावित स्वगणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) प्रक्रिया को लेकर जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त नागरिकों से विशेष अपील की है। उन्होंने जनपदवासियों से इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने और स्वगणना के माध्यम से अपने परिवार एवं आवास से संबंधित निर्धारित जानकारियां सही-सही उपलब्ध कराने का आह्वान किया है।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना देश की सबसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय प्रक्रियाओं में से एक है। इसके माध्यम से देश की जनसंख्या, सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति, आवासीय परिस्थितियों और नागरिक सुविधाओं से संबंधित महत्वपूर्ण आंकड़े एकत्र किए जाते हैं। इन आंकड़ों के आधार पर ही केंद्र एवं राज्य सरकारों को विकास योजनाओं के निर्माण, नीतियों के निर्धारण तथा विभिन्न क्षेत्रों में संसाधनों के उचित वितरण में सहायता मिलती है।

इसलिए जनगणना में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है।    उन्होंने बताया कि स्वगणना की प्रक्रिया नागरिकों को स्वयं अपने परिवार और आवास से संबंधित निर्धारित विवरण उपलब्ध कराने का अवसर प्रदान करती है।

इसके माध्यम से नागरिक निर्धारित ऑनलाइन व्यवस्था का उपयोग कर अपनी जानकारी स्वयं दर्ज कर सकेंगे। स्वगणना के दौरान दी जाने वाली जानकारी सही, स्पष्ट और पूर्ण होनी चाहिए, जिससे जनगणना के आंकड़ों की विश्वसनीयता बनी रहे।

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि स्वगणना को केवल एक औपचारिक प्रक्रिया न समझें, बल्कि इसे राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी के रूप में लें। प्रत्येक परिवार यह सुनिश्चित करे कि उसके घर से संबंधित जानकारी निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सही तरीके से दर्ज हो। किसी भी प्रकार की गलत या अधूरी जानकारी देने से बचें।

उन्होंने जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रधानों, नगरीय निकायों के प्रतिनिधियों, शिक्षकों, सामाजिक संगठनों, युवाओं और प्रबुद्ध नागरिकों से भी इस अभियान के प्रति आमजन को जागरूक करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में व्यापक जनजागरूकता के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को स्वगणना प्रक्रिया से जोड़ा जाए, ताकि कोई भी परिवार इस महत्वपूर्ण अभियान से वंचित न रहे।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना के आंकड़े भविष्य की विकास योजनाओं और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इसलिए सभी जनपदवासी अपनी जिम्मेदारी समझते हुए जनगणना-2027 के द्वितीय चरण में स्वगणना प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और प्रशासन को अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करें।

अंत में जिलाधिकारी ने समस्त जनपदवासियों से अपील की कि वे जागरूक नागरिक होने का परिचय देते हुए स्वगणना में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें, ताकि मऊ जनपद में जनगणना-2027 का कार्य व्यवस्थित, पारदर्शी और सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके।
ओवरलोड गन्ने के ट्रैक्टर-ट्रालों से बाजार में लग रहा जाम, प्रशासन बेखबर

**गन्ने से भरे ट्रालों में दोनों ओर बाहर तक निकला रहता है गन्ना, राहगीरों और वाहन चालकों को होती है परेशानी, हादसे का भी खतरा**

**बहसूमा, मेरठ।** कस्बे के मुख्य बाजार में इन दिनों ओवरलोड गन्ने से भरे ट्रैक्टर-ट्रालों के कारण जाम की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। गन्ने के सीजन में ट्रैक्टर-ट्रालों में क्षमता से अधिक गन्ना भरकर बाजार से निकाला जा रहा है। गन्ना ट्रालों के दोनों ओर काफी बाहर तक निकला होने के कारण सड़क पर दूसरे वाहनों को निकलने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिल पाती। इसके चलते बाजार में आए दिन जाम की स्थिति बन रही है।

शुक्रवार को भी मुख्य बाजार में ओवरलोड गन्ने के ट्रैक्टर-ट्रालों के चलते वाहनों की लंबी कतार लग गई। बस, कार, बाइक और ई-रिक्शा चालकों को निकलने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। बाहर निकले गन्ने से दूसरे वाहनों के टकराने का खतरा बना रहता है। ऐसे में वाहन चालक रास्ता देने के लिए रुक जाते हैं और देखते ही देखते बाजार में जाम लग जाता है।

**दिवाली पर चला था अतिक्रमण हटाओ अभियान**

गौरतलब है कि दिवाली पर्व से पहले थाना प्रभारी द्वारा कस्बे के मुख्य बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारु हो सके। लेकिन अब ओवरलोड गन्ने के ट्रैक्टर-ट्राले बाजार में जाम का प्रमुख कारण बने हुए हैं। इसके बावजूद इन वाहनों पर रोक लगाने के लिए कोई प्रभावी कार्रवाई होती दिखाई नहीं दे रही है।

**स्कूल और अस्पताल जाने वाले भी परेशान**

जाम के कारण स्कूली बच्चों, नौकरीपेशा लोगों और मरीजों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रालों से न केवल यातायात बाधित हो रहा है, बल्कि राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा भी बना हुआ है।

**प्रशासन से कार्रवाई की मांग**

क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि ओवरलोड गन्ने से भरे ट्रैक्टर-ट्रालों पर कार्रवाई की जाए। ट्रालों में गन्ना निर्धारित सीमा में भरवाया जाए और उसे अच्छी तरह बांधकर बाजार से निकाला जाए, ताकि गन्ना सड़क की ओर बाहर न निकले। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया गया तो बाजार में जाम के साथ-साथ किसी बड़े हादसे की आशंका भी बनी
पुलिस अधीक्षक ने परेड की सलामी लेकर  पुलिस लाइन का किया निरीक्षण
Sb न्यू ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई।पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन सहित मेस, डायल 112,क्वाटर गार्ड का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
        प्रत्येक शुक्रवार को होने वाली नियमित परेड का निरीक्षण करते हुए पुलिस अधीक्षक श्री मीणा ने कहा सरकार की गाइड लाइन के अनुसार अपने कर्तव्यों का पालन करें।जनता जिस विश्वास के साथ पुलिस के पास न्याय की आस लेकर आती।पीड़ितों के विश्वास पर खरे उतरने का प्रयास करें।पुलिस अधीक्षक ने मेस,पुलिस लाइन परिसर,डायल 112,गार्ड रूम आदि का निरीक्षण कर आवश्यक को दिशा निर्देश दिए।
प्रभु राम के आदर्शो को सभी को अपनाना चाहिए-रजनी तिवारी
लोनी रामलीला का राज्यमंत्री ने किया उद्घाटन


Sb न्यूज़ ब्यूरो रितेश मिश्रा
शाहाबाद हरदोई टोडरपुर विकास खंड क्षेत्र के ग्राम लोनी में प्रति वर्ष होने वाली रामलीला के तत्वाधान में इस वर्ष की रामलीला का शुभारम्भ गुरुवार की शाम क्षेत्रीय विधायक और परेश सरकार में उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने समर्थको की उपस्थिति में फीता काटकर किया।
        इस अवसर पर राज्यमंत्री श्रीमती तिवारी ने उपस्थित जनसमूह से श्री राम के आदर्शो का जीवन में अनुसरण करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा श्रीराम का चरित्र हमें सिखाता है कि परिस्थितियां कितनी भी प्रतिकूल क्यों न हों, सिद्धांतों से विमुख हुए बिना सत्य के पथ पर अडिग रहना ही वास्तविक विजय है। रामायण के प्रत्येक चरित्र में जीवन के लिए कोई न कोई संदेश निहित है। लेकिन हम इन आदर्शों को केवल मंच तक सीमित न रखकर अपने आचरण का हिस्सा बनाएं उन्होंने कहा कि रावण पर श्रीराम की विजय हमें स्मरण कराती है कि बुराई चाहे कितनी भी शक्तिशाली क्यों न हो,विजय सत्य और धर्म की ही होती है।
  इस अवसर पर टोडरपुर के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्याम बाबू त्रिवेदी श्यामू,शाहाबाद के पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नवनीत गुप्ता नीतू, मझिला प्रधान सरोज मिश्रा,सभासद प्रतिनिधि रमाकांत मौर्य,आजाद सिंह, पवन रस्तोगी,सोनू अग्निहोत्री,मेला कमेटी के रजनीश बाजपेई,श्याम किशोर पाण्डेय सहित बड़ी संख्या दर्शक ग्रामवासी उपस्थित रहे।
एक सप्ताह से खराब पड़े, ट्रांसफार्मर को न बदलने पर उत्तेजित नागरिकों ने रोड पर लगाया जाम,बिजली विभाग के खिलाफ लगाए नारे

फर्रुखाबाद।गांव नगला ग़ुलाल पोस्ट बरौन ग्रामीण की 6 दिन पूर्व से ट्रांसफार्मर फुका हुआ था जिसकी सुचना विजली विभाग के सम्बंधित अधिकारियो को दी गयी उसके बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया जिसके बाद व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव के नेतृत्व मे ग्रामीण एकत्रित  होकर क़ायमगंज फर्रुखाबाद मार्ग पर जाम लगा दिया । इस दौरान थाना मऊदरवाजा इंस्पेक्टर व दो चौकी इंचार्ज के साथ फ़ोर्स लेकर मौके पर पहुंचे और विजली विभाग के अधिकारोंयों से फोन पर वार्ता की  जिसके पश्चात ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है
इस दौरान अभिषेक सिंह धीरेन्दर प्रताप सिंह रामु ठाकुर राजेश सिंह सुसपाल सिंह श्रीनिवास नन्ने लल्ला  अजय प्रताप संजीव सिंह अनुज प्रताप सिंह विनय प्रताप सिंह सचिन यादव लालू यादव मोटी यादव अनुराग यादव सोमनाथ आदी लोग मौजूद रहे ।
गोवर्धन की भव्यता और श्रद्धा के साथ निकली 33वीं श्री गोवर्धन शोभायात्रा, शहर हुआ भक्तिमय

फर्रुखाबाद। अंगूरीबाग में श्री गोवर्धन शोभा यात्रा सेवा समिति एवं श्री गणेश जन सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में 33वीं श्री गोवर्धन शोभायात्रा बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा और पूरा नगर भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।

शोभायात्रा में भगवान श्रीकृष्ण एवं गोवर्धन लीला से संबंधित मनमोहक धार्मिक झांकियां आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहीं। भक्ति गीतों, भजनों और जयकारों के बीच श्रद्धालु भक्ति भाव से झूमते नजर आए।

शोभायात्रा अंगूरीबाग से प्रारंभ होकर साहबगंज चौराहा, घुमना बाजार, नाला मछरट्टा सहित नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। जगह-जगह नगरवासियों एवं श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। मार्ग में श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों, कार्यकर्ताओं एवं नगरवासियों का विशेष सहयोग रहा। आयोजक मंडल ने सभी श्रद्धालुओं, सहयोगियों एवं नगरवासियों का आभार व्यक्त किया।
किंग्स इडेन इंटरनेशनल स्कूल में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

डॉ. मोनिका गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर एवं मशाल जलाकर किया उद्घाटन, खेल भावना और अनुशासन की दिलाई शपथ             

मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। क्षेत्र के किंग्स इडेन इंटरनेशनल स्कूल में गुरुवार को तीन दिवसीय 10वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय की डायरेक्टर एवं सुप्रसिद्ध महिला चिकित्सक डॉ. मोनिका गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर एवं मशाल जलाकर किया।

कार्यक्रम की शुरुआत छात्र-छात्राओं के आकर्षक मार्च पास्ट से हुई। रेड, येलो और ब्लू हाउस के विद्यार्थियों ने अनुशासन और उत्साह के साथ मार्च करते हुए मुख्य अतिथि को सलामी दी। इसके बाद 100 एवं 200 मीटर दौड़, खो-खो, कबड्डी, बैडमिंटन, फुटबॉल, हॉकी और योग सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। वहीं, नन्हे-मुन्ने बच्चों की मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। तीन दिवसीय यह आयोजन आगामी दो दिनों तक जारी रहेगा।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. मोनिका गुप्ता ने बच्चों को खेल भावना एवं अनुशासन की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ खेलकूद भी जीवन का अभिन्न अंग है। खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और टीम भावना का भी विकास करते हैं।

विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद की गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रिंसिपल भूपेंद्र शर्मा, प्रबंधक डॉ. प्रवीण कुमार मद्धेशिया सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक, छात्र-छात्राएं एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
निजी शीतगृह संचालक 31 दिसम्बर तक विलम्ब शुल्क सहित लाइसेंस का नवीनीकरण करा लें

लाइसेंस नवीनीकरण न कराने वाले शीतगृहों में भण्डारण पर लगेगी रोक, होगी कार्रवाई

फर्रुखाबाद ।
आलू एवं शाकभाजी विकास अधिकारी राघवेंद्र सिंह द्वारा जनपद के समस्त निजी शीतगृह स्वामियों एवं प्रबन्धकों को सूचित किया गया है कि शासनादेश के अनुपालन में वर्ष 2027 के लिए शीतगृह लाइसेंस का नवीनीकरण कराया जाना अनिवार्य है।

शीतगृह लाइसेंस नवीनीकरण के लिए निर्धारित सामान्य तिथि 31 अक्टूबर, 2026 तक थी। निर्धारित तिथि के बाद अब विलम्ब शुल्क सहित 31 दिसम्बर, 2026 तक नवीनीकरण के आवेदन ऑनलाइन माध्यम से किए जा सकते हैं। इसके लिए विभागीय वेबसाइट www.janhit.uphorticulture.in के माध्यम से आवेदन कर लाइसेंस नवीनीकरण की प्रक्रिया पूर्ण कराएं।

आलू एवं शाकभाजी विकास अधिकारी ने बताया कि 31 दिसम्बर, 2026 के उपरान्त प्राप्त होने वाले नवीनीकरण आवेदन पत्रों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा तथा संबंधित शीतगृह का लाइसेंस स्वतः निरस्त समझा जाएगा।

उन्होंने जनपद के समस्त निजी शीतगृह स्वामियों एवं प्रबन्धकों से अपील की है कि निर्धारित समयसीमा के भीतर अपने शीतगृह लाइसेंस का नवीनीकरण अनिवार्य रूप से करा लें। माह दिसम्बर, 2026 तक लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं कराने वाले शीतगृहों में आलू एवं अन्य कृषि उत्पादों के भण्डारण पर रोक लगा दी जाएगी। साथ ही शीतगृह अधिनियम के अन्तर्गत कार्रवाई की जाएगी, जिसके लिए शीतगृह स्वामी/प्रबन्धक स्वयं उत्तरदायी होंगे।
पीड़ित ने डॉ के खिलाफ़ कार्रवाई न होने पर डीएम को दिया पत्र, डीएम ने जॉच कराने किए आदेश

फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी को पीड़ित  सुदेश सिंह (सनी) पुत्र जोगराज सिंह निवासी न्यामतपुर ठाकुरान थाना जहानगंज फर्रुखाबाद ने एक शिकायती पत्र दिया था, डीएम डॉ अंकुर लाठर ने पीड़ित की शिकायत को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पुनः जॉच कर आख्या प्रस्तुत करने के आदेश जारी किए हैं,पीड़ित ने कहा कि इलाज के दौरान डॉ द्वारा लापरवाही बरतने का आरोप भी लगाया है। पीड़ित ने कहा कि 25 सितंबर 2026 को एक शिकायती प्रार्थना पत्र द सर्च हास्पिटल के प्रबन्धक डा० धीरेन्द्र सिंह व डा० संजय सिंह के खिलाफ चाचा की बेटी सीतू सिंह के इलाज में लापरवाही बरती गयी है। इस लिए सी०एम०ओ० द्वारा जो जांच की गयी जिसमे मेरे ब्यान सी०एम०ओ० ने अपने मन मुताविक लिखा लिये और केवल ओ०पी०डी० में तब्दील करा दिया। डा० धीरेन्द्र व संजय सिंह के यहाँ कोई प्रशिक्षित स्टाफ नही है। डा० धीरेन्द्र सिंह द्वारा स्टाफ की जो लिस्ट सी०एम०ओ० को दी गयी वह सी०एम०ओ० द्वारा ही उपलब्ध करायी है,स्टाफ की लिस्ट पीड़ित के शिकायती प्रार्थना पत्र देने से पहले तक सी०सी०टी०वी० कैमरों मे स्टाफ नहीं है दिये गये स्टाफ की लोकेशन की जाँच कराकर कार्यवाही  जाँच कमेटी से कराने की मांग की है जबकि  मरीज को यह दबाई नहीं दी जा सकती है फिर भी डाक्टर को केवल चेतावनी देकर छोड दिया गया है। पीड़ित ने  डाक्टर के खिलाफ अभी तक कोई कार्यवाही न होने पर नाराज़गी व्यक्त करते हुए डाक्टर के खिलाफ शासन-प्रशासन से कार्यवाही करने की बात कहीं है।
महापर्व छठ को लेकर जौनपुर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने किया गोपी घाट समेत प्रमुख घाटों का निरीक्षण
जौनपुर। बिहार से होते हुए पूर्वांचल तक पहुंचा लोक आस्था का महापर्व डाला छठ अब जनपद में भी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। तीन दिनों तक चलने वाले इस पर्व की शुरुआत नहाय-खाय से होती है और इसका समापन उगते हुए सुूर्य को अर्घ्य के साथ होता है। छठ पर्व को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। नगर के प्रमुख घाटों पर साफ-सफाई, प्रकाश, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

इसी क्रम में शुक्रवार को जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. और पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने अपर जिलाधिकारी अजय अंबष्ट तथा नगर पालिका के अधिकारियों के साथ नगर के प्रमुख गोपी घाट, विसर्जन घाट और हनुमान घाट का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने घाटों पर साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने घाटों पर बेहतर साफ-सफाई और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी जरूरी इंतजाम समय से पूरा करने को कहा।

पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि छठ पर्व पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। सभी थानों की पुलिस फोर्स को सुरक्षा व्यवस्था में लगाया जाएगा। इसके अतिरिक्त पीएसी की तैनाती भी की जाएगी। प्रमुख घाटों पर पुलिस बल के साथ निगरानी की व्यवस्था रहेगी। घाट क्षेत्र में पुलिस चौकी स्थापित करने के लिए भी प्रस्ताव भेजा जाएगा।

उन्होंने बताया कि पर्व के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ सभी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं से भी पर्व के दौरान प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है।