सेंट्रल जेल में बंदियों के लिए लीगल हेल्पडस्क शुरू, विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया उद्घाटन
![]()
फर्रुखाबाद l उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष /जनपद न्यायाधीश नीरज कुमार के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव/ न्यायाधीश श्रीमती बिंदिया भटनागर द्वारा केंद्रीय कारागार फतेहगढ़ तथा जिला कारागार फतेहगढ़ में निरुद्ध बंदीगण से मिलने आने वाले उनके परिवारीजनों व रिश्तेदारों की सहायता हेतु तथा बंदीगण के लंबित प्रकरणों की विधिक जानकारी प्रदान करने हेतु "लीगल हेल्प डेस्क" का उद्घाटन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव/ न्यायाधीश बिंदिया भटनागर द्वारा किया गया लीगल हेल्प डेस्क पर प्रतिदिन कार्य करने के लिए परा विधिक स्वयंसेवक की नियुक्तियां की गई, जो प्रतिदिन जिला कारागार फतेहगढ़ तथा केंद्रीय कारागार फतेहगढ़ में स्थापित लीगल हेल्प डेस्क पर उपस्थित रहकर वहां आने वाले बंदियों के पारिवारिक जनों को विधिक राय देकर जागरूक करेंगे l जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव न्यायाधीश बिंदिया भटनागर द्वारा वहां उपस्थित बंदीगण व उनके रिश्तेदारों, परिवार वालों को लीगल हेल्प देश की स्थापना के बारे में विस्तार से बात कर जागरूक किया गया, लीगल एड डिफेंस काउंसिल डिप्टी चीफ़ सुरेन्द्र कुमार राणा द्वारा बंदीगण से मुलाकात कर उनके लंबित मामलों की जानकारी लेकर विधिक राय प्रदान कर जागरूक किया गया l इस मौके पर केंद्रीय कारागार फतेहगढ़ के अधीक्षक आशीष तिवारी तथा जिला कारागार फतेहगढ़ के अधीक्षक अरविंद कुमार श्रीवास्तव , जेलर करुणेन्द्र यादव ,रविंद्र सिंह, वैभव कुशवाहा ,कृष्ण कुमार ,दीपक जयंत तथा लीगल एड डिफेंस काउंसिल चीफ़ शिव नरेश सिंह, डिप्टी चीफ़ सुरेंद्र कुमार राणा, प्रशांत गुप्ता ,सीता सिंह, जेल विजिटर श्यामवीर सोमवंशी,अत्ताउलहक उपस्थित रहे l


फर्रुखाबाद l जनपद में संचालित गेहूँ खरीद कार्य की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ अंकुर लाठर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में गेहूँ क्रय की प्रगति, उठान की स्थिति तथा क्रय केंद्रों पर व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई।
फर्रुखाबाद l पीएम श्री महीयसी महादेवी वर्मा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज फतेहगढ़ में आज विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश, लखनऊ की ओर से संचालित विज्ञान बस का आगमन हुआ। इस अवसर पर कक्षा 6 से 12 तक की छात्राओं ने विज्ञान के विभिन्न प्रयोगों के माध्यम से वैज्ञानिक तथ्यों को रोचक ढंग से समझा। आसपास के विद्यालयों के विद्यार्थी भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
फर्रुखाबाद l सोमवार को भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष आदेश अग्निहोत्री और युवा जिलाध्यक्ष संदेश अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल सांसद मुकेश राजपूत से मिला। व्यापारियों ने कालिंदी एक्सप्रेस के संभावित रूट डायवर्सन को रोकने की बात कही। व्यापारियों का कहना है कि अगर ट्रेन का रास्ता बदला गया, तो कारोबार और आम जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
2 hours and 16 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k