श्री विश्व महायज्ञ एवं संत सम्मेलन का शुभारंभ
फोटो, लहरपुर (सीतापुर) क्षेत्र के ग्राम चौरा में आयोजित 21वां श्री विष्णु महायज्ञ व संत सम्मेलन का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा निकाल कर किया गया, कलश यात्रा यज्ञ स्थल से प्रारंभ होकर शारदा नदी ऐरा पुल तक निकाली गई  जहां श्रद्धालुओं ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर पवित्र जल भरकर यज्ञ स्थल को पवित्र किया।  इस मौके पर कथा प्रवाचक रामानुजाचार्य व्याकुल महाराज ने श्री राम कथा की अमृत वर्षा करते हुए भगवान श्री राम जन्म की कथा का सुंदर वर्णन किया, उन्होंने कहा कि श्री राम जन्म होते ही संपूर्ण अयोध्या धाम में हर्ष छा गया और देवताओं ने पुष्प वर्षा की। कथा प्रवाचक ने कहा कि नेत्रों की सफलता तो केवल भगवत दर्शन में  है नेत्रों से भगवत दर्शन हो जाए तो सब कुछ अपने आप मिल जाएगा। कथा व्यास ने कहा कि, प्रभु तो चराचर जगत में सर्वत्र व्याप्त है प्रभु पृथ्वी का भार कम करने व संसार के जीवों को भवसागर पार करने के लिए ही अवतार लेते हैं। इस पावन अवसर पर श्री राम कथा में श्री राम जन्म की कथा का मनमोहक वर्णन किया, उन्होंने कहा कि प्रभु तो केवल भाव के भूखे हैं और अपने भक्तों पर सदैव कृपा करते हैं श्री राम कथा की सार्थकता तभी होगी जब आप सभी सन्मार्ग पर चलते हुए दीन दुखियों माता-पिता‌ की सेवा करते हुए सत्कर्म करें। इस अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं बच्चे श्री राम कथा का रसपान करने के लिए उपस्थित थे। श्री विष्णु महायज्ञ में वैदिक मंडल के आचार्यों ने पूजा अर्चना की। श्री राम कथा का रसपान करने के लिए मुख्य यजमान वृज किशोर दीक्षित, नवल किशोर दीक्षित, राजकुमार, राम अवस्थी,‌ श्याम किशोर दीक्षित, अंकुल मौर्य, शिवकुमार, अभिनव दीक्षित, अनिल कुमार अरविंद सहित भारी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं, बच्चे उपस्थित थे।
प्रो.प्रयाग नारायण मिश्र, महामहोपाध्याय की मानद उपाधि से किये गए सम्मानित


कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)। विकासखंड क्षेत्र के ग्राम केदारटाण्डा, निवासी प्रो.प्रयाग नारायण मिश्र, महामहोपाध्याय की मानद उपाधि से किये गए सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर। क्षेत्र के ग्राम केदार टाण्डा निवासी बहुमुखी प्रतिभा के धनी प्रोफेसर प्रयाग नारायण मिश्र को हिन्दी साहित्य सम्मेलन प्रयागराज में   समुन्नायक डा.प्रभात शास्त्री की 108वीं जयन्ती के उपलक्ष्य मे  संस्कृतमहामहोपाध्याय की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया,  प्रो.मिश्र को मानक उपाधि से सम्मानित किए जाने पर क्षेत्र में हर्ष की लहर दौड़ गई और भारी संख्या में लोगों ने उन्हें लहरपुर का गौरव बताया।

ज्ञातव्य है कि प्रोफेसर मिश्र इलाहाबाद विश्वविद्यालय के संस्कृतविभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर एवं अध्यक्ष के साथ साथ अखिल भारतीय संस्कृत परिषद्,लखनऊ के मन्त्री भी हैं जिन्होंने ग्राम लालपुर तथा लहरपुर से माध्यमिक शिक्षा प्राप्त कर डी.लिट् तक की उच्चशैक्षणिक यात्रा कर  प्रयागराज मे सारस्वतप्रकाम को प्राप्त हो रही है, उनके बीस से अधिक ग्रन्थ तथा शताधिक शोधपत्र प्रकाशित है और वह अजस्रा,संस्कृतवाङ्मयी,प्राच्यप्रभा जैसी  शोधपत्रिकाओं के सम्पादक हैं, उन्होंने अखिल भारतीय संस्कृत परिषद् के मन्त्री के रूप मे समाज की सेवा तथा संस्कृति का संरक्षण कर  संस्कृत जगत् को आप्लावित किया है।प्रो.मिश्र ने इस मानद उपाधि हेतु हिन्दी साहित्य सम्मेलन के प्रधानमन्त्री कुन्तक मिश्र ,सभापति प्रो. सूर्यप्रसाद दीक्षित तथा उपसभापति विभूतिमिश्र सहित प्रभातशास्त्री के सम्पूर्ण परिजनों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।प्रो.प्रयागनारायणमिश्र की इस उपलब्धि से क्षेत्र के जगत पाल मिश्र , ओम प्रकाश मिश्र,प्रधानाचार्य दिव्यकृष्ण मिश्रा, ब्रह्मप्रकाश,दिवाकर, सुधाकर मिश्र, अधिवक्ता प्रमोद वाजपेई,कनौजीलाल वर्मा,राकेश रस्तोगी,कपिल अवस्थी, अंकित अवस्थी, सहित अनेक लोगों ने भी प्रसन्नता व्यक्त की ।
जांच अभियान दो अस्पतालों की जांच, एक अस्पताल को कराया बंद

कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)। जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसीलदार व सीएचसी अधीक्षक ने अस्पतालों के विरुद्ध चलाया जांच अभियान दो अस्पतालों की जांच, एक अस्पताल को कराया बंद। शुक्रवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसीलदार मनीष त्रिपाठी, सीएचसी अधीक्षक डॉ अरविंद बाजपेई व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तहसील मार्ग स्थित नव जीवन हॉस्पिटल की जांच की, जांच के दौरान अस्पताल पंजीकृत पाया गया लेकिन मौके पर एक सीजर व एक डिलीवरी के मरीज भर्ती मिले, टीम के द्वारा अस्पताल के पंजीकरण संबंधी दस्तावेजों की जांच की गई, जिसमें सीजर व डिलीवरी कराने की अनुमति नहीं पाई गई, जिसके चलते अस्पताल में भर्ती मरीजों को छुट्टी दिलाकर अस्पताल को बंद कर ताला लगवा दिया गया। उसके उपरांत स्वास्थ्य विभाग की टीम  नगर के मोहल्ला छावनी स्थित मेडी केयर हॉस्पिटल पहुंची, जो मौके पर बंद मिला।

इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  अधीक्षक डॉ. अरविंद बाजपेई ने बताया कि नव जीवन हॉस्पिटल में सीजर व डिलीवरी के मरीज पाए गए थे जिसकी अनुमति नहीं थी, फिलहाल अस्पताल को बंद करा दिया गया है और पंजीकरण निरस्त करने की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जा रही है, आगे की कार्रवाई उच्चाधिकारियों के निर्देश पर की जाएगी, उन्होंने यह भी बताया कि, अवैध अस्पतालों व झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। स्वास्थ्य विभाग की टीम की छापेमारी की सूचना मिलते ही नगर क्षेत्र में संचालित वैध व अवैध  अस्पतालों के शटर धड़ाधड़ गिर गए।
ईद उल अजहा बकरीद का पर्व परंपरागत ढंग से बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया
कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)। नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में  ईद उल अजहा बकरीद का पर्व परंपरागत ढंग से बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया, मुस्लिम संप्रदाय के लोगों द्वारा नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों की विभिन्न मस्जिदों में ईद उल अजहा, बकरीद की नमाज अदा की गई।  नगर की प्रमुख ईदगाह में ईद उल जुहा की नमाज मुफ्ती नासिर के द्वारा अदा कराई गई जिसमें नगर  एवं ग्रामीण क्षेत्रों के भारी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने भाग लिया।
बकरीद के पर्व को लेकर प्रशासन काफी मुस्तैद दिखा, ईदगाह स्थल पर अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह, उप जिलाधिकारी पुलिस क्षेत्राधिकारी, नगर पालिका परिषद् अध्यक्ष हाजी जावेद अहमद, अधिशासी अधिकारी उपस्थित थे।
, कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह व भारी पुलिस बल सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नगर में लगातार भ्रमण सील रहा । ईद उल अजहा, बकरीद पर्व को लेकर नगर पालिका परिषद द्वारा नगर में साफ सफाई का बेहतर प्रबंध किया गया और भीषण गर्मी को लेकर विभिन्न मार्गों पर पंखे लगाए गए । ग्रामीण क्षेत्रों में  भी बृहस्पतिवार को ईद उलअजहा बकरीद का पर्व श्रद्धा पूर्वक मनाया गया।   ईदगाह में ईद उल अजहा की नमाज में  उपस्थित लोगों ने मुल्क में अमन की दुआ मांगी। नमाज की उपरांत लोगों ने एक दूसरे को मुबारकबाद दी। बकरीद का पर्व शांतिपूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से ग्रामीण नगर क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात रहा। ईदगाह स्थल पर नमाज के उपरांत मुस्लिम धर्मावलंबियों ने परंपरा के अनुसार जानवरों की कुर्बानी दी।
पालिका अध्यक्ष ने किया औचक निरीक्षण और कार्य दायी संस्था को मानक एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के लिए निर्देश

कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)। नगर पालिका परिषद द्वारा नगर में कराये जा रहे निर्माण कार्यो  की शिकायत  मिलने पर पालिका अध्यक्ष ने किया औचक निरीक्षण और कार्य दायी संस्था को मानक एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के लिए निर्देश। बुधवार को पालिका परिषद अध्यक्ष हाजी जावेद अहमद ने नगर के मोहल्ला छावनी में पालिका परिषद द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों की जांच की और बनायी जा रही नाली की जांच की उन्होंने कार्यदाई संस्था को निर्धारित मानकों एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए । इस मौके पर उन्होंने ठेकेदारों को चेतावनी दी कि निर्माण कार्य मानक के अनुरूप करें अन्यथा   उनके खिलाफ कार्रवाई के साथ साथ उनका भुगतान रोकने का भी काम किया जायेगा।
विभिन्न ग्रामों से आए ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं से  संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना

कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)। नगर के भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर पूर्व विधायक सुनील वर्मा के द्वारा बुधवार को  विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों से आए ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं से  संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना।  जन मिलन कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों से आए ग्रामीणों एवं  कार्यकर्ताओं  ने भू पैमाइश , बिजली, पानी, सड़क, राजस्व, पेंशन, आवास तथा राशन कार्ड आदि की समस्याओं से अवगत कराया, पूर्व विधायक सुनील वर्मा ने सभी समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुनकर निस्तारण का आश्वासन दिया। इस मौके पर उन्होंने  प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव को लेकर भाजपा की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।  कार्यक्रम में  प्रमुख रूप से जिला मंत्री मनोज गुप्ता, अमित त्रिपाठी, परमेश्वर भार्गव, उत्तम वर्मा, ममता भार्गव, अंकुर वर्मा, महेश वर्मा, शुभम श्रीवास्तव,  संजय शुक्ला, प्रदीप वर्मा, भाजपा कार्यकर्ता व दूर-दराज से आए ग्रामीण उपस्थित थे।
श्री हनुमान चालीसा  का  सामूहिक पाठ किया गया
कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)। नगर के खतराना चौराहा पर ज्येष्ठ माह के मंगलवार को सायं बेला में श्री हनुमान चालीसा का पाठ श्रद्धा व उल्हासपूर्वक वाद्य यंत्रों को थाप पर किया गया जिसमें भारी संख्या मे श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक प्रतिभाग किया। नगर के आशीष मेहरोत्रा द्वारा आयोजित श्री हनुमान चालीसा  का  सामूहिक पाठ किया गया उसके उपरांत प्रसाद का वितरण किया गया।इस मौके पर एक विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रतिभाग कर भंडारे का आनंद लिया।
निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 155 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर दी गई निशुल्क दवाइयां
कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)। क्षेत्र के ग्राम पारा सरायं में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 155 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर दी गई निशुल्क दवाइयां। मंगलवार को पीतांबरा शिक्षा समिति एवं के पी सिंह मेमोरियल हॉस्पिटल के सौजन्य से क्षेत्र के ग्राम पारा सरायं में एक निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 155 मरीजों ने इलाज हेतु अपना पंजीकरण कराया जिन्हें विशेषज्ञ चिकित्सकों ने  स्वास्थ्य परामर्श, आवश्यक जांच एवं दवाएं प्रदान कीं। कार्यक्रम का शुभारंभ समिति के मैनेजर्स डॉ. सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने फीता काटकर किया। इस मौके पर उन्होंने  ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित होने वाले  स्वास्थ्य शिविरों से होने वाले फायदों की जानकारी दी। स्वास्थ्य शिविर में डॉ. एस. ए. मीर, डॉ. अहतीशाम खान,डॉ मधुलिका राय डॉ. हर्षित जैन, डॉ. मुस्कान ने मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की। शिविर के सफल आयोजन में अंशुमान सिंह, ऐश्वर्य प्रताप सिंह,  डॉ. अनुप कुमार सरवैया
नारी जागरण सेवा समिति के नितिन ओ.आर.डब्ल्यू, प्रोग्राम मैनेजर सचिन त्रिपाठी, काउंसलर नवीन चंद्र दीक्षित, श्रीमती वंदना पांडेय , पवन पाल आदि उपस्थित थे।
क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी के चलते जहां आम जनजीवन अस्त-व्यस्त
कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)। क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी के चलते जहां आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है वहीं पशु पक्षी भी बेहाल है भीषण गर्मी के लोगों को राहत देने के लिए पालिका परिषद द्वारा टैंकरों की सहायता से नगर के मुख्य मार्गों पर पानी का छिड़काव कर राहत देने का प्रयास किया गया, इस संबंध में पालिका परिषद अध्यक्ष हाजी जावेद अहमद ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए नगर वासियों व राहगीरों के लिए विभिन्न चौराहों पर शीतल पेयजल प्याऊ लगाए गए हैं और पशु पक्षियों को राहत देने के लिए नगर के 25 मुख्य स्थानों पर पशुओं को पानी पिलाने के लिए ड्रम रखे जा रहे हैं, उन्होंने इस मौके पर नगर वासियों से अपील की कि भीषण गर्मी को देखते हुए आवश्यक कार्य से ही घर से बाहर निकलें वह धूप से बचाव करें। इस मौके पर प्रमुख रूप से नीरज गौड़, प्राजंल मिश्रा, मोहम्मद अकरम, निसार अहमद, समीर राईन, सभासद संजीत अवस्थी, उस्मान खान आदि  उपस्थित थे।
वन विभाग के द्वारा अवैध लकड़ी कटान व अभिवहन के विरुद्ध चलाया गया अभियान

कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)। वन विभाग के द्वारा अवैध लकड़ी कटान व अभिवहन के विरुद्ध चलाया गया अभियान, आम, जामुन,गूलर से लदी एक ट्रैक्टर ट्राली को किया गया कब्जे में। वन क्षेत्राधिकारी अभिषेक सिंह के निर्देशन में वन विभाग की टीम के अरविंद कुमार, बुधराम, इंद्र बली द्वारा  गश्त के दौरान  आम,जामुन,गूलर की गोल लकड़ी अवैध रूप से काटकर पड़ोसी जनपद से अभिवहन करते हुए शाहपुर अम्बा मार्ग पर ले जायी जा रही थी, सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम द्वारा जांच की गई , कोई भी उचित प्रपत्र प्रस्तुत न कर पाने पर वाहन को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही की गई, जिसमें मो लतीफ पुत्र अनवर, जगत नारायण , पुत्र सूरज लाल एवं अन्य संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध वृक्ष संरक्षण अधिनियम की धारा 4/10 व अभिवहन नियमावली की धारा 3/28 के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया।

इसी क्रम में ग्राम भानपुर  में 10 प्रतिबंधित पेड़ो का  कटान वन विभाग की टीम के द्वारा सूचना के आधार पर पकड़ा गया जिस पर बिसम्भर पुत्र महाबीर,मोनिस पुत्र अफसर, गदिया पुत्र बदल आदि लोगो के नाम से रेंज केस दर्ज कर कार्यवाही की गई। ज्ञातव्य है कि वन विभाग के द्वारा सोमवार को भी लकड़ी से लदी दो ट्रैक्टर ट्राली को अवैध अभिवहन करते समय कब्जे में लेकर कार्रवाई की गई थी। वन क्षेत्राधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि बिना अनुमति किसी भी दशा में हरे वृक्षों की कटान एवं लकड़ी का अवैध अभिवहन नहीं होने दिया जाएगा, यदि कोई व्यक्ति इस प्रकार वृक्षों की अवैध कटान अथवा लकड़ी का अवैध अभिवहन करता पाया गया, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कठोर विधिक कार्यवाही की जाएगी।