धरना प्रदर्शन पर रोक लगा कर लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन कर रही है सरकार
![]()
*नोएडा मजदूर आंदोलन को षडयंत्र बताना मजदूरों का अपमान है*
गोण्डा l वामपंथी लोकतांत्रिक मोर्चा गोण्डा द्वारा उत्तर प्रदेश के वामपंथी दलों द्वारा प्रदेश मे जायज मांगो को लेकर जन आंदोलनो पर किए जा रहे सरकारी दमन पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए 9 सूत्रीय मांग पत्र महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार के माध्यम से दिया गया । वामपंथी नेता कॉमरेड सत्यनारायण त्रिपाठी ने कहा कि जिलों में किसानों मजदूरों तथा विपक्षी दलों और संगठनों की शांतिपूर्ण सभा प्रदर्शन जुलूस आदि की अनुमति न देना आम बात हो गई है । इस संदर्भ में प्रशासन द्वारा भेदभाव पूर्ण व्यवहार किया जा रहा है । भाजपा एवं यहां तक कि सांप्रदायिक संगठनों को भी बिना अनुमति के उनके कार्यक्रमों को आयोजित करने दिया जाता है । माकपा जिला सचिव कॉमरेड कौशलेंद्र पांडेय ने कहा विगत दिनों नोएडा में वेतन बढ़ाने , आठ घंटे के काम और अन्य कार्य दशाओं में सुधार की मांग को लेकर आंदोलित मजदूरों के साथ पुलिस ने घोर अलोकतांत्रिक व्यवहार तथा तमाम मजदूरों को गिरफ्तार भी किया है , और उनकी जायज मांगों पर विचार करने के बजाय सरकार ने आंदोलन का दमन एवं बदनाम करने का प्रयास किया है । आरम्भ से ही ये आंदोलन स्वतः स्फूर्ति था जो मजदूरों के जीवन के वास्तविक समस्याओं को संबोधित कर रहा था ।
हम वामदल आपका ध्यान उपरोक्त की तरफ आकर्षित करते हुए , आपसे प्रदेश में जनता , खास तौर पर मेहनतकशों के जनवादी संवैधानिक अधिकारों पर हो रहे हमले को रोकने का अनुरोध करते हैं ।
हमारी मांगे प्रदेश में राजनीतिक दलों, संगठनों द्वारा जनता की जायज मांगों को लेकर किए जाने वाले शान्ति पूर्ण धरना प्रदर्शनों को रोका न जाए और प्रशासन द्वारा भेदभावपूर्ण व्यवहार ना किया जाए , नोएडा और अन्य जगहों पर श्रमिकों के वेतन वृद्धि तथा श्रम कानून को लागू करने की मांगों को लेकर चलाया जा रहे आंदोलनो पर दमन बंद कर उनकी जायज मांगों को पूरा किया जाए, नोएडा में आंदोलन के दौरान गिरफ्तार किए गए मजदूरों व मजदूर नेताओं तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं को तत्काल रिहा किया जाए और उन पर कायम किए गए फर्जी मुकदमे वापस लिए जाएं , प्रदेश के प्रत्येक जिले में जनसंगठनो तथा विपक्षी दलों के नेताओं, कार्यकर्ताओं को बेवजह गिरफ्तार करना,हाउस अरेस्ट करना ,उन पर शांति भंग का मुकदमा करना, फर्जी धाराओं में जेल भेजना पुलिस के लिए आम बात हो गई है। इसे सख्ती से रोका जाए , नोएडा मजदूर आंदोलन के संदर्भ में तत्काल सभी श्रमिक संगठनों और सरकार के बीच वार्ता की जाए और मजदूरों की जायज मांगों पर विचार किया जाए , गोण्डा जनपद के बभनजोत , छपिया , इटियाथोक मसकनवां सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग अंतराल जो पहले 25 दिन था उसे 45 दिन कर दिया गया है जिससे आम ग्रामीण जनता को बहुत ही परेशानी उठानी पड़ रही है तत्काल पूर्व की भांति एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग सुविधा बहाल किया जाय तथा घरेलू व कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की उपलब्धता सुनिश्चित किया जाय। नया कनेक्शन और गैस कनेक्शन का स्थानांतरण शुरू किया जाय , गेहूं क्रय केंद्रों पर व्याप्त भ्रष्टाचार पर तत्काल रोक लगाई जाय तथा किसानों से गेहूं खरीद में कोई अड़चन न खड़ा किया जाय। ,बीज खाद की उपलब्धता सुनिश्चित किया जाय तथा सरकारी नलकूपों की मरम्मत कराया जाय तथा उसके टूट चुकी नालियों का भी मरम्मत कराया जाय जिससे कि कृषि कार्यों में डीजल के उपभोग को कम किया जा सके, गोण्डा लखनऊ मार्ग के मध्य पड़ने वाले घाघरा पुल के मरम्मत कार्य शुरू होने से यात्रियों के ऊपर किराए का अतिरिक्त भार पड़ रहा इसलिए गोण्डा बलरामपुर रेल मार्ग से लखनऊ तक अतिरिक्त पैसेंजर ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जाय तथा इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव इटियाथोक स्टेशन पर भी सुनिश्चित किया जाय। ज्ञापन देते समय ईश्वर शरण शुक्ला जिला सचिव सीपीआई, कॉमरेड जमाल खान सीपीआईएमएल, उत्तर प्रदेश किसान सभा के नेता दीनानाथ त्रिपाठी, किसान सभा संयोजक अमित शुक्ला, राजीव कुमार, मन्नाराम, रविशंकर विश्वकर्मा, रामगोविन्द मिश्रा , रामपदारथ पांडेय आदि शामिल रहl
![]()


*बाजार जाने की बात कह निकला था घर से
*40 घंटे बाद पीड़ित ने थाने में दी तहरीर
2 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1