उत्तर प्रदेश के आलू आंदोलन को देश के कई राज्यों के किसानों का समर्थन
फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद से शुरू हुआ प्रदेशव्यापी आलू आंदोलन अब राष्ट्रीय स्तर पर लेगा विस्तार
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद से किसान आंदोलन के प्रदेश अध्यक्ष अजय अनमोल के नेतृत्व में शुरू किए गए प्रदेशव्यापी आलू आंदोलन को अब देश के कई राज्यों के किसानों का समर्थन मिलने लगा है। हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों के किसान नेताओं ने आलू किसानों की समस्याओं और उनकी मांगों को लेकर चलाए जा रहे इस आंदोलन के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया है।
इस संबंध में किसान आंदोलन के प्रदेश अध्यक्ष अजय अनमोल ने दिल्ली में विभिन्न राज्यों के वरिष्ठ किसान नेताओं से मुलाकात कर आलू किसानों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान वरिष्ठ किसान नेता गुणवंत पाटिल, गुरु प्रताप सिंह मान, गुणी प्रसाद, सुब्रत मणि त्रिपाठी सहित कई किसान नेताओं से बातचीत हुई।
अजय अनमोल ने कहा कि आलू किसान आज गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहा है। लागत बढ़ने, उचित मूल्य नहीं मिलने और भंडारण तथा बाजार की समस्याओं के कारण किसानों को लगातार नुकसान उठाना पड़ रहा है। उत्तर प्रदेश में शुरू किया गया आलू आंदोलन केवल उत्तर प्रदेश के किसानों का आंदोलन नहीं रहेगा, बल्कि देश के आलू उत्पादक किसानों की आवाज बनेगा।
उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए आलू नीति बनाना आवश्यक है। किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य मिले, लागत की भरपाई हो तथा आलू के भंडारण, प्रसंस्करण और विपणन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में देश के विभिन्न राज्यों के किसान नेताओं से समन्वय कर आलू किसानों की मांगों को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से उठाया जाएगा।
अजय अनमोल ने कहा—
“आलू की आवाज उठेगी, तभी आलू नीति बनेगी और तभी आलू किसान बचेगा।”
फर्रुखाबाद के बाद अब 18 सितम्बर को कन्नौज कलक्ट्रेट पर आलू किसानों का प्रदर्शन होगा।
स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा से सतत विकास लक्ष्यों को मिलेगी गति
-  सशक्त भविष्य के लिए स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा को प्रभावी बनाने पर मंथन

लखनऊ। सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) की प्राप्ति के लिए स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा के प्रयासों को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बुधवार को होटल क्लार्क्स अवध में ‘सशक्त भविष्य: शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण के माध्यम से सतत विकास लक्ष्यों को गति’ विषय पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, डिजिटल स्वास्थ्य, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, कौशल विकास और सार्वजनिक नीति के विशेषज्ञों ने विचार साझा किए।
- SDGs की प्रगति में डेटा और नवाचार पर जोर
प्रमुख सचिव, नियोजन आलोक कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा SDGs की प्राप्ति के लिए महत्वपूर्ण क्षेत्र हैं। सफल प्रयासों और नवाचारों को साझा कर प्रभावी रणनीतियां तैयार की जा सकती हैं। डेटा, प्रौद्योगिकी और नवाचार के बेहतर उपयोग से योजनाओं के परिणामों को प्रभावी बनाया जा सकता है।
- स्वास्थ्य और पोषण की चुनौतियों पर चर्चा
पहले सत्र में स्वास्थ्य एवं पोषण से जुड़े SDGs  की चुनौतियों और समाधान पर चर्चा हुई। अपर मुख्य सचिव अमित कुमार घोष ने बेहतर परिणामों के लिए डेटा, तकनीक और नवाचार के प्रभावी उपयोग को जरूरी बताया। अपर मुख्य सचिव, बाल विकास एवं पुष्टाहार श्रीमती लीना जौहरी ने बच्चों और माताओं के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए आंगनबाड़ी सेवाओं को मजबूत करने तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। नीति आयोग के पूर्व सदस्य डॉ. वी.के. पॉल ने स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा में निवेश को मानव विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।
- कुपोषण और तकनीक पर मंथन
पैनल चर्चा में डॉ. श्वेता खंडेलवाल, रबी परही, डॉ. विनोद कुमार अग्रवाल, अनुपमा शांडिल्य और आशुतोष कुमार सिंह ने रोकथाम योग्य मौतों, बच्चों में कम वजन और अविकसित शारीरिक विकास की चुनौतियों पर विचार रखे। स्वास्थ्य ढांचे और डेटा व्यवस्था को AI से मजबूत करने पर हिमांशु बुराड, पीयूष एंटनी ,डॉ. कनिका अग्रवाल और डॉ आलोक सक्सेना ने विचार साझा किए।
- शिक्षा और कौशल विकास पर जोर
दूसरे सत्र में अपर मुख्य सचिव, बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा SDGs की आधारशिला है और बेहतर शैक्षिक अवसर व आवश्यक कौशल से मानव विकास को मजबूती मिलती है। प्रमुख सचिव, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास डॉ. हरि ओम ने कहा कि शिक्षा के साथ कौशल विकास युवाओं को रोजगार और बेहतर अवसरों से जोड़ता है। SDGs के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और रोजगारपरक प्रशिक्षण जरूरी है। वहीं शंकर नारायणन, विनोद कराटे, सुनील कुमार, प्रेम रंजन सिंह और विष्णु कांत पांडेय ने नामांकन, बच्चों को विद्यालयों में बनाए रखने, डिजिटल कौशल और सीखने के बेहतर परिणामों पर चर्चा की। चौथी औद्योगिक क्रांति के अनुरूप कौशल, रोजगार और करियर में बदलाव पर प्रो. बलवंत सिंह मेहता, डॉ. कृष्ण कुमार सिंह, डॉ. अनन्या समाजदार ,प्रणव बंसोडे और दीपक कुमार सिंह ने विचार रखे। व्यावसायिक शिक्षा और कौशल विकास से जुड़े SDGs को गति देने पर भी मंथन हुआ।
ऑपरेशन के बीच नहीं गुल होगी बिजली, एमसीएच-एमबीएस में लगेंगे स्वतंत्र फीडर


*इस महीने के अंत तक संचालन की उम्मीद,90 फीसदी काम पूरा*

नितेश श्रीवास्तव

भदोही। महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय ज्ञानपुर और महाराजा बलवंत सिंह राजकीय चिकित्सालय भदोही में प्रसूताओं के ऑपरेशन के दौरान अब डॉक्टरों के हाथ बिजली कट जाने से नहीं रुकेंगे। अब न ही बिजली कटेगी और न ही जनरेटर के चालू होने का इंतजार करना होगा। दोनों अस्पतालों में अब 24 घंटे निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति होगी। इसके लिए अस्पताल परिसर में एक-एक स्वतंत्र फीडर स्थापित किए जा चुके हैं।



करीब 90 फीसदी काम पूरा हो चुका है। सब कुछ ठीक रहा तो इस महीने के अंत तक स्वतंत्र फीडर संचालित होने लगेंगे। दोनों अस्पतालों में करीब 10 करोड़ रुपये से स्वतंत्र फीडर स्थापित किए गए हैं। महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल और महाराजा बलवंत सिंह राजकीय चिकित्सालय जिले के बड़े अस्पताल हैं। दोनों अस्पतालों में रोजाना 1800 से 2000 की ओपीडी होती है। इमरजेंसी भी 250 से 300 की ओपीडी होती है। अस्पताल में रोजाना 5000 से 5500 मरीज व तीमारदारों का आवागमन होता है। कई बार लैब जांच रिपोर्ट प्रभावित होता था तो कई बार ऑपरेशन के दौरान बिजली कटौती से ऑपरेशन करने वाले डॉक्टरों के हाथ रुक जाते थे। बिजली निगम की ओर से 90 फीसदी तक काम पूरा कर लिया गया है। फीडर लगने से ऑपरेशन थियेटर, प्रसव कक्ष, एक्स-रे मशीन, अल्ट्रासाउंड, पैथोलॉजी की मशीनें निर्बाध रूप से चल सकेंगी। बिजली गुल होते ही मशीन का संचालन बंद हो जाता है।
इन दोनों अस्पतालों में बड़ी संख्या में मरीज पहुंचते हैं। देखा जाए तो हर महीने दोनों अस्पतालों में 60 से 70 प्रसव कराए जाते हैं। इनमें अधिकतर प्रसव ऑपरेशन से हो रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ करीब 100 से 125 एक्स-रे और हर दिन 40 से 50 अल्ट्रासाउंड किए जाते हैं। कई बार अचानक बिजली कटने से अस्पतालों में इस तरह की इमरजेंसी सेवाएं बाधित होती हैं। अब स्वतंत्र फीडर स्थापित होने से इस समस्या का समाधान होने की उम्मीद है। सीएमओ डॉ. एसके चक का कहना है कि जिला अस्पताल, भदोही एमबीएस में स्वतंत्र फीडर स्थापित किए जा चुके हैं। फीडर से बिजली सप्लाई अंतिम दौर में है। जिलाधिकारी के निर्देश पर महीने के अंत तक शुरू करने की उम्मीद है।
सांसद की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक*
*सभी अधिकारी अपने दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी के साथ करें निर्वहन- सांसद डॉ विनोद कुमार बिंद*


नितेश श्रीवास्तव

भदोही। जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सांसद डॉ विनोद कुमार बिंद की अध्यक्षता व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी, विधायक दीनानाथ भाष्कर, विधायक ज्ञानपुर विपुल दूबे, विधायक भदोही जाहिद बेग, जिलाधिकारी शैलेष कुमार, पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी, मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविंद शुक्ल, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) शुभांगी शुक्ला की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।  सांसद ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि अपने-अपने विभागों की जनकल्याणकारी लाभार्थीपरक योजनाओं की जानकारी सभी जनप्रतिनिधियों को भी उपलब्ध कराये।
          समीक्षा के दौरान माननीय सांसद डॉ विनोद बिन्द ने कहा कि प्रदेश सरकार केंद्र सरकार की योजनाएं सरकार की योजनाओं को मंशानुरूप जनता तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व है। साथ ही परियोजना अधिकारी डूडा को निर्देश दिया कि प्रधानमंत्री आवास का पैसा लाभार्थियों के खाते में हस्तांतरित कराए, साथी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि आपका विभाग आम जनमानस से जुड़ा हुआ है नियमित मॉनिटरिंग कर बात सेवा में सुधार लाएं दावों की उपलब्धता बनी रहे और डॉक्टर दवा पर्ची बाहर का ना लिखें। यह भी कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा जो भी समस्याएं बैठक में अवगत कराया गया है संबंधित समस्याओं को निस्तारण करें।
         विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान अधीक्षण अभियंता विद्युत विभाग द्वारा  सांसद को अगवत कराते हुए जानकारी दी गयी। माननीय सांसद ने अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देशित करते हुए कहा कि स्मार्ट मीटर में काफी शिकायते आ रही है। इसमें सुधार कराये, साथ ही खराब ट्रान्सफार्मरों को तत्काल बदलवाये। शासन द्वारा निर्धारित विद्युत आपूर्ति कराये। विद्युत विभाग की सारी व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण कर लिया जाए साथ ही उन्होंने बिजली बिल के संबंध में निर्देशित करते हुए कहा कि किसी भी जनपदवासी का बिजली बिल मानक के अनुरूप ही आए, उसमें किसी भी प्रकार की गड़बड़ी हो तो उसे आवश्यक कार्रवाई करते हुए सुधार कर लिया जाए। विद्युत विभाग के अभियंतागण व कर्मचारी जनप्रतिनिधियों से शिष्टाचार पूर्वक व्यवहार करें।
         जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने गारंटी योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, वृद्धावस्था पेंशन योजना, ग्रामीण विकास, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम, मिड डे मील योजना, सर्व शिक्षा अभियान, आईसीडीएस, प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, किसान सम्मान निधि योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, जल जीवन मिशन आदि के अद्यतन प्रगति की विस्तृत समीक्षा कर विभिन्न दिशा निर्देश अधिकारियों को दिए।  उन्होंने कहा कि जनपद की समस्याओं को सभी अधिकारी अंगीकृत करके समस्या का निदान करायें, बैठक में  उठाए गए विभिन्न बिंदुओं का समयबद्ध निस्तारण करायें व विभिन्न शिकायतों का संतुष्टिपरक निदान किया जाए, बैठक में जो भी विषय उठाये जायें उस पर कार्रवाही अवश्य की जाये, जिससे जनता को अधिक से अधिक लाभ मिल सके।
           सांसद ने एसीएमओ को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुसार जनमानस के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएं। माननीय सांसद ने कौशल विकास मिशन विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि टारगेट के अनुसार रोजगार मेला आयोजित कर रोजगार मुहैया कराए,  सांसद ने पीडब्ल्यूडी विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि जो सड़के क्षतिग्रस्त हो गई है उन सड़कों को पुनः जीरोद्धार करने का निर्देश दिया। 
          बैठक में  विधायक दीनानाथ भास्कर, विपुल दुबे, जनप्रतिनिधिगण ब्लाक प्रमुखगण, सभी सदस्यगणों ने अपने-अपने क्षेत्र से सम्बन्धित विकासात्मक समस्याओं व कार्याे से सदन को अवगत कराया गया। जिस पर जिलाधिकारी ने सभी को आश्वस्त किया कि उनकी सभी बातों को गम्भीरता से सुनते हुए सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा नोट कर लिया गया है। जिसका समय-सीमा के अन्तर्गत निस्तारण सुनिश्चत कर लिया जायेगा।
           जिलाधिकारी शैलेष कुमार व मुख्य विकास अधिकारी ने सांसद को आश्वस्त कराया कि उनके द्वारा दिये गये सभी निर्देशों व सुझावों का समयबद्ध व गुणवत्ता के साथ कार्य सम्पादन किया जायेगा। इस हेतु सभी जनपदीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि बैठक के सभी बिन्दुओं पर तत्परता के साथ कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। मुख्य विकास अधिकारी ने विकास के समग्र बिन्दुओं पर सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद के विकास के दृष्टिगत सभी विकास कार्य समय सीमा में कराना सुनिश्चित करें।
       बैठक के समाप्ति में सांसद ने केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी व लाभार्थीपरक योजनाओ का लाभ समाज के निचले पायदान पर खड़े व्यक्तियों को मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य करें, जो भी कार्य जनप्रतिनिधि ने अवगत कराया गया व बैठक एजेंडा में अवगत कराया गया है अधिकारी प्राथमिकता के साथ समय से पूर्ण कराए। सरकार की योजनाओं को धरातल पर लाया जाए।
           बैठक में  ब्लॉक प्रमुख अभोली प्रियंका बिन्द, ब्लॉक प्रमुख औराई बृजमोहन मिश्रा, निदेशक आदित्य कुमार, जिला विकास अधिकारी सपना अवस्थी ,डीएफओ विवेक यादव जिला पंचायत राज अधिकारी संजय मिश्रा, डी0सी0, डीडीएजी डॉ रामप्रवेश, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अनिल कुमार सिंह, सभी विभागों के अधीक्षण/अधिशासी अभियंता, बीएसए शिवम पांडेय, समस्त अधिशासी अधिकारी सहित सभी संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
अपने ही विधानसभा क्षेत्र के रेलवे अंडरब्रिज में फंसी बीजेपी विधायक की गाड़ी, विधायक हुए हलाकान, जनता ने कसा तंज

मीरजापुर। जिस रेलवे अंडरब्रिज में जल-जमाव की समस्या को लेकर दर्जनों गांवों के ग्रामीणों का आवागमन होता है वहां हल्की बरसात में भी जलभराव कीचड़ की समस्या से जुझती आई जनता की कोई सुनने वाला नहीं है। उसी अंडरब्रिज में बीजेपी विधायक की गाड़ी फंस गई, जिसको लेकर न केवल विधायक को हलकान देखा गया है बल्कि लोगों में इसको लेकर खूब तीखी चर्चा भी होती रही है। लोगों ने तंज़ कसा है कि काश विधायक जी को आज कि इस समस्या से सबक लेते हुए कुछ न कुछ तो समाधान निकालना ही चाहिए, आखिरकार यह उन्हीं के विधानसभा क्षेत्र का मामला जो ठहरा।
दरअसल, नगर बीजेपी विधायक पंडित रत्नाकर मिश्र बुधवार को कहीं से लौट रहे थे वह जैसे ही विंध्याचल थाना क्षेत्र के अकोढ़ी गांव स्थित रेलवे अंडरब्रिज के नीचे पहुंचे थे कि उनकी गाड़ी अंडरपास में जमा कीचड़ में फंस गई, जिसे निकालने के तमाम प्रयासों के बाद घंटों फंसी गाड़ी को काफी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर बुलाकर विधायक की गाड़ी को खींचकर बाहर निकाला गया है। बता दें कि रोज़ जहां सैंकड़ों लोग अंडरब्रिज में फंसते थे उसी रास्ते में फंसे विधायक रत्नाकर मिश्र को फंसा देख मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई थी और लोग तरह-तरह की चर्चा परिचर्चा करने लगे थे। ग्रामीणों के मुताबिक बरसात में अंडर पास में महीनों से बारिश का पानी जमा रहता है। पानी और कीचड़ के चलते राहगीरों का चलना दुश्वार हो जाता है।
नशा मुक्त अभियान के तहत आर्मी पब्लिक स्कूल में नुक्कड़ नाटक का आयोजन


फर्रुखाबाद।
नशा मुक्त अभियान के अंतर्गत आर्मी पब्लिक स्कूल, फतेहगढ़ कैंट में बुधवार को मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति विद्यार्थियों एवं आमजनमानस में जागरूकता उत्पन्न करने के उद्देश्य से नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ कक्षा  10 की छात्रा अंजू द्वारा विद्यार्थियों एवं स्टाफ को नशा मुक्ति की शपथ दिलाकर किया गया। इस दौरान कक्षा 9 के विद्यार्थियों ने प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर नशे के कारण होने वाली शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं पारिवारिक हानियों को जीवन्त रूप में प्रस्तुत किया तथा नशे से दूर रहने का सन्देश दिया।
नुक्कड़ नाटक में शगुन, संजीवनी, मेधा, श्रद्धा, अनुष्का, संस्कृति, सारिका, प्रगति, कांति, मृदुल, अर्पित, हार्दिक उपाध्याय, ऋषभ, यश, माज़ खान, नैतिक एवं उदय ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की रूपरेखा डॉ. अञ्जना चौहान,  पल्लवी अवस्थी एवं  ललतेश तिवारी द्वारा तैयार की गई।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या  सोनिया शर्मा ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए स्वस्थ, सकारात्मक एवं नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने परिवार, मित्रों एवं समाज में भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में नशे के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा स्वस्थ, सुरक्षित एवं नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश प्रभावी ढंग से प्रसारित किया।
योगी सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
- 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा राज्यव्यापी अभियान, 4.19 करोड़ परिवार और 15.74 करोड़ लाभार्थी जुड़ेंगे
- 12 प्रमुख कार्यक्रमों से गांव से शहर तक पहुंचेगा सेवा का संदेश, 25 लाख लाभार्थियों की सफलता की कहानियां होंगी डिजिटल

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में सेवा, सुशासन, जनकल्याण और विकास की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलेगा। एक माह के अभियान के जरिए योगी सरकार की योजनाओं से लाभान्वित नागरिकों की सफलता की कहानियां सामने लाने के साथ प्रदेशवासियों को ‘विकसित भारत-2047’ के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ा जाएगा। अभियान के प्रभारी एवं उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के मार्गदर्शन में शासन से जनपद स्तर तक त्रिस्तरीय समन्वय व्यवस्था बनाई गई है।
अभियान में केंद्र सरकार के 12 वर्षों और राज्य सरकार के 10 वर्षों के विकास कार्यों से आए बदलावों को प्रस्तुत करने पर जोर रहेगा। केंद्र एवं राज्य की योजनाओं से जुड़े लाभार्थियों का त्रिस्तरीय डेटा बैंक तैयार होगा। कुल 4.19 करोड़ परिवारों और 15.74 करोड़ लाभार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य है। इसमें ग्रामीण क्षेत्र के 3.51 करोड़ परिवार व 13.01 करोड़ लाभार्थी तथा शहरी क्षेत्र के 0.68 करोड़ परिवार व 2.73 करोड़ लाभार्थी शामिल हैं।
- 12 कार्यक्रमों से पहुंचेगा सेवा का संदेश
अभियान में ‘आशीर्वाद का दीया’, ‘मेरे सपनों का भारत: चित्र सेवा’, ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’, ‘आंगन मिलन सेवा’, ‘सेवा की कहानी’, ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’, ‘वडनगर से वाराणसी यात्रा’, ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘सेवा सेतु अभियान’, ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’, ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ और ‘सुशासन सेवा संवाद’ आयोजित होंगे।
17 सितंबर को ‘सेवा दिवस-आशीर्वाद का दीया’ से शुरुआत होगी। शाम सात बजे घरों और प्रतिष्ठानों पर दीप प्रज्वलन कर सेवा एवं विकसित भारत के संकल्प से जुड़ने का आह्वान किया जाएगा। अस्पतालों में फल वितरण, रक्तदान शिविर, विश्वकर्मा जयंती पर टूल किट वितरण तथा चयनित विकास एवं अवस्थापना परियोजना स्थलों पर दीप प्रज्वलन होगा।
‘मेरे सपनों का भारत: चित्र सेवा’ के तहत 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक विद्यालयों में कक्षा 5 से 8 के लिए चित्रकला तथा कक्षा 9 से 12 के लिए चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताएं होंगी। उच्च शिक्षण संस्थानों में चित्रकला, भाषण और वाद-विवाद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। जिला स्तरीय प्रदर्शनी के बाद 7 अक्टूबर को राज्य स्तरीय प्रदर्शनी होगी। उत्कृष्ट प्रतिभागियों को मुख्यमंत्री के डिजिटल हस्ताक्षरयुक्त प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार दिए जाएंगे।
- नुक्कड़ नाटक और डिजिटल कहानियों से जनजागरण
‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ के तहत प्रत्येक जनपद में 18 से 20 कलाकारों की सांस्कृतिक टोलियां गठित होंगी। प्रत्येक विधानसभा में सात कार्यक्रम होंगे। ग्राम पंचायतों, सामुदायिक केंद्रों, विद्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर 25 से 30 मिनट की प्रस्तुति के जरिए जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास की कहानी पहुंचाई जाएगी।
‘सेवा की कहानी’ डिजिटल एवं रील अभियान में 25 लाख लाभार्थियों के जीवन में आए बदलाव पर 60 सेकंड की रील्स तैयार होंगी। आवास, विद्यालय, पंचायत भवन, पुस्तकालय, एक्सप्रेसवे, एयरपोर्ट, इनलैंड पोर्ट, मेट्रो, आरआरटीएस और विश्वविद्यालयों से जुड़ी विकास कहानियां प्रदर्शित की जाएंगी। 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक ‘आंगन मिलन सेवा’ में प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र पर तीन दिवसीय उत्सव एवं संवाद होगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, आशा दीदियों और उत्कृष्ट लाभार्थी माताओं का सम्मान किया जाएगा। पोषण, स्वास्थ्य एवं महिला योजनाओं की जानकारी के साथ हेल्दी बेबी शो, बच्चों को कॉमिक बुक्स, खिलौने, फल-मिठाई, अतिरिक्त पोषाहार एवं सामग्री वितरण होगा।
-  सेवा ज्योति कलश यात्रा से विकसित भारत का संकल्प
7 अक्टूबर को ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा-विकसित भारत का संकल्प’ आयोजित होगी। प्रमुख चौराहों पर सेवा कलश स्थापित किए जाएंगे। पैदल, साइकिल और बाइक रैलियों से नागरिक मुख्य आयोजन स्थल पहुंचेंगे। ‘वडनगर से वाराणसी यात्रा’ में 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक उत्तर प्रदेश की 10 नदियों का जल लेकर 10 टोलियां काशी से वडनगर, गुजरात जाएंगी। मार्ग के जनपदों में चौपाल, जनसंवाद और विकास यात्रा पर आधारित फिल्म प्रदर्शन होंगे।
‘सेवा मेरा योगदान’ में नागरिक 25 सेवा गतिविधियों में से किसी एक से जुड़ेंगे। रक्तदान, वृक्षारोपण, स्वच्छता, स्वास्थ्य जांच, गांव गोद लेना, योग-ध्यान, महिला स्वास्थ्य, शिक्षा सहयोग, करियर काउंसलिंग, वरिष्ठ नागरिकों की डिजिटल साक्षरता, अंगदान, पोषण, सड़क सुरक्षा, जल संरक्षण, साइबर सुरक्षा, फिट इंडिया, दिव्यांगजन सहयोग, मतदाता जागरूकता, वोकल फॉर लोकल और सरकारी योजनाओं की जागरूकता इसमें शामिल हैं। प्रत्येक विधानसभा में न्यूनतम दो स्थलों के कायाकल्प का लक्ष्य है।
- सेवा सेतु शिविरों में मौके पर मिलेंगी योजनाओं की सुविधाएं
‘सेवा सेतु अभियान’ के तहत विकासखंड एवं नगरीय निकाय स्तर पर पांच से सात दिवसीय बहुउद्देशीय शिविर होंगे। एक ही स्थान पर योजनाओं की जानकारी, पात्र नागरिकों के आवेदन, पात्रता सत्यापन और स्वीकृति की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाएगी। स्वास्थ्य मेले, प्रत्येक विधानसभा में दिव्यांग कल्याण शिविर और मतदाता पंजीकरण पर भी जोर रहेगा। ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ में युवाओं की राष्ट्रीय स्तर के इनोवेशन चैलेंज में भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। विश्वविद्यालयों, इंजीनियरिंग कॉलेजों, आईटीआई और पॉलीटेक्निक में ओरिएंटेशन एवं मोटिवेशन कार्यक्रम होंगे।
-  1.25 लाख जनप्रतिनिधि लेंगे विकसित भारत का संकल्प
17 अक्टूबर को ‘सुशासन सेवा संवाद’ के साथ अभियान का समापन होगा। ग्राम प्रधान, सरपंच और अन्य जनप्रतिनिधि सेवा एवं सुशासन के 25 वर्षों के अवसर पर प्रधानमंत्री का सम्मान करेंगे तथा विकसित भारत-2047 का संकल्प लेंगे। लगभग 1.25 लाख जनप्रतिनिधियों द्वारा संकल्प एवं वंदे मातरम् गायन की योजना है। ऐतिहासिक स्मारकों और पर्यटन स्थलों पर विकास यात्रा दर्शाने वाले लेजर शो होंगे। प्रमुख तीर्थस्थलों एवं शक्तिपीठों में महायज्ञ एवं विशेष अनुष्ठान प्रस्तावित हैं।
जन सुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनी 87 शिकायतें*
ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई आज जिलाधिकारी अनुनय झा ने कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई करते हुए आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को सुना। जनसुनवाई के दौरान कुल 87 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनके त्वरित निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। जनसुनवाई में विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से जिलाधिकारी को अवगत कराया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त कुछ शिकायतों का जिलाधिकारी ने मौके पर ही समाधान कराया तथा शेष शिकायतों के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इस अवसर पर नगर मजिस्टेट संजय कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
दिव्यांग राज्य स्तरीय पुरस्कार विजेता नसीमा बेगम के समर्थन में उतरे कांग्रेसी नेता, नगर आयुक्त से लगाई न्याय की गुहार

विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज, बोलने और सुनने में असमर्थ, राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित नसीमा बेगम को उनके ही मकान से बेदखल करने की साजिश का मामला सामने आया है। पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तस्लीम उद्दीन आगे आए हैं। वे नसीमा बेगम को साथ लेकर नगर निगम पहुंचे और नगर आयुक्त के समक्ष पूरा मामला रखा।
साल 2023 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 'राज्य स्तरीय पुरस्कार' से सम्मानित की जा चुकीं नसीमा बेगम के खिलाफ उनके भाई पर फर्जी
हैबानामा (विरासत/दान पत्र) बनवाकर मकान हड़पने का आरोप है। पीड़िता के असहाय और दिव्यांग होने का फायदा उठाकर उन्हें उनके ही घर से निकालने की कोशिश की जा रही है।

बेसहारा और कमजोर महिला की आवाज बनते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता तस्लीम उद्दीन ने नगर आयुक्त के सामने निष्पक्ष जांच और त्वरित कार्रवाई की मांग की। उन्होंने स्पष्ट किया कि एक सम्मानित दिव्यांग महिला के अधिकारों का हनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और वे इस लड़ाई को कानूनी व सामाजिक स्तर पर अंजाम तक पहुंचाएंगे।
दुधारा पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए एक अदद अवैध तमंचा व 01 अदद जिन्दा कारतूस के साथ 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

रमेश दूबे

                     पुलिस अधी सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद *प्रियम राजशेखर पाण्डेय* के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष दुधारा * अमित कुशवाहा* के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा अभियुक्त नाम पता 01. आशुतोष राना पुत्र सतीश चन्द्र निवासी गाँधीनगर, गौसपुर थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर, हा0मु0 टेकन्सा थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर को सिकरिया नाला पुलिया के पास से एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर के साथ दिनाँक 16.09.2026 को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय रवाना किया गया तथा गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना महुली पर मु0अ0सं0 379/2026 धारा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत किया गया ।


*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:-*
1. आशुतोष राना पुत्र सतीश चन्द्र निवासी गाँधीनगर, गौसपुर थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर, हा0मु0 टेकन्सा थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर ।

*बरामदगी का विवरण:-*
01 अदद अवैध तमंचा .315 बोर, 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर ।

*पुलिस टीम का विवरण:-* उ0नि0 श्री राजेश कुमार सिहं, हे0का0 मोतीलाल, का0 रंजन राजभर ।