गजानन महोत्सव के तीसरे दिन तीन वर्गों में हुई गायन प्रतियोगिता, आरती में शामिल हुए सांसद
ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई। वंशी नगर में गजानन सेवा समिति के तत्वावधान में चल रहे 15वें गजानन महोत्सव के तीसरे दिन बुधवार को तीन वर्गों में गायन प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्राइमरी वर्ग में इशिका शुक्ला, शुभी वर्मा, अपूर्वा मिश्रा, ऋचिक अवस्थी सहित नौ बच्चों ने प्रतिभाग किया। जूनियर वर्ग में शिवम मौर्य, अदित्री गुप्ता, सुदिति तिवारी, आर्यन कुमार, अनुष्का वर्मा, आरव मिश्रा सहित 16 प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। वहीं सीनियर वर्ग में सूरज मिश्रा, रूबी मिश्रा, आदर्श शुक्ला, हर्षाली अवस्थी , रोहिणी शर्मा, वर्षा शर्मा, पारस शुक्ला सहित 19 बच्चों ने प्रतिभाग किया।
गायन प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका लखनऊ से आए अलंकार सक्सेना, रवि तिवारी व परितोष अवस्थी ने निभाई। कार्यक्रम का संचालन कुलदीप द्विवेदी व पंकज अवस्थी ने संयुक्त रूप से किया। शाम 8:30 बजे आयोजित आरती में हरदोई सदर सांसद जयप्रकाश रावत तथा भाजपा अनुसूचित मोर्चा अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री पीके वर्मा शामिल हुए।
समिति अध्यक्ष मनीष चतुर्वेदी ने बताया कि गुरुवार को दोपहर एक बजे से वंशी नगर स्थित पंडाल में निशुल्क आरोग्य मेले का आयोजन होगा। इसमें रक्तचाप, शुगर, कैल्शियम व वजन की जांच, निशुल्क दवा वितरण, फिजियोथेरेपी व व्यायाम तथा चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध रहेगा। शिविर में डॉ. जेके वर्मा, डॉ. अजय अस्थाना, डॉ. नवीन सक्सेना, डॉ. सौरभ दयाल, डॉ. तिरुपति आनंद, डॉ. अनुराग गुप्ता, डॉ. रवि दत्त मिश्रा, डॉ. अमित मिश्रा, डॉ. शिवानी मिश्रा, डॉ. प्रतीक पोरवाल, डॉ. हर्षिता सिंह, डॉ. ध्रुव अग्रवाल, डॉ. नमन सक्सेना व डॉ. अभिषेक अवस्थी चिकित्सा सेवाएं देंगे।
शाम को कृपालु साधक डॉ. राजेंद्र दत्त मिश्रा के श्रीमुख से अमृत वचन का आयोजन होगा, जिसके बाद ग्रुप डांस प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
कार्यक्रम में प्रभाकर पाठक, जेके सेठ, पंकज चतुर्वेदी, अविनाश मिश्रा, राजमोहन पांडेय, अभिलाष गुप्ता, राजे गुप्ता, टिंकू द्विवेदी, राजू मिश्रा, नीरज शुक्ला, अनुराग किशोर चतुर्वेदी, कपीश चतुर्वेदी, शौर्य चतुर्वेदी, तनुष चतुर्वेदी, शौर्य नंदन श्रीवास्तव, विजय अवस्थी, आशीष सोलंकी, सौरभ सिंह गौर, नवल किशोर, आलोकिता श्रीवास्तव, बालाजी गुप्ता, अमित त्रिवेदी, रानू, अंबुज शुक्ला, अतुल त्रिपाठी, अशोक सिंह, लालू, विनीत मिश्रा, मोनू गुप्ता, आशुतोष श्रीवास्तव, विवेक शुक्ला, कमल शुक्ला, शैलेन्द्र अवस्थी, गरिमा चतुर्वेदी, ध्वनि, मनीषा पाठक, तान्या, सौम्या, नमन, दिव्यांशी व आकृति सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।
Sep 16 2026, 19:04
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.4k