सुलतानपुर में नगर पालिका का नया वर्कशॉप/सर्विस स्टेशन शुरू, लोकार्पण किया गया
![]()
सुलतानपुर । आज नगर क्षेत्र सुलतानपुर अन्तर्गत गोराबारिक, (अमहट) वार्ड घासीगंज में नगर पालिका परिषद सुलतानपुर द्वारा अपने सफाई विभाग व जल-कल विभाग के वाहनों की पार्किंग, रख-रखाव एवं कुशलतापूर्वक संचालन हेतु नवीन वर्कशाप/सर्विस स्टेशन का निर्माण कराकर पालिका अध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल द्वारा लोकार्पण कर शुभारम्भ किया गया।
इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष ने बताया कि वर्तमान में पालिका में वाहनों की अधिकता होने से उनके समुचित रख-रखाव एवं अव्यवस्थित पार्किंग इत्यादि सम्बन्धी समस्याओं के तात्कालिक निराकरण की आवश्यकता को दृष्टिगत रखते हुए पालिका के वाहनों की सुरक्षित पार्किंग एवं उनकी रिपेयरिंग व मेन्टीनेन्स के कार्य हेतु इस पालिका स्वामित्व की अवैध अतिक्रमण से खाली करायी गयी जमीन पर 15वें वित्त आयोग मद से पौने दो करोड़ की लागत से मिट्टी भरान, इन्टरलॉकिंग खड़ंजा मार्ग, सुरक्षा हेतु बाउण्ड्रीवाल व 02 अदद् हल्के वाहन व भारी वाहन हेतु शेड निर्माण, वाशिंग शेड, प्रशासनिक भवन व विश्राम कक्ष, शौचालय आदि निर्माण कार्य कराया गया है। इस नवीन वर्कशाप के निर्माण से शहर की साफ-सफाई का कार्य करने वाले सफाई वाहनों संचालन व रख-रखाव आदि व्यवस्थाएं यहीं से सुनिश्चित की जायंेगी।
इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी लाल चन्द्र सरोज ने कहा कि इस नवीन वर्कशाप में कर्मचारियों की अतिरिक्त ड्यूटी लगायी गयी है। कार्यक्रम का संयोजन स्थानीय सभासद अंतिमा गुप्ता एवं संदीप गुप्ता द्वारा तथा संचालन सभासद प्रवीण मिश्र ने किया। इस अवसर पर पालिका के अधिशासी अधिकारी लाल चन्द्र सरोज, सफाई व खाद्य निरीक्षक अधूलिका, अवर-अभियन्ता नीलम कुमारी, सभासद दिनेश चौरसिया, अरूण कुमार तिवारी, अफजल अंसारी, अरविन्द कुमार यादव, गिरीश मिश्र, संजय कप्तान, अरशद हबीब व अजय सिंह, मनीष जायसवाल, मो0 अहमद भाई तथा नामित सदस्य श्रीमती रेनू सिंह, प्रदीप जायसवाल, रवि अग्रहरि व पालिका के विभागीय अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।![]()
![]()
![]()
![]()


सुलतानपुर। राणा प्रताप महाविद्यालय में राजनीति विज्ञान विभाग के छात्र छात्राओं के द्वारा स्नातक और परास्नातक अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती और महाराणा प्रताप के पूजन से हुआ I महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डी. के. त्रिपाठी, मुख्य कुलानुशासक प्रोफेसर शैलेंद्र प्रताप सिंह, राजनीति के विज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. आलोक पाण्डेय, डॉ. मंजू ठाकुर एवं डॉ. अंजना सिंह ने चित्रों पर पुष्प अर्पण किया I अपने उद्बोधन में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डी के त्रिपाठी ने कहा की राजनीति विज्ञान एक ऐसा विषय है जो प्रतियोगी परीक्षाओं में अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान रखता है I अंतिम वर्ष के छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा की जीवन में निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए जब तक सफलता के रूप में मंजिल प्राप्त न हो जाएI मुख्य कुलानुशासक प्रोफेसर शैलेंद्र प्रताप ने कहा कि लक्ष्य निर्धारित करना ही महत्वपूर्ण नहीं है, आवश्यकता है लक्ष्य के प्रति समर्पण की। डॉ. आलोक पाण्डेय ने कहा की जीवन में अनुभव का लाभ उठाएं क्योंकि अनुभव निश्चित रूप में हमें सिखाने का कार्य करते हैं। डॉ. मंजू ठाकुर ने कहा की जीवन पथ पर आगे बढ़ने के लिए महाविद्यालय में सीखा हुआ हर एक पाठ निश्चित रूप से मार्ग प्रशस्त करता है और मंजिल तक पहुंचने में सहायक होता है। यद्यपि कॉलेज पूरा होने के बाद विद्यार्थी नई विधा की ओर अग्रसारित होते हैं लेकिन सत्य यह है कि गुरु और शिष्य का संबंध जीवन भर का होता है जब भी शिष्य किसी भी प्रकार का मार्गदर्शन चाहता है तो निश्चित रूप से शिक्षकों का सानिध्य उन्हें प्राप्त होता है। कार्यक्रम में शिवानी, साक्षी, शशि, दीपांशु, कुलदीप, अर्जुन आदि छात्र छात्राओं ने अपना अनुभव सबके समक्ष रखा I कार्यक्रम में समूह नृत्य एकल नृत्य एवं छात्र-छात्राओं के द्वारा गीत प्रस्तुत किया गया शिवानी अर्जुन, दीपांशु,एवं नैना वर्मा को विशेष प्रस्तुति के लिए पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन परास्नातक की छात्रा नंदिनी एवं स्नातक की छात्रा शिखा ने किया।
*टॉप-3 में छात्राओं का कब्जा, कृतिका,अलीज़ा व शिफा ने किया नाम रोशन*
सुल्तानपुर में कल अचानक आये तेज़ आंधी पानी तूफान से जनपद में भारी नुकसान व जनहानि हो गई है। जिससे जनपद के विभिन्न इलाकों में अबतक कुल 7 लोगों की मौत हो गयीं वहीं 21 लोग घायल हो गए हैं।
मामले में तुरंत संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने तत्काल पूरी टीम लगा कर हुए नुकसान का जायजा लेना शुरू कर दिया है। वहीं बिजली विभाग को भी आंधी तूफान के चलते नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।
दरअशल कल सुल्तानपुर जनपद में अचानक लगभग 3:00 बजे के बहुत ही तेज आंधी तूफान आया, जिसके बाद तुरंत जिलाधिकारी ने मामले में संज्ञान लेते हुए जनहानि देखते हुए बताया कि इसको दैवीय आपदा की कैटेगरी में आता है। वहीं जिलाधिकारी ने बताया कि इसके कारण सात कैजुअलिटी रिपोर्ट हुई हैं।
तीन बल्दीराय में हैं, तीन सदर में हैं और एक कादीपुर में है। इसके अलावा 21 लोग घायल भी हुए हैं और इस आंधी तूफान के कारण बिजली व्यवस्था पर भी असर आया है। इसमें 50 से ज्यादा ट्रांसफार्मर नष्ट हुए हैं और बहुत सारे खंभे भी नष्ट हुए हैं।
6 बिजली विभाग इस पर काम कर रहा है। आपदा में लोगों को जो हानि हुई है, इसकी कंपनसेशन के लिए हम लोग 24 घंटे में इसको करेंगे और इसमें पूरी टीम लगी हुई है,हम लोग टच में हैं और सारी टीम एक्टिव हैं ।
सुलतानपुर-जिले में एलपीजी सिलेंडर की कालाबाजारी का सिंडिकेट बेलगाम हो चुका है। गैस सर्विस के गोदामों पर उपभोक्ता तड़पते धूप में लाइन लगाने को मजबूर हैं, जबकि बाजार में वही सिलेंडर 1500 से 2000 रुपये में धड़ल्ले से ब्लैक किया जा रहा है। ग्राहकों का आरोप है कि एजेंसी के भीतर से ही यह पूरा गोरखधंधा संचालित हो रहा है।
सुल्तानपुर,पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर धनपतगंज थाना क्षेत्र के 108 और 110 मीटर सख्या पर अनियंत्रित बस पलटी।
बताया जा रहा है बस में सवार दो दर्जन से अधिक लोग घायल। घायलों को CHC कूरेभार से रिफर मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर में किया गया भर्ती।
सूचना मिलते ही आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों का जाना हाल-चाल।
जनपद में गौ संरक्षण एवं सम्मान को लेकर वेद वेदांग विद्यापीठ के ब्रह्मचारियों द्वारा व्यापक अभियान चलाया गया। “गौ सम्मान आह्वान अभियान” के तहत ब्रह्मचारियों ने एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद की और जनपद की पांचों तहसीलों में पहुंचकर संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।
3 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
4.0k