पश्चिम बंगाल,असम,पांडुचेरी में भाजपा की जीत पर शाहाबाद में  खुशी की लहर
                                    

ओमकुमार द्विवेदी।                                        शाहाबाद ( हरदोई ) पश्चिम बंगाल  असम ,पुडुचेरी मे भाजपा की प्रचंड जीत पर भाजपा  नगर मंडल शाहाबाद मे भाजपा नगरअध्यक्ष अनिल पान्डेय पिन्टू ने  पदाधिकारी व कार्यकर्तायो के साथ नगर के ब्लाक चौराहे पर आतिशबाजी, पटाखे दगाए  और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर पार्टी की प्रचंड  जीत की  बधाई दी।
इस अवसर पर नगर महामंत्री सुभाष सिंह ,उपाध्यक्ष प्रिंस मौर्या, उपाध्यक्ष अंकित गुप्ता ,सौरभ लाहौरी , उपाध्यक्ष आनन्द गुप्ता ,कुलदीप श्रीवास्तव, कृति वर्मा, लक्ष्मी राजपूत , वरुण अग्निहोत्री ,रजत रस्तोगी सहित  कार्यकर्ता गण और तमाम सहयोगी एवं मित्र गण मौजूद रहे।
प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के ख़िलाफ़ शिकायत, जांच की मांग
अधिवक्ताओं ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिया प्रार्थना पत्र, फीस, किताब और आरटीई में अनियमितताओं का मुद्दा उठाया

रितेश मिश्रा
हरदोई में प्राइवेट स्कूलों की कथित अनियमितताओं को लेकर अधिवक्ताओं ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर जांच की मांग की है। अंकुर सिंह चन्देल और सुरेश कुमार मौर्या ने आरोप लगाया कि निजी विद्यालय अभिभावकों पर एक ही दुकान से किताबें, यूनिफॉर्म और स्टेशनरी खरीदने का दबाव बना रहे हैं, जो शिक्षा के व्यवसायीकरण को बढ़ावा देता है। प्रार्थना पत्र में इस मामले की गहन जांच कर कार्रवाई की मांग की गई है।
प्रार्थना पत्र में यह भी कहा गया है कि कई स्कूल मनमाने ढंग से फीस बढ़ा रहे हैं, जिसकी जांच कर अतिरिक्त शुल्क वापस कराया जाना चाहिए। साथ ही शिक्षा के अधिकार अधिनियम 2009 के तहत 25 प्रतिशत आरटीई कोटे में प्रवेश देने और किसी प्रकार की फीस न लेने के नियमों के पालन की भी जांच की मांग की गई है। अधिवक्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ स्कूल प्रबंधन विशेष दुकानदारों से मिलीभगत कर रहे हैं, जिस पर प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
अंकुर सिंह चन्देल, सुरेश कुमार मौर्या, गौरव श्रीवास्तव और शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि इस संबंध में 30 अप्रैल 2026 को जिलाधिकारी को भी ज्ञापन दिया गया था। उन्होंने अपेक्षा जताई कि तीन महीने के भीतर मामले का निस्तारण करते हुए दोषी पाए जाने पर संबंधित स्कूलों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
तेज हवाओं के साथ आई बारिष से बिजली सप्लाई हुई बाधित          
                             

रितेश मिश्रा

शाहाबाद ( हरदोई ) सोमबार  तेज हबाओ के साथ आई बारिष से नगर की बिजली सप्लाई ब्यबस्था कई घंटा तक बाधित रही ! बताया गया है कि डल्ला स्वीट हाउस की नजदीक सडक पर पीपल का पेंड गिर जाने से कुछ समय तक आबागमन बाधित रहा इधर मोहल्ला बरूआ बाजार मे बिधुत पोल गिर जाने से कई घंटा तक सरदार गंज फीडर की बिजली कटी रही उधर मोहल्ला जंगलियां मे ट्रांसफार्मर के ऊपर  पाकड पेंड की डाल गिर जाने से सप्लाई बाधित हुई हालांकि इस्लामगंज पाबर हाउस मे तैनात जूनियर इंजीनियर दीपक कुमार ने बिधुत कर्मियों साथ मौके पर पहुंच कर  बिधुत लाइन पर गिरी पेंड की डालो को कडी मशक्त के बाद कुछ घंटो मे हटबा कर नगर की बिजली ब्यबस्था पूर्ब की भांति शुचारू करबा दी
ऑटो चालकों की मनमानी से रोज लगता है जाम, पुलिस बनी मूकदर्शक।
बबलू प्रजापति
पिहानी, हरदोई*: कस्बे के मुख्य मार्गों पर ऑटो चालकों की मनमानी के चलते हर रोज जाम की स्थिति बन रही है। पुलिस की अनदेखी से लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। शायद ही किसी दिन ऐसा हो कि कोई ना कोई राहगीर ऑटो चालकों की मनमानी से चोटहिल ना होता हो।
मनमाने स्टैंड*: ऑटो चालक चौराहों, मोड़ और दुकानों के सामने ही सवारियां बैठाते-उतारते हैं। जिससे कभी-कभी दुकानदारों से भी लड़ाई झगड़ा कर बैठते हैं
ओवरलोडिंग*: क्षमता से ज्यादा सवारियां भरकर चलते हैं, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है। कई हद से हो भी चुके हैं जिसमें कुछ जाने भी गई हैं ट्रैफिक नियमों की अनदेखी*: बीच सड़क पर ऑटो रोककर लंबी जाम लगा देते हैं
*जनता परेशान*: स्कूल, अस्पताल और ऑफिस जाने वालों को रोज जाम में फंसना पड़ रहा है। एंबुलेंस तक को निकलने में दिक्कत होती है।
नागरिकों ने प्रशासन से मुख्य मार्गों पर स्थायी ऑटो स्टैंड बनाने और ट्रैफिक पुलिस तैनात कर चालानी कार्रवाई की मांग की है।
पश्चिम बंगाल,असम,पुडुचेरी में खिला कमल-कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
पीयूष तिवारी
हरदोई बेनीगंज- सोमवार को पश्चिम बंगाल, असम और अन्य राज्यों में भाजपा की कथित चुनावी जीत के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह और जश्न का माहौल देखा गया। जनपद हरदोई के बेनीगंज नगर में भी भाजपा की बड़ी जीत पर खुशी का माहौल लोगों के बीच देखने को मिला। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को झालमुड़ी बाटी साथ ही मुंह मीठा करा कर एक दूसरे को बधाइयां दी। मंडल अध्यक्ष रोहित वैश्य ने बताया
इस बार पहली बार पश्चिम बंगाल मैं ऐतिहासिक जीत मिली है साथ ही असम, पुडुचेरी ें भाजपा को बढ़कर बहुमत मिला है। इससे पार्टी के कार्यकर्ता खुशी से लबलाब हैं बंगाल में टीएमसी एक वर्ग को साथ लेकर काम कर रही थी। वहां एक वर्ग के सामने दूसरा वर्ग भी एकमत हो गया। सबने मिलकर एक मुखी होकर कमल खिलाने का निर्णय लिया। नतीजा भाजपा के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्मस्थली पर बंगाल में पहली बार भाजपा प्रचंड बहुमत से जीती। कश्मीर से कन्याकुमारी तक, अटक से कटक तक, चारों तरफ भाजपा का कमल खिल रहा है। वह दिन दूर नहीं जब पूरे देश में भाजपा होगी। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के सपने को पूरा करने के लिए भाजपा का शासन जरूरी है। जश्न के माहौल के समय जिला पंचायत सदस्य रमेश सिंह,भाजपा नेता अरविंद शुक्ला,पूर्व नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश वैश्य, पूर्व जिला पंचायत सदस्य उमेश चंद्र ,दीपचंद गुप्ता, अशोक कुमार सहित पार्टी के अन्य लोंग मौजूद रहे।
हरदोई की सीडीओ सान्या छाबड़ा का तबादला,  नेहा ब्याडवाल  संभालेंगी कमान
रितेश मिश्रा
हरदोई। प्रशासनिक फेरबदल के तहत हरदोई की मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) सान्या छाबड़ा का तबादला कर उन्हें कानपुर में प्रथम अपर आयुक्त राज्यकर के पद पर तैनात किया गया है। वहीं, नेहा ब्याडवाल को हरदोई का नया सीडीओ नियुक्त किया गया है।

सान्या छाबड़ा के कार्यकाल में जनपद में कई विकास योजनाओं को गति मिली। विशेषकर ग्रामीण विकास, स्वच्छता अभियान, स्वयं सहायता समूहों को सशक्त करने और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में उनकी सक्रिय भूमिका रही। उनके स्थानांतरण के बाद अब नेहा ब्याडवाल जिले के विकास कार्यों की जिम्मेदारी संभालेंगी।

नेहा ब्याडवाल के सामने जनपद में चल रही विभिन्न योजनाओं को आगे बढ़ाने, नई योजनाओं को प्रभावी तरीके से लागू करने और प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने की चुनौती होगी। प्रशासनिक हलकों में इस बदलाव को महत्वपूर्ण माना जा रहा है
09  मई की राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु   अधिकारियों के साथ हुई बैठक
रितेश मिश्रा
हरदोई।राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं  उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा  प्राधिकरण लखनऊ के दिशा निर्देशन में  जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई श्रीमती रीता कौशिक की अनुमति से दिनाँक 09 मई 2026 को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण कराए जाने हेतु जनपद के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ अपर  जिला जज/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत  भूपेंद्र प्रताप की अध्यक्षता में बैठक की गई। अपर जिला जज द्वारा  प्रशासनिक अधिकारियों व विद्युत विभाग के अधिकारियों को राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण कराये जाने के निर्देश दिए गए तथा ट्रैफिक चालान से संबंधित वादों के निस्तारण हेतु दिशा निर्देश दिए जिससे आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाया जा सके। उक्त बैठक में  प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई स्मिता गोस्वामी, प्रशासन की ओर से नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय से रघुवीर प्रसाद मिश्र,विद्युत विभाग से विशाल शर्मा,अशोक यादव,पुनीत कुमार दुबे,आकाश वर्मा,आशीष कुमार, जेसन सेन, आशा सिंह सदस्य स्थाई लोक अदालत व विद्युत विभाग के अधिवक्ता कमलेश कुमार सिंह उपस्थित रहे।
हल्की बारिश में नहीं दिखती नाले की पुलिया आए दिन होती दुर्घटनाएं

रितेश मिश्रा
हरदोई  बारिश से डूबा मोहल्ला आशा नगर सड़कों पर भरा पानी नहीं सफाई कराता नहर विभाग नाले की  हर साल लाखों रुपया आता है मगर नहीं होती नाले की सफाई  नाले की सफाई का धन डकार जाते हैं नहर विभाग के अधिकारी
हल्की बारिश में भी नाले की पुलिया से ऊपर पानी चलने लगता है नाले का गंदा बदबूदार  पानी घरों में समा जाता है
बरसात में नहीं दिखती नाले की पुड़िया आए दिन दुर्घटना होती रहती है कहीं नाले में ट्रैक्टर गया तो कहीं मोटरसाइकिल गई दिक्कतों का सामना उठाना पड़ता है मोहल्ला आशा नगर वासियों को  प्रशासन ध्यान दें किसी दिन हो सकती है बड़ी दुर्घटना

मोहल्ला आशा नगर वासी  जल भराव से परेशान
श्रीयज्ञ सैनी वैश्य हलवाई समाज का दहेज मुक्त सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन 4 व 5 मई को
सामाजिक समरसता एवं एकता का संदेश देगा कार्यक्रम
फोटो अत्यावश्यक

रितेश मिश्रा
हरदोई।श्री यज्ञसेनी वैश्य (हलवाई) समाज जन कल्याण समिति के तत्वावधान में दहेज प्रथा के खिलाफ एक सराहनीय पहल करते हुए दहेज रहित आदर्श सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन 4 मई 2026 सोमवार से 5 मई 2026,मंगलवार को तक आयोजित होगा।
समारोह का आयोजन आरआर इंटर कॉलेज, नघेटा रोड, हरदोई में किया जाएगा, जब कि इसका कार्यालय डी-286 आवास विकास कॉलोनी (बेलाताली के सामने), हरदोई में स्थापित किया गया है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में दहेज प्रथा जैसी कुप्रथा को समाप्त करना तथा सरल और सादगीपूर्ण विवाह को बढ़ावा देना है।
समिति के वरिष्ठ संरक्षक नरेश चन्द्र ‘नन्हे’ एवं संयोजक मंडल के सदस्य कृपा शंकर गुप्ता, राम सेवक आर्य, रतन बाबू गुप्ता, राजेश गुप्ता,मुकेश गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि यह आयोजन समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए विशेष रूप से सहायक सिद्ध होगा।
समिति के स्थायी सदस्यों में अनिल गुप्ता उपाध्यक्ष, विजय गुप्ता वरिष्ठ सलाहकार,रूपेश गुप्ता संप्रेक्षक, राजेंद्र कुमार आर्य बबलू उपाध्यक्ष,दिलीप कुमार गुप्ता उपाध्यक्ष, सर्वेश गुप्ता सह मंत्री,अमित कुमार गुप्ता "शीलू"  सह कोषाध्यक्ष,अभिनेष कुमार गुप्ता उपाध्यक्ष,नीरज कुमार गुप्ता व्यवस्था मंत्री, अरुणेश गुप्ता राजा भैया व्यवस्था मंत्री,
विमल कुमार गुप्ता व्यवस्था मंत्री, विश्वास कुमार गुप्ता प्रचार मंत्री, मुकेश कुमार गुप्ता व्यवस्था मंत्री,मनोज कुमार गुप्ता प्रचार मंत्री, अनूप कुमार गुप्ता व्यवस्था मंत्री सहित कई समाजसेवी सक्रिय रूप से कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे हैं।
वहीं महिला मंडल की ओर से सुमन गुप्ता उपाध्यक्ष, रेखा गुप्ता कोष सहयोगी, प्रीति गुप्ता मंच संचालिका, बीनू गुप्ता मंत्री एवं ज्योति गुप्ता सह मंत्री, आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
समिति के अध्यक्ष विमलेश कुमार गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप गुप्ता, कोषाध्यक्ष नीरज गुप्ता एवं महामंत्री अमित कुमार गुप्ता ने समाज के सभी वर्गों से इस आयोजन में सहयोग एवं सहभागिता की अपील की है।
इस सामूहिक विवाह समारोह के माध्यम से आयोजकों का लक्ष्य न केवल दहेज प्रथा को समाप्त करने का है, बल्कि समाज में आपसी सहयोग, समानता और सादगीपूर्ण जीवन मूल्यों को भी बढ़ावा देना है।
अदालत ने दरोगा के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही का दिया निर्देश,नामजद अभियुक्त को आरोपपत्र से निकालना पड़ा भारी
रितेश मिश्रा
हरदोई।  प्रथम सूचना रिपोर्ट में नामजद होने के बाद भी विवेचना के दौरान आरोपित को क्लीन चिट देकर आरोपपत्र से निकाल देने पर सीजेएम रिचा वर्मा ने इसे  दरोगा की लापरवाही और आरोपी को फायदा पहुंचाने का कृत्य मानते हुए उसके विरुद्ध  विभागीय कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया है। इसके साथ ही नामजद अभियुक्त को अदालत में तलब कर लिया है।
प्राप्त विवरण के अनुसार वादी मुकदमा ने सांडी थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा था कि उसके भाई नरेंद्र यादव निवासी कस्बा सांडी अपने गांव लाहौरी पुरवा को जा रहा था। रास्ते में तालाब के सामने गांव के ही शिशुपाल, पंकज कुमार ,अंकित कुमार , विपिन कुमार ने उसे घेरा और जान से मारने की धमकी दी और उसके भाई पर भाला से प्रहार करके उसे गंभीर चोटे पहुंचाई। इस मामले में विवेचक राकेश कुमार यादव ने विवेचना की और विवेचना के बाद विपिन कुमार की घटना में संलिप्त न पाए जाने के आधार पर उसके विरुद्ध चार्ज शीट दाखिल नहीं की। जबकि शेष तीन आरोपियों के खिलाफ ‌ चार्ज शीट दाखिल की। इस मामले पर संज्ञान लेते हुए सीजेएम ने कहा तत्कालीन विवेचक राकेश कुमार ने गैरकानूनी ढंग से विवेचना करते हुए न्याय की आधारशिला को चोट पहुंचाई है और सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी दिशा निर्देशों के आदेशों की अवहेलना की है। सीजे एम रिचा शर्मा ने इस मामले में आरोपी शिशुपाल ,पंकज कुमार ,अंकित व विपिन कुमार  चारों को अदालत में तलब किया है। पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया है कि इस मामले में तत्कालीन विवेचक और वर्तमान में लोनार थाना इंचार्ज राकेश कुमार के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित करें और की गई कार्रवाई से 7 दिन के अंदर अदालत को जानकारी दें ।इस मामले की आदेश की प्रति पुलिस महानिदेशक को भी भेजने का आदेश दिया है।