ज्ञान भारतम मिशन के अन्तर्गत ‘राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण‘ सांस्कृतिक धरोहर एवं बौद्धिक विकास के महत्वपूर्ण साक्ष्य, प्राचीन पाण्डुलिपियों, त
![]()
सुलतानपुर,प्राचीन पाण्डुलिपियों, ताड़पत्र, दुर्लभ अभिलेखों एवं ग्रन्थों आदि के संरक्षण हेतु ज्ञान भारतम् मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन के संदर्भ में मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा आज विकास भवन में जिला स्तरीय समिति की बैठक की गई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि ज्ञान भारतम मिशन भारत की समृद्ध ज्ञान परम्परा और बौद्धिक विरासत को पुनर्जीवित करने की भारत सरकार की एक महत्त्वाकांक्षी राष्ट्रीय पहल है। इस मिशन के अन्तर्गत देश भर में उपलब्ध भारतीय ज्ञान परम्परा से जुडी पाण्डुलिपियों एवं दुर्लभ ताम्रपत्रों आदि का वैज्ञानिक संरक्षण, डिजिटलीकरण और अभिलेखीकरण किया जा रहा है, ताकि यह धरोहर शोधार्थियों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों के लिए सुलभ हो सके। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश प्राचीन ज्ञान दर्शन, साहित्य और संस्कृति की भूमि रहा है। इस दृष्टिकोण से अभियान में जनपद की अहम भूमिका है।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी को अवगत कराया गया कि संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य के पास 02 वैदिक पाण्डुलिपियां संरक्षित पायी गयी हैं तथा संग्रहालय में भी 03 हस्तलिपि पाण्डुलिपियां राधाकृष्ण के संवाद से सम्बन्धित संरक्षित पायी गयी हैं। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि सम्बन्धित से अनुमति प्राप्त कर पाण्डुलिपियों को स्कैन कराकर उसको पोर्टल पर डाला जाए तथा उसका व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार कराकर उसे आम जनमानस के लिये उपलब्ध कराया जाये।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि पुराने गजेटियर भी पाण्डुलिपि की खोज में सहायक हो सकते है, इस हेतु रेवेन्यु रिकार्ड रूम में पुराने गजेटियर की खोज भी की जाये। प्राचीन पाण्डुलिपियों, ताड़पत्रों एवं दुर्लभ अभिलेखों को पुराने आयुर्वेदाचार्यों व यूनानी चिकित्सा पद्वति के रिकार्डों में खोजा जाये। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी सम्बन्धित विभाग ‘ज्ञान भारतम् मिशन‘ ‘राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण‘ सांस्कृतिक धरोहर एवं बौद्धिक विकास के महत्वपूर्ण साक्ष्य, प्राचीन पाण्डुलिपियों, ताड़पत्रों एवं दुर्लभ अभिलेखों के संरक्षण हेतु जनपद में व्यापक प्रचार-प्रसार करें।
राष्ट्रीय पांडुलिपि संरक्षण का कार्य ज्ञान भारतम मिशन के तहत किया जाएगा। इसके तहत जिला स्तर पर 75 वर्ष से पुरानी पांडुलिपियों या अन्य ग्रंथों की सूची तैयार की जाएगी। जिला स्तर पर तैयार की गई सूची संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश के अन्तर्गत कार्यरत उत्तर प्रदेश राजकीय अभिलेखागार को प्रेषित किया जाएगा। उत्तर प्रदेश राजकीय अभिलेखागार द्वारा जिला स्तर पर तैयार की गयी सूची में अंकित संस्थाओं व व्यक्तियों से सम्पर्क करते हुए पाण्डुलिपियाँ, ग्रन्थों आदि के सूचीकरण, कैटालोगिंग, संरक्षण, डिजिटलीकरण आदि का कार्य ज्ञान भारतम् मिशन के साथ समन्वय करते हुए कराया जाएगा। सर्वेक्षण का कार्य 03 माह के भीतर पूर्ण किया जायेगा। इस कार्य को सरकारी कर्मचारी, सरकारी शिक्षक, मठ, मंदिरों के मठाधीश, पुजारी सदस्य आदि द्वारा ज्ञान भारतम् ऐप के माध्यम से किया जा सकता है।![]()
![]()


सुलतानपुर।स्थानीय गनपत सहाय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को प्रशासन के निर्देशानुसार 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' के समर्थन में महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ ओम प्रकाश पाण्डेय 'बजरंगी' के मार्गदर्शन और महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो अंग्रेज सिंह के नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने महिला आरक्षण बिल और महिला सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शाते हुए बड़ी संख्या में उत्साह के साथ हस्ताक्षर अभियान में भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और समाज में महिलाओं की भूमिका को सुदृढ़ बनाना था। महाविद्यालय के सीताकुंड परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्राओं ने एक बड़े श्वेत पटल (बैनर) पर अपने हस्ताक्षर कर नारी शक्ति वंदन अधिनियम का समर्थन किया।
सुल्तानपुर,वंश श्रीवास्तव ने 98.2 प्रतिशत अंकों के हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण कर समूचे जनपद में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। कुल पंजीकृत 678 छात्रों में से 677 छात्र हुए परीक्षा में सम्मिलित । छात्रों का ऐतिहासिक प्रदर्शन परिणाम स्वरूप हाईस्कूल का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा। भैया कौशिक मिश्र और वीर प्रताप सिंह 96.8 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर। आर्यन कसौधन ने 96.4 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कुल आठ छात्रों ने 95 प्रतिशत से भी अधिक अंक अर्जित किए। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय संगठन मंत्री हेमचंद जी ,क्षेत्रीय सह संगठन मंत्री डॉ राममनोहर जी, प्रबंधक डाक्टर पवन सिंह तथा प्रधानाचार्य राकेश मणि त्रिपाठी ने छात्रों को माला पहनाकर, मिठाई खिलाई। आशीर्वचन के साथ उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रदान की। हाईस्कूल की परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले भैया वंश श्रीवास्तव को छात्रों ने अपने कंधे पर बैठाकर सम्मानित् किया। प्रधानाचार्य ने सभी उत्तीर्ण भैया बहनों को भविष्य में में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले भैया बहनें उनके माता-पिता एवं विद्यालय के सभी आचार्य बन्धु भगिनी उपस्थित रहे।
जयसिंहपुर / सुलतानपुर । कोतवाली क्षेत्र के परसौहा गांव में बुधवार दोपहर लगभग दो बजे अचानक लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। हीरालाल पुत्र पुननुलाल के छप्परनुमा आवासीय मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग भड़क उठी, जिसकी तेज लपटों ने आसपास के कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि हीरालाल के अलावा अंकुश,सलोके, जयपाल, नखेड़, राजेश, सुरेश, राम प्रसाद और बब्लू के छप्परनुमा मकान भी जलकर पूरी तरह राख हो गए।
आगजनी की इस घटना में गृहस्थी का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया, जिससे प्रभावित परिवारों के सामने भारी संकट खड़ा हो गया है। इस हादसे में पशुओं का भी नुकसान हुआ है। हीरालाल की एक गाय तथा राम प्रसाद की एक बकरी आग की चपेट में आकर जल गईं। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
घटना की सूचना ग्राम प्रधान अमर बहादुर द्वारा प्रशासन को दी गई, जिसके बाद हल्का लेखपाल अमरजीत वर्मा मौके पर पहुंचे और नुकसान का आकलन किया। लेखपाल ने अपनी रिपोर्ट तैयार कर तहसील प्रशासन को भेज दी है। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवारों के लिए प्रशासन से तत्काल राहत एवं मुआवजे की मांग की है, ताकि उन्हें इस आपदा से उबरने में सहायता मिल सके।
सुल्तानपुर में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। लखनऊ वाराणसी हाईवे पर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ट्रक से ले जाया जा रहा 15 क्विंटल से ज्यादा गांजा बरामद किया है। जिसकी कीमत करीब लाखों में बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर कार्यवाही में जुट गई है।
*वाराणसी में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक,निर्माण कार्यों एवं यात्री सुविधाओं का लिया जायजा*
1 hour and 20 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.6k