दुधारा पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए एक अदद अवैध तमंचा व 01 अदद जिन्दा कारतूस के साथ 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

रमेश दूबे

                     पुलिस अधी सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद *प्रियम राजशेखर पाण्डेय* के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष दुधारा * अमित कुशवाहा* के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा अभियुक्त नाम पता 01. आशुतोष राना पुत्र सतीश चन्द्र निवासी गाँधीनगर, गौसपुर थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर, हा0मु0 टेकन्सा थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर को सिकरिया नाला पुलिया के पास से एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर के साथ दिनाँक 16.09.2026 को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय रवाना किया गया तथा गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना महुली पर मु0अ0सं0 379/2026 धारा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत किया गया ।


*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:-*
1. आशुतोष राना पुत्र सतीश चन्द्र निवासी गाँधीनगर, गौसपुर थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर, हा0मु0 टेकन्सा थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर ।

*बरामदगी का विवरण:-*
01 अदद अवैध तमंचा .315 बोर, 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर ।

*पुलिस टीम का विवरण:-* उ0नि0 श्री राजेश कुमार सिहं, हे0का0 मोतीलाल, का0 रंजन राजभर ।
जिस ट्रैक्टर से गया था मवेशियों के लिए हरा चारा लेने, उसी के नीचे दबकर युवक की चली गई जान
प्रयागराज

विश्वनाथ प्रताप सिंह

गंगापार में नवाबगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। मुबारकपुर पुरन कछार गांव में मवेशियों के लिए हरा चारा लेने गए युवक की ट्रैक्टर पलटने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद घरवाले और गांव के लोग गमगीन हैं।
मुबारकपुर पुरन कछार गांव निवासी आदर्श कुमार यादव पुत्र अशोक कुमार यादव सुबह ट्रैक्टर लेकर मवेशियों के लिए चरी काटने खेत में गया था। बताया जाता है कि वह ट्रैक्टर के कल्टीवेटर पर हरा चारा लादकर खेत से बाहर निकल रहा था। इसी दौरान अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में आदर्श कुमार ट्रैक्टर के नीचे दब गया।आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और मशक्कत के बाद ट्रैक्टर के नीचे दबे आदर्स को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी गांव में पहुंचते ही बिलखते घरवालों के साथ ग्रामीण पहुंचे। सूचना पर पहुंची डांडी पुलिस चौकी की फोर्स मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।
प्रयागराज में 12.419 किलो गांजा के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार


विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज , जीआरपी प्रयागराज पुलिस ने रेलवे स्टेशन प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर चेकिंग के दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने सुनील कुमार और पंकज पिपलीवाल के कब्जे से कुल 12.419 किलो गांजा बरामद किया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹12.50 लाख बताई गई है।
दोनों आरोपी राजस्थान के रहने वाले हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है
प्रयागराज हंडिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

पवन यादव हत्याकांड में लल्ला यादव, बृजेश यादव और निहाल अली गिरफ्तार
विश्वनाथ प्रताप सिंह

पुलिस के मुताबिक वारदात में तीनों आरोपी बाइक से पहुंचे थे।पुलिस के मुताबिक निहाल बाइक चला रहा था, बृजेश बीच में और लल्ला सबसे पीछे बैठा था।पुलिस के मुताबिक लल्ला यादव ने पवन यादव पर किया था फायर।घटना में प्रयुक्त बाइक और दोनों तमंचे पुलिस ने किए बरामद।पूछताछ में लल्ला ने पवन से व्यक्तिगत दुश्मनी की बात बताईपुलिस के मुताबिक 20 हजार रुपये में दो तमंचे और कारतूस खरीदे गए थे
पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर बरामदगी की कार्रवाई की
पेंशन की संख्या भी बढ़ेगी और राशि भी : सीएम योगी
- अभी 1.10 करोड़ वृद्धजन, निराश्रित महिलाओं और दिव्यांगजन को सालाना मिल रहे 12 हजार रुपये, पेंशन की संख्या और राशि दोनों बढ़ेंगी

- अगले छह महीने में एक लाख नौजवानों को देंगे सरकारी नौकरी, 19 सितंबर से शुरुआत, पुलिस और होमगार्ड में होंगी 77 हजार भर्तियां

- गोरखपुर को करीब 40 करोड़ रुपये की 119 विकास परियोजनाओं की सौगात, मुख्यमंत्री योगी ने किया लोकार्पण और शिलान्यास

- गोरखपुर में 500 से अधिक उद्योगों में 50 हजार युवाओं को मिला रोजगार, मुख्यमंत्री बोले- यूपी कर्फ्यू और दंगा मुक्त, कानून का राज

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में वृद्धजन, निराश्रित महिलाओं और दिव्यांगजन को दी जा रही पेंशन की संख्या भी बढ़ेगी और राशि भी। अभी प्रदेश में 1.10 करोड़ वृद्धजन, निराश्रित महिलाओं और दिव्यांगजन को सालाना 12 हजार रुपये पेंशन की सुविधा दी जा रही है। उन्होंने कहा, “बहुत शीघ्र इसकी संख्या भी बढ़ेगी और इसकी राशि भी बढ़ेगी।” इसके साथ ही अगले छह महीने में एक लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी उपलब्ध कराई जाएगी। इसकी शुरुआत 19 सितंबर से होगी।
मुख्यमंत्री योगी बुधवार को उर्वरक नगर में आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने गोरखपुर में करीब 40 करोड़ रुपये की 119 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उर्वरक नगर में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का फीता काटकर लोकार्पण किया और पौधरोपण कर मंत्रोच्चार के बीच जल अर्पित किया।
- सात अक्तूबर से एक सप्ताह लगेंगे कैंप
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कोई निराश्रित बुजुर्ग, निराश्रित महिला या दिव्यांगजन हो, उसे इस बात की चिंता नहीं करनी चाहिए कि आगे उसका गुजर-बसर कैसे होगा। सरकार की पेंशन सुविधा उसका संबल बनेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन प्रमुख के रूप में 25 वर्ष का कार्यकाल सात अक्तूबर को पूरा हो रहा है। सात अक्तूबर से एक सप्ताह तक कैंप लगाए जाएंगे। इनमें सरकार की विभिन्न योजनाओं से छूटे पात्र लोगों को योजनाओं से संतृप्त किया जाएगा।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि गरीब को राशन, आवास, शौचालय और उज्ज्वला योजना के कनेक्शन का लाभ मिल रहा है। गरीब परिवार को प्रधानमंत्री मुफ्त अन्न योजना के माध्यम से राशन की गारंटी है। बेटियों के लिए मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना और मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना उपलब्ध है। सरकार का उद्देश्य गरीबी समाप्त कर गरीब व्यक्ति को सामान्य जीवनयापन के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
- छह महीने में एक लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अगले छह महीने के अंदर विधानसभा चुनाव की घोषणा होने से पहले प्रदेश में एक लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि इसकी शुरुआत 19 सितंबर से की जा रही है। इनमें 77 हजार भर्तियां यूपी पुलिस और होमगार्ड में होंगी। इससे पहले साढ़े नौ लाख नौजवानों को नौकरी दी जा चुकी है।
उन्होंने कहा कि माध्यमिक, बेसिक और अन्य विद्यालयों में टीजीटी, पीजीटी और बेसिक शिक्षा परिषद के शहरी क्षेत्रों में हजारों शिक्षकों की नियुक्ति के विज्ञापन जारी हो गए हैं और आवेदन मांगे जाने शुरू हो गए हैं।
मुख्यमंत्री योगी ने आरोप लगाया कि 2017 से पहले नौकरी निकलती थी तो ‘सैफई सिंडिकेट’ वसूली के लिए निकल पड़ता था। नौकरियों में सौदेबाजी होती थी, न्यायालय से रोक लगती थी और नौजवानों का जीवन और भविष्य प्रभावित होता था।
- करीब 40 करोड़ की 119 परियोजनाओं की सौगात
मुख्यमंत्री योगी ने समारोह में गोरखपुर के विकास से जुड़ी करीब 40 करोड़ रुपये की 119 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। कार्यक्रम में वीडियो प्रस्तुति के माध्यम से गोरखपुर में हुए विकास कार्यों को भी दिखाया गया। मुख्यमंत्री योगी ने नकहा पुल, रेलवे ओवरब्रिज, फोरलेन सड़कों, स्पोर्ट्स कॉलेज और सैनिक स्कूल समेत शहर में उपलब्ध हुई सुविधाओं का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि बरगदवा से नकहा, स्पोर्ट्स कॉलेज और पादरी बाजार होते हुए मोहद्दीपुर तक फोरलेन की सुविधा मिली है। गोरखनाथ से स्पोर्ट्स कॉलेज, फर्टिलाइजर से झुंगिया गेट और असुरन से मेडिकल कॉलेज होते हुए भटहट तक मार्ग फोरलेन हुए हैं। उन्होंने रुस्तमपुर, आजाद चौक और ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में बने लंबे फ्लाईओवर का भी जिक्र किया। रामगढ़ताल के विकास का उल्लेख करते हुए कहा कि आज यह देश-दुनिया के लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।
- गरीब बेटी की शादी से सम्मेलन तक के काम आएगा मंडपम
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कुछ महीने पहले उर्वरक नगर में जिस स्थान पर डेढ़ से दो मीटर का गड्ढा और कूड़ा-गंदगी थी, वहां अब शानदार कल्याण मंडपम बन गया है। इसमें गरीब परिवार की बेटी की शादी, बच्चे का मुंडन संस्कार, प्रवचन, सम्मेलन और गोरखपुर के विकास से जुड़ी बैठकें भी हो सकेंगी। उन्होंने कहा कि महानगर में ऐसे स्थान चिह्नित किए गए जहां महंगे होटल नहीं हैं और लोग बड़े बारात घरों का खर्च नहीं उठा सकते। इसके बाद तय किया गया कि कुछ कल्याण मंडपम विधायक निधि, कुछ नगर निगम और कुछ गोरखपुर विकास प्राधिकरण बनाएगा।
उन्होंने बताया कि बाबा गंभीरनाथ वार्ड मानबेला, जंगल तुलसीराम बिछिया, जंगल बेनी माधव और बशारतपुर में बने कल्याण मंडपम का उपयोग शुरू हो चुका है। उर्वरक नगर का मंडपम अब जनता को समर्पित कर दिया गया है। दो अन्य मंडपम निर्माणाधीन हैं और विधायक निधि से एक और स्वीकृत किया गया है। इस तरह महानगर के अलग-अलग हिस्सों में कुल 10 कल्याण मंडपम की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया गया है।
उर्वरक नगर का कल्याण मंडपम करीब 3.09 करोड़ रुपये की लागत से 2461 वर्गमीटर में बनाया गया है। इसमें बड़ा हॉल, मिनी हॉल, चार कमरे, मांगलिक कार्यक्रमों के लिए मंडप, भोजनालय और पार्किंग की व्यवस्था है।
- गोरखपुर में 500 से अधिक उद्योग, 50 हजार को नौकरी
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अकेले गोरखपुर में 500 से अधिक उद्योग लगे हैं। इनमें करीब 50 हजार नौजवानों को नौकरी मिली है। पहले यहां के युवाओं को रोजगार के लिए पंजाब, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु और चेन्नई जाना पड़ता था। उन्होंने कहा कि अब गीडा में गोरखपुर, देवरिया, महाराजगंज, कुशीनगर, मऊ, संतकबीरनगर, बस्ती और सिद्धार्थनगर समेत आसपास के जिलों के नौजवानों को नौकरी मिल रही है। दूसरे राज्यों और देशों से भी युवा यहां आकर रोजगार प्राप्त कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि किसी शहर में नागरिक सुविधाओं और विकास के लिए कानून का राज और सुरक्षा का बेहतर वातावरण जरूरी है। 2017 में सरकार बनने के बाद प्रदेश में सुरक्षा का वातावरण देने का काम किया गया। उन्होंने कहा, “आज यूपी कर्फ्यू मुक्त है, दंगा मुक्त है। उत्तर प्रदेश में कानून का राज है।” उन्होंने कहा कि अपराधी या तो जेल में हैं या दूसरे लोक की यात्रा में जा चुके हैं। अब कोई खुलेआम किसी को धमकी नहीं दे सकता, अपहरण नहीं कर सकता, किसी बेटी को जबरन उठाने का दुस्साहस नहीं कर सकता और किसी व्यापारी से फिरौती नहीं वसूल सकता।
- फिर चालू हुआ फर्टिलाइजर, गोरखपुर को मिला सैनिक स्कूल
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के समय बंद हुए फर्टिलाइजर कारखाने को डबल इंजन सरकार ने फिर से चालू किया। उन्होंने सैनिक स्कूल का जिक्र करते हुए बताया कि बुधवार दोपहर उन्हें छठी कक्षा का एक बच्चा मिला। पूछने पर उसने बताया कि वह फर्टिलाइजर स्थित सैनिक स्कूल में पढ़ता है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अब गोरखपुर के बच्चे अपने ही शहर में सैनिक स्कूल का लाभ लेकर सैन्य अधिकारी और बड़े अधिकारी बनने की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि गोरखपुर में एम्स और बीआरडी मेडिकल कॉलेज समेत स्वास्थ्य के बड़े संस्थान हैं। नई सड़कें, फ्लाईओवर और अन्य बुनियादी सुविधाएं विकसित हुई हैं।
-  यूपी अब बीमारू नहीं, ग्रोथ इंजन की निभा रहा भूमिका
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश के सामने पहचान का संकट था। अब उत्तर प्रदेश बीमारू नहीं है और भारत की अर्थव्यवस्था के ग्रोथ इंजन के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, एक्सप्रेसवे, रेलवे, मेट्रो, एयर कनेक्टिविटी, नए एयरपोर्ट और नए कल-कारखाने प्रदेश की नई पहचान बन रहे हैं।
-  जाति, क्षेत्र और भाषा के नाम पर न बंटें
मुख्यमंत्री योगी ने लोगों से जाति, क्षेत्र और भाषा के नाम पर बंटने से बचने को कहा। उन्होंने कहा कि बंटेंगे तो कर्फ्यू, दंगा, अराजकता और गुंडागर्दी करने वाले तत्वों को फिर अवसर मिलेगा। साफ नीयत, स्पष्ट नीति और जनता को ध्यान में रखकर सरकार आगे बढ़ती है तो उसके परिणाम भी सामने आते हैं।
-  न्यूनतम मूल्य पर कर सकेंगे आयोजन : महापौर
महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री योगी का स्वागत और अभिनंदन करते हुए कल्याण मंडपम के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि यहां न्यूनतम मूल्य पर शादी, मुंडन और अन्य मांगलिक व सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित किए जा सकेंगे।
- 2017 से पहले हर तीन दिन में बिजली के लिए होता था धरना : धर्मेंद्र
विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि 2017 से पहले गोरखपुर के साथ विकास में भेदभाव किया जाता था। हर तीन दिन में बिजली को लेकर धरना होता था। सड़कें टूटी थीं और कानून-व्यवस्था की स्थिति ठीक नहीं थी। उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े नौ वर्षों में मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में गोरखपुर और उत्तर प्रदेश में विकास का मॉडल खड़ा हुआ है। गोरखपुर में करीब दो दर्जन फ्लाईओवर बने हैं और एम्स की सुविधा उपलब्ध हुई है। उन्होंने कल्याण मंडपम के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री योगी का आभार जताया।
कार्यक्रम में कैंपियरगंज विधायक फतेह बहादुर सिंह, विधायक विपिन सिंह, पिपराइच विधायक महेंद्र पाल सिंह, सहजनवां विधायक प्रदीप शुक्ला, बांसगांव विधायक डॉ. विमलेश पासवान, चौरीचौरा विधायक श्रवण निषाद, भाजपा महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता, जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, राजेश गुप्ता, जीडीए बोर्ड सदस्य राधेश्याम श्रीवास्तव, पवन त्रिपाठी, दुर्गेश बजाज और पार्षद आनंद कुमार साहनी समेत अन्य लोग मौजूद रहे। पार्षद आनंद कुमार साहनी ने मुख्यमंत्री योगी का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।
ग्रामीण चिकित्सक सामाजिक एसोसिएशन ने मनाया स्थापना दिवस*
उपेन्द्र कुमार पांडेय

आजमगढ़। ग्रामीण चिकित्सक सामाजिक एसोसिएशन उ.प्र. का स्थापना दिवस एवं चिकित्सक सम्मान समारोह हरिऔध कला केन्द्र विकास भवन में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्वांचल के कई जिलों से आए ग्रामीण चिकित्सकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि डाॅ. बी.के. पटेल, पीजीआई एस.एम.ओ द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्वलित करके की गई।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डाॅ. बी.के. पटेल ने कहा कि यदि ग्रामीण चिकित्सक न हों, तो देश की एक बड़ी आबादी स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित रह जाएगी। इसलिए सरकार को इनकी मांगों पर ध्यान देना चाहिए और उन्हें स्वीकार करना चाहिए।

संस्था के प्रदेश सचिव संतोष शर्मा ने कहा कि ग्रामीण चिकित्सकों के बिना बेहतर स्वास्थ्य सेवा की कल्पना करना बेमानी है। ग्रामीण चिकित्सक ही कम खर्च में धरातल पर लोगों का बेहतर इलाज करते हैं, जिससे गरीबों को बड़ी राहत मिलती है। संगठन का मुख्य नारा रहा हम ग्रामीणों का करते हैं प्राथमिक उपचार, बस सरकार से मांगते हैं यही अधिकार।

कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन डाॅ. दिनेश शर्मा ने किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. ए.के. जैसवारा, प्रदेश सचिव संतोष शर्मा, डाॅ. कैलाश सरोज, डाॅ. अरविन्द कुमार, डाॅ. राजेश मण्डल, डाॅ. विनोद शर्मा, डाॅ. बी.के. सिंघम, डाॅ. अतहर अली, डाॅ. ओ.पी. सरोज, डाॅ. डी.के. प्रजापति, डाॅ. राजेश मौर्या, डाॅ. जितेन्द्र यादव, डाॅ. चन्द्रेश कुमार, डाॅ. उपानन्द मलिक, डाॅ. चन्दू भट्टाचार्या, डाॅ. सतीश विश्वकर्मा सहित सैकड़ों चिकित्सक उपस्थित रहे।
पुलिस पत्रकार के साथ कर रही है ज्यादती

विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज , पत्रकार रामलाल केशरी के साथ पुलिस की शह पर किरायेदार ज्यादती कर रहा है और लेड़ियारी पुलिस सहायता केंद्र पर तैनात पुलिस रामलाल केशरी का उत्पीड़न कर रही है। बताया जाता है कि पत्रकार रामलाल केशरी का किरायेदार राजेश कुमार पुत्र शिवधारी ने उक्त सहायता केंद्र पर तैनात पुलिस को दस हजार रुपए दिया है जिसके कारण पत्रकार को पुलिस द्वारा जेल भेजने की धमकी दी जा रही है। रामलाल केशरी पूर्व में आज अखबार के पत्रकार रहे हैं और इस समय स्वतंत्र पत्रकार हैं। और बुजुर्ग हो चुके हैं।इस समय ग्राम पंचायत कैथवल में पति पत्नी अपने मकान में रह रहे हैं। उनके साथ किसी समय किरायेदार अनहोनी कर सकता है।
       मेरा उच्च अधिकारियों से आग्रह है कि बुजुर्ग पत्रकार के साथ न्याय किया जाए और पुलिस सहायता केंद्र में तैनात पुलिस की कार्यप्रणाली की जांच की जाय।
मऊ: शराब का ठेका खुलने को लेकर महिलाओं में आक्रोश, सड़क जाम
मऊ के देवलास क्षेत्र के फुलवरिया में शराब का ठेका खुलने को लेकर महिलाओं में आक्रोश देखने को मिला। विरोध में महिलाओं ने सड़क पर उतरकर जाम लगा दिया।

महिलाओं ने ठेका खोले जाने का विरोध करते हुए प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप की मांग की। सड़क जाम होने से आवागमन प्रभावित रहा।
मऊ में हत्या का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, दो तमंचे व कारतूस बरामद
मऊ। चिरैयाकोट थाना क्षेत्र में हुई हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से दो 315 बोर के तमंचे और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद गोहना जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में चिरैयाकोट, रानीपुर, मुहम्मदाबाद, सर्विलांस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई की।

पुलिस ने 15 सितंबर 2026 को मोहित कुमार पुत्र लक्ष्मीकान्त, निवासी तालभीतर, थाना दुल्लहपुर, गाजीपुर और प्रदीप राम पुत्र मुन्नीलाल, निवासी जलालाबाद, थाना दुल्लहपुर, गाजीपुर को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में सामने आया कि अमिरहा गांव में एक शादी समारोह के दौरान आरोपियों के साथी गोलू का गोल्डी निवासी लखनुआडीह, रानीपुर से विवाद हुआ था। इसी रंजिश के चलते 14 सितंबर की शाम आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ सरसेना पेट्रोल पंप के आगे काझा के पास कथित तौर पर घात लगाई।

बताया गया कि गोल्डी अपने साथी अनीश कुमार के साथ वहां पहुंचा, जिसके बाद विवाद हुआ।

पुलिस के मुताबिक इसी दौरान आरोपियों की ओर से गोली चलाए जाने की बात सामने आई। गोली लगने से अनीश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गोल्डी वहां से भागने में सफल रहा। पुलिस के अनुसार, आरोपी भागते समय अपनी पल्सर मोटरसाइकिल मौके पर ही छोड़ गए थे।

गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 315 बोर के एक-एक तमंचे और एक-एक जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। मामले में थाना चिरैयाकोट में मु0अ0सं0 107/26, धारा 3(5), 103(1) बीएनएस के तहत विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही है |
मऊ जन्म प्रमाण पत्र में देरी को लेकर पालिकाध्यक्ष ने CMO व SDM से की मुलाकात, लंबित फाइलों के शीघ्र निस्तारण की मांग
मऊ। नगर पालिका परिषद मऊ के अध्यक्ष अरशद जमाल ने जन्म प्रमाण पत्र जारी होने में हो रही देरी को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) और उपजिलाधिकारी (एसडीएम) से मुलाकात की। उन्होंने जन्म प्रमाण पत्र से जुड़े लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण की आवश्यकता जताई।

पालिकाध्यक्ष के मुताबिक, सीएमओ कार्यालय स्तर पर जन्म प्रमाण पत्र से संबंधित 348 फाइलें लंबित हैं, जबकि एसडीएम स्तर पर करीब 1000 फाइलें लंबित होने की बात सामने आई है। उन्होंने अधिकारियों के समक्ष इन लंबित प्रकरणों के कारण आम लोगों को हो रही परेशानी का मुद्दा उठाया।

हालांकि, जन्म प्रमाण पत्र जारी होने में देरी के ठोस कारणों को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सकी है। ऐसे में संबंधित विभागों के स्तर पर लंबित फाइलों की वास्तविक स्थिति और उनके निस्तारण की प्रक्रिया को स्पष्ट किया जाना जरूरी है।

मुलाकात के दौरान जन्म प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया में नगर पालिका सहित विभिन्न स्तरों की भूमिका और लंबित आवेदनों के निस्तारण को लेकर भी चर्चा हुई। पालिकाध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों से मामलों के शीघ्र निस्तारण की अपेक्षा जताई।

अब देखने वाली बात होगी कि लंबित फाइलों के निस्तारण के लिए प्रशासन और संबंधित विभाग क्या कदम उठाते हैं और आम लोगों को जन्म प्रमाण पत्र समय से उपलब्ध कराने की व्यवस्था कितनी प्रभावी हो पाती है।