महिला जन आक्रोश पदयात्रा का किया गया आयोजन।
रितेश मिश्रा
बेनीगंज (हरदोई)।भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार गुरुवार को महिला मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में महिला जन आक्रोश पदयात्रा निकालकर आम जनमानस को जागरूक किया गया। इसी कड़ी में महिलाओं एवं पुरुषों द्वारा महिलाओं के आरक्षण के लिए नारेबाजी भी की गई। इस दौरान कोतवाली बेनीगंज के महिला कांस्टेबल एवं पुरुष कांस्टेबल सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहे।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक महिला मंडल अध्यक्ष मोर्चा लक्ष्मी सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार किया जा रहा है तथा महिलाओं के आरक्षण को लेकर जन-जन को जागरूक करने के उद्देश्य से रास्तों एवं गलियों में रैली निकाली जा रही है।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से बेनीगंज मंडल अध्यक्ष रोहित वैश्य ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि ऐसी सपा,कांग्रेस जिन्होंने विरोध कर महिलाओं का आरक्षण लागू नहीं होने दिया है, जिसके क्रम में महिलाओं को आक्रोश का सामना करना पड़ रहा है। आगामी आने वाले चुनाव में दिखा देंगे, जो महिलाओं से छेड़छाड़ करता है ऐसे दलों को ऐसे नेताओं को संसद में आने के करके लायक नहीं छोड़ेंगे।
यह पद यात्रा बेनीगंज के सिकिलिन टोला मोहल्ला से छोटे चौराहे एवं नगर के कई गलियों में अपनी जन आक्रोश पद यात्रा को विराम दिया गया।
इस यात्रा में भाजपा मंडल अध्यक्ष बेनीगंज रोहित वैश्य, भाजपा महिला मंडल अध्यक्ष बेनीगंज लक्ष्मी सिंह, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष बेनीगंज ऋषिकेश अस्थान, भाजपा मंडल महामंत्री कृष्ण कुमार शुक्ला उर्फ बड़क्के, पूर्व चेयर मैन प्रतिनिधि राकेश वैश्य, मुन्नी देवी, सुनीता देवी, अनीता देवी, शारदा मौर्य,रूपरानी,निधिसिंह, रामकली, रामदेवी, रिंकी मौर्य, साधना सिंह, जय देवी,महिमा, रामकली सहित तमाम महिलाओं एवं भाजपा के पदाधिकारी तथा स्थानीय पुलिस इस रैली में शामिल रहे।
सी.बी.जी. इंटर कॉलेज में सम्मान समारोह कार्यक्रम संपन्न
पीयूष तिवारी
हरदोई बेनीगंज - नगर के सीबीजी इंटर कॉलेज ऑफ साइंस, कुर्सी रोड में आयोजित सम्मान समारोह में श्री चौरासी कोशीय परिक्रमा सेवा समिति, नैमिषारण्य के तत्वाधान में विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष पहला आश्रम के महंत नारायण दास, नन्हकू दास (डंका वाले बाबा) एवं महासचिव बनगढ़ आश्रम के महंत संतोष दास खाकी ने पौराणिक महत्व के नैमिषारण्य तीर्थ की चौरासी कोशीय परिक्रमा के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पत्रकारों तथा पड़ाव स्थलों पर सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। इस दौरान नगर पालिका संडीला के ईओ, नगर पंचायत बेनीगंज व कछौना के ईओ तथा स्वास्थ्य विभाग से सहयोग देने वाले सीएचसी कोथावां के अधीक्षक डॉ. विपुल वर्मा को अनुपस्थिति में प्रशस्ति पत्र प्रेषित किए गए। समारोह में उपस्थित पत्रकारों में विमल त्रिपाठी, सुदेश शुक्ला, नरेंद्र शुक्ला, पीयूष तिवारी, हिमांशु तिवारी, रोहित मिश्रा, संतोष मिश्रा, अरुणेश बाजपेई व बुद्धसेन,पुनीत मिश्रा,राजीव त्रिपाठी,पंकज सिंह चौहान , नगर पंचायत बेनीगंज से मिलन त्रिपाठी आदि को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इससे पूर्व विद्यालय के प्रधानाचार्य गिरजेश तिवारी ने आगंतुक महंतों एवं पत्रकारों का स्वागत किया। कार्यक्रम में पड़ाव प्रभारी दुर्गा शरण एवं आचार्य राम शब्द शास्त्री भी मौजूद रहे। समिति के महासचिव महंत संतोष दास खाकी ने बताया कि पौराणिक तीर्थ नैमिषारण्य की अति प्राचीन परिक्रमा के पड़ाव स्थलों की व्यवस्थाओं में सुधार के लिए प्रशासन, संत-महात्माओं, तीर्थ पुरोहितों और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर इसे और व्यापक व सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में काम करें।
मनोकामना माता मंदिर में राधा कृष्ण की मूर्ति स्थापित, कलश यात्रा निकाली
रितेश मिश्रा
हरदोई। शाहाबाद नगर क्षेत्र के मनोकामना माता मंदिर दिलेरगंज में विशाल कलश शोभा यात्रा निकालकर राधा कृष्ण की मूर्ति की विधि विधान से स्थापना की गई। बुधवार को दोपहर 12:00 बड़ी संख्या में पीले वस्त्र धारण करके महिलाएं नर्मदा स्थल पहुंची। यहां पर पूजन अर्चन के बाद महिलाओं ने कलश में जल एकत्रित किया और ढोल नगाड़े और गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा में शामिल होकर स्थापना स्थल तक पहुंचीं।  कलश यात्रा में महिलाएं भक्ति पूर्ण गीतों पर थिरक रही थी। यह कलश यात्रा नर्मदा स्थल से स्टेट बैंक, बड़ी बाजार, सदर बाजार होते हुए स्थापना स्थल दिलेरगंज मनोकामना माता मंदिर पहुंची। जहां पर पुरोहित द्वारा विधि विधान से राधा कृष्ण की मूर्ति को स्थापित किया गया।
कार अनियंत्रित होकर पलटी, महिला गंभीर रूप से घायल
रितेश मिश्रा
हरदोई। शाहाबाद कोतवाली के हाईवे पर हरियाली बाजार के पास तेज रफ्तार कार चालक की आंख लग जाने की वजह से अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे कार में सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। अनिल कुमार निवासी मुंडा धामू लखीमपुर खीरी का रहने वाला है। जयपुर में काम करता है और परिवार के साथ रहता है। अपनी पत्नी आरती को लेकर जयपुर से कार द्वारा अपने घर जा रहा था। बुधवार की सुबह 6:00 बजे अचानक उसकी आंख लग गई और कार नियंत्रित होकर पलट गई जिससे उसकी पत्नी आरती गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को तत्काल सीएचसी शाहबाद लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया।
दस बीघा गेहूं की फसल जलकर हुई राख
रितेश मिश्रा
हरदोई। शाहाबाद नगर क्षेत्र के मोहल्ला महमंद में मंगलवार की रात्रि 9:00 बजे आतिशबाजी की चिंगारी से काटकर एकत्रित की गई गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। अनीस के अनुसार उसने अपनी 10 बीघा गेहूं की फसल काटकर एकत्रित कर दी थी। थ्रेसर का इंतजाम कर रहा था। अचानक आतिशबाजी की चिंगारी उसकी एकत्रित गेहूं की फसल पर गिर गई जिससे उसका गेहूं पूरी तरह से जलकर राख हो गया। गेहूं जलने की सूचना तहसील प्रशासन को दी गई लेकिन समाचार प्रकाशन तक तहसील से कोई भी अधिकारी या कर्मचारी मौके पर मौका मुआयना करने के लिए नहीं पहुंचा। अनीश दाने-दाने को मोहताज हो गया है।
दबंगों का आतंक: शिकायतों के बाद भी नहीं जागी पुलिस, महिला को घर में घुसकर पीटा .
रितेश मिश्रा
हरदोई: के बेनीगंज क्षेत्र में दबंगों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब महिलाएं भी उनके निशाने पर हैं। हैरानी की बात यह है कि पीड़िता लगातार पुलिस चौकी और कोतवाली के चक्कर काटती रही, लेकिन पुलिस की सुस्ती और लापरवाही ने आखिरकार दबंगों को खुली गुंडागर्दी करने का मौका दे दिया। नतीजा यह हुआ कि महिला और उसके परिवार को लाठी-डंडों से पीट दिया गया। कोतवाली क्षेत्र के रायपुर मजरा कल्यानमल निवासी पूनम पत्नी नरेश पासी ने 28 अप्रैल 2026 को कोतवाली में शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि गांव के ही नीरज, नीतू, माया और मोनू पासी उसके दरवाजे पर आ धमके और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर दबंगों ने पूनम, उसकी सास सुंदरी और ननद उषा पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। पीड़िता के मुताबिक मारपीट इतनी बर्बर थी कि उसके कपड़े तक फट गए और परिवार को गांव छोड़ने की धमकी दी गई।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर पुलिस तब क्यों नहीं जागी जब पीड़िता पहले भी लिखित शिकायत कर चुकी थी? दरअसल, यह विवाद नया नहीं था। पीड़िता ने 23 अप्रैल 2026 को ही कल्याणमन पुलिस चौकी में तहरीर देकर बताया था कि गांव के कुछ लोग उसके हिस्से के यूकेलिप्टस के पेड़ जबरन कटवा रहे हैं। उसने आरोप लगाया था कि चंद्रपाल, विक्रम, छोटू और नीरज ने अवैध रूप से पेड़ कटवाकर उसका हिस्सा हड़प लिया और विरोध करने पर फौजदारी पर आमादा हो गए। लेकिन आरोप है कि पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लेने के बजाय ठंडे बस्ते में डाल दिया। अगर समय रहते कार्रवाई होती तो शायद महिला को मारपीट का शिकार न होना पड़ता। अब सवाल उठ रहा है कि क्या बेनीगंज पुलिस दबंगों के दबाव में काम कर रही है या फिर गरीब और कमजोर लोगों की फरियाद सुनने वाला कोई नहीं?
क्षेत्र में इस घटना को लेकर लोगों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर पुलिस पहले ही सख्ती दिखाती तो दबंग इस तरह महिलाओं पर हमला करने की हिम्मत नहीं जुटा पाते। फिलहाल पुलिस का कहना है कि तहरीर मिली है और जांच कर कार्रवाई की जाएगी, लेकिन बड़ा सवाल यही है कि कार्रवाई कब होगी — किसी और बड़ी घटना के बाद?
“गंगा एक्सप्रेसवे यूपी के विकास की नई लाइफलाइन,पीएम मोदी का हरदोई में बड़ा संदेश
रितेश मिश्रा
हरदोई। जनपद के मल्लावां में पीएम नरेंद्र मोदी ने गंगा एक्सप्रेसवे के लोकार्पण के बाद विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए इसे उत्तर प्रदेश के विकास की “नई लाइफलाइन” बताया। उन्होंने कहा कि “गंगा एक्सप्रेसवे यूपी को मां गंगा का आशीर्वाद है, जो प्रदेश को तेज गति से प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाएगा।”
प्रधानमंत्री ने कहा कि अब मेरठ से संगम तक की यात्रा कुछ ही घंटों में संभव होगी और श्रद्धालु बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर उसी दिन वापस लौट सकेंगे। उन्होंने कहा कि आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के इस दौर में गंगा के किनारे बना यह एक्सप्रेसवे विकास और आस्था का अद्भुत संगम है।
पीएम मोदी ने यूपी सरकार की सराहना करते हुए कहा कि एक्सप्रेसवे का नाम मां गंगा के नाम पर रखना हमारी सांस्कृतिक विरासत और विकास के विजन दोनों को दर्शाता है। उन्होंने प्रदेशवासियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और कहा कि आने वाले समय में यह एक्सप्रेसवे मेरठ से आगे हरिद्वार तक भी विस्तारित होगा।
अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि “डबल इंजन सरकार” तेजी से आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण कर रही है, जो विकसित भारत की नई पहचान बन रहा है। उन्होंने एक्सप्रेसवे को देश की नई संभावनाओं का प्रतीक बताया।
राजनीतिक मुद्दों पर बोलते हुए पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल की जनता को निर्भीक होकर मतदान करने के लिए बधाई दी, वहीं गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की जीत को जनसमर्थन का प्रमाण बताया। उन्होंने कहा कि हाल के विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत विकास की दिशा में नई ऊर्जा लेकर आएगी।
प्रधानमंत्री ने विपक्ष, खासकर समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह विकास और नारी सशक्तिकरण के खिलाफ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि महिलाओं को आरक्षण देने वाले विधेयक का विरोध कर सपा ने अपनी सोच स्पष्ट कर दी है।
पीएम मोदी ने कहा कि अब उत्तर प्रदेश पिछड़ा राज्य नहीं, बल्कि तेजी से विकसित होता प्रदेश बन चुका है। उन्होंने बताया कि निवेश, डिफेंस कॉरिडोर और बेहतर कनेक्टिविटी के कारण यूपी देश और दुनिया में नई पहचान बना रहा है।
अंत में उन्होंने किसानों के हितों की बात करते हुए कहा कि अब उन्हें उनकी उपज का उचित मूल्य मिल रहा है और गंगा एक्सप्रेसवे बनने से उनकी समस्याओं का समाधान और तेजी से होगा।
छेड़खानी केस में सुलह से इनकार पर वृद्धा पर जानलेवा हमला, दबंग ने घर में घुसकर बरसाया कहर
बहू से छेड़खानी का मुकदमा वापस लेने का बना रहा था दबाव, विरोध पर लाठी से हमला; वृद्धा गंभीर, बहू घायल।

बबलू प्रजापति पिहानी

पिहानी (हरदोई):कोतवाली क्षेत्र के हल्का नंबर एक अहेमी के मजरा गाजीपुर में छेड़खानी के मुकदमे में सुलह न करने पर दबंग द्वारा घर में घुसकर वृद्धा और उसकी बहू पर जानलेवा हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना मंगलवार शाम करीब 7 बजे की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, पीड़िता रामवती (पत्नी राम सहाय) की बहू रुचि पाल के साथ सिमोर ग्राम पंचायत के मजरा गदनापुर निवासी  युवक महमूद द्वारा छेड़खानी की घटना पूर्व में हुई थी, जिस पर पिहानी कोतवाली में मुकदमा दर्ज है। आरोप है कि मुकदमे के बाद से ही आरोपी लगातार पीड़ित परिवार पर सुलह का दबाव बना रहा था और इंकार करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा था।
ग्रामीणों के मुताबिक, मंगलवार को आरोपी महमूद ने घर में घुसकर लाठी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में वृद्धा रामवती के सिर पर गंभीर चोटें आईं और वह खून से लथपथ हो गईं, जबकि बहू रुचि पाल को भी चोटें आई हैं। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भिजवाया। इस संबंध में कोतवाल छोटेलाल व हल्का इंचार्ज आशीष त्यागी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है और मामले की जांच जारी है।
हरदोई-शिक्षा के मंदिर में ‘अस्मत’ और ‘अपमान’ की जंग, शिक्षिकाओं के तीखे पलटवार से सनबीम स्कूल विवाद में आया नया भूचाल
रितेश मिश्रा
हरदोई। न्यू सनबीम पब्लिक स्कूल से उठा विवाद अब महज एक प्रशासनिक खींचतान नहीं रह गया है, बल्कि यह आरोपों के उस दलदल में तब्दील हो चुका है जहाँ हर पक्ष दूसरे के चरित्र पर हमलावर है। कल तक जो मामला एक महिला अभिभावक के साथ बदसलूकी और दलित उत्पीड़न के इर्द-गिर्द घूम रहा था, आज स्कूल की तीन शिक्षिकाओं के 'स्त्री सम्मान' वाले पलटवार ने पूरे घटनाक्रम की चूलें हिला दी हैं। शिक्षिकाओं ने एक छात्रा के पिता पर चरित्रहीनता और छेड़खानी के सनसनीखेज आरोप लगाकर मामले को आर-पार की लड़ाई में बदल दिया है।
शिक्षिकाओं ने बेहद तल्ख लहजे में अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि संबंधित अभिभावक विद्यालय परिसर को अपनी 'अय्याशी' का अड्डा समझने की भूल कर रहा था। उनका सीधा आरोप है कि उक्त व्यक्ति केवल गंदी नीयत से उन्हें देखता ही नहीं था, बल्कि कई बार अनुचित तरीके से छूने और अभद्र व्यवहार करने की सीमाएं भी लांघ चुका है। शिक्षिकाओं का कहना है कि वे अब इस मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना को और बर्दाश्त नहीं करेंगी और इस मामले में पुलिस के पास जाकर कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित कराएंगी।
इधर, स्कूल की प्रबंधक ममता मिश्रा ने भी तेवर कड़े करते हुए कहा है कि वायरल वीडियो वाले दिन यानी 24 अप्रैल को विवाद की असली जड़ एक अभिभावक द्वारा किए गए अश्लील इशारे ही थे। प्रबंधन का दावा है कि जब इन हरकतों पर सख्ती दिखाई गई, तो मामले को दूसरा रंग देने की कोशिश की गई। हालांकि, उन्होंने स्वीकार किया कि उस दौरान आवेश में आकर महिला अभिभावक के लिए कुछ अनुचित शब्दों का प्रयोग हुआ था, जिसके लिए प्रबंधन ने तत्काल माफी भी मांग ली थी, लेकिन उस बात को आधार बनाकर पूरे स्कूल की साख को दांव पर लगाना सरासर गलत है।
दूसरी ओर, कानूनी कार्रवाई का पहिया भी तेजी से घूम रहा है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देश के बाद प्रबंधक और प्रधानाचार्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश जारी हो चुके हैं। वहीं, पीड़िता नीलम वर्मा ने दलित उत्पीड़न और अभद्रता की धाराओं में केस दर्ज कराकर स्कूल प्रशासन की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अब मुकाबला दो तरफा एफआईआर और संगीन आरोपों के बीच है।
सवाल यह उठता है कि क्या वाकई शिक्षा के इस आंगन में महिला कर्मचारियों की अस्मत सुरक्षित नहीं थी? या फिर स्कूल प्रशासन पर दर्ज हुए मुकदमों के जवाब में शिक्षिकाओं के इन आरोपों को एक 'सुरक्षा कवच' के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है? हरदोई पुलिस की जांच अब इसी गुत्थी को सुलझाने की कोशिश करेगी कि इस पूरे विवाद में 'पीड़ित' कौन है और 'साजिशकर्ता' कौन।
84 कोसीय परिक्रमा महंत, महासचिव एवं प्रधानाचार्य के द्वारा क्षेत्रीय पत्रकारों का किया गया सम्मान
रितेश मिश्रा
बेनीगंज  (हरदोई)। मंगलवार को लगभग 4:00 बजे बेनीगंज स्थित सीबीजी इंटर कॉलेज आफ साइंस कुर्सी रोड के प्रांगण में 84 कोशिय परिक्रमा समिति के महंत, महासचिव एवं प्रधानाचार्य के द्वारा उपस्थित संतो एवं क्षेत्रीय सम्मानित पत्रकार बंधुओ का सम्मान किया गया।
यह जानकारी कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक वर्ष जनपद हरदोई एवं जनपद सीतापुर के नैमिषारण्य से 84 कोसीय परिक्रमा प्रारंभ होकर मिश्रित तीर्थ पर विश्राम लेती है। जिसमें क्षेत्रीय पत्रकार बंधुओ का इस परिक्रमा में विशेष योगदान एवं उत्कृष्ट कार्य रहता है। जिसके मद्देनजर रखते हुए 84 कोसीय परिक्रमा समिति के महासचिव संतोष दास खाकी ने क्षेत्रीय पत्रकार बंधुओ को स्मृति चिन्ह, माला, पेन, रामपटा एवं प्रसाद देकर सम्मानित करते हुए आशीर्वाद दिया।इसी कड़ी में उन्होंने कहा की पत्रकार देश का चतुर्थ स्तंभ है। जिनकी कलम की ताकत से परिक्रमा में प्रत्येक वर्ष अव्यवस्थाओं से व्यवस्थाएं परिवर्तित होती नजर आती हैं और शासन प्रशासन जाग उठता है।जिसमें पत्रकार बंधुओ की महती योगदान रहता है। उसी कड़ी में मंगलवार को 4:00 बजे सीबीजी इंटर कॉलेज आफ साइंस कुर्सी रोड बेनीगंज में समस्त क्षेत्रीय पत्रकार बंधुओ को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह कार्यक्रम में आए हुए संत महात्माओं का स्वागत श्री तिवारी ने किया। उन्होंने संत महात्माओं के पधारने पर आशीर्वाद लेते हुए आभार प्रकट किया है।
इस मौके पर 84 कोसीय परिक्रमा समिति अध्यक्ष श्री श्री 1008 श्री महंत नन्हकू दास जी महाराज एवं पत्रकार बंधुओ में अरुणेश बाजपेई, संतोष मिश्रा, पुनीत मिश्रा, राजीव रंजन त्रिपाठी, पीयूष तिवारी,विमल त्रिपाठी,सुदेश शुक्ला,नरेंद्र शुक्ला, बुद्धसेन सोनी,रोहित मिश्रा, हिमांशु तिवारी, शुभम सोनी, पंकज सिंह सहित पड़ाव प्रमुख गिरधरपुर उमरारी दुर्गा शरण सोनी, महेंद्र प्रताप सिंह एवं समस्त विद्यालय स्टाफ मौके पर मौजूद रहे।