करके भगवान परशुराम जी को प्रणाम,गोमती मित्रों ने साफ किया सीता कुंड धाम
![]()
सुल्तानपुर :-अनवरत चल आ रहे अपने स्वच्छता संकल्प को जारी रखते हुए गोमती मित्रों ने एक बार पुनः रविवार को सीता कुंड धाम पर वृहद स्वच्छता अभियान चलाया,श्रमदान के पूर्व सभी ने चिरंजीवी भगवान परशुराम जी की जयंती पर उन्हें प्रणाम करते हुए श्रमदान उन्हीं को समर्पित कर दिया,प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह मदन ने कहा कि भगवान परशुराम जी का मुख्य संदेश अन्याय के विरुद्ध निर्भीकता से खड़ा होना,धर्म और न्याय की स्थापना करना और शस्त्र व शास्त्र का उचित समन्वय है।
उनके संदेश के उपरांत शुरू हुआ श्रमदान 9:30 बजे तक पूरे परिसर, श्राद्ध स्थल,नदी के तट व सीता उपवन की साफ-सफाई कर समाप्त किया गया।
श्रमदान में संरक्षक रतन कसौधन, प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह मदन,प्रबंधक राजेंद्र शर्मा,मीडिया प्रभारी रमेश चंद्र माहेश्वरी,सेनजीत कसौधन दाऊ जी,मुन्ना सोनी,मुन्ना पाठक,राकेश सिंह दद्दू,राकेश मिश्रा,ओम प्रकाश पांडे,अरुण गुप्ता,आलोक तिवारी,राकेश मिश्रा,अभय मिश्रा,अभय सोनी,रामू सोनी,अजीत शर्मा,सुजीत कसौधन,अर्जुन यादव आदि उपस्थित रहे![]()
![]()


सुलतानपुर:अखिल भारतीय भगवान परशुराम एकता समिति एवं कटका क्लब सामाजिक संस्था के संयुक्त तत्वावधान में भगवान परशुराम के प्राकाट्य दिवस पर 18 अप्रैल 2026 को एक भव्य कवि सम्मेलन और सम्मान समारोह का आयोजन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कटका बाजार सुल्तानपुर में हर्षोल्लास से सम्पन्न हुआ। डॉ ऋषभदेव शुक्ला और सौरभ मिश्र के नेतृत्व में समारोह की अध्यक्षता तक्षशिला आईएएस कोचिंग अयोध्या के डायरेक्टर संतोष मिश्रा ने किया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि अतंरराष्ट्रीय कथा वाचक मनीष चंद्र त्रिपाठी रहे। कुशल संचालन ओज कवि अभिमन्यु शक्ला तरंग ने किया।
*नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत इसौली व सदर में भव्य महिला सम्मेलन*
*तय समय के अंदर मांगें हो पूरी, नहीं तो कांग्रेस करेगी बड़ा आंदोलन: राणा*
सुल्तानपुर, 17 अप्रैल 2026
सुलतानपुर।स्थानीय गनपत सहाय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को प्रशासन के निर्देशानुसार 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' के समर्थन में महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ ओम प्रकाश पाण्डेय 'बजरंगी' के मार्गदर्शन और महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो अंग्रेज सिंह के नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने महिला आरक्षण बिल और महिला सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शाते हुए बड़ी संख्या में उत्साह के साथ हस्ताक्षर अभियान में भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और समाज में महिलाओं की भूमिका को सुदृढ़ बनाना था। महाविद्यालय के सीताकुंड परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्राओं ने एक बड़े श्वेत पटल (बैनर) पर अपने हस्ताक्षर कर नारी शक्ति वंदन अधिनियम का समर्थन किया।
4 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
4.8k