पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर रात के अंधेरे में वायुसेना का प्रदर्शन*
सुल्तानपुर पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर रात के अंधेरे में वायुसेना का प्रदर्शन।

वायुसेना के विमानों में लगी लाइटों के जरिए किया रिहर्सल।

सेना के लड़ाकू विमानों के जांबाज पायलटों ने प्रदर्शन कर दिखाया जलवा।

कूरेभार के अरवल कीरी करवत स्थित एयर स्ट्रिप पर हुआ प्रदर्शन।
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर उत्तर जगुवार-मिराज और सुखोई विमान,टच एंड-गो का किया प्रदर्शन*
सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर आज दोपहर 2 बजे लड़ाकू विमानों का एयर शो शुरू हुआ। करीब 3 घंटे चले एयर शो में सबसे पहले वायु सेना के C295 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट ने एक्सप्रेस-वे पर बने रनवे पर लैंडिंग की। इसके बाद जगुआर ने उड़ान भरी। राफेल, सुखोई और मिराज फाइटर जेट्स ने भी टेकऑफ और लैंडिंग की। सेना के M17 हेलीकॉप्टर से कमांडोज ने सैन्य ऑपरेशन की मॉक ड्रिल की। M32 भीष्म एयर क्राफ्ट ने भी एयर स्ट्रिप पर 'टच एंड गो' का अभ्यास किया। अब शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक फिर से युद्धाभ्यास किया जाएगा। आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए एक्सप्रेस-वे पर 3.2 किमी लंबी इमरजेंसी एयरस्ट्रिप बनाई गई है। इस एयर शो को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी है। 6 घंटे चलने वाले एयर शो के लिए 5 किलोमीटर का एरिया सील कर दिया गया है। इससे पहले जून 2023 में 4 घंटे यह अभ्यास चला था। 16 नवंबर 2021 को PM मोदी ने सुल्तानपुर से ही पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का इनॉगरेशन किया था। PM मोदी एयरफोर्स के हरक्युलिस जहाज से एयर स्ट्रिप पर उतरे थे। एयर शो देखने के लिए कैबिनेट मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री ओपी राजभर, विधायक राज प्रसाद उपाध्याय, विधायक राजेश गौतम, डीएम इंद्रजीत सिंह, एसपी चारू निगम, एएसपी अखंड प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, सीओ जयसिंहपुर आरके चतुर्वेदी, सीओ कादीपुर विनय गौतम, एसडीएम कादीपुर उत्तम तिवारी समेत प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी व कई थानों की फोर्स मौजूद थी।
नारी शक्ति के अपमान पर भड़कीं महिलाएं, विपक्षी दलों का पुतला फूंक जताया विरोध*
सुलतानपुर। नारी शक्ति वन्दन अधिनियम का विरोध करने वाले विपक्षी दलों के खिलाफ नगर क्षेत्र की महिलाओं में भारी रोष देखने को मिला। भाजपा जिला उपाध्यक्ष व भाजयुमो ज़िलाध्यक्ष चन्दन नारायण सिंह के नेतृत्व में बुधवार को मातृशक्ति ने एकजुट होकर नगर में विशाल पदयात्रा निकाली और विरोध प्रदर्शन करते हुए विपक्षी दलों का तिकोनिया पार्क पर पुतला दहन किया।
विपक्ष की मानसिकता पर उठाए सवाल
पदयात्रा के दौरान महिलाओं ने विपक्षी दलों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना था कि केंद्र सरकार द्वारा लाया गया नारी शक्ति वन्दन अधिनियम महिलाओं को राजनीति में उचित भागीदारी और सम्मान दिलाने वाला ऐतिहासिक कदम है। लेकिन, कुछ राजनीतिक दल अपनी संकुचित मानसिकता के कारण इस महिला हितैषी कानून का विरोध कर रहे हैं, जिसे देश की आधी आबादी कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।
पदयात्रा से दिया एकता का संदेश
भाजयुमो के जिला पदाधिकारियों की देख रेख में नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरी इस पदयात्रा में बड़ी संख्या में माताओं बहनों और छात्राओं ने हिस्सा लिया। हाथों में तख्तियां लिए महिलाओं ने समाज को यह संदेश दिया कि अब महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति सजग हैं। पदयात्रा के समापन पर विपक्षी दलों का पुतला दहन कर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया गया।
प्रमुख उपस्थिति
इस अवसर पर डॉ प्रीति प्रकाश ,रचना अग्रवाल,रेखा निषाद ,कोकिला तिवारी ,सरला द्विवेदी ,भावना राय ,रेनू सिंह ,मंजू तिवारी,विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी गौरव मौर्य,सचिन पांडेय,सुधांशु सिंह,शानू सिंह,शुभेन्द्र वीर,प्रिंस और महाविद्यालयों की छात्राएँ भी उपस्थित रहीं। सभी ने एक स्वर में कहा कि महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण की राह में रोड़ा अटकाने वाले दलों को आने वाले समय में जनता कड़ा सबक सिखाएगी।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे अरवलकीरी करवत एयर स्ट्रिप पर आज से वायु सेना का दो दिवसीय विशेष रिहर्सल,सेना के जवान दिखाएंगे टच-एंड-गो का अपना कर्तव्य*
सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के अरवल-कीरी करवत स्थित एयर स्ट्रिप पर कल यानि बुधवार को वायु सेना का दो दिवसीय विशेष रिहर्सल आयोजित होने जा रहा है। इस महत्वपूर्ण अभ्यास को लेकर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड में हैं। बताया जा रहा है कि इस रिहर्सल के दौरान वायु सेना के लड़ाकू विमान एयर स्ट्रिप पर टच एंड गो का अभ्यास करेंगे। यह अभ्यास आपातकालीन परिस्थितियों में एक्सप्रेसवे को वैकल्पिक रनवे के रूप में उपयोग करने की तैयारी का हिस्सा है। चार साल बधाई दोबारा स्थानीय प्रशासन ने एयर स्ट्रिप के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और यहां पर आम नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित दूरी बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। इस रिहर्सल से क्षेत्र में उत्साह का माहौल है,क्योंकि लोगों को भारतीय वायु सेना के विमानों को नजदीक से देखने का अवसर मिल सकता है। वहीं,यह अभ्यास प्रदेश के बुनियादी ढांचे की मजबूती और सुरक्षा तैयारियों को भी दर्शाता है। इसी को लेकर आज सेना के हेलीकॉप्टर से अधिकारी पहुंचे और रिहर्सल से पहले का जायजा लिया,साथ ही वहां लगाये गए आलाधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है। वही अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह की माने तो इस रिहर्सल के लिए पहले ही रूट डायवर्जन कर दिया गया है। एयर स्ट्रिप की कमान वायु सेना के पास है और इस रिहर्सल को लेकर उन्होंने करीब करीब तैयारियां पूरी कर ली है। खुद वायुसेना के अधिकारी हेलीकॉप्टर से पहुंचकर यहां जायजा भी ले रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज से 4 साल पहले पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया था जहां एक्सप्रेस वे पर बनाई गई 3.2 किलोमीटर लंबी हवाई पट्टी का अवलोकन किया था,वहीं यूपी के लोगों ने कभी यह कल्पना नहीं किया होगा कि प्रधानमंत्री यही पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे हवाई पट्टी पर सीधे लैंड करेंगे। प्रधानमंत्री और उप मुख्यमंत्री के कर कमल द्वारा यह फिर दोबारा मौका उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर लोगों के लिए मिला है। जहां आज से कल तक वायु सेवा के जवान एक बार फिर अपने कर्तव्य का पराक्रम दिखाएंगे। इस कार्यक्रम के दौरान जहां लाखों लोग प्रमाण थे।
*प्रदेश समेत सुल्तानपुर में मॉडिफाइड साइलेंसर पर एआरटीओ प्रशासन की सख्ती,आठ वाहनों का चालान*
सुल्तानपुर,इलाहाबाद उच्च न्यायालय की खंडपीठ के आदेश पर सोमवार को जिले में परिवहन विभाग ने सघन चेकिंग अभियान चलाया है। एआरटीओ प्रशासन अलका शुक्ला और पीटीओ शैलेंद्र तिवारी के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई का मुख्य निशाना मॉडिफाइड और तेज आवाज वाले साइलेंसर लगे वाहन रहे। चेकिंग अभियान के दौरान ध्वनि प्रदूषण फैलाने के आरोप में आठ दोपहिया वाहनों का चालान किया गया। वही जांच टीम ने अमहट स्थित एक वाहन एजेंसी का औचक निरीक्षण भी किया। एजेंसी संचालक को सख्त निर्देश दिए गए कि मॉडिफाइड साइलेंसर या शोर करने वाले उपकरणों की बिक्री और फिटिंग न की जाए। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत एक लाख रुपये जुर्माना और एक वर्ष की जेल का प्रावधान है। एआरटीओ प्रशासन सुल्तानपुर ने ट्रांसपोर्ट यूनियनों के साथ बैठक कर स्पष्ट किया कि अवैध मॉडिफिकेशन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले चालकों का न केवल चालान होगा, बल्कि उनका ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित और वाहन का पंजीकरण भी रद्द किया जा सकता है। विभाग ने साफ कहा है कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
राष्ट्रीय एथलेटिक्स खिलाड़ी राम लखन यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई
सुल्तानपुर 19 अप्रैल जिला एथलेटिक संघ सुल्तानपुर की साधारण सभा की बैठक उत्तरी रेलवे कार्यालय पर राष्ट्रीय एथलेटिक्स खिलाड़ी राम लखन यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई बैठक में संघ के अध्यक्ष कमल महाजन एवं महासचिव अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बाबा दिन चौधरी एवं पर्यवेक्षक लक्ष्मीकांत शुक्ला उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश एथलेटिक संघ उपस्थित रहे जिला ओलंपिक संघ के सचिव पंकज दुबे राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी ने आए हुए अतिथियों एवं खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए कहा कि सुल्तानपुर के खेल एवं खिलाड़ियों के उत्थान के लिए मैं हमेशा तैयार रहता हूं तत्पर रहता हूं बैठक में सर्व  सम्मत से निम्नलिखित पदाधिकारी का गठन किया गया अध्यक्ष कमल महाजन , राम लखन यादव, सचिन बाबा दिन चौधरी, संरक्षक सुरेश प्रताप सिंह उर्फ मुन्ना सिंह तिरसंडी, उपाध्यक्ष , आर डी सिंह संयुक्त सचिव, संजय तिवारी, गीता पाल, मोहम्मद हफीज, सलाहकार सुभाष सिंह, सदस्य ओमप्रकाश पाल ननकू, वर्मा ,श्रीमती संगीता पाल एथलेटिक्स संघ की बैठक कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर अब्दुल हमीद प्रवक्ता जिला ओलंपिक संघ ने किया इस अवसर पर संघ के सचिव अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स खिलाड़ी डॉक्टर बाबा दिन चौधरी ने कहा कि बिना खेल के मनुष्य का जीवन अधूरा है खेल के द्वारा यह नेतृत्व क्षमता एवं संघर्ष की भावना पैदा होती है उन्होंने कहा कि सुल्तानपुर एथलेटिक संघ के लिए जो भी समय होगा मेरे द्वारा दिया जाएगा एथलेटिक संघ के सामान्य बैठक में विशिष्ट जनों में राजेश वर्मा रोड पांडे सेवानिवृत्ति युवक कल्याण अधिकारी सचिव जिला कबड्डी संग महेश यादव सत्यवीर यादव अनुराग पांडे यशवंत कुमार राम अवतार वर्मा की उपस्थिति उल्लेखनीय रही ।
करके भगवान परशुराम जी को प्रणाम,गोमती मित्रों ने साफ किया सीता कुंड धाम

सुल्तानपुर :-अनवरत चल आ रहे अपने स्वच्छता संकल्प को जारी रखते हुए गोमती मित्रों ने एक बार पुनः रविवार को सीता कुंड धाम पर वृहद स्वच्छता अभियान चलाया,श्रमदान के पूर्व सभी ने चिरंजीवी भगवान परशुराम जी की जयंती पर उन्हें प्रणाम करते हुए श्रमदान उन्हीं को समर्पित कर दिया,प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह मदन ने कहा कि भगवान परशुराम जी का मुख्य संदेश अन्याय के विरुद्ध निर्भीकता से खड़ा होना,धर्म और न्याय की स्थापना करना और शस्त्र व शास्त्र का उचित समन्वय है।
उनके संदेश के उपरांत शुरू हुआ श्रमदान 9:30 बजे तक पूरे परिसर, श्राद्ध स्थल,नदी के तट व सीता उपवन की साफ-सफाई कर समाप्त किया गया।
श्रमदान में संरक्षक रतन कसौधन, प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह मदन,प्रबंधक राजेंद्र शर्मा,मीडिया प्रभारी रमेश चंद्र माहेश्वरी,सेनजीत कसौधन दाऊ जी,मुन्ना सोनी,मुन्ना पाठक,राकेश सिंह दद्दू,राकेश मिश्रा,ओम प्रकाश पांडे,अरुण गुप्ता,आलोक तिवारी,राकेश मिश्रा,अभय मिश्रा,अभय सोनी,रामू सोनी,अजीत शर्मा,सुजीत कसौधन,अर्जुन यादव आदि उपस्थित रहे
भगवान परशुराम जयंती पर भव्य कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह संपन्न
सुलतानपुर:अखिल भारतीय भगवान परशुराम एकता समिति एवं कटका क्लब सामाजिक संस्था के संयुक्त तत्वावधान में भगवान परशुराम के प्राकाट्य दिवस पर 18 अप्रैल 2026 को एक भव्य कवि सम्मेलन और सम्मान समारोह का आयोजन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कटका बाजार सुल्तानपुर में हर्षोल्लास से सम्पन्न हुआ। डॉ ऋषभदेव शुक्ला और सौरभ मिश्र के नेतृत्व में समारोह की अध्यक्षता तक्षशिला आईएएस कोचिंग अयोध्या के डायरेक्टर संतोष मिश्रा ने किया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि अतंरराष्ट्रीय कथा वाचक मनीष चंद्र त्रिपाठी रहे। कुशल संचालन ओज कवि  अभिमन्यु शक्ला तरंग ने किया।
       कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के पूजन अर्चन से हुई।वाणी वंदना राज बहादुर राणा ने ने किया।दूर दराज से पधारे सम्मानित कवियों ने विभिन्न रस में भगवान परशुराम का कीर्तिगान करते हुए वीर,हास्य, श्रृंगार, सुधार और राष्ट्र को समर्पित काव्य पाठ कर वाहवाही बटोरी।ओज कवि तरंग ने -सभी राष्ट्र गौरव हैं भारत के धाम में। कवि सत्या पंडित ने -इस नई दुनियां को भीतर से देखा और उनको किताब कर पढ़ता चला गया।भारत वंदना के परिप्रेक्ष्य में कवि पवन मिश्र ने -जम्बूद्वीप के भरत खंड में -पढ़कर राष्ट्र को गौरव प्रदान किया तो कवि रजनीश मिश्र ने -चलो इतिहास के पन्नों पर कुछ लिखा जाए- पढ़ कर राष्ट्र के प्रति त्याग की भावना प्रबल किया। डॉ अनूप मिश्र ने -न भय काल का उनको न चिंता है विनाशों की। पाठ्य-पुस्तक लेखक शिक्षक साहित्यकार सर्वेश कान्त वर्मा सरल ने -बलाएं काटने को आया हूं सबेरा बनके-मार्मिक कविता पढ़ी। कवियत्री कांति सिंह ने श्री राम मय सारा जग है।----
शिक्षा, साहित्य, सामाजिक, स्वास्थ्य, संगीत, एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 101 विशिष्ट व्यक्तियों को अंगवस्त्र, पुष्प पत्र और प्रतिभा शिखर सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया। इस मौके ब्लॉक प्रमुख त्रिनेत्र पांडेय प्रतिनिधि, डीएस मिश्र, प्रदीप मिश्र सरकार, शीतला प्रसाद पांडेय, अमरजीत मिश्र, अनुष्का यादव, दिव्या, सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
33% आरक्षण से मजबूत होगी महिलाओं की भूमिका : ऊषा मौर्य
*नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत इसौली व सदर में भव्य महिला सम्मेलन*

*मोदी सरकार ने महिलाओं को दिया नेतृत्व का अधिकार - रंजना उपाध्याय*

सुलतानपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा नारी शक्ति वंदन अभियान के अंतर्गत इसौली एवं सदर विधानसभा क्षेत्रों में महिला सम्मेलन आयोजित किए गए।दोनों कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में महिलाओं की सहभागिता रही।

इसौली विधानसभा क्षेत्र के अलीगंज बाजार स्थित एक निजी मैरिज लॉन में आयोजित सम्मेलन में मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा ऊषा मौर्य ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।आगे कहा 33% आरक्षण से महिलाओं की भूमिका मजबूत होगी। मोदी सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है।भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी एवं एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी से ही लोकतंत्र मजबूत होगा।विपक्ष महिला आरक्षण पर भ्रम व विरोध की राजनीति कर रहा है।कार्यक्रम संयोजक मनीषा पाण्डेय ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर रेखा निषाद, सुशीला पाल, भावना राय सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।

इसी क्रम में सदर विधानसभा क्षेत्र के बरौसा स्थित मर्यादी इंटर कॉलेज में आयोजित सम्मेलन में मुख्य अतिथि प्रदेश संयोजक नारी शक्ति वंदन अभियान रंजना उपाध्याय ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा
नारी शक्ति समाज और राष्ट्र की मजबूत आधारशिला है।मोदी सरकार ने महिलाओं को नेतृत्व का अधिकार दिया है। उन्होंने सभी से सक्रिय होने का आह्वान किया।संयोजक सुनीता सिंह ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय एवं जिला संयोजक विजय त्रिपाठी ने अधिनियम के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। कार्यक्रमों में उपस्थित महिलाओं ने अभियान का समर्थन किया।जिला मीडिया प्रमुख विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि दोनों सम्मेलनों में महिलाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली।
किसानों के गेंहू खरीद संकट पर कांग्रेस का आक्रमक रुख  डीएम को सौंपा ज्ञापन
*तय समय के अंदर मांगें हो पूरी, नहीं तो कांग्रेस करेगी बड़ा आंदोलन: राणा*

सुलतानपुर में गेंहू खरीद केंद्रों पर अव्यवस्थाओं को लेकर कांग्रेस ने जिला प्रशासन के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा के नेतृत्व में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि शासन द्वारा निर्धारित 2585 रुपये प्रति कुंतल समर्थन मूल्य के बावजूद जिले में गेंहू खरीद केंद्र प्रभावी रूप से संचालित नहीं हो रहे हैं। अधिकांश केंद्रों पर किसानों का गेंहू नहीं खरीदा जा रहा, जिससे किसान बिचौलियों को कम कीमत पर अपना गेहूँ बेचने को मजबूर हैं, जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि यह स्थिति प्रशासनिक लापरवाही व साहूकारों और अधिकारियों की मिलीभगत के कारण है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपणन विभाग की निष्क्रियता से किसानों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। उन्होंने ने मांग की है 20 अप्रैल तक सभी गेंहू क्रय केंद्र चालू किए जाएं। प्रत्येक केंद्र पर पर्याप्त मात्रा में बोरे उपलब्ध कराए जाएं। समर्थन मूल्य पर ही गेंहू की खरीद सुनिश्चित हो। खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता लाई जाए और धांधली रोकी जाए। किसानों को फसल का तत्काल भुगतान किया जाए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह   राणा ने चेतावनी दी है कि यदि 3 दिन के भीतर ये मांगें पूरी नहीं हुईं, तो हम लोग पार्टी कार्यकर्ता व किसानों के साथ मिलकर जिला प्रशासन के खिलाफ बड़ा आंदोलन करेंगे।किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि मौजूदा सरकार को किसानों की याद सिर्फ चुनाव के समय आती है शासन प्रशासन में बैठे जिम्मेदार लोग किसान समस्याओं के प्रति उदासीन है, इसलिए मजबूर होकर हम लोगों को सड़क पर उतरना ही पड़ेगा। इस मौके पर शहर अध्यक्ष शकील अंसारी, जिला उपाध्यक्ष अपरबल सिंह,आरटीआई जिला चेयरमैन मो. अनवर, जिला सचिव देवेंद्र तिवारी, देवेन्द्र श्रीवास्तव, शिवपूजन सिंह आदि लोग मौजूद रहे।