प्रदेश के अधिवक्ताओं को हर साल पांच लाख तक कैशलेस उपचार की सुविधा: सीएम योगी
- हाईकोर्ट बार एसोसिएशन, इलाहाबाद की ओर से आयोजित सम्मान समारोह को मुख्यमंत्री योगी ने किया संबोधित
- हाईकोर्ट और जिला अदालतों में सक्रिय प्रैक्टिस करने वाले अधिवक्ताओं को योजना से जोड़ेगी सरकार
- करीब 700 करोड़ की लागत से 10 हजार से अधिक अधिवक्ताओं के लिए चैंबर समेत कई सुविधाओं का निर्माण
- अधिवक्ता कल्याण निधि की राशि डेढ़ लाख से बढ़ाकर पांच लाख रुपये की गई
- दिवंगत अधिवक्ता के परिजनों को आर्थिक सहायता की आयु सीमा 60 से बढ़ाकर 70 वर्ष की
- करीब एक दर्जन जिलों में अधिवक्ता चैंबर के निर्माण के लिए अलग से उपलब्ध कराई गई धनराशि
प्रयागराज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के अधिवक्ताओं के लिए पांच लाख रुपये सालाना कैशलेस चिकित्सा सुविधा की घोषणा की है। इसका लाभ हाईकोर्ट और जिला अदालतों में सक्रिय रूप से प्रैक्टिस करने वाले अधिवक्ताओं को मिलेगा। उन्होंने हाईकोर्ट में 10 हजार से अधिक अधिवक्ताओं के लिए बने चैंबर में फर्नीचर और उपकरण उपलब्ध कराने के लिए मुख्य न्यायमूर्ति के माध्यम से आने वाले प्रस्ताव पर सरकार की ओर से पूरा सहयोग देने का भरोसा दिया। साथ ही 400 राज्य विधि अधिकारियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए टैबलेट देने की घोषणा की।
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन, इलाहाबाद की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि करीब 700 करोड़ रुपये की लागत से 10 हजार से अधिक अधिवक्ताओं के लिए चैंबर, मल्टीलेवल पार्किंग, डाइनिंग हॉल, कॉमन रूम और लाइब्रेरी का निर्माण कराया गया है। अधिवक्ता कल्याण निधि की राशि डेढ़ लाख से बढ़ाकर पांच लाख रुपये की गई है। अधिवक्ता के निधन पर परिजनों को मिलने वाली आर्थिक सहायता की आयु सीमा भी 60 से बढ़ाकर 70 वर्ष की गई है। इसके अलावा कौशांबी, लखनऊ, कासगंज और श्रावस्ती समेत करीब एक दर्जन जिलों में अधिवक्ता चैंबर के निर्माण के लिए अलग से धनराशि उपलब्ध कराई गई है।
- अधिवक्ताओं की समस्याओं पर भी होती है सीएम और चीफ जस्टिस की बैठक में चर्चा
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अधिवक्ता समाज देश के प्रबुद्ध वर्ग का महत्वपूर्ण हिस्सा है। स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर संविधान निर्माण, लोकतंत्र के स्तंभों को मजबूत करने और राष्ट्र निर्माण तक अधिवक्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। बार और बेंच न्याय रूपी रथ के दो महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। दोनों के बीच आपसी सम्मान, शिष्टाचार, संवाद, समन्वय और सहयोग निरंतर बना रहना चाहिए। मुख्यमंत्री और मुख्य न्यायमूर्ति की बैठक में केवल न्यायपालिका से जुड़े विषयों पर ही चर्चा नहीं होती, बल्कि अधिवक्ताओं की समस्याएं भी रखी जाती हैं और उनके समाधान का रास्ता निकाला जाता है।
- इंटीग्रेटेड कोर्ट कॉम्प्लेक्स में चैंबर और सस्ती कैंटीन भी
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रदेश में न्यायिक आधारभूत ढांचे को बेहतर किया जा रहा है। जिन 10 जिलों में जिला अदालतें किराये के भवनों में संचालित हो रही थीं, वहां इंटीग्रेटेड कोर्ट कॉम्प्लेक्स के निर्माण का काम तेजी से आगे बढ़ा है। इनमें न्यायिक अधिकारियों के आवास के साथ अधिवक्ताओं के चैंबर, खेल सुविधाएं, इंडोर स्टेडियम और अधिवक्ताओं के लिए सस्ती कैंटीन की व्यवस्था भी की जा रही है। त्वरित निस्तारण के लिए पहले चरण में जिला स्तर पर 900 न्यायालयों के गठन को मंजूरी दी गई है।
- विधि अधिकारियों की फीस 50 फीसदी से अधिक बढ़ी
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जिला न्यायालय, हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाले विधि अधिकारियों की फीस में 50 फीसदी से अधिक की वृद्धि की गई है। अब 400 राज्य विधि अधिकारियों को टैबलेट भी उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे उन्हें शासन से जुड़े न्यायालय में आने वाले मामलों की जानकारी आधुनिक तकनीक के माध्यम से मिल सकेगी।
- फ्यूचर रेडी बार से बनेगा फ्यूचर रेडी जस्टिस सिस्टम
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि तीन नए कानूनों को तेजी से अपनाने में अधिवक्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। साइबर क्राइम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा प्राइवेसी, डिजिटल कॉमर्स, फिनटेक, इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी और क्लाइमेट लिटिगेशन जैसे नए क्षेत्रों के लिए अधिवक्ताओं को खुद को अपडेट करना होगा। तकनीक, अर्थव्यवस्था और समाज में हो रहे बदलावों की गहरी समझ आज की आवश्यकता है। फ्यूचर रेडी बार ही फ्यूचर रेडी जस्टिस सिस्टम की मजबूत नींव रखेगा।
- समय पर न्याय से कायम रहेगा आम आदमी का विश्वास
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि न्याय व्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत आम आदमी का विश्वास है और इसकी पहली शर्त समय पर न्याय है। नागरिक को भरोसा होना चाहिए कि उसकी निष्पक्ष सुनवाई होगी, उसके साथ किसी तरह का भेदभाव नहीं होगा और कानून की नजर में सभी समान हैं। पारदर्शिता, निर्णयों में ईमानदारी, संस्थाओं की जवाबदेही और नागरिकों का विश्वास सशक्त न्याय व्यवस्था के लिए जरूरी है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जिला अदालतों और जेलों को हाईस्पीड इंटरनेट और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से लैस किया गया है। न्याय श्रुति प्रणाली से अदालतों में वर्चुअल गवाही की व्यवस्था शुरू की गई है। अदालती दस्तावेजों की स्कैनिंग और डिजिटाइजेशन को भी गति दी गई है। पुलिस और अभियोजन के बेहतर समन्वय के साथ अभियोजन प्रणाली को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से जोड़ा गया है, जिससे चार्जशीट और वैज्ञानिक साक्ष्य समय पर न्यायालय के सामने रखे जा सकें।
- अधिवक्ताओं ने लोकतंत्र को मजबूत करने में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका: मुख्य न्यायाधीश
इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली ने कहा कि बार एसोसिएशन हाईकोर्ट का अभिन्न अंग है। बार के अनेक अधिवक्ताओं ने लोकतंत्र को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अधिवक्ताओं को पार्किंग, भवन और अन्य सुविधाएं मिलना खुशी की बात है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विशेष रूप से आभार जताया। उन्होंने कहा कि युवा अधिवक्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे बार और हाईकोर्ट को और आगे ले जाएं तथा लोगों की सेवा करें। न्यायपालिका और सरकार के बीच बेहतर समन्वय के लिए भी उन्होंने धन्यवाद दिया।
- अधिवक्ता और सरकार की साझा जिम्मेदारी लोगों को न्याय दिलाना: केशव प्रसाद मौर्य
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है। प्रयागराज संगम के साथ न्याय की भी भूमि है और यहां के अधिवक्ताओं ने लोकतंत्र की रक्षा में बड़ी भूमिका निभाई है। अधिवक्ताओं और सरकार के बीच संबंध लोगों को न्याय दिलाने की साझा जिम्मेदारी से जुड़े हैं। आज ईज ऑफ जस्टिस को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पुराने औपनिवेशिक कानून बदले गए हैं। आज अपराधी कानून से डरता है और आम आदमी का कानून पर भरोसा बढ़ा है। सरकार की नीति साफ है कि निर्दोष को छेड़ेंगे नहीं और अपराधी को छोड़ेंगे नहीं।
- अधिवक्ताओं को बेहतर माहौल देने में सरकार का सहयोग: न्यायमूर्ति सिन्हा
वरिष्ठ न्यायमूर्ति अरिंदम सिन्हा ने कहा कि हाईकोर्ट का बार अभिन्न अंग है। अधिवक्ताओं को बेहतर माहौल उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने इन प्रयासों में सहयोग के लिए प्रदेश सरकार की सराहना की।
- 10 हजार से अधिक अधिवक्ताओं को मिलेगा व्यावसायिक स्थान: राकेश पांडेय
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश पांडेय ने कहा कि प्रयागराज की धरती पर कार्यपालिका, न्यायपालिका और विधायिका का एक मंच पर आना त्रिवेणी के संगम जैसा है। मुख्यमंत्री का अधिवक्ताओं के प्रति प्रेम हमेशा सराहनीय रहा है। नया भवन उनकी ओर से अधिवक्ता समाज को अमूल्य उपहार है। इसमें 10 हजार से अधिक अधिवक्ताओं को व्यावसायिक स्थान मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रयागराज ने वह दौर भी देखा है जब डर का माहौल था, लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में डर खत्म हुआ और कानून का राज स्थापित हुआ है। मुख्यमंत्री अधिवक्ता समाज के संरक्षक और संकटमोचक हैं।
- अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री को भेंट किया स्मृति चिह्न
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन, इलाहाबाद की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का शॉल, पुष्पगुच्छ और स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया।
- मुख्यमंत्री ने सौंपी अधिवक्ता भवन की चाबी
इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के कार्यालय, चैंबर और अधिवक्ता भवन की चाबी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश पाण्डेय और महासचिव अखिलेश शर्मा को सौंपी। समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, वरिष्ठ न्यायाधीश अरिंदम सिन्हा, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ अधिवक्ता उपस्थित रहे।![]()

- हाईकोर्ट बार एसोसिएशन, इलाहाबाद की ओर से आयोजित सम्मान समारोह को मुख्यमंत्री योगी ने किया संबोधित

रानीपुर पुलिस ने स्नैचिंग के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से पीली धातु का मंगलसूत्र लॉकेट, ₹1,930 नकद और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।
मऊ जिले के चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के सरसेना गांव में अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी। गोली लगने से व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
प्रयागराज। लगातार पत्रकारों के साथ हो रही कथित ज्यादती, पुलिस की कार्रवाई, धमकियों और फर्जी मुकदमों के आरोपों को लेकर प्रेस क्लब ऑफ उत्तर प्रदेश ने गंभीर चिंता जताई है। सत्य और जनहित से जुड़ी खबरों को सोशल मीडिया, समाचार पत्र एवं अन्य माध्यमों से सामने लाने वाले पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर संगठन ने सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग की है।
फर्रुखाबाद। श्री सिद्धि विनायक गणेश महोत्सव कमेटी, सेठ गली के तत्वावधान में सोमवार को भगवान श्री गणेश जी महाराज की भव्य शोभायात्रा नगर भ्रमण के लिए निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ पूर्व विधायक स्व० विमल प्रसाद तिवारी जी के निवास स्थित शिव मंदिर से हुआ।
फर्रुखाबाद। श्री विश्वनाथ सामाजिक सेवा संस्थान और रेलवे पैसेंजर वेलफेयर एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में ' आधुनिक राजनीतिक परिदृश्य में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन-दर्शन की प्रासंगिकता ' विषय पर बद्री विशाल कॉलेज में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का व्यक्तित्व और कृतित्व सदैव प्रेरणादायक रहा है और रहेगा। सांसद मुकेश राजपूत,मुख्य अतिथि भारतीय महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ० मनमोहन लाल गोस्वामी, कार्यक्रम अध्यक्ष साहित्यकार सुन्दरदास गोहराणी (कानपुर), भारतेन्दु नाट्य अकादमी के सदस्य सुरेन्द्र पाण्डेय ने दीप प्रज्ज्वलन व मां वागीश्वरी के चित्र पर माल्यार्पण कर आयोजन की औपचारिक शुरुआत की। प्रीति तिवारी ने सरस्वती वंदना की। शिक्षक व गायक राजीव दीक्षित ने भगवान श्रीकृष्ण पर भजन प्रस्तुत किया। सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के जीवन-दर्शन की प्रासंगिकता सदैव बनी रही है और बनी रहेगी। मुख्य अतिथि भारतीय महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ० मनमोहन लाल गोस्वामी ने भगवान श्रीकृष्ण की माखन चोरी लीला के प्रसंग के माध्यम से उत्कृष्ट राजनीति का संदेश देते हुए कहा कि राजनीति का लाभ अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को मिलना चाहिए। कार्यक्रम अध्यक्ष कानपुर से आये साहित्यकार सुन्दरदास गोहराणी ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन दर्शन सदैव प्रेरणादायक रहा है और रहेगा। मेजर एस डी सिंह विश्वविद्यालय के पूर्व उप कुलपति डॉ० रंगनाथ मिश्र ने भगवान श्रीकृष्ण को कूटनीतिज्ञ बताते हुए उनकी विशेषताएं बताईं। बद्री विशाल कॉलेज की प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष विनोद दुबे उपस्थित रहे। ज्योति स्वरूप अग्निहोत्री,डॉ० आलोक विहारी लाल शुक्ला,डॉ० यशपाल सिंह चौहान,डॉ० विनीता तिवारी,डॉ० संतोष द्विवेदी,डॉ०संजीव त्रिवेदी,डॉ० कृष्णकांत अक्षर, महेशपाल सिंह उपकारी,भूपेन्द्र प्रताप सिंह,भारती मिश्रा,अनामिका तिवारी,समीक्षा यादव ने विचार व्यक्त किए। एशियन कम्प्यूटर इंस्टीट्यूट के निदेशक सुरेन्द्र पाण्डेय एवं प्रबन्ध निदेशक श्रीमती आकांक्षा सक्सेना ने अतिथियों को प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। समाजसेवी संजय गर्ग ने अतिथियों को तुलसी के पौधे भेंट किए।रेलवे पैसेंजर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ० राजेश हजेला ने कार्यक्रम का संचालन किया।
सुलतानपुर।स्थानीय सिविल लाइन गोलाघाट स्थित श्री मती आशा सिंह पत्नी डॉ.विनोद कुमार सिंह के आवास पर रविवार से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ कलश शोभायात्रा के साथ हुआ। कथा का आयोजन 13 सितम्बर से 20 सितम्बर 2026 तक किया जा रहा है।काशी से पधारे सुप्रसिद्ध कथावाचक एवं ज्योतिषाचार्य डॉ.प्रभाकर पाण्डेय व्यासपीठ से श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान करा रहे हैं।कथा के शुभारंभ अवसर पर बाबू शुभनारायण सिंह, डॅा.तारा सिंह पत्नी प्रो.विनोद कुमार सिंह,डॅा.ए.के.मिश्र,डा.बी.बी.पाण्डेय,श्रीमती साधना सिंह पत्नी संतोष कुमार सिंह,अरविन्द सिंह,विजय कुमारसिंह,राणाप्रताप सिंह,वैभव रघुवंशी,अमर पाल सिंह राजेश तिवारी,संजीव प्रताप सिंह, महन्थ तिवारी,डॅा.कुंवर दिनकर प्रताप सिंह सहित सैकड़ों माताओं एवं बहनों श्रीमती गीता सिंह,श्रीमती आशा सिंह,श्रीमती उषा सिंह,श्रीमती ज्योति सिंह सहित सैकडों माताओं बहनों ने सिर पर कलश धारण कर भव्य शोभायात्रा निकाली।शोभायात्रा गोलाघाट से प्रारंभ होकर श्री सीताकुण्ड धाम पहुंची,जहां श्रद्धालुओं ने आदि गंगा मां गोमती का जल कलश में भरा।इसके बाद शोभायात्रा पुनःगोलाघाट स्थित कथास्थल पहुंचकर सम्पन्न हुई।सायंकाल 4 बजे से प्रारंभ होने वाली कथा का विश्राम रात्रि 8 बजे आरती के साथ होता है।पहले दिन व्यासपीठ से कथा वाचक डॉ.प्रभाकर पाण्डेय ने श्रीमद्भागवत महापुराण की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि भागवत केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं,बल्कि मानव जीवन को सही दिशा देने वाला आध्यात्मिक मार्गदर्शक है।इसके श्रवण मात्र से मनुष्य के भीतर भक्ति,ज्ञान और वैराग्य का भाव जागृत होता है।उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण मनुष्य को सांसारिक मोह-माया से ऊपर उठकर परमात्मा के प्रति समर्पित होने की प्रेरणा देता है।भागवत में भगवान के स्वरूप,उनकी लीलाओं और भक्तों के प्रति उनकी करुणा का वर्णन है।कथा का नियमित श्रवण और मनन मनुष्य के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाता है तथा उसे सत्य,प्रेम,सेवा और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
जौनपुर। जनपद के महाराजगंज क्षेत्र के कोल गांव में प्रख्यात व्याकरणाचार्य एवं श्री उमा महेश्वर संस्कृत महाविद्यालय के संस्थापक पं. राज नारायण मिश्र की त्रयोदशी के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, यूपी रत्न पं. राजेंद्र नाथ त्रिपाठी पहुंचे। उन्होंने पं. राज नारायण मिश्र की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
मऊ। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, रानीपुर का आकस्मिक निरीक्षण कर पढ़ाई, भोजन, छात्रावास, स्वच्छता, कंप्यूटर कक्ष, लाइब्रेरी और निर्माण कार्यों की स्थिति देखी।
Sep 14 2026, 19:18
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1