नशे से दूर रहकर ही युवा साकार करेंगे विकसित भारत का सपना: डॉ. आदर्श
Sb न्यूज़ ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई। ग्रामोदय इंटर कॉलेज डिघिया खेरिया के विनोबा सभागार में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से आयोजित ब्लॉक स्तरीय युवा संसद कार्यक्रम के तहत ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ विषय पर भव्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षाविद सुशील कुमार मिश्र ने की, जबकि संचालन विद्यालय के प्रधानाचार्य कौशल किशोर त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम में भाजपा नेता डॉ. आदर्श दीपक मिश्र मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. आदर्श दीपक मिश्र ने कहा कि नशा आज युवा पीढ़ी के भविष्य के लिए सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक बनता जा रहा है। नशे की लत न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य और परिवार को प्रभावित करती है, बल्कि समाज और देश के विकास में भी बाधा बनती है। उन्होंने कहा कि देश की युवा शक्ति यदि नशे से दूर रहकर अपनी ऊर्जा शिक्षा, खेल, सामाजिक कार्यों और राष्ट्र निर्माण में लगाएगी, तभी विकसित भारत का सपना साकार हो सकेगा। उन्होंने युवाओं को स्वयं नशे से दूर रहने और अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करने का संकल्प दिलाया। अध्यक्षता कर रहे सुशील कुमार मिश्र ने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार और नैतिक मूल्यों का होना भी आवश्यक है। युवा संसद जैसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, विचार अभिव्यक्ति और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने नशा मुक्ति विषय पर अपने विचार रखे तथा भाषण एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। अंत में सभी उपस्थित लोगों ने नशामुक्त भारत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में उमेश मिश्र, जनार्दन मिश्र, अभय शंकर मिश्र, पुष्पेंद्र सिंह, मोहित मिश्र, कल्याण, आदित्य, सोनी पांडेय, प्रियांशी सिंह, रिंकू, प्रवेन्द्र, अभिषेक, अंकित सहित शिक्षक, अभिभावक और सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
जिलाधिकारी ने जन सुनवाई मे सुनी 107 शिकायत*
Sb न्यूज़ ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई आज जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय ने  कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। इस दौरान कुल 107 शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दीपाली भार्गव एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
छात्र टेक्नोलॉजी को मास्टर नहीं बल्कि अपना पार्टनर बनाएं*
- इंद्रजीत सिंह जिलाधिकारी सुलतानपुर सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ज्ञान कुंज विवेकानंद नगर सुलतानपुर में विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र की तीन दिवसीय क्षेत्रीय प्रतियोगिता के संध्याकालीन सांस्कृतिक  कार्यक्रम में जिलाधिकारी सुलतानपुर बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए।
विद्यालय के प्रबंधक डॉक्टर पवन सिंह, प्रधानाचार्य राकेश मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में विद्यालय की कन्या भारती की  बहनों एवं छात्र सांसद भैया जी के द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया। जिलाधिकारी महोदय ने विद्या भारती के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि   सम्पूर्ण मानवबनने  के लिए  विज्ञान, गणित और टेक्नोलॉजी के साथ-साथ हमें  अपनी सांस्कृतिक विरासत से जुड़ना ही होगा। हमें  अपने पूर्वजों से जो सुदृढ़ सांस्कृतिक चेतना प्राप्त हुई है,उसे कैसे आगे बढाना है,इस बात पर गंभीरता  से विचार करना है। मुख्य अतिथि ने छात्रों को  विज्ञान और टेक्नोलॉजी के गुण सिखाये। उन्होंने कहा कि वर्तमान में  वायु प्रदूषण एक बहुत बड़ी समस्या है।  छात्र विज्ञान के नये-नये प्रयोग के माध्यम से इस  समस्या के समाधान के उपाय कैसे खोज सकते हैं? इस पर मनन चिंतन और नवीन प्रयोग करने की  प्रबल आवश्यकता है। हमें क्रिएटिव होना चाहिए।
जिलाधिकारी ने वर्तमान युग में टेक्नोलॉजी के ज्ञान को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि छात्र टेक्नोलॉजी को मास्टर नहीं अपितु, अपना पार्टनर बनाएं। जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आप अपना कैरियर बना सकते हैं।हमें हर क्षेत्र में अपनी मजबूत पकड़ भी बनानी होगी।
उन्होंने विद्यालय के अनुशासन एवं व्यवस्था से प्रभावित होकर प्रबंधक, प्रधानाचार्य एवं सम्पूर्ण आचार्य परिवार के कार्य प्रणाली की प्रशंसा की।  कार्यक्रम में  भैया बहनों ने गायन एवं वादन के माध्यम से पारंपरिक लोक गीतों पर अभिनय परक मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सुलतानपुर विभाग के विभाग प्रचारक आदरणीय श्री प्रकाश जी ने की। अध्यक्षीय भाषण में उन्होंने आगंतुक अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, वरिष्ठ चिकित्सक एवं प्रख्यात समाजसेवी डाक्टर जेपी सिंह, क्षेत्र संगठन मंत्री हेमचन्द्र जी , सह क्षेत्र संगठन मंत्री डॉक्टर राम मनोहर जी, प्रदेश निरीक्षक शेषधर द्विवेदी बाल कल्याण समिति अध्यक्ष डॉक्टर विनोद कुमार सिंह, विज्ञान के क्षेत्रीय संयोजक बांके बिहारी पाण्डेय,गणित के संतोष सिंह, संस्कृति फोन परियोजना के जियालाल, प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व नगरपालिका चेय मैन भोलानाथ अग्रवाल, उपाध्यक्ष डॉक्टर वी के झा, ,शैलेन्द्र चतुर्वेदी,समाजसेवी आलोक आर्य,उप प्रधानाचार्य रमेश मिश्र, रवीन्द्र त्रिपाठी,अनिल पाण्डेय,शायद श्रीवास्तव, रंजना पाण्डेय, सरिता त्रिपाठी,अखिलेश सिंह, द्वारिकानाथ पाण्डेय,रणविजय सिंह तोरा सभी 49 जनपदों के प्रतियोगी छात्र-छात्राएं  संरक्षक आचार्य बन्धु,भगिनी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।
सीसी सड़क निर्माण एवं सुवाव बैरीकेटिग का लोकार्पण,क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात
                      
                                    
बलरामपुर। नगर के नॉर्मल पानी टंकी के समीप खमौवा रोड पर सुवांव नदी के दोनों ओर बैरिकेडिंग एवं नदी के आंशिक हिस्सों में सीसी सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने पर लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ द्वारा जनहित को दृष्टिगत रखते हुए यह विकास कार्य पालिका क्षेत्र से बाहर होने के बावजूद कराया गया।

निर्माण कार्य का विधिवत लोकार्पण ग्राम देवरावा के निवर्तमान ग्राम प्रधान अमरेन्द्र प्रताप ‘लालू’ ने फीता काटकर किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि नगर के आधारभूत ढांचे को मजबूत बनाने,आवागमन को सुगम एवं सुरक्षित करने तथा नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में यह कार्य महत्वपूर्ण साबित होगा। नदी के दोनों ओर बैरिकेडिंग होने से आवागमन करने वाले लोगों को सुरक्षा मिलेगी,वहीं सीसी सड़क निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ ने कहा कि हमारा निरंतर प्रयास है कि विकास कार्य केवल पालिका क्षेत्र तक सीमित न रहें,बल्कि जनहित और आवश्यकता के अनुरूप आसपास के क्षेत्रों को भी विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाए। नागरिकों को सुरक्षित,सुगम एवं बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है।

कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी लाल चन्द्र मौर्य,जिला मीडिया प्रभारी डी.पी.सिंह बैस,संजय शर्मा,पुष्पेंद्र पांडेय,पवन सिंह,अवनीश सिंह,गौरव मिश्र,शिवम मिश्र,विपुल मिश्रा,सिविल जेई अवनीश यादव,जल जेई धर्मेन्द्र गौड़ सहित नगर पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारी,सभासद,नामित सभासद तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
बलरामपुर में अखिल भारतीय गोस्वामी समाज की भव्य जिला बैठक संपन्न; संगठन की मजबूती और हर परिस्थिति में साथ खड़े रहने का लिया गया संकल्प

बलरामपुर। गायत्री शक्तिपीठ मंदिर परिसर में अखिल भारतीय गोस्वामी समाज की एक अत्यंत महत्वपूर्ण जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मिथिलेश गिरी बाबा ने की। इस दौरान जिले भर से आए समाज के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया। 
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष मिथिलेश गिरी बाबा ने आश्वस्त किया कि समाज के विकास और हितों की रक्षा के लिए संगठन हर परिस्थिति में चट्टान की तरह प्रत्येक व्यक्ति के साथ खड़ा है। कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया गया। 
इन पदाधिकारियों ने किया सम्मानित:
बैठक में जिला के वरिष्ठ सदस्य गुलाबचंद भारती, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र वन बाबा, महंत नीलकमल गिरी, नंदकिशोर गिरी, जिला उपाध्यक्ष सलिक राम गिरी, जिला मंत्री शिव शंकर गिरी, यशवंत गिरी तथा सदर बलरामपुर के विधानसभा प्रभारी गोपाल गिरी सहित दर्जनों पदाधिकारियों ने जिला अध्यक्ष मिथिलेश गिरी बाबा को पुष्पगुच्छ भेंट कर और अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया।
भदोही पुलिस ने साइबर ठगी के 83 हजार रुपये लौटाए:सुरियावां में अंकित यादव को 8 हजार और ज्ञानपुर में शिवचन्द सरोज को 75 हजार रुपये वापस मिले
रिपोर्टर -‌ नितेश श्रीवास्तव




भदोही ।भदोही पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में साइबर हेल्प डेस्क की मदद से पीड़ितों के कुल 83 हजार रुपये वापस कराए। सुरियावां में अंकित यादव को 8 हजार और ज्ञानपुर में शिवचन्द सरोज को 75 हजार रुपये मिले।

पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने जिले में साइबर अपराध रोकने और धोखाधड़ी पर कार्रवाई के लिए सभी थाना प्रभारियों और साइबर हेल्प डेस्क को निर्देश दिए हैं।

सुरियावां थाना क्षेत्र के कनकपुर निवासी अंकित यादव, लालचन्द्र यादव के बेटे हैं। उन्होंने गलती से गलत खाते में पैसे भेज दिए थे। इसकी जानकारी मिलने पर उन्होंने ऑनलाइन साइबर शिकायत दर्ज कराई।

सुरियावां साइबर हेल्प डेस्क ने शिकायत और NCRP (नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग) पोर्टल की जांच की। पुलिस टीम ने दूसरे पक्ष से बात कर समन्वय किया और अंकित के खाते में 8 हजार रुपये वापस कराए।

ज्ञानपुर थाना क्षेत्र के पूरेगोसाईंदासपुर निवासी शिवचन्द सरोज, रामधनी के बेटे हैं। उनके साथ साइबर धोखाधड़ी हुई थी। उन्होंने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई।

ज्ञानपुर साइबर हेल्प डेस्क ने NCRP पोर्टल देखा। कोर्ट के आदेश के बाद MRM के जरिए शिवचन्द के खाते में 75 हजार रुपये वापस कराए गए।

दोनों पीड़ितों ने पुलिस अधीक्षक और साइबर हेल्प डेस्क टीमों का आभार जताया।

सुरियावां साइबर हेल्प डेस्क में उपनिरीक्षक शकील खान, महिला कांस्टेबल गरिमा यादव और महिला कांस्टेबल प्रज्ञा शामिल हैं। ज्ञानपुर साइबर हेल्प डेस्क में उपनिरीक्षक रामधनी यादव, कांस्टेबल कौशल कुमार यादव और कांस्टेबल मोहित सिंह शामिल हैं।
छठ पर भदोही में 55 घाटों पर सुरक्षा के इंतजाम:रामपुर और सीतामढ़ी घाट पर रहेगी विशेष सतर्कता, भीड़ संभालने के लिए रूट डायवर्जन

रिपोर्टर -‌ नितेश श्रीवास्तव

भदोही। भदोही में छठ पर्व को लेकर पुलिस ने तैयारियां पूरी कर ली है। पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। जिले में पूजा के लिए 55 घाट और तालाब चिन्हित किए गए हैं। इनमें रामपुर और सीतामढ़ी गंगा घाट पर अधिक भीड़ जुटने की उम्मीद है। इसे देखते हुए इन दिनों घाटों पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि थाना स्तर पर बैठकें की गई है। सभी कच्चे और पक्के घाटों पर बैरिकेडिंग, रोशनी,पीएसी बल और पुलिसकर्मियों की तैनाती की व्यवस्था की जा रही है। सुबह सूर्योदय से पहले और रात में श्रद्धालुओं व महिलाओं की सुरक्षित आवाजाही के लिए घाटों के मुख्य रास्तों पर पुलिस पिकेट लगाए गए हैं। इन रास्तों पर लगातार निगरानी भी रखी जाएगी।
शाम के अर्घ्य के बाद निकलने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। इसके लिए रुट डायवर्जन प्लान भी तैयार किया गया है,ताकि श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी न हो
जिलाधिकारी ने गोपीगंज मंडी स्थित धान क्रय केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

*किसानों से संवाद कर खरीद व्यवस्था एवं सुविधाओं का लिया जायजा किसान ने कराई धान का तौल*




रिपोर्टर -‌ नितेश श्रीवास्तव

भदोही । जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने शुक्रवार को खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत मंडी समिति गोपीगंज में खाद्य विभाग द्वारा संचालित धान क्रय केंद्र गोपीगंज मंडी एवं गोपीगंज मंडी प्रथम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने धान खरीद की तैयारियों, किसानों के लिए उपलब्ध सुविधाओं, आवश्यक उपकरणों एवं अभिलेखों की जांच की। साथ ही क्रय केंद्र पर मौजूद किसानों से सीधे संवाद कर खरीद व्यवस्था एवं उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान जिला खाद्य विपणन अधिकारी, मंडी सचिव तथा क्रय केंद्र प्रभारी/क्षेत्रीय विपणन अधिकारी जगदीश चंद्र मौर्य उपस्थित मिले। दोनों क्रय केंद्रों पर आवश्यक सूचनाओं से संबंधित बैनर लगे पाए गए। केंद्रों पर धान की तौल के लिए दो इलेक्ट्रॉनिक कांटे, नमी मापक यंत्र, पावर डस्टर, ई-पॉप मशीन तथा ई-उपार्जन पोर्टल पर ऑनलाइन प्रविष्टि के लिए लैपटॉप सहित आवश्यक अभिलेख उपलब्ध मिले।

जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान कृषक  रामयज्ञ शुक्ला पुत्र बृजभूषण शुक्ला, निवासी भवानीपुर, तहसील औराई के धान की तौल प्रारंभ कराकर खरीद प्रक्रिया का शुभारंभ कराया। किसान ने बताया कि वह लगभग 32 कुंतल धान विक्रय के लिए लेकर आए हैं तथा केंद्र पर उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं है। इसके अतिरिक्त कृषक श्री शेषनारायण पाठक पुत्र श्री ज्ञानदास पाठक, निवासी भुड़की टाउन, तहसील ज्ञानपुर भी धान विक्रय के लिए उपस्थित मिले। धान खरीद के शुभारंभ पर जिलाधिकारी ने किसान को माला पहनाकर एवं लड्डू खिलाकर बधाई दी।

जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने बताया कि जनपद में खाद्य विभाग के 18, पीसीएफ के 17 तथा भारतीय खाद्य निगम का एक सहित कुल 36 धान क्रय केंद्र संचालित हैं। इस वर्ष जनपद में कुल 28,500 मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें गोपीगंज मंडी एवं गोपीगंज मंडी प्रथम क्रय केंद्र के लिए 1,400-1,400 मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य निर्धारित है।

उन्होंने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में सामान्य धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,441 रुपये प्रति कुंतल तथा ग्रेड-ए धान का समर्थन मूल्य 2,461 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित किया गया है। यह समर्थन मूल्य गत वर्ष की तुलना में 72 रुपये प्रति कुंतल अधिक है।

जिलाधिकारी ने क्रय केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए कि अधिक से अधिक किसानों से संपर्क स्थापित कर शासन की मूल्य समर्थन योजना के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप धान खरीद सुनिश्चित करें, ताकि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सके। उन्होंने कहा कि क्रय केंद्रों पर किसानों के साथ सम्मानजनक एवं सहयोगात्मक व्यवहार किया जाए और उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए।

उन्होंने निर्देश दिए कि शासन द्वारा निर्धारित धान खरीद नीति एवं गुणवत्ता मानकों का पूरी तरह अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। धान में नमी एवं गुणवत्ता की जांच प्रमाणित उपकरणों से निर्धारित मानकों के अनुरूप की जाए तथा खरीद की प्रत्येक प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से संपन्न कराई जाए। किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना का पूरा लाभ दिलाने में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
ऑपरेशन व्रज: इस वर्ष 3,329 मामले सुलझे

*चार गैंग का खुलासा,14 मामलों में 25 को भेजा जेल* रिपोर्टर -‌ नितेश श्रीवास्तव

भदोही। समय एवं तकनीकी का संग मिलने के बाद अपराध का तरीका भी बदल गया। कभी बैंक और लोगों को बदमाश लूटने का काम करते थे और अब घर बैठे ही बैंक खातों को साफ कर दे रहे हैं। जिले में एक जनवरी से लेकर अब तक 3,329 लोगों ने फ्राड की शिकायतें कीं। जिसमें अधिकांश का पैसा वापस कराने का काम किया गया।

पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने बताया कि जिले में ऑपरेशन व्रज के तहत इस साल 3,329 शिकायतों का निस्तारण किया गया। जिसमें 1.94 करोड़ रुपये होल्ड कराए गए। साथ ही ₹71.5 लाख रुपये पीड़ितों के बैंक खातों में वापस। इसके साथ ही चार साइबर गैंग का खुलासा किया गया। 14 प्रकरण में मुकदमा कायम करते हुए 25 अपराधियों को जेल भेजवाने का काम पुलिस ने किया। बताया कि पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के निर्देश पर अवैध कॉल सेंटरों का भंडाफोड़ करना, ठगी की रकम को खपाने के लिए इस्तेमाल होने वाले म्यूल बैंक खातों को ट्रैक कर बंद कराना, धोखाधड़ी की धनराशि को तत्काल होल्ड (फ्रीज) कराना तथा पीड़ितों को उनकी रकम तेजी से रिफंड (वापस) दिलाने का प्रयास निरंतर जारी है। एक जनवरी से अब तक एनसीआरपी पोर्टल पर 3,329 शिकायतें आईं। करीब छह करोड़ 18 लाख रुपये का फ्राड किया गया।
यूपी में दो आईपीएस अधिकारियों के तबादले, मनोज कुमार यादव बने राज्यपाल के एडीसी; उत्तराखंड में 24 पीसीएस अफसरों को नई जिम्मेदारी

लखनऊ । उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल किया गया है। उत्तर प्रदेश में दो आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। वहीं, 2022 बैच के आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार यादव को उत्तर प्रदेश के राज्यपाल का एडीसी (निजी सहायक) नियुक्त किया गया है। दूसरी ओर, उत्तराखंड शासन ने पीसीएस संवर्ग के 24 अधिकारियों के तबादले करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

उत्तर प्रदेश में जारी तबादला आदेश के तहत अजय कुमार सहानी को डीआईजी रेंज मुरादाबाद बनाया गया है। वहीं, मुनिराज जी को डीआईजी रेंज बरेली की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा, 2022 बैच के आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार यादव को राज्यपाल का एडीसी नियुक्त किया गया है। उन्हें राज्यपाल के निजी सहायक के रूप में जिम्मेदारी दी गई है।

उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक फेरबदल के तहत पीसीएस संवर्ग के 24 अधिकारियों की तैनाती में बदलाव किया है। आदेश के अनुसार, राजकुमार पांडे और अभय प्रताप सिंह को डिप्टी कलेक्टर देहरादून बनाया गया है। उत्तरकाशी में तैनात बृजेश कुमार तिवारी को टिहरी भेजा गया है, जबकि अजयवीर सिंह को भी डिप्टी कलेक्टर टिहरी की जिम्मेदारी दी गई है।

नैनीताल में डिप्टी कलेक्टर के रूप में शिप्रा जोशी, तुषार सैनी, गौरव पांडे और अमृता शर्मा की तैनाती की गई है। अपर्णा ढोंडियाल को अधिशासी निदेशक डोईवाला चीनी मिल बनाया गया है। वहीं, मनीष बिष्ट को निदेशक प्रशासन एवं मॉनिटरिंग, पंतनगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा देवानंद को डिप्टी कलेक्टर पौड़ी और कृष्णा त्रिपाठी को डिप्टी कलेक्टर चमोली बनाया गया है। नवाजिश खलिक को अल्मोड़ा भेजा गया है। चंद्रशेखर और अबरार अहमद को उत्तरकाशी में तैनाती दी गई है।

तबादला सूची के अनुसार कुमकुम जोशी, शालिनी मौर्य, मंजू राजपूत और नीतू डागर को हरिद्वार भेजा गया है। रेखा कोहली, संजय कुमार और रेखा को उधम सिंह नगर में नई जिम्मेदारी दी गई है। मुकेश चंद्र रमोला को देहरादून लाया गया है, जबकि सुनील कुमार को रुद्रप्रयाग भेजा गया है।