कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, न्याय की मांग तेज
रितेश मिश्रा
हरदोई मल्लावां क्षेत्र के ग्राम गढ़ी रसूलपुर में युवती शिल्पी कुशवाहा की हत्या के मामले में आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा गठित प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की।
*प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य सुभाष पाल , व कांग्रेस जिला अध्यक्ष विक्रम पांडे ने संयुक्त रूप से किया द्वारा किया गया।
*प्रतिनिधिमंडल ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं द्वारा पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई।
*इस मौके पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय से वीडियो कॉल के माध्यम से प्रशासन की मौजूदगी में पीड़ित परिवार सबबात कराई गई, जिसका समन्वय जिला कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम पांडे द्वारा किया गया।
वीडियो कॉल पर वार्ता के दौरान श्री अजय राय ने पीड़ित परिवार को आश्वस्त करते हुए कहा कि इस दुखद घटना के संदर्भ में वे मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर न्यायिक जांच की मांग करेंगे, ताकि निष्पक्ष जांच हो सके और दोषियों को सख्त सजा मिले।
प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष (विचार विभाग) सुरेंद्र यादव, जिला कांग्रेस अध्यक्ष उन्नाव सुरेंद्र कुशवाहा, किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृज मौर्य, जिला कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम पांडे, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहन सिंह, NSUI जिला अध्यक्ष हसन अहमद, जिला महासचिव आलोक त्रिवेदी, पंकज पाल, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मल्लावां अखिलेश पांडे, शरीफ अहमद, राज किशोर अर्कवंशी सहित अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विशेष रूप से मौजूद रहे।
कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की, ताकि पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय मिल सके।
1 hour and 37 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.2k