हेमन्त कैबिनेट के बड़े फैसले: शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क विकास पर केंद्रित रहा आज का पिटारा।

राज्य के विद्यालयों, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) एवं पोलिटेकनिक संस्थानों के विद्यार्थियों के लिए Emerging Technology पर आधारित राज्य स्तरीय Science & Technology Quiz के आयोजन हेतु योजना की स्वीकृति दी गई।

झारखण्ड राज्य में संचालित उच्च एवं तकनीकी शिक्षण संस्थानों (विश्वविद्यालय को छोड़कर) में वैज्ञानिक एवं तकनीकी महत्व के विज्ञान, प्रौद्योगिकी, अभियांत्रिकी तथा गणित (STEM) से संबंधित महत्वपूर्ण दिवस आयोजित करने हेतु Sir Jnanendra Chandra Ghosh Scheme for Celebration of Days of Scientific and Technological Importance की स्वीकृति दी गई।

राज्य में संचालित उच्च एवं तकनीकी शिक्षण संस्थानें में अध्ययनरत् विद्यार्थियों के लिए झारखण्ड रोबोटिक्स फेस्टिवल (Jharkhand Robotics Festival) के आयोजन हेतु योजना की स्वीकृति दी गई।

अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 की संशोधित धारा 14 (1) के प्रावधानों के अंतर्गत रांची, धनबाद एवं डालटेनगंज (पलामू) न्यायमंडलों में गठित 03 विशेष न्यायालय हेतु जिला न्यायाधीश स्तर के 03 पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई।

श्री गणेश राम, सेवानिवृत कार्यपालक अभियंता, बाँध एवं गेट रूपांकण प्रमण्डल संख्या-03, रांची को स्वतंत्र चालू प्रभार के तहत् अधीक्षण अभियंता एवं मुख्य अभियंता के पद पर कार्यरत अवधि के वेतन का अन्तर राशि के भुगतान की स्वीकृति दी गई।

पथ प्रमण्डल, राँची अंतर्गत "नामकुम से डोरण्डा पथ (MDR-02) (कुल लंबाई-6.70 कि०मी०) के चार लेन मे चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य (भू-अर्जन एवं Utility Shifting सहित)" हेतु रू० 162,82,22,100/- एक सौ बासठ करोड़ बेरासी लाख बाईस हजार एक सौ रूपये) मात्र की द्वितीय पुनरीक्षित प्रशासनिक स्वीकृति दी गई।

झारखण्ड मोटर वाहन करारोपन (संशोधन) विधेयक, 2026 के प्रारूप पर स्वीकृति दी गई।

झारखण्ड राज्य वित्त आयोग, झारखण्ड, रांची के कार्यालय हेतु पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई।

पंचम राज्य वित्त आयोग के कार्यरत अध्यक्ष एवं सदस्य का कार्यकाल दिनांक-30. 09.2027 तक विस्तारित करने एवं पंचम राज्य वित्त आयोग के अंतिम रिपोर्ट हेतु दिनांक-30.09.2027 तक की समय-सीमा निर्धारित करने की स्वीकृति दी गई।

झारखण्ड सरकार के विभिन्न विभागों अन्तर्गत सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, सहकारी संस्थाओं, शहरी निकायों और राज्य के स्वामित्ववाली कंपनियों को दिये जाने वाले ऋण का ब्याज दर निर्धारण किये जाने की स्वीकृति दी गई।

वित्तीय वर्ष 2025-26 के तृतीय अनुपूरक व्यय विवरणी की घटनोत्तर स्वीकृति दी गई।

वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट प्राक्कलन पर मंत्रिपरिषद् की घटनोत्तर स्वीकृति दी गई।

★ विदेशी आयुर्विज्ञान स्नातकों (Foreign Medical Graduates) को राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग, नई दिल्ली के दिशा-निर्देशों के आलोक में राज्य चिकित्सा परिषद (State Medical Council) में निबंधन के क्रम में इन्टर्नशिप हेतु राज्य के चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पतालों में इन्टर्नशिप एवं वृत्तिका की सुविधा देने की स्वीकृति दी गई।

★ नीलाम्बर पीताम्बर विश्वविद्यालय, मेदिनीनगर, पलामू एवं इसके अंतर्गत अंगीभूत महाविद्यालयों में शैक्षणिक तथा गैर-शैक्षणिक पदों के पुनर्गठन (Restructuring) की स्वीकृति दी गई।

★ W.P.(S)-No.-4433/2024 अशोक कुमार गोराई एवं अन्य बनाम झारखण्ड सरकार एवं अन्य में दिनांक-12.08.2024 को पारित न्यायादेश एवं Contempt Case (Civil) No. 296/2025, अशोक कुमार गोराई एवं अन्य बनाम झारखण्ड सरकार एवं अन्य में दिनांक-12.12.2025 को पारित न्यायनिर्णय के आलोक में वादी श्री अशोक कुमार गोराई, सेवानिवृत जंजीरवाहक, लघु सिंचाई प्रमण्डल, सरायकेला एवं 10 अन्य के नियमित सेवा के रूप में की गयी सेवा में दैनिक वेतनभोगी के रूप में कार्यरत अवधि को जोड़कर पेंशनादि की स्वीकृति दी गई।

★ आर्थिक मामलों के विभाग (Department of Economic Affairs) की Viability Gap Funding (VGF) के अंतर्गत सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मोड के माध्यम से चार (4) मौजूदा जिला अस्पतालों धनबाद, खूँटी, गिरिडीह और जामताड़ा को मेडिकल कॉलेज के रूप में अपग्रेड करने तथा इसके संचालन हेतु वित्तीय सहायता/अनुदान, विभिन्न समितियों का गठन एवं Bid Document की स्वीकृति दी गई।

★ कोषागार / उप कोषागार में स्वीकृत राजपत्रित पदों की स्वीकृति दी गई।

★ Jharkhand Economic Survey 2025-26 का विधान सभा के पटल पर प्रस्तुत करने के संबंध में मंत्रिपरिषद् की घटनोत्तर स्वीकृति दी गई।

★ अन्तर्राज्यीय बस पड़ाव, जमशेदपुर, जल संसाधन विभाग हेतु कार्यालय भवन एवं Commercial complex का PPP (DBFOT), पर निर्माण के लिए कुल रू० 153.37 करोड़ (एक सौ तिरेपन करोड़ सैंतिस लाख) मात्र की योजना पर प्रशासनिक स्वीकृति दी गई।

★ खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा-15 के अन्तर्गत झारखण्ड लघु खनिज समनुदान नियमावली, 2004 एवं यथा संशोधित में आवश्यक संशोधन करते हुए झारखण्ड लघु खनिज समनुदान (संशोधन) नियमावली, 2026 को अधिसूचित करने की स्वीकृति दी गई।

★ सर जे० सी० बोस विश्वविद्यालय, गिरिडीह के संचालन हेतु शैक्षणिक तथा गैर-शैक्षणिक पदों के सृजन एवं इसके अन्तर्गत महाविद्यालयों में पदों के पुनर्गठन (Restructuring) की स्वीकृति दी गई।

★ "Jharkhand Regularization of Unauthorizedly Constructed Building Rules, 2025" के गठन की स्वीकृति दी गई।

★ झारखण्ड पशुपालन सेवा संवर्ग के विभिन्न श्रेणियों के नए पदों के सृजन / प्रत्यर्पण / पुनर्गठन / चिन्हितीकरण एवं तद्नुरूप झारखण्ड पशुपालन सेवा (भर्ती, प्रोन्नति एवं अन्य सेवा शर्त) संशोधित नियमावली, 2024 में यथा अपेक्षित संशोधन की स्वीकृति दी गई।

★ प्रो० (डॉ०) अरूण कुमार, सेवानिवृत निदेशक, तकनीकी शिक्षा, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग को निदेशक, विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग का वेतनमान रूपये 18400-22400/- स्वीकृति करने की स्वीकृति दी गई।

★ राज्य अन्तर्गत State Institution for Transformation of Jharkhand (SITJ) एवं उसकी इकाईयों के गठन हेतु स्वीकृति दी गई।

★ सदस्य, राजस्व पर्षद, झारखण्ड की अध्यक्षता में गठित जाँच समिति की अनुशंसाओं तथा विशेष अंकेक्षण प्रतिवेदन के आलोक में झारखण्ड स्टेट इम्प्लीमेन्टिंग एजेन्सी, राँची (JSIA) के द्वारा वर्ष 2011-12 से 2019-20 की अवधि में विभागीय 430 कृत्रिम गर्भाधान केन्द्रों के संचालन के क्रम में देयता राशि का भुगतान हेतु कुल रु० 27,93,23,025 (सत्ताईस करोड़ तिरानवे लाख तेईस हजार पच्चीस) के व्यय की घटनोत्तर स्वीकृति दी गई।

★ पथ प्रमंडल, पाकुड़ अन्तर्गत "शहरकोल से प्यादापुर पथ (पाकुड़ बाईपास) (कुल लम्बाई-6.340 कि०मी०) के निर्माण कार्य (भू-अर्जन, यूटिलिटी शिफ्टींग, वृक्षारोपण एवं R&R सहित) हेतु रू० 45,47,31,000/- (पैंतालीस करोड़ सैंतालीस लाख एकतीस हजार) मात्र की पुनरीक्षित प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करने की स्वीकृति दी गई।

★ पंचम राज्य वित्त आयोग द्वारा समर्पित प्रथम प्रतिवेदन पर राज्य सरकार द्वारा कृत कार्रवाई संबंधी व्याख्यात्मक ज्ञापन को षष्ठम् विधान सभा के पंचम (बजट) सत्र के पटल पर पुरःस्थापन कराने के प्रस्ताव पर कार्योपरान्त मंत्रिपरिषद् की स्वीकृति दी गई।

★ पंचम राज्य वित्त आयोग द्वारा समर्पित द्वितीय प्रतिवेदन एवं एतद संबंधी राज्य सरकार द्वारा कृत अंतरिम कार्रवाई संबंधी व्याख्यात्मक ज्ञापन को षष्ठम् विधान सभा के पंचम (बजट) सत्र के पटल पर पुरःस्थापन कराने के प्रस्ताव पर मंत्रिपरिषद् की कार्योपरान्त स्वीकृति दी गई।

★ राज्य सरकार के पेंशनधारियों / पारिवारिक पेंशनभोगियों को अपुनरीक्षित वेतनमान (छठा केन्द्रीय वेतनमान) में दिनांक-01.07.2025 के प्रभाव से महँगाई राहत दरों में अभिवृद्धि की स्वीकृति दी गई

★ राज्य सरकार के कर्मियों को अपुनरीक्षित वेतनमान (छठा केन्द्रीय वेतनमान) में दिनांक 01.07.2025 के प्रभाव से महँगाई भत्ता की दरों में अभिवृद्धि की स्वीकृति दी गई।

★ राज्य सरकार के कर्मियों को अपुनरीक्षित वेतनमान (पंचम वेतनमान) में दिनांक-01.07.2025 के प्रभाव से महँगाई भत्ता की दरों में अभिवृद्धि की स्वीकृति दी गई।

★ झारखण्ड चिकित्सा शिक्षा सेवा (नियुक्ति, प्रोन्नति एवं सेवा शर्त) नियमावली, 2026 के गठन की स्वीकृति दी गई।

★ श्रीमती फरहाना खातून, सम्प्रति सेवा से बर्खास्त, तत्कालीन जिला शिक्षा अधीक्षक, लोहरदगा को सेवा में पुनर्स्थापन की स्वीकृति दी गई।

★ केन्द्र प्रायोजित योजना अटल नवीकरण एवं शहरी परिवर्तन मिशन 2.0 (अमृत 2.0) अंतर्गत 8721.32 लाख (सत्तासी करोड़ इक्कीस लाख बत्तीस हजार) रु. की लागत पर तकनीकी स्वीकृति प्राप्त बरहरवा शहरी जलापूर्ति परियोजना की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई।

★ खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा-23C(1) एवं धारा-23C (2) के अन्तर्गत अधिसूचित The Jharkhand Minerals (Prevention of Illegal Mining, Transportation and Storage) Rules, 2017 में आवश्यक संशोधन करते हुए The Jharkhand Minerals (Prevention of Illegal Mining, Transportation and Storage) Amendment Rules, 2026 को अधिसूचित करने की स्वीकृति दी गई।

★ झारखण्ड दिव्यांगजन अधिकार नियमावली, 2018 (यथा संशोधित) में आंशिक संशोधन की स्वीकृति दी गई।

★ डॉ० प्रियाश्री सुनीता, व्याख्याता, राजकीय फार्मेसी संस्थान, बरियातु, राँची को अनधिकृत अनुपस्थिति के कारण सेवा से बर्खास्त करने की स्वीकृति दी गई।

★ Compliance Reduction and Deregulation अन्तर्गत नगर विकास एवं आवास विभाग से संबंधित Priority Areas एवं Sub-Priority Areas के विषय से संबंधित झारखण्ड भवन उपविधि-2016 (यथा संशोधित) में संशोधन करने की स्वीकृति दी गई।

★ झारखण्ड पर्यटन विकास और निबंधन अधिनियम (संशोधन) विधेयक, 2025 की घटनोत्तर स्वीकृति दी गई।

★ Deposit Basis पर राज्य सरकार द्वारा कतारी बगान में नामकुम राँची स्टेशन के बीच कि०मी० 416.770 में manned L.C. No.-MH-27 के स्थान पर पथ उपरी पुल (आर०ओ०बी०) के निर्माण कार्य हेतु रू0 62,98,56,200/- (रुपये बासठ करोड़ अंठानबे लाख छप्पन हजार दो सौं) मात्र की पुनरीक्षित प्रशासनिक स्वीकृति दी गई।

★ W.P.(S) No.- 4450/2024 गुणाधर महतो एवं अन्य बनाम झारखण्ड सरकार एवं अन्य में दिनांक-13.08.2024 को पारित न्यायादेश एवं Contempt Case (Civil) No. 339/2025 गुणाधर महतो एवं अन्य बनाम झारखण्ड सरकार एवं अन्य में दिनांक-12.12.2025 को पारित न्यायानिर्णय के आलोक में वादी श्री गुणाधर महतो, सेवानिवृत जंजीरवाहक, लघु सिंचाई प्रमंडल, सरायकेला एवं 17 अन्य के नियमित सेवा के रूप में की गई सेवा में दैनिक वेतनभोगी के रूप में कार्यरत अवधि को जोड़कर पेंशनादि की स्वीकृति दी गई।

★ "झारखंड उत्पाद (मदिरा की खुदरा बिक्री हेतु दुकानों की बंदोबस्ती एवं संचालन) नियमावली, 2025" के नियम 18 (i), 22(iii), 41(i) एवं 41 (iii) में संशोधन हेतु निर्गत विभागीय अधिसूचना संख्या 718 दिनांक 26.03.2026 पर घटनोत्तर स्वीकृति दी गई।

★ झारखण्ड राज्य विश्वविद्यालय विधेयक, 2025 को वापस लेते हुए झारखण्ड राज्य विश्वविद्यालय विधेयक, 2026 पर मंत्रिपरिषद् की घटनोत्तर स्वीकृति दी गई।

★ भारत सरकार द्वारा केन्द्रीय सड़क एवम् आधारभूत संरचना निधि (Central Road and Infrastructure Fund) के Setu Bandhan Sub Scheme अन्तर्गत स्वीकृत Construction of ROB in lieu of existing L.C. No.-14/A/T km 268.520 from HWH at Jamtara-Karmatand-Laharjori road (MDR) at Jamtara District in the State of Jharkhand (Job No. CRF-JHR-2022-23/69) कार्य हेतु रू0 93,44,51,600/- (तिरानवे करोड़ चौवालीस लाख इक्यावन हजार छः सौ रूपये) मात्र की राशि पर प्रशासनिक स्वीकृति तथा इसमें सन्निहित राशि रू0 41,99,81,600/-(इकतालीस करोड़ निन्यानवे लाख इक्यासी हजार छः सौ रूपये) मात्र को राज्यांश की राशि के रूप में वहन किये जाने की स्वीकृति दी गई।

★ भारत सरकार द्वारा केन्द्रीय सड़क एवम् आधारभूत संरचना निधि (Central Road and Infrastructure Fund) अन्तर्गत स्वीकृत "Widening, Strengthening & Reconstruction work of Kothiya (NH-133)-Dighi-Gadi-Jhopa Parariya-Champagarh पथ (कुल लं0-16.850 कि०मी०) (under CRIF scheme) (भू-अर्जन एवं सेतु सहित) कार्य" हेतु कुल रू0 101,03,80,700/- (एक सौ एक करोड़ तीन लाख अस्सी हजार सात सौ रूपये) मात्र की राशि पर प्रशासनिक स्वीकृति एवं इसमें सन्निहित राशि रू0 37,63,40,000/- (सैंतीस करोड़ तिरेसठ लाख चालीस हजार रूपये) मात्र को राज्यांश की राशि के रूप में वहन किये जाने की स्वीकृति दी गई।

★ राँची अन्तर्गत "आशीर्वाद बैंक्वेट (करमटोली-ओरमांझी पथ, MDR-016 पर) से फायरिंग रेन्ज (बरियातु) (बूटी पथ पर) पथ (कुल लम्बाई-4.070 कि0मी0) के निर्माण कार्य (पुल निर्माण, भू-अर्जन, Utility Shifting, Afforestation एवं Rehabilitation & Resettlement सहित)" हेतु रू० 141,24,28,100/- (एक सौ एकतालीस करोड़ चौबीस लाख अठाईस हजार एक सौ रू०) मात्र की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई।

★ भारत सरकार द्वारा केन्द्रीय सड़क एवम् आधारभूत संरचना निधि (Central Road and Infrastructure Fund) अन्तर्गत स्वीकृत "Widening & Strengthening/Reconstruction of Dalpatdih PWD Road to Khatponk Khoro Baraipat Nayanpur Road (under CRIF - Job No. CRF-JHR-2025-26-75) (कुल लं0-19.412 कि०मी०) कार्य" हेतु कुल रू0 114,15,02,400/- (एक सौ चौदह करोड़ पंद्रह लाख दो हजार चार सौ रूपये) मात्र की राशि पर प्रशासनिक स्वीकृति एवं इसमें सन्निहित राशि रू0 20,28,54,564/- (बीस करोड़ अठाईस लाख चौवन हजार पांच सौ चौंसठ रूपये) मात्र को राज्यांश की राशि के रूप में वहन किये जाने की स्वीकृति दी गई।

★ केन्द्रीय सड़क एवम् आधारभूत संरचना निधि (Central Road and Infrastructure Fund अन्तर्गत भारत सरकार द्वारा स्वीकृत Reconstruction of Bhajania of Mohamadganj to Haidernagar via Kolhua, Bardiha, Pansa, Adhori and Ranideva Road (कुल लंबाई-17.372 कि०मी०) (Job No. CRF-JHR-2022-23/63) हेतु रू0 117,91,53,200/- (एक सौ सत्तरह करोड़ एकानबे लाख तिरपन हजार दो सौ रूपये) मात्र की राशि पर पुनरीक्षित प्रशासनिक स्वीकृति तथा इसमें सन्निहित राशि रू० 50,75,49,927/- (रूपये पचास करोड़ पचहत्तर लाख उनचास हजार नौ सौ सताईस) मात्र को राज्यांश की राशि के रूप में वहन की स्वीकृति दी गई।

★ षष्ठम झारखण्ड विधान सभा का पंचम (बजट) सत्र (दिनांक 18.02.2026 से 18.03.2026 तक) के सत्रावसान हेतु मंत्रिपरिषद् की स्वीकृति दी गई।

★ राज्यकर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना अन्तर्गत योग्य लाभुक पीड़ित बच्ची वामिका पटेल, पिता श्री अभिजीत कुमार (पु०अ०नि०) निमियांघाट थाना, गिरिडीह, झारखण्ड के SMA Type-1 रोग से ग्रसित होने की स्थिति में AIIMS, New-Delhi से प्राप्त प्रस्तावित ईलाज के लिए राशि उपलब्ध कराने हेतु स्वीकृति दी गई।

★ W.P.(S) No.-2899/2021-शिव कुमार सिंह बनाम झारखण्ड राज्य एवं अन्य वाद में माननीय उच्च न्यायालय द्वारा दिनांक-11.06.2024 को पारित आदेश के आलोक में विभागीय अधिसूचना सं० 10505, दिनांक 31.12.2019 को निरस्त करते हुए श्री शिव कुमार सिंह, सेवानिवृत्त प्रधान आप्त सचिव, खान एवं भूतत्व विभाग, झारखण्ड, राँची एवं श्री महेश प्रसाद शर्मा, सेवानिवृत्त आप्त सचिव, खान एवं भूतत्व विभाग, झारखण्ड, राँची को द्वितीय ए०सी०पी० का लाभ वेतनमान 10000-15200 में तथा तृत्तीय एम०ए०सी०पी० का लाभ वेतनमान पी०बी०-3, ग्रेड पे-7600 में प्रदान करने की स्वीकृति दी गई।

बड़ी सौगात: सीएम हेमन्त सोरेन की मौजूदगी में झारखंड सरकार और इंडियन बैंक के बीच MoU संपन्न।

राँची: झारखंड सरकार ने अपने कर्मचारियों, विशेषकर स्वास्थ्य क्षेत्र में काम करने वाले फ्रंटलाइन वर्कर्स की सामाजिक और वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। बुधवार को झारखंड मंत्रालय में आयोजित एक गरिमामय समारोह में वित्त विभाग और इंडियन बैंक के बीच दो महत्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।

कर्मियों का मनोबल बढ़ाएगा यह समझौता

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार और इंडियन बैंक के बीच जुड़ी यह नई कड़ी स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों के लिए एक सुरक्षा कवच की तरह काम करेगी। उन्होंने कोरोना काल की चुनौतियों को याद करते हुए कहा कि स्वास्थ्य कर्मी अक्सर संक्रमण के खतरे वाले क्षेत्रों में अपनी जान जोखिम में डालकर काम करते हैं। ऐसी स्थिति में उनके पास मजबूत बीमा कवर और वित्तीय सुरक्षा का होना अनिवार्य है ताकि वे बिना किसी मानसिक तनाव के अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें।

NHM कर्मियों के लिए विशेष प्रावधान

मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अंतर्गत कार्यरत हजारों संविदा और नियमित कर्मियों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अक्सर मध्यम और गरीब वर्ग के परिवारों के लिए स्वास्थ्य संबंधी आपदाएं बड़ी चुनौती बन जाती हैं। इंडियन बैंक के साथ हुआ यह एमओयू इन कर्मियों को विशेष बैंकिंग लाभ, व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा और अन्य वित्तीय सुविधाएं प्रदान करेगा, जिससे उनका मनोबल बढ़ेगा।

विकास में बैंकों की भूमिका

श्री सोरेन ने बैंकों को राज्य के सर्वांगीण और समावेशी विकास में एक अनिवार्य सहभागी बताया। उन्होंने कहा, "आज के युग में डिजिटल व्यवस्था का विस्तार हर क्षेत्र में जरूरी है। आने वाले समय में बैंकिंग सेवाओं से न केवल सरकारी कर्मचारी बल्कि श्रमिक वर्ग भी बड़े स्तर पर जुड़ेगा। ऐसे में बैंकों की जिम्मेदारी बढ़ जाती है कि वे सरल और सुलभ बैंकिंग समाधान पेश करें।" उन्होंने विश्वास जताया कि इंडियन बैंक भविष्य में भी राज्य के विकास कार्यों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएगा।

समारोह में उपस्थित गणमान्य

इस महत्वपूर्ण अवसर पर राज्य के वित्त मंत्री श्री राधाकृष्ण किशोर, स्वास्थ्य मंत्री डॉ० इरफ़ान अंसारी और मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार विशेष रूप से उपस्थित थे। बैंक की ओर से इंडियन बैंक के एमडी-सीईओ श्री बिनोद कुमार सहित वित्त और स्वास्थ्य विभाग के कई आला अधिकारियों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

यह एमओयू झारखंड सरकार की अपने कर्मचारियों के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाता है। इससे न केवल बैंकिंग सेवाओं में पारदर्शिता आएगी, बल्कि कर्मचारियों को मिलने वाले लाभों का डिजिटलीकरण भी सुनिश्चित होगा। स्वास्थ्य विभाग के हजारों कर्मियों के लिए यह योजना एक नई उम्मीद और मजबूती लेकर आई है।

रांची के YBN यूनिवर्सिटी परीक्षा केंद्र के आसपास निषेधाज्ञा लागू, धारा-163 के तहत कड़े प्रतिबंध।

रांची: झारखंड के डिप्लोमा-इन-फार्मेसी कॉलेजों के प्रथम वर्ष की वार्षिक थ्योरी परीक्षा 2026 को लेकर रांची जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। सदर अनुमंडल दंडाधिकारी श्री कुमार रजत ने YBN यूनिवर्सिटी, राजाउलातु (नामकुम) परीक्षा केंद्र के 200 मीटर के दायरे में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा-163 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी है।

मुख्य प्रतिबंध और समय-सीमा:

यह आदेश 16 अप्रैल से 18 अप्रैल 2026 तक, प्रतिदिन सुबह 05:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान निम्नलिखित गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा:

जमावड़ा: केंद्र के पास 5 या उससे अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने पर रोक।

हथियार: किसी भी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र या लाठी-डंडा लेकर चलने की मनाही।

लाउडस्पीकर: ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग पर प्रतिबंध।

सभा: किसी भी प्रकार की बैठक या आमसभा का आयोजन वर्जित है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह कदम परीक्षा को कदाचार मुक्त बनाने और असामाजिक तत्वों द्वारा विधि-व्यवस्था भंग करने की आशंका को देखते हुए उठाया गया है। सुरक्षा के लिए पुलिस बल के साथ दंडाधिकारियों की भी प्रतिनियुक्ति की गई है।

गोविंदपुर के सितारों का कमाल: ग्लोबल स्कूल ऑफ इंडिया के छात्रों ने सीबीएसई 10वीं में गाड़े सफलता के झंडे!"

गोविंदपुर (धनबाद): केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा घोषित 10वीं कक्षा के परिणामों में गोविंदपुर स्थित ग्लोबल स्कूल ऑफ इंडिया के विद्यार्थियों ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से क्षेत्र का नाम रोशन किया है। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी की लहर दौड़ गई।

शानदार प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र

इस वर्ष के परिणामों में विद्यालय की छात्रा मेहविश नाज़ ने 93.6% अंक प्राप्त कर स्कूल में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है। वहीं, वर्षा कुमारी ने 91.8% अंकों के साथ अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इनके साथ ही शाहबाज़ और शगुफ्ता नाज़ दोनों ने 86.8% अंक हासिल कर अपनी सफलता की कहानी लिखी।

मैनेजमेंट और शिक्षकों ने दी बधाई

विद्यार्थियों की इस ऐतिहासिक सफलता पर विद्यालय के निर्देशक डॉ. एस. खालिद और चेयरपर्सन डॉ. निकहत परवीन ने हर्ष व्यक्त किया। डॉ. खालिद ने अपने संदेश में कहा, "यह सफलता केवल छात्रों की नहीं, बल्कि उनके शिक्षकों के सही मार्गदर्शन और अभिभावकों के अटूट विश्वास की जीत है। अगर मेहनत सच्ची लगन से की जाए, तो दुनिया का कोई भी लक्ष्य मुश्किल नहीं है।"

भविष्य की ओर कदम

विद्यालय की प्रधानाचार्या चाँदनी त्रिगुणायत ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यालय का लक्ष्य हमेशा से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना और बच्चों का सर्वांगीण विकास करना रहा है। शिक्षकों के सामूहिक प्रयास और अनुशासित वातावरण ने ही इस उत्कृष्ट परिणाम की नींव रखी है।

सफल छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के शिक्षकों और अपने माता-पिता को दिया है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि से न केवल स्कूल प्रशासन बल्कि पूरे गोविंदपुर क्षेत्र के लोगों में उत्साह देखा जा रहा है।

मेडिकल छात्रा दुष्कर्म कांड: पीड़िता को धमकी, भाजपा ने उठाई सुरक्षा और फास्ट ट्रैक सुनवाई की मांग


रांची के लालपुर में मुस्लिम युवकों द्वारा एक हिंदू युवती के साथ हुए कथित दुष्कर्म की घटना को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कड़ा और आक्रामक रुख अपनाया है। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देश पर प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने आर्किड अस्पताल पहुंचकर पीड़िता से मुलाकात की और उसे पार्टी की ओर से पूर्ण समर्थन एवं हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। दोनों वरिष्ठ नेताओं ने दूरभाष पर बातचीत कर पीड़िता का मनोबल बढ़ाया और हर स्तर पर साथ देने का आश्वासन दिया।

अजय साह ने कहा कि पीड़िता इस समय अत्यंत डरी-सहमी, भयभीत और मानसिक रूप से आहत अवस्था में है। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पीड़िता और इस मामले में उसकी मदद कर रही उसकी सहेली को लगातार डराया-धमकाया जा रहा है तथा मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। मुख्य आरोपी दानिश के पिता, भाई और उसके गुर्गे लगातार पीड़िता और उसकी सहेली का पीछा कर रहे हैं और तरह-तरह के हथकंडे अपनाकर उनपर दबाव डाल कर केस वापस लेने का प्रयास कर रहे हैं।

भाजपा ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़िता को तत्काल प्रभाव से कड़ी सुरक्षा प्रदान की जाए, ताकि वह बिना किसी भय और दबाव के न्याय की लड़ाई लड़ सके। अजय साह ने कहा कि जिस तरीके से नशीला पदार्थ खिलाकर इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया गया, वह अत्यंत निंदनीय और गंभीर है। उन्होंने मांग की कि मुख्य आरोपी दानिश के अलावा संदिग्ध भूमिका वाले सदाब और फबाद को भी तुरंत गिरफ्तार किया जाए।

उन्होंने आगे कहा कि केस को मैनेज और प्रभावित करने के प्रयास में दानिश के पिता की भूमिका भी संदिग्ध है, इसलिए उनके विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेजा जाना चाहिए। अजय साह ने आरोप लगाया कि दानिश के पिता खुलेआम पैसे के दम पर मामले को रफा-दफा करने का दावा करते फिर रहे हैं, जो कानून व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती है।

अजय साह ने मांग की कि इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराई जाए, ताकि पीड़िता को शीघ्र न्याय मिल सके। साथ ही, पीड़िता को विक्टिम कॉम्पेंसेशन फंड का 25 प्रतिशत हिस्सा तत्काल प्रदान किया जाए, जिससे उसे आर्थिक और मानसिक सहयोग मिल सके।

अजय साह ने मंत्री इरफान अंसारी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जो नेता बिहार के मेडिकल छात्रा के हिजाब हटाने पर नौकरी और 3 लाख वेतन की घोषणा कर रहे थे वो झारखंड के मेडिकल छात्रा के दुष्कर्म पर मौन है क्योंकि आरोपी उनके समुदाय से जुड़े हैं। भाजपा ने स्पष्ट किया कि पूरी पार्टी पीड़िता के साथ मजबूती से खड़ी है। यदि मामले को कमजोर करने, प्रभावित करने या दबाने का कोई भी प्रयास किया गया, तो भाजपा चुप नहीं बैठेगी और सड़क से लेकर सदन तक व्यापक आंदोलन कर न्याय सुनिश्चित कराने के लिए हर संभव कदम उठाएगी। प्रेस वार्ता में प्रदेश मीडिया सह प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह और अशोक बड़ाईक भी मौजूद थे।

सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर झारखंड भाजपा के नेताओं ने दी बधाई

पड़ोसी राज्य बिहार में पहली बार भाजपा का नेतृत्व मिलने पर झारखंड भाजपा के नेताओं में भी खासा उत्साह व्याप्त है। सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामना दिया है। नेताओं ने उनके सफल और ऐतिहासिक कार्यकाल की मंगलकामना की है।

प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने बिहार की जनता के लिए इसे एक नए संकल्प और नई ऊर्जा का क्षण बतलाया है। कहा है कि पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में एनडीए की यह सरकार शौर्य, ज्ञान और समृद्ध परंपराओं की धरती बिहार को विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयामों तक पहुँचाएगी। साथ ही उप-मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी एवं श्री बिजेंद्र प्रसाद यादव जी को भी बधाई दी है।

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि यह नेतृत्व बिहार के लिए एक नई दिशा और ऊर्जा लेकर आएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं सम्राट चौधरी के नेतृत्व में एनडीए सरकार बिहार में सुशासन, विकास और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करेगी। निश्चित रूप से इनके कुशल नेतृत्व में बिहार भ्रष्टाचार मुक्त, सुरक्षित और समृद्ध राज्य बनने में सफल होगा।

भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी ने बधाई देते हुए कहा कि संगठन और सरकार के बेहतर समन्वय से बिहार में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। कहा कि यह नई टीम जनता की आकांक्षाओं पर खरा उतरते हुए प्रदेश को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाएगी।

भाजपा झारखंड के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने बधाई देते हुए कहा कि यह नेतृत्व अनुभव और ऊर्जा का समन्वय है, जो बिहार को विकास के नए आयाम तक ले जाएगा। कहा कि नई सरकार गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के हित में प्रभावी निर्णय लेकर राज्य को सशक्त बनाएगी।

सभी नेताओं ने बिजेन्द्र प्रसाद यादव व विजय कुमार चौधरी को भी उपमुख्यमंत्री के रूप में मिली नई जिम्मेवारी के लिए बधाई दी है।

इसके अलावा बधाई देने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, नीलकंठ सिंह मुंडा, आभा महतो, बालमुकुंद सहाय, डॉ प्रदीप वर्मा, सुनील सोरेन, मुनेश्वर साहू, गीता कोड़ा, प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा, अमर कुमार बाउरी, मनोज सिंह सहित कई अन्य नेता शामिल हैं।

विनोद पांडेय का बाबूलाल मरांडी पर तंज - ‘मिशन-11’ सार्थक करने में जुटे हैं

झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव श्री विनोद कुमार पांडेय ने भाजपा के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पर तीखा व्यंग्य करते हुए कहा है कि वे हर रोज़ अपना बचा हुआ सम्मान और मर्यादा दोनों खोते जा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद अपने जी तोड़ मेहनत कर “मिशन-11” को सार्थक करने के लिए अजीबोगरीब हरकत करने में जुटे हैं।

श्री पांडेय ने कहा कि हाल ही में एक पुलिस अधिकारी द्वारा अमर्यादित भाषा के प्रयोग पर राज्य सरकार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे पदमुक्त कर दिया। यह प्रशासन की जवाबदेही और संवेदनशीलता को दर्शाता है। लेकिन आश्चर्य की बात है कि इस पर भी बाबूलाल मरांडी को दिक्कत है। इससे साफ है कि वे हर मुद्दे पर सिर्फ विरोध करने की राजनीति कर रहे हैं।

उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि अब तो दिल्ली के भाजपा नेतृत्व भी उनसे दूरी बनाने लगे हैं। चर्चा में बने रहने के लिए बाबूलाल मरांडी रोज गवर्नर हाउस का चक्कर लगा रहे हैं, बेकार के मुद्दे उठाते हैं, चाय पीते हैं और 2003 के अपने प्रिय डोमिसाइल वाले किस्से सुनाकर वहां भी लोगों को परेशान करते हैं।

श्री पांडेय ने कहा कि भाजपा के आम कार्यकर्ता भी अब उनसे परेशान हो चुके हैं। कार्यकर्ताओं के बीच यह चर्चा आम है कि वे कब पार्टी का पीछा छोड़ेंगे। यहां तक कि कार्यकर्ता मज़ाक में कहते हैं कि उनके हटने पर “100-100 नारियल फोड़े जाएंगे”, लेकिन बाबूलाल मरांडी हैं कि मानने को तैयार नहीं हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि 2019 के विधान सभा चुनाव में झारखंड में भाजपा को 24 सीटें मिली थीं, लेकिन केंद्रीय नेतृत्व द्वारा बाबूलाल मरांडी को चेहरा बनाकर थोपने के बाद 2024 में यह घटकर 21 रह गईं। पिछले पांच वर्षों में वे एक भी उपचुनाव नहीं जिता पाए हैं, लेकिन उनकी महत्वाकांक्षा सीधे प्रधानमंत्री बनने की है।

श्री पांडेय ने तंज कसते हुए कहा कि बाबूलाल मरांडी ने अब 2029 के लिए ठान लिया है कि वे भाजपा को “शगुन के 11 सीट” तक लाकर ही मानेंगे। अगर यही सिलसिला चलता रहा तो अगली बार 5 सीटें भी मुश्किल हो जाएंगी।

उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी को रोज़ गवर्नर हाउस में चाय पीने, पुराने डोमिसाइल के किस्से दोहराने और छोटे अधिकारियों को “मैं एक्सपोज़ कर दूंगा” जैसी धमकियां देने से फुर्सत नहीं है, ऐसे में वे पार्टी और जनता के असली मुद्दों पर क्या ध्यान देंगे।

श्री पांडेय ने कहा कि बाबूलाल मरांडी को सबसे पहले अपना एजेंडा एक्सपोज़ करना चाहिए और जनता को बताना चाहिए कि वे आखिर चाहते क्या हैं।

पी वी यू एन एल पतरातु में भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के 135 वीं जयंती समारोह का आयोजन

आज दिनांक 14अप्रैल 2026 को पी वी यू एन एल पतरातु के नेताजी सुभाष चंद्र बोस सभागार में भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के 135 वीं जयंती धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि श्री ए के सहगल मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीवीयूएनएल,

विशिष्ट अतिथि श्री मनोज अगारिया प्रदेश अध्यक्ष झारखंड आदिम जनजाति विकास समिति, श्रीमती रेनू सहगल अध्यक्ष स्वर्णरेखा महिला समिति तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण तथा पुष्प अर्पण करके किया गया। कार्यक्रम में कस्तूरबा विद्यालय पतरातु के 35 बालिकाओं ने भी भाग लिया, कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के लिए बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जीवनी से संबंधित प्रश्नों पर एक क्विज का आयोजन किया गया तथा कार्यक्रम के अंत में क्विज के विजेता को मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि द्वारा सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि श्री मनोज अगरिया ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के जीवनी, उनके जीवन संघर्षों तथा उनके आदर्शों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि श्री ‌ए के सहगल, सीईओ पी वी यू एन एल ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर से प्रेरणा लेकर हमें भी समाज के जरूरतमंद लोगों के सेवा के लिए तत्पर रहने को प्रेरित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती रेनू सहगल, अध्यक्ष स्वर्ण रेखा महिला समिति, ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के समानता के अधिकार तथा महिलाओं के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए कस्तूरबा विद्यालय के उपस्थित बालिकाओं को अपनी पढ़ाई पूरी करने को प्रेरित किया।कार्यक्रम को श्री विवेकानंद, अपर महाप्रबंधक, श्री अनमोल खलखो उप महाप्रबंधक तथा श्री राजेश डूंगडूंग उप महाप्रबंधक ने संबोधित करते हुए बाबा साहब के राष्ट्र के प्रति योगदान को याद किया। कार्यक्रम में महाप्रबंधक प्रचलन तथा अनुरक्षण, महाप्रबंधक प्रोजेक्ट, महाप्रबंधक प्रचलन, महाप्रबंधक अनुरक्षण, मानव संसाधन प्रमुख, विभिन्न विभाग के अध्यक्ष तथा स्वर्ण रेखा महिला समिति के वरिष्ठ सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में कस्तूरबा विद्यालय पतरातु के सभी 35 बालिकाओं को स्कूल बैग तथा स्टडी किट प्रदान किया गया।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को 'अग्निशमन सेवा सप्ताह' का बैज लगाया गया, जवानों के साहस को सराहा

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में पुलिस महानिदेशक गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा श्री एम० एस० भाटिया ने भेंट की तथा 'अग्निशमन सेवा सप्ताह' के अवसर पर उन्हें बैज लगाया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अग्निशमन सेवा सप्ताह की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने अग्निशमन विभाग के कार्यों की सराहना की।

*इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि 'अग्निशमन सेवा सप्ताह' के तहत राज्य में अग्नि सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया जाना एक सराहनीय कार्य है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अग्निशमन सेवा के जवान अपनी जान की परवाह किए बिना लोगों की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। आपदा के समय अग्निशमन सेवा कर्मियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। राज्य सरकार द्वारा अग्निशमन सेवा से जुड़े संसाधनों को निरंतर मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।

हेमंत सोरेन और संतोष गंगवार ने किया बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण।

रांची में मंगलवार को भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस मौके पर राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने डोरंडा स्थित अंबेडकर चौक पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और श्रद्धांजलि अर्पित की. कार्यक्रम में प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं.

जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुआ माल्यार्पण

मुख्यमंत्री के साथ विधायक कल्पना सोरेन और राज्यसभा सांसद महुआ माजी भी इस अवसर पर उपस्थित रहीं. सभी ने संयुक्त रूप से बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया. इस दौरान रांची के उपायुक्त और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भी मौके पर मौजूद रहे और सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया.

राज्यपाल ने बताया महान व्यक्तित्व

राज्यपाल संतोष गंगवार ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर ने भारत के संविधान का निर्माण कर देश को एक मजबूत लोकतांत्रिक ढांचा प्रदान किया. उन्होंने कहा कि बाबा साहब का योगदान सदैव याद रखा जाएगा और वे हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेंगे. राज्यपाल ने उनके विचारों को आज के समय में भी प्रासंगिक बताया.

मुख्यमंत्री ने बताया देश के लिए गर्व का विषय

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि आज हम सभी एक लोकतांत्रिक भारत में रह रहे हैं, जिसका आधार बाबा साहब का संविधान है. उन्होंने कहा कि उनका योगदान किसी से छिपा नहीं है और न ही कभी छिपेगा. पूरी दुनिया उनके कार्यों और विचारों को सम्मान देती है.

समाज सुधार और संविधान निर्माण में अहम भूमिका

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि बाबा साहब ने समाज में समानता और न्याय की स्थापना के लिए जीवनभर संघर्ष किया. उन्होंने वंचित और शोषित वर्गों को अधिकार दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उनका योगदान केवल इतिहास तक सीमित नहीं है बल्कि आज भी प्रेरणा देता है.

कार्यक्रम में दिखा एकता और सम्मान का भाव

डोरंडा स्थित अंबेडकर चौक पर आयोजित इस कार्यक्रम में लोगों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली. राजनीतिक और प्रशासनिक प्रतिनिधियों की मौजूदगी ने इस अवसर को और भी महत्वपूर्ण बना दिया. सभी ने मिलकर बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की.