यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी: 12वीं में 80.38% छात्र पास, हाईस्कूल में 90.42% सफल
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने शुक्रवार को यूपी बोर्ड हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया। इस वर्ष हाईस्कूल में 90.42 प्रतिशत छात्र-छात्राएं सफल हुए, जबकि इंटरमीडिएट में 80.38 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने सफलता हासिल की।
- इंटरमीडिएट टॉपर्स सूची
इंटरमीडिएट परीक्षा में शिखा वर्मा ने 97.60 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया।
दूसरे स्थान पर नंदिनी गुप्ता और श्रिया वर्मा रहीं, जिन्हें 97.20 प्रतिशत अंक मिले। तीसरे स्थान पर सुरभि यादव और पूजा पाल ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

- हाईस्कूल में छात्राओं ने मारी बाजी
हाईस्कूल परीक्षा में बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 87.30 रहा, जबकि बालिकाओं का प्रदर्शन बेहतर रहा और उनका उत्तीर्ण प्रतिशत 93.76 दर्ज किया गया।
- इंटरमीडिएट में भी छात्राएं आगे:
इंटरमीडिएट परीक्षा में बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 75.04 रहा, जबकि बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 86.32 प्रतिशत रहा। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों और अभिभावकों में खुशी का माहौल है। परीक्षार्थी अपना परिणाम यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।
- प्रवीण्यता सूची में बेटियों का जलवा:
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा घोषित यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस बार भी बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रवीण्यता सूची में दबदबा कायम किया है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों की टॉपर्स सूची में छात्राओं ने बाजी मारी। हाईस्कूल के शीर्ष तीन स्थानों पर संयुक्त रूप से 6 विद्यार्थियों में 5 छात्राएं शामिल रहीं। इंटरमीडिएट के शीर्ष तीन स्थानों पर संयुक्त रूप से 5 में से सभी 5 स्थान छात्राओं ने हासिल किए।
हाईस्कूल (10वीं) टॉपर्स:
- प्रथम स्थान: सीतापुर की कशिश वर्मा एवं बाराबंकी की अंशिका वर्मा
- द्वितीय स्थान: बाराबंकी की अदिति
- तृतीय स्थान: सीतापुर की अर्पिता, झांसी के ऋषभ साहू एवं बाराबंकी की पारी वर्मा
इंटरमीडिएट (12वीं) टॉपर्स:
- प्रथम स्थान: सीतापुर की शिखा वर्मा
- द्वितीय स्थान: बरेली की नंदिनी गुप्ता एवं बाराबंकी की श्रेया वर्मा
- तृतीय स्थान: बरेली की सुरभि यादव एवं बाराबंकी की पूजा पाल
इस बार के परिणाम ने एक बार फिर साबित कर दिया कि प्रदेश की बेटियां शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं।



लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सामुदायिक विकास, पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन सुविधाओं को नई मजबूती देने के उद्देश्य से कोका-कोला इंडिया और इन्वेस्ट यूपी के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। यह रणनीतिक साझेदारी राज्य में जल संरक्षण, आधुनिक अपशिष्ट प्रबंधन, रीसाइक्लिंग सिस्टम और पर्यटन स्थलों पर बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को गति देगी। साथ ही स्थानीय समुदायों को रोजगार और आजीविका के नए अवसर भी उपलब्ध कराए जाएंगे।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को बुंदेलखंड समेत कई जिलों में तेज गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। प्रदेश में बांदा सबसे गर्म जिला रहा, जबकि देश में तीसरे सबसे गर्म शहर के रूप में दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 25 अप्रैल तक तापमान में और बढ़ोतरी होगी तथा लू प्रभावित क्षेत्रों का दायरा और बढ़ सकता है।
लखनऊ । योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रदेश के कई अहम मुद्दों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने 25, 26 और 27 अप्रैल को होने वाली होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारियों पर खास जोर दिया।
* केंद्र सरकार से मिली राशि, लंबित बकाये का भी होगा निस्तारण
* अटल, तिलक और विवेकानंद के जीवन पर भी होंगी नृत्य नाटिकाएं
* पहली बार हज यात्रा में AI तकनीक का इस्तेमाल, यात्रियों को दी गई स्मार्ट वॉच
* भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले- महिलाओं को हक मिलने से खत्म होगा परिवारवाद
1 hour and 48 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k