पुष्टाहार उत्पादन से ग्रामीण महिलाओं को रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह
-  43 जनपदों में 204 टीएचआर इकाइयों से 1.15 करोड़ लाभार्थियों तक पहुंच रहा पोषाहार
- 4 हजार से अधिक महिलाओं को मिला निरंतर रोजगार, रू 70 करोड़ से अधिक मानदेय का भुगतान
- 46 टीएचआर इकाइयां सौर ऊर्जा से संचालित, प्रतिमाह लगभग 36.5 लाख रुपए की ऊर्जा लागत में बचत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के कुशल दिशा-निर्देशन में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के साथ ही प्रदेश में पोषण व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा टेक होम राशन प्लांट्स (टीएचआर ) में पोषाहार का उत्पादन कर निर्धारित प्रक्रिया के तहत आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से लाभार्थियों तक पोषाहार पहुंचाया जा रहा है।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं आज आजीविका के नए अवसर प्राप्त कर अपने परिवारों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के साथ ही प्रदेश की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में भी सक्रिय भागीदारी निभा रही हैं। टीएचआर इकाइयों के माध्यम से एक ओर जहां ग्रामीण महिलाओं को रोजगार और आय का स्थायी अवसर मिल रहा है, वहीं दूसरी ओर आंगनबाड़ी केन्द्रों के लाभार्थियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप पोषाहार की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित हो रही है।
राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन एवं बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के मध्य अभिसरण के लिए अनुबंध  है। इस व्यवस्था के अंतर्गत प्रथम चरण में प्रदेश के 43 जनपदों में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा पुष्टाहार के उत्पादन एवं उसके आंगनबाड़ी केन्द्रों तक वितरण का कार्य किया जा रहा है। वर्तमान में इन जनपदों में 204 टेक होम राशन (टीएचआर) उत्पादन इकाइयां स्थापित हैं।
इन इकाइयों के माध्यम से 315 विकास खण्डों में स्थित आंगनबाड़ी केन्द्रों के लगभग 1.15 करोड़ लाभार्थियों के लिए निर्धारित रेसिपी के अनुसार पोषाहार तैयार कर उसकी आपूर्ति की जा रही है। स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा अब तक 3.5 लाख मीट्रिक टन से अधिक पोषाहार का उत्पादन कर आंगनबाड़ी केन्द्रों तक पहुंचाया जा चुका है।
टीएचआर इकाइयों के संचालन से ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित हुए हैं। परियोजना के अंतर्गत संचालित 204 टीएचआर इकाइयों में 4,000 से अधिक स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं कार्यरत हैं और उन्हें निरंतर रोजगार प्राप्त हो रहा है। परियोजना के प्रारंभ होने से अब तक इन महिलाओं को रू 70 करोड़ से अधिक का मानदेय भुगतान किया जा चुका है। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा टीएचआर इकाइयों को पोषाहार बिलों का भुगतान किए जाने से समूहों की महिलाओं की आय में वृद्धि के साथ उनकी आर्थिक आत्मनिर्भरता को भी बल मिल रहा है। यह पहल ग्रामीण महिलाओं को आजीविका के स्थायी साधन उपलब्ध कराने तथा उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इसके माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लखपति दीदी के संकल्प को साकार करने में भी सहायता मिल रही है।
मिशन निदेशक, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, अरूण कुमार के अनुसार प्रदेश सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के साथ-साथ स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी क्रम में टीएचआर इकाइयों में सोलर पावर प्लांट स्थापित किए जा रहे हैं। अब तक 46 टीएचआर इकाइयों को सोलर पावर प्लांट से संचालित किया जा चुका है। इन 46 इकाइयों में प्रतिमाह लगभग रू 36.5 लाख की ऊर्जा लागत की बचत हो रही है। इससे टीएचआर इकाइयों की आय, संचालन क्षमता और आर्थिक स्थिरता पर सकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा संकल्प अभियान एवं रक्तदान शिविर की तैयारियों की समीक्षा
                    
बलरामपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान,आशीर्वाद कार्यक्रम एवं रक्तदान शिविर की तैयारियों को लेकर बुधवार को जिला भाजपा कार्यालय अटल भवन,तुलसीपार्क में बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम के संयोजक एवं सह-संयोजकों के साथ तैयारियों की समीक्षा की गई और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक जिम्मेदारियों पर चर्चा हुई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला महामंत्री डॉ. अजय सिंह ‘पिंकू’ ने कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को निर्धारित दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा और जनकल्याण के संकल्प के रूप में मनाते हुए विभिन्न सेवा गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। रक्तदान शिविर के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराने में सहयोग किया जाएगा।
बैठक में कार्यक्रम के जिला सह-संयोजक बृजेंद्र तिवारी,वरुण सिंह ‘मोनू’,आद्या सिंह ‘पिंकी’,बिंदु विश्वकर्मा,डीपी सिंह बैस,तरुण तिवारी,ललिता तिवारी,दुष्यंत चौधरी,अरविंद तिवारी,जिला मंत्री अक्षय शुक्ला,संदीप उपाध्याय,अमर शुक्ला,नंदनी शुक्ला,आलोक रंजन,रजनीश पांडेय,आकाश तिवारी,राम उग्गर यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि सेवा संकल्प अभियान से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ते हुए कार्यक्रम को व्यापक जनभागीदारी के साथ सफल बनाया जाए। रक्तदान शिविर में कार्यकर्ताओं एवं आमजन को बढ़-चढ़कर सहभागिता के लिए प्रेरित करने तथा कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने पर भी विशेष जोर दिया गया।
ग्राम लच्छननगर, मातनपुरवा,फेनवा व सदुल्लापुर में पीडीए चौपाल का आयोजन युवा सपा नेता अतुल वर्मा के द्वारा किया गया
कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)। समाजवादी पार्टी की कल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से क्षेत्र के ग्राम लच्छननगर, मातनपुरवा,फेनवा व सदुल्लापुर में पीडीए चौपाल का आयोजन युवा सपा नेता अतुल वर्मा के द्वारा किया गया।

विभिन्न ग्रामों में आयोजित समाजवादी पीडीए चौपाल में उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद करते हुए समाजवादी पार्टी की जनहितकारी नीतियों एवं योजनाओं की जानकारी साझा की, व भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों और जनसमस्याओं की अनदेखी किए जाने के बारे जनता को अवगत कराया, उन्होंने कहा कि यह चौपाल सिर्फ संवाद का मंच नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ को मजबूत करने और सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाने का संकल्प है।

इस मौके पर उन्होंने चौपाल में उपस्थित लोगों का उत्सवर्धन किया और कहा कि पीडीए की आवाज़, जनता के अधिकारों की आवाज़ है अब समाजवादी मिशन को पूरा करने के लिए
हर बूथ लड़ेगा यूथ।पीडीए चौपाल में प्रमुख रूप से जाबिर खा, नासिर, रईस खान, जलीस, जगतपाल वर्मा, रमेश मनोज, संतोष गौतम, पूर्व प्रधान राजू भार्गव, हामिद अली, श्याम बिहारी, प्रकाश भार्गव, नन्हे जायसवाल, अनिल वर्मा सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।
नवीन मंडी व्यापार संघ की नई कार्यकारिणी घोषित, संजय मिश्रा को अध्यक्ष, अंचित मित्तल को महामंत्री तथा अशोक बंसल को कोषाध्यक्ष बनाया गया
आशीष कुमार

मुजफ्फरनगर। नवीन मंडी व्यापार संघ की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें संजय मिश्रा को अध्यक्ष, अंचित मित्तल को महामंत्री तथा अशोक बंसल को कोषाध्यक्ष बनाया गया।

संघ की कार्यकारिणी में कृष्णचंद्र मुंदड़ा, जितेन्द्र कुच्छल, जगवीर सिंह, रमेश चंद्र सिंघल, सचिन सिंघल, अरुण खंडेलवाल, दिनेश राठी एवं रविन्द्र कुमार को संरक्षक बनाया गया है।

उपाध्यक्ष पद पर मनीष चौधरी, भारत सिंघल, रवि शर्मा एवं नवल प्रकाश अग्रवाल तथा उपमंत्री पद पर रिकंल बंसल, अनुज बसंल, रजत  सिंघल एवं अर्पित सिंघल को जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा रमेश चंद्र, सुशील मित्तल, अतुल वर्मा, अनुज बसंल अमुल सिंघल, अरविन सिंह, अरुण गुप्ता, दीपक जैन, ब्रह्मप्रकाश, सुशील कुमार, अनिरुद्ध सिंघल, अमन कुच्छल, कुलवंत सिंह, काकन जी,फतेह सिंह तोमर, अरुण मित्तल, सतेन्द्र मान, रवि कुच्छल, मोहित गुप्ता, नवीन गर्ग, आशीष मलिक, मनोज, आयुष, विशाल, आदित्य जैन, सुखबीर सिंह, विनोद शर्मा, रमन शर्मा एवं विकास कुमार, राजीव कुमार, प्रवीण कुमार पुरषोत्तम  कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।

नई कार्यकारिणी के गठन पर सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

नवनियुक्त महामंत्री अंचित मित्तल ने कहा कि नवीन मंडी व्यापार संघ व्यापारियों के हितों की रक्षा, संगठन की एकता तथा मंडी के विकास के लिए पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करेगा। व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाकर उनके समाधान के लिए प्रयास किए जाएंगे।

अध्यक्ष संजय मिश्रा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि व्यापारियों की एकजुटता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि नवीन मंडी व्यापार संघ हर व्यापारी के साथ मजबूती से खड़ा है और किसी भी व्यापारी का अहित नहीं होने दिया जाएगा। व्यापारियों के हितों की रक्षा तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संगठन हर समय तत्पर रहेगा।

उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य केवल पद प्राप्त करना नहीं, बल्कि व्यापारियों की सेवा, सम्मान और हितों की रक्षा करना है। सभी पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ मंडी और व्यापारियों के हित में कार्य करेंगे।
ध्रुव चरित्र ने दिया प्रेम और भक्ति का संदेश*

*श्रीमद्भागवत कथा में पृथु, पुरंजन,जड़भरत,अजामिल और प्रह्लाद प्रसंग ने किया भावविभोर*
सुलतानपुर:-
सिविल लाइन गोलाघाट स्थित डॉ. विनोद कुमार सिंह के आवास पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा के तृतीय दिवस काशी से पधारे परम पूज्य कथावाचक डॉ.प्रभाकर पाण्डेय जी महाराज ने विभिन्न प्रसंगों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्ति,प्रेम और कर्तव्य का संदेश दिया।
महाराज जी ने ध्रुव चरित्र का मार्मिक वर्णन करते हुए कहा कि जीवन में प्रेम,श्रद्धा और दृढ़ संकल्प का विशेष महत्व है। महाराज पृथु के आविर्भाव एवं अपनी प्रजा के प्रति उनकी कर्तव्यनिष्ठा का वर्णन करते हुए उन्होंने बताया कि भगवान की कथा ही मानव जीवन का वास्तविक आधार है।पुरंजन प्रसंग की तात्विक व्याख्या के माध्यम से उन्होंने श्रद्धालुओं को परम सत्ता का बोध कराया।
कथा की धारा में भूगोल,खगोल एवं जड़भरत के प्रसंगों का भी विशेष रूप से वर्णन किया गया। अजामिल की कथा के माध्यम से उन्होंने हरिनाम की महिमा बताते हुए कहा कि भगवान का नाम मनुष्य को भवसागर से पार लगाने वाला सशक्त आधार है।वहीं भक्त प्रह्लाद के प्रसंग में नवधा भक्ति का वर्णन करते हुए उन्होंने भक्ति मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। विभिन्न प्रसंगों के दौरान श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।मुख्य रूप से श्रीमती आशा सिंह,श्रीमती ऊषा सिंह,श्रीमती वन्दना आर्य,प्रधानाचार्य विजय कुमार सिंह,डॉ.ए.के.मिश्र,प्रो.शक्ति सिंह,प्रो.मनोज मिश्र,सभासद प्रवीण कुमार मिश्र,डॉ.कुंवर दिनकर प्रताप सिंह,परम विक्रम सिंह,कुमार अमन व कुमार नमन,अजय प्रताप सिंह,यश सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे ।आरती से पूर्व विशिष्ट अतिथियों के सम्मान व व्यास पीठ से गुरु जी का आशीर्वाद प्रतिदिन मिलता है।
कथा में काशी से पधारे आदर्श त्रिपाठी,प्रवीण पाण्डेय एवं धीरेन्द्र शास्त्री आचार्य द्वारा भी भागवत पारायण एवं भक्ति का दिव्य संदेश दिया जा रहा है।कथा का आयोजन प्रतिदिन सायंकाल 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक हो रहा है और विश्राम आरती के साथ होता है।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ को लेकर समन्वय बैठक आयोजित।
                
                                  
सभासदों,सफाई कर्मियों एवं नगर पालिका कर्मचारियों को दिलाई गई स्वच्छता की शपथ,जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर।           
                                        
बलरामपुर। स्वच्छ भारत मिशन नगरीय के अंतर्गत ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ कार्यक्रम के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आदर्श नगर पालिका परिषद बलरामपुर में समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक आदर्श नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ के निर्देशन में अध्यक्ष प्रतिनिधि डीपी सिंह बैस की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में सभासदों,सफाई कर्मियों एवं नगर पालिका के कर्मचारियों ने सहभागिता की।
बैठक में ‘स्वच्छता में सहभागिता,स्वच्छ भारत में विकसित भारत’ अभियान को सफल बनाने के लिए विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। स्वच्छता को जन-जन के व्यवहार का हिस्सा बनाने तथा नगर को स्वच्छ,सुंदर एवं स्वस्थ बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों और जनभागीदारी पर विशेष जोर दिया गया।
अभियान के प्रमुख स्तंभों के अंतर्गत स्वच्छता लक्ष्य इकाइयों एवं सार्वजनिक स्थलों का रूपांतरण,स्वच्छता पाठशाला,स्वच्छता के लिए युवा,सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान शिविर,स्वच्छता के लिए जनभागीदारी तथा स्वच्छता से समृद्धि जैसे विषयों पर चर्चा की गई।
बैठक में कहा गया कि स्वच्छता केवल नगर पालिका या सफाई कर्मियों की जिम्मेदारी नहीं है,बल्कि इसमें प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है। जनप्रतिनिधियों,कर्मचारियों,सफाई मित्रों,युवाओं एवं आम नागरिकों के सामूहिक सहयोग से स्वच्छता अभियान को और प्रभावी बनाया जा सकता है।
इस अवसर पर उपस्थित सभासदों,सफाई कर्मियों एवं नगर पालिका कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। सभी ने नगर को स्वच्छ रखने,सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी न फैलाने,स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने तथा स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प लिया।
बैठक के दौरान अभियान के सफल संचालन के लिए आपसी समन्वय,जिम्मेदारियों के प्रभावी निर्वहन तथा निर्धारित गतिविधियों को समयबद्ध ढंग से संचालित करने पर भी जोर दिया गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अभियान के दौरान अधिक से अधिक नागरिकों को जोड़ने और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया गया।                            उक्त अवसर पर सफाई निरीक्षक दिवाकर पान्डेय,सफाई लिपिक अरविंद सिंह,सभासद नन्दलाल तिवारी,संदीप मिश्र, आनन्द किशोर गुप्ता, मो०कुमैल रिंकू, सुशील कुमार साहू, मनोज चौरसिया आदि उपस्थित रहे।
गवान के विभिन्न स्वरूपों की भव्य झांकियों का सजीव मंचन देखकर उपस्थित श्रद्धालु भाव विभोर उठे
लहरपुर सीतापुर नगर क्षेत्र के मोहल्ला रामनगर जोशी टोला में चल रहे श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के अंतर्गत भगवान के विभिन्न स्वरूपों की भव्य झांकियों का सजीव मंचन देखकर उपस्थित श्रद्धालु भाव विभोर उठे। इस मौके पर चल रहे  भजन कीर्तन में स्थानीय लोगों ने प्रतिभाग कर भगवान की महिमा का सरस संगीतमय वर्णन किया। कार्यक्रम मे श्री राधा कृष्ण,  बाला जी, शंकर पार्वती, मां वैष्णो देवी की झांकियों का मंचन किया गया व कलाकारों ने पागल बाबा की झांकी व बच्चों के लिये कॉमेडी झांकियों का भी मंचन किया जिसे देखकर उपस्थित श्रद्धालु मंत्र मुग्ध हो गये। इस मौके पर कलाकारों ने नृत्य के माध्यम से सती वियोग की कथा का सुंदर प्रस्तुतीकरण किया।

इस पावन अवसर पर आयोजित भजन संध्या में,जब जिद पे आ गईं पार्वती,समझावन पहुंचे सप्त ऋषि, राम आएंगे तो अंगना सजाएंगे आदि भजनों को सुनकर भक्तों ने तालियां बजाईं और थिरकते नजर आए। कार्यक्रम के आयोजकों का उत्साह वर्धन करने पहुंचे व्यापार मंडल अध्यक्ष रियाज अहमद, महामंत्री हरीश रस्तोगी,अशोक अवस्थी, ओंमकार जायसवाल का आयोजकों ने भव्य स्वागत किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से निर्मल निगम, अशोक जोशी,सतीश जोशी, दीपक जोशी, विनीत जोशी, सीटू, शिवम अवस्थी, कौशल, पवन श्रीवास्तव,विजय सिंह,कुन्दन जोशी, आशीष जोशी,मोहित सिंह,श्यामू, आदित्य, छोटू, जितिन, देवराज, राजकुमार अवस्थी, अंकित,रमेश सिंह, चमन श्रीवास्तव,जगदीश सहित भारी संख्या में श्रद्धालु जन व महिलाएं उपस्थित थीं व सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल भी मौजूद रहा।
स्टेट लेवल हॉकी खिलाड़ी ने की आत्महत्या, कुत्ते के पट्टे से लटका मिला शव
गोंडा।जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र के बहराइच रोड पर मंगलवार शाम 19 वर्षीय हॉकी खिलाड़ी विवेक कुमार गुप्ता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव कुत्ते के पट्टे से लटका मिला। घटना के समय उसके हाथ में मोबाइल था, जिस पर किसी लड़की की वॉट्सएप कॉल आ रही थी।
मृतक बहराइच रोड का निवासी था और कॉस्मेटिक की दुकान चलाता था। साथ ही वह स्टेट लेवल का हॉकी खिलाड़ी भी था। परिजनों के अनुसार, मंगलवार को वह दिनभर दुकान पर था। शाम को घर खाना खाने आया और फिर दुकान चला गया। दुकान से लौटने के बाद वह अपने कमरे में चला गया। शाम करीब 6 बजे जब परिजन कमरे में पहुंचे तो वह फंदे से लटका था। सूचना पर नगर कोतवाली और मिश्रौलिया चौकी पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची।बड़े भाई विनय गुप्ता ने बताया कि व्यापार या परिवार में कोई परेशानी नहीं थी। विवेक किसी लड़की से बात करता था। शक है कि लड़की से झगड़े के बाद उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने मोबाइल कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।नगर कोतवाल बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि मोबाइल की जांच की जा रही है और लड़की का पता लगाया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी।
विवेक ने 10 साल की उम्र में हॉकी खेलना शुरू किया था। 2018 से जिला, मंडल और स्टेट लेवल की कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। 2024 में मेजर ध्यानचंद जयंती पर हुई प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में उसने अंतिम मैच खेला था, जहां वह एक अंक से टॉप-3 में आने से चूक गया था। जिला स्तर पर उसकी टीम ने कई जीत हासिल की थीं।
पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर 50 करोड़ की मानहानि का केस
*पतंजलि ने लगाया घी को नकली बताने का आरोप

गोंडा। कैसरगंज से पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह एक नए कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि फूड्स लिमिटेड ने उनके खिलाफ 50 करोड़ रुपये की मानहानि का मुकदमा दायर किया है।पतंजलि का आरोप है कि पूर्व सांसद ने सार्वजनिक रूप से कंपनी के घी की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए उसे नकली बताया था, जिससे कंपनी की ब्रांड इमेज को नुकसान पहुंचा है।मामले की जानकारी के अनुसार, वर्ष 2022 में बृजभूषण शरण सिंह ने एक सार्वजनिक मंच से पतंजलि घी को नकली बताते हुए लोगों से घर में गाय-भैंस पालने की अपील की थी। उस समय भी इस बयान को लेकर विवाद हुआ था।पतंजलि फूड्स की वेबसाइट पर कंपनी का पता विजय नगर, इंदौर दर्ज है, इसलिए मानहानि का मुकदमा इंदौर में दायर किया गया है। पहले मामले की सुनवाई जिला अदालत में हुई और ट्रायल के बाद अब मामला मध्य प्रदेश हाई कोर्ट पहुंच गया है।हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान पतंजलि की ओर से वकील विक्रम मालवीय ने दलील दी कि पूर्व सांसद के बयान से कंपनी के शेयर मूल्य पर असर पड़ा और उसे आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा।कोर्ट ने इस मामले में बृजभूषण शरण सिंह को नोटिस जारी किया है। मामले की अगली सुनवाई 18 सितंबर को होगी।
ईको क्लब के तहत मनाया गया विश्व ओजोन दिवस, बच्चों ने बनाए जागरूकता पोस्टर*
गोण्डा।प्राथमिक विद्यालय देवरिया चूड़ामणि, शिक्षा क्षेत्र झंझरी, गोण्डा में बुधवार को ईको क्लब के तत्वावधान में विश्व ओजोन दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा चार एवं पांच के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में बच्चों ने ओजोन परत के संरक्षण एवं पर्यावरण सुरक्षा के प्रति अपनी रचनात्मक समझ को पोस्टरों के माध्यम से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में सक्षम मौर्य ने प्रथम, वैभव मिश्रा ने द्वितीय और सत्यम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक अरुण मिश्र ने बताया कि ओजोन परत पृथ्वी को सूर्य की हानिकारक पराबैंगनी किरणों से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों में पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा की बचत और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाने की भावना विकसित होती है।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने तथा अपने आसपास स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।