Mirzapur: एमएलसी चुनाव में जीत पर उत्साहित कार्यकर्ताओं ने आशुतोष सिन्हा का जगह-जगह किया स्वागत
*यह जीत संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं के मेहनत का परिणामः आशुतोष सिन्हा
*2027 के चुनाव हेतु अभी से सक्रिय होना होगाः अशोक यादव
मिर्जापुर। एमएलसी चुनाव में जीत से उत्साहित समाजवादी पार्टी ने अब विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी का संदेश देना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को चील्ह, नटवां, विन्ध्याचल, कंतित, बथुआ, भरूहना, शुक्लहा, रमईपट्टी एवं जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने एमएलसी आशुतोष सिन्हा का जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय लोहियाट्रस्ट पर मासिक बैठक कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अशोक यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में नवनिर्वाचित स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने कार्यकर्ताओं से इसी एकजुटता के साथ आगामी विधानसभा चुनाव में जुटने का आह्वान किया।
स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने बूथ से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि यह जीत संगठन की एकजुटता, कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। श्री सिन्हा ने भाजपा सरकार को लोकतंत्र विरोधी सरकार बताते हुए कहा कि आज देश, आर्थिक विपन्नता के मुहाने पर खडा होता जा रहा है। चंद औद्योगिक घराने अपनी तिजोरियां भरने पर आमादा हैं, लेकिन सरकार झूठमूठ में अपनी पीठ थपथपा रही है। इस सरकार में किसान, नौजवान, व्यापारी और गरीब वर्ग सभी उपेक्षित हैं।
कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अशेाक यादव ने एमएलसी का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि यह जीत पार्टी के कार्यकर्ताओं के समर्पण और मेहनत का परिणाम है। आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में भी इसी एकजुटता और प्रतिबद्धता के साथ जुटने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराना प्राथमिकता होनी चाहिए। कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ पर पात्र युवाओं को चिह्नित कर उनका पंजीकरण कराने में सहयोग करें, ताकि कोई भी युवा मतदाता बनने से वंचित न रहे। उन्होंने गांव-गांव और घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा से लोगों को अवगत कराने की अपील की। कहा कि 2027 का विधानसभा चुनाव में सफलता के लिए कार्यकर्ताओं को अभी से सक्रिय होना होगा। संगठन की एकजुटता ही पार्टी की ताकत है।
बैठक व स्वागत समारोह की अध्यक्षता कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अशोक यादव व संचालन जिला महासचिव आदर्श यादव ने किया। बैठक में पूर्व विधायक जगतम्बा सिंह पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर यादव, मुन्नी यादव, सुरेन्द्र सिंह पटेल, राजेश भारती, रविन्द्र बहादुर सिंह, कीर्ति कोल, विजयशंकर यादव, दिलीप यादव, सुरेश सिंह पटेल, संजय यादव, डा सुनील पटेल, अभय यादव, डा ज्योति बिन्द, रामजी मौर्या, सतीश मिश्रा, सत्यप्रकाश यादव, राणा प्रताप सिंह, झल्लू यादव, शैलेष पटेल, सुभाष पटेल, जुम्मन खान, धर्मेन्द्र मौर्या, प्रिस राव, गायत्री पटेल, इलियास खान, बृजलाल मौर्या, आशीष राय, कौशिक कन्नौजिया, राजेश यादव, जहांआरा, दिव्या गुप्ता, कन्हैया यादव, सोनू यादव, अरविन्द श्रीवास्तव, डा0 शक्ति श्रीवास्तव, रत्नेश श्रीवास्तव, भरत लाल बिन्द, रामजी बिन्द, रविन्द्र कोल, कान्धा यादव, शिवपूजन यादव, अनीस खान, जावेद अहमद, रमेश ओझा, राममिलन यादव, अनूप त्रिपाठी, ज्योति त्रिपाठी, रामजी यादव, लवकुश प्रजापति, मनोज चौहान, बबलू शुक्ला, गणेश राय, आकांक्षा यादव, वन्दना गुप्ता आदि मौजूद रहे।
Nov 13 2026, 18:13
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k