जिलाअधिकारी ने सुनी जन समस्याएं
ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई आज जिलाधिकारी अनुनय झा ने कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई करते हुए आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को सुना। जनसुनवाई के दौरान कुल 83 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनके त्वरित निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। जनसुनवाई में विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से जिलाधिकारी को अवगत कराया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त कुछ शिकायतों का जिलाधिकारी ने मौके पर ही समाधान कराया तथा शेष शिकायतों के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इस अवसर पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट मयंक कुंडू सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
-
Sambhal प्लाट की जमीन पर रास्ता डलवाने का लगाया आरोप
संभल। मंगलवार को प्लाट और रास्ते के चल रहे पुराने विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आकर खड़े हो गए जिसमें शिकायत के आधार पर तहसील प्रशासन ने मौके पर पहुंच कर निरीक्षण किया और शांति व्यवस्था बनाए रखना को कहा आपको बता दें कि सरायतरीन निवासी खुर्शीद खां पुत्र दूल्हा खां ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर जमीन पर दोबारा कब्जा दिलाने और विपक्षी लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की थी। शिकायतकर्ता के अनुसार मौहल्ला जलाल खां सराय अन्दर स्थित गाटा संख्या 127/2 की भूमि को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। मामले में उपजिलाधिकारी संभल ने 9 जून 2026 को प्रार्थी के पक्ष में भूमि पर कब्जा दिलाने का आदेश पारित किया था।
शिकायतकर्ता का कहना है कि आदेश के बाद गठित टीम में लेखपाल पंकज गुप्ता, चम्पत सिंह, मुकेश कुमार यादव, स्पर्श गुप्ता तथा नायब तहसीलदार दीपक कुमार जुरैल शामिल रहे और टीम ने मौके पर कब्जा दिलाया था। भूमि पर चहारदीवारी और फाटक भी लगवाया गया था।
आरोप है कि इसके बाद हनीफ, जुगनू, बब्बू फिरोज, शाहिद, शारिक, मोवीन, वसीम उर्फ मुन्ना, दानिश, आजम और सलमान समेत कई लोगों ने दबंगई के बल पर चहारदीवारी गिराकर फाटक तोड़ दिया। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि मौके पर रखी 10 कुंतल सरिया, करीब 60 कट्टे सीमेंट, अन्य निर्माण सामग्री और लगभग 20 हजार ईंटें ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में भरकर ले जाई गईं। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि मामले की शिकायत के बाद मौके का निरीक्षण करने पहुंचे लेखपाल चम्पत लाल के साथ भी अभद्रता और गाली-गलौज की गई। आरोप है कि अब उक्त आराजी के बीच से रास्ता बनाकर सड़क कायम कर दी गई है।शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी से पूरे मामले की जांच कराकर जमीन पर पुनः कब्जा दिलाने तथा नामजद विपक्षी लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विकसित भारत–रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) 2025 योजना की समीक्षा, जिलाधिकारी ने दिए प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश*

फर्रुखाबाद । विकसित भारत–रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) अधिनियम 2025 योजना के सफल क्रियान्वयन एवं प्रगति की जिलाधिकारी डॉ0 अंकुर लाठर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, उपायुक्त (श्रम रोजगार), समस्त खण्ड विकास अधिकारी, समस्त अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी एवं समस्त लेखाकार उपस्थित रहे। बैठक में योजना के अंतर्गत श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने, मानव दिवस सृजन, श्रमिकों के समय से भुगतान तथा ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यों की प्रगति सहित विभिन्न बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने समस्त खण्ड विकास अधिकारियों एवं लेखाकारों को निर्देशित किया कि श्रमिकों की मजदूरी का भुगतान निर्धारित समय-सीमा 15 दिवस के भीतर प्रत्येक दशा में सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में मांग आधारित पर्याप्त संख्या में कार्य संचालित किए जाएं, जिससे इच्छुक अकुशल एवं कुशल श्रमिकों को रोजगार से वंचित न होना पड़े। साथ ही किसी भी ग्राम पंचायत में शून्य मानव दिवस की स्थिति न रहने देने के निर्देश दिए। उन्होंने समस्त विकास खण्डों में लक्ष्य के सापेक्ष अधिक से अधिक मानव दिवस सृजित करने तथा ग्राम पंचायतों में ग्रामीणों के आवागमन हेतु चकमार्गों का नियमानुसार निर्माण कराने के निर्देश दिए। जहां कहीं कब्जे की समस्या हो, वहां संबंधित तहसील से समन्वय स्थापित कर तत्काल कब्जा मुक्त कराते हुए कार्य प्रारंभ कराया जाए। जिलाधिकारी ने विकास खण्डवार खेल मैदानों का चयन कर शीघ्र कार्ययोजना तैयार करते हुए निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराने तथा सिंचाई नाली/गूल सफाई, वर्मी कम्पोस्ट आदि उपयोगी कार्यों को भी योजना में सम्मिलित करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने समस्त खण्ड विकास अधिकारियों एवं उपस्थित कर्मचारियों को निर्देशित किया कि योजना के जिन बिंदुओं पर प्रगति खराब है, उनमें एक सप्ताह के भीतर ठोस प्रगति लाना सुनिश्चित करें। श्रमिकों के भुगतान की कार्यवाही में किसी भी स्तर पर विलम्ब न हो तथा जनपद स्तर से प्रतिदिन अनुश्रवण किया जाए।
जिला विकास अधिकारी एवं उपायुक्त (श्रम रोजगार) द्वारा भी निर्देशित किया गया कि योजना के प्राथमिकता वाले बिंदुओं की विकास खण्ड स्तर पर प्रतिदिन ग्राम रोजगार सेवक, पंचायत सचिव एवं तकनीकी सहायकों के साथ समीक्षा की जाए, ताकि कार्यों में तेजी लाई जा सके और ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकाधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध हों।
मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गैंग के दो आरोपियों को पुलिस ने तीन मोटरसाइकिल सहित किया गिरफ्तार, पुलिस ने तमंचा भी बरामद किया
फर्रुखाबाद।
मोटर साइकिल चोरी करने व बेचने वाले 02 अभियुक्तों अवनीश कुमार उर्फ आयुष पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी चिर्रा बिछवा जनपद मैनपुरी , मोहम्मद कासिम पुत्र सैफुल्लाराय उर्फ सफीउल्ला निवासी खेड़ा कस्बा शाहाबाद थाना शाहाबाद जनपद हरदोई को 03 मोटरसाइकिल व मोटरसाइकिलों के कटे हुए पुर्जों व अवैध तमंचा व कारतूस सहित एस ओ जी टीम और कादरी गेट थाना पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफ़ल हुए हैं। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बताया कि घटना खुलासा करते हुए कहा कि काफ़ी समय यह अपराधी पुलिस को चकमा दे कर निकल जाते थे, एसओजी टीम और कादरी गेट पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी तो पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को मौके पर ही दबोच लिया और उनके कब्जे से मोटरसाइकिल तमंचा और मोटरसाइकिल को कटे फटे कल पुर्जे भी बरामद किए हैं।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम  थानाध्यक्ष कपिल कुमार थाना कादरी गेट मय पुलिस टीम,एसओजी टीम उप निरीक्षक संत कुमार एसओजी प्रभारी फतेहगढ़ मय टीम मौजूद रहे।
अब डीएल के लिए ‘जुगाड़’ नहीं, एआई कैमरे की निगरानी में देनी होगी परीक्षा


नितेश श्रीवास्तव


भदोही। जिले में अब ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) प्राप्त करने के लिए ‘जुगाड़’ वाली व्यवस्था नहीं लग सकेगी। डीएल के लिए अब एआई आधारित ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक पर परीक्षा देनी होगी। ट्रैक पर लगे सेंसरयुक्त एआई कैमरों से वाहन चालक की हर गतिविधि की निगरानी होगी। जहां कहीं गलती होगी, वहां तत्काल बीप की आवाज होगी।



20 लाख की आबादी पर दो सेफ रोड ट्रेनिंग एंड टेस्टिंग सेंटर (डीटीसी) बनाने हैं। इनमें डीघ ब्लॉक के हरदेवपुर गांव के पास पहला डीटीसी सेंटर बनकर तैयार है। वहीं, दूसरा औराई ब्लॉक के मामदेवपुर के पास बनाया जाएगा। अब तक टेस्टिंग ट्रैक न होने से परिवहन विभाग में कच्चे ट्रैक पर ही परीक्षा देकर डीएल प्राप्त किया जाता था।

जिले में हर दिन करीब 25 डीएल बनाए जाते हैं। टेस्टिंग ट्रैक न होने के कारण संभागीय परिवहन विभाग परिसर में ही कच्चे ट्रैक पर परीक्षा देकर ‘जुगाड़’ के सहारे डीएल प्राप्त कर लिया जाता है। जिले में काफी समय से पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल से ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक बनाए जाने की योजना चल रही है, लेकिन जमीन न मिलने से वह धरातल पर नहीं उतर पा रही थी।



परिवहन विभाग के काफी प्रयास के बाद अब डीघ ब्लॉक के हरदेवपुर गांव में पहला डीटीसी बनकर तैयार है। इसका 90 फीसदी काम पूरा हो चुका है। इसके अलावा औराई ब्लॉक के मामदेवपुर गांव में दूसरे डीटीसी सेंटर के लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है। इस सेंटर में बाइक, चार पहिया और बड़े वाहनों का डीएल प्राप्त करने के लिए सेंसरयुक्त एआई कैमरे की निगरानी में बनाए गए ट्रैक पर परीक्षा देनी होगी। ट्रैक पर वाहन चलाते समय चालक को निर्धारित समय में घुमावदार ट्रैक को पार करना होगा। इस बीच अगर थोड़ी भी गलती होती है तो सेंसरयुक्त एआई कैमरे बीप की आवाज करने लगेंगे, जिससे डीएल नहीं मिल सकेगा।
ट्रैक पर प्रशिक्षण भी मिलेगा
निर्माणाधीन डीटीसी सेंटर में न सिर्फ डीएल के लिए वाहन चालकों की परीक्षा कराई जाएगी, बल्कि बाइक, चार पहिया से लेकर बड़े वाहनों, जिसमें ट्रक भी शामिल है, के लिए प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। पीपीपी मॉडल के तहत संचालित होने वाले इस डीटीसी सेंटर में कुशल प्रशिक्षक रखे जाएंगे, जो हर दिन निर्धारित समयावधि में वाहन चालकों को प्रशिक्षित करने के साथ ही यातायात नियमों के बारे में भी बताएंगे। इसके साथ ही सड़कों पर लगे संकेतकों और सफेद पट्टियों का क्या मतलब होता है, इसके बारे में भी बताया जाएगा।
10 लाख की आबादी पर एक डीटीसी सेंटर
शासन की मंशा है कि सड़क पर होने वाले वाहन हादसों को कम किया जाए। इसके लिए कुशल प्रशिक्षण सबसे जरूरी है। इसलिए 10 लाख की आबादी पर एक सेंटर खोले जाने की योजना है। जिले की आबादी करीब 20 लाख के आसपास है। ऐसे में जिले में दो डीटीसी सेंटर खोले जाएंगे। इनमें पहला हरदेवपुर और दूसरा मामदेवपुर में होगा। हरदेवपुर का डीटीसी सेंटर लगभग 90 फीसदी तक पूरा हो चुका है।


इस तरह से आपको मिलेगा डीएल
वाहन के ट्रैक से बाहर जाने या गलती होने पर सेंसर तुरंत बीप कर देंगे।
100 अंकों की इस परीक्षा में पास होने के लिए कम से कम 60 अंक प्राप्त करने होंगे।
दोपहिया वाहन के लिए अंग्रेजी के ''8'' आकार के ट्रैक पर 90 सेकंड के भीतर टेस्ट पास करना होगा।
चार पहिया वाहन को 3.82 मिनट में घुमावदार टेस्टिंग ट्रैक पार करना होगा।
डीटीसी सेंटर में प्रशिक्षण अवधि व शुल्क
प्रशिक्षण कोर्स
शुल्क
कुल ट्रेनिंग
लाइट मोटर वाहन
6000
29 घंटे (4 सप्ताह में)
मीडियम/हैवी मोटर वाहन
10000
38 घंटे (4 सप्ताह में)
वाहन मैकेनिज्म
1000
12 घंटे (2 दिन में)
ट्रैफिक एजुकेशन
500
6 घंटे (एक दिन में)
रिफ्रेशर/ओरिएंटेशन कोर्स
1000
10 घंटे (2 दिन में)
वाहन पर आग के खतरों का प्रशिक्षण
500
4 घंटे (एक दिन में)
जिले में दो डीटीसी सेंटर बनाए जाएंगे। दोनों पीपीपी मॉडल पर संचालित होंगे। पहला बनकर लगभग तैयार है। दूसरे के लिए जमीन चिह्नित हो चुकी है। सेंटर पर डीएल के लिए एआई कैमरों की निगरानी में परीक्षा देनी होगी। वहीं, वाहनों का प्रशिक्षण भी कुशल प्रशिक्षकों द्वारा दिया जाएगा। हरदेवपुर के सेंटर का जल्द ही संचालन शुरू होगा।
- राम सिंह, एआरटीओ
विभागीय अधिकारियों को निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर शासन द्वारा निर्धारित मानकों का अनुपालन सुनिश्चित कराएं*
*जिलाधिकारी ने  50 लाख एवं उससे अधिक लागत के निर्माण कार्यों के प्रगति की समीक्षा की

फर्रुखाबाद । 50 लाख रुपये एवं उससे अधिक लागत के निर्माण कार्यों की जिलाधिकारी डॉक्टर अंकुर लाठर की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में जनपद में विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधियों से निर्माणाधीन परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति, कार्य पूर्ण होने की निर्धारित समय-सीमा तथा कार्य में आ रही समस्याओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी निर्माण कार्यों को निर्धारित मानकों एवं गुणवत्ता के अनुरूप समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराया जाए। निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता अथवा अनावश्यक विलंब को स्वीकार नहीं किया जाएगा।उन्होंने कहा कि जिन परियोजनाओं का कार्य पूर्ण हो चुका है, उनका संबंधित विभागों द्वारा आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कर शीघ्र हस्तांतरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि उनका लाभ आमजन को समय से मिल सके। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की नियमित रूप से जांच की जाए तथा कार्यों में प्रयुक्त होने वाली सामग्री की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए।
जिन कार्यदाई संस्थाओं द्वारा चेतावनी के बाद भी अपनी कार्यशैली में सुधार नहीं लाया गया है, उनके खिलाफ निष्कासन की कार्यवाही हेतु शासन से पत्राचार पूर्ण करें। बैठक में अधिशाषी अभियंता नलकूप खण्ड के बिना बताए अनुपस्थित होने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि लंबित कार्यों में तेजी लाते हुए निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्माणाधीन परियोजनाओं का नियमित स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति की निगरानी करने तथा शासन द्वारा निर्धारित मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विकासखण्ड मोहम्मदाबाद की ग्राम पंचायत मौधा में लक्षित उत्सव भवन की प्रगति खराब होने पर संबंधित कार्यदाई साथ एवं अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, जिला विकास अधिकारी श्याम कुमार तिवारी, अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह, परियोजना निदेशक डीआरडीए कपिल कुमार, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी वीरेंद्र कुमार, जिला उद्यान अधिकारी राघवेंद्र सिंह, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी योगेश पाण्डेय, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग मुरलीधर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
पंडालों में विराजे गजानन, गूंजा गणपति बप्पा मोरया


*पंडालों के पास चक्रमण करते रहे पुलिसकर्मी, सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम*

नितेश श्रीवास्तव


भदोही। जिले भर में गणेश चतुर्थी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। शहर से लेकर गांव तक जगह-जगह पंडालों में भगवान प्रथम पूज्य गणपति विघ्नहर्ता गणेश जी महाराज की प्रतिमा स्थापित की गई है। पंडालों में गजानन के विराजते ही पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है। गणपति बप्पा मोरया... के जयकारों से कालीन नगरी गूंज उठी। पूजा पंडाल के पास सुरक्षा के लिहाज से पुलिसकर्मी चक्रमण करते रहे। जिले भर में 47 स्थानों पर बप्पा की प्रतिमा स्थापित है।
श्री ओंकारेश्वर महिला मंडल एवं श्री नागेश्वर समूह,स्थानी पुरानी बाजार ज्ञानपुर,श्री सिद्धी विनायक समिति  भुड़की पंचलौरिया ( साईं मंदिर के पास) ज्ञानपुर, बाबा हरिहरनाथ मंदिर में पंडाल स्थापित किए गए हैं। मोदक और फूल-माला अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। कहीं-कहीं थीम आधारित पंडाल भी बनाए गए हैं, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हैं। शाम होते ही पंडालों में भजन-कीर्तन और आरती का आयोजन किया गया। गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से पूरा दरबार गूंज रहा है।
उमस भरी गर्मी और पसीना से बढ़ा फंगस का खतरा


*आंख सफाई पर हमेशा रखें विशेष ख्याल, कराएं इलाज*




नितेश श्रीवास्तव

भदोही। बेचैन करने वाली गर्मी में ब्लैक फंगस का खतरा बढ़ता जा रहा है। ऐसे में थोड़ी सी लापरवाही आंख की बीमारी बढ़ा सकता है। प्रचंड गर्मी में शरीर से पसीना खूब निकल रहा है जो आंख के लिए घातक साबित हो सकता है।

माथे पर टपक रहा पसीना आंख में घुसा तो ब्लैक फंगस का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में विशेष सावधानी बरतने की जरुरत है। बीमारी का लक्षण दिखते ही चिकित्सकीय परामर्श लेकर इलाज कराएं। शुगर मरीजों के लिए यह बीमारी और घातक साबित होता है। सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक ने बताया कि ब्लैंक फंगस की रोकथाम को नेत्र, नाक-कान व गला रोग विशेषज्ञ से मरीज उचित परामर्श लें। यह बीमारी शुगर के मरीजों को ज्यादा गिरफ्त में लेती है। ऐसे में जो शुगर के मरीज हैं वह अपना खास ख्याल रखें। बीमारी का लक्षण दिखते ही तत्काल नजदीकी अस्पताल में जाकर अपना इलाज कराएं।
मऊ में गरीब समाज की मांगों को लेकर प्रदर्शन, जमीन के पट्टे और मूलभूत सुविधाओं के लिए सीएम को ज्ञापन
मऊ। सदर तहसील परिसर में मंगलवार को गरीब और वंचित समाज के लोगों ने विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।

गरीब समाज पार्टी और अधिकार मंच के बैनर तले डोम, मुसहर, नट, धरकार और बांसफोर समाज के लोग जुटे और पात्र परिवारों को जमीन के पट्टे सहित मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग उठाई।

प्रदर्शन के बाद उपजिलाधिकारी सदर के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।

पार्टी अध्यक्ष अवधेश बागी ने महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाते हुए कहा कि गरीब परिवार आज भी कई बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं।

ज्ञापन में पात्र गरीब परिवारों को आवास के लिए जमीन के पट्टे देने, नए राशन कार्ड जारी करने तथा प्रति यूनिट 25 किलो राशन उपलब्ध कराने की मांग की गई। इसके अलावा झुग्गी-बस्तियों में पेयजल की सुविधा के लिए हैंडपंप लगवाने और गरीब परिवारों का बिजली बिल 50 रुपये किए जाने की मांग भी रखी गई।

वहीं, बांसफोर समाज की ओर से सड़क किनारे सरकारी जमीन पर बांस के बागान विकसित किए जाने की मांग उठाई गई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इन मांगों पर प्रभावी कार्रवाई होने से गरीब और वंचित परिवारों को राहत मिल सकेगी।
शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर आम आदमी पार्टी आयोजित करेगी रक्तदान शिविर

गोंडा। आम आदमी पार्टी, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह  की जयंती के अवसर पर आगामी 27 सितंबर 2026 को जिला अस्पताल, जनपद गोंडा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।
यह जानकारी आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष अजय कुमार मिश्र ‘अज्जू पंडित’ ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी व जिलाधिकारी को पत्र प्रेषित कर रक्तदान शिविर के सफल एवं सुरक्षित आयोजन हेतु आवश्यक चिकित्सकीय व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है।उन्होंने कहा है कि जनहितकारी कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं आम नागरिकों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना तथा जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में सहयोग प्रदान करना है। जिलाध्यक्क्ष ने जनपद के सभी युवाओं, नौजवानों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस पुनीत एवं समाजोपयोगी कार्य में बढ़-चढ़कर सहभागिता करें।उन्होंने कहा कि “रक्तदान केवल एक सामाजिक सेवा नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद व्यक्ति को जीवनदान देने का महान कार्य है। हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी परिवार के लिए आशा की किरण बन सकता है। शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह जी की जयंती पर इससे बेहतर जनसेवा का अवसर क्या हो सकता है कि हम रक्तदान कर मानवता की सेवा का संकल्प लें।”उन्होंने जनपद के सभी स्वस्थ एवं पात्र नागरिकों, विशेषकर युवाओं और नौजवानों से आग्रह किया कि वे 27 सितंबर को जिला अस्पताल, गोंडा में आयोजित रक्तदान शिविर में पहुंचकर रक्तदान करें और समाजहित में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी जनपद गोंडा जनसेवा, सामाजिक सरोकारों एवं मानवता के कल्याण के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। रक्तदान शिविर इसी संकल