वाल्मीकि समाज ने बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई


बलरामपुर ,14 अप्रैल 2026 को पुरानी बाजार तुलसीपुर डिवहार
बाबा स्थान बाल्मीकि बस्ती में भाजपा अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष शिवकुमार वाल्मीकि जी के नेतृत्व में भारत रत्न भारतीय संविधान के शिल्पी बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती बड़े ही धूम धाम से मनाया गया  उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें कोटि-कोटि नमन किया गया l
कार्यक्रम में व्यापार मंडल जिला महामंत्री दिलीप कुमार गुप्ता ,
भाजपा मंडल महामंत्री तुलसीपुर विजय प्रताप सोनी , विश्व हिंदू महासंघ जिला मीडिया प्रभारी जय सिंह , दीपक वाल्मीकि, राजा वाल्मीकि, सुनील वाल्मीकि, कमली देवी, विद्यावती, गुड़िया, लक्ष्मी,
मोनू, शिवनंदन, विशाल, एवं वाल्मीकि समाज के तमाम लोग व नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे l
उक्त कार्यक्रम में बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी के जीवन
पर प्रकाश डालते हुए दिलीप गुप्ता,शिव कुमार वाल्मीकि, एवं विजय प्रताप सोनी ने वहां पर उपस्थित सभी जनमानस को उनके बताए हुए रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया l
सीवर लाइन से क्षतिग्रस्त सड़कों के शीघ्र पुनर्निर्माण के निर्देश  
                        
                                                    
बलरामपुर। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने सीवर लाइन बिछाने से क्षतिग्रस्त सड़कों के जल्द पुनर्निर्माण के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जल निगम अधिकारियों को सभी प्रभावित सड़कों का कार्य तुरंत शुरू कर निर्धारित समय में पूरा करने को कहा।
उन्होंने कहा कि खराब सड़कों के कारण नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है,इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निर्माण कार्य की निगरानी के लिए डीपी सिंह बैस को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अध्यक्ष ने निर्देश दिया कि नगर के सभी वार्डों में अगले दो माह के भीतर सड़क निर्माण हर हाल में पूरा किया जाए,अन्यथा संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नागरिकों ने इस निर्णय का स्वागत किया
नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में महिलाओं की मानव श्रृंखला व हस्ताक्षर अभियान आयोजित
                                                                                                     बलरामपुर। एम.एल.के. कॉलेज के उत्तरी गेट पर नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में महिलाओं द्वारा एक भव्य हस्ताक्षर अभियान एवं मानव श्रृंखला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए हस्ताक्षर किए और एकजुटता का परिचय दिया। महिलाओं ने नारी सम्मान,अधिकारों और सशक्तिकरण के पक्ष में अपनी सशक्त आवाज बुलंद की तथा देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। इसमें विधायक सदर पल्टू राम,भाजपा जिलाध्यक्ष रवि कुमार मिश्रा,जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. आरती तिवारी, प्राचार्य प्रो.जे.पी. पांडेय,वरिष्ठ भाजपा नेता एवं विचारक विशाल मिश्रा,जिला उपाध्यक्ष बृजेंद्र तिवारी,वरुण सिंह ‘मोनू’,जिला महामंत्री श्री अजय सिंह ‘पिंकू’,बिंदु विश्वकर्मा,जिला मंत्री ललिता तिवारी,सरिता शुक्ला,सुनीता मिश्रा, सुधा पांडेय एवं सरोज तिवारी (सभासद) सहित अनेक प्रमुख लोग शामिल हुए।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्राचार्य प्रो.जे.पी.पांडेय की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस दौरान महिला मोर्चा की बहनों,छात्राओं एवं नगर की सैकड़ों सम्मानित महिलाओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई और नारी शक्ति के प्रति अपने समर्थन को दृढ़ता से प्रकट किया।
बिहार में पहली बार भाजपा का मुख्यमंत्री बनने पर जश्न,बलरामपुर में मिठाई बाँटी गई।     
     
                                       

बलरामपुर। भाजपा कार्यालय अटल भवन तुलसी पार्क में जिला अध्यक्ष रवि मिश्र के नेतृत्व में बिहार में पहली बार भाजपा के मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी के बनने पर कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर खुशी जताई।
इस अवसर पर नगर पालिका चेयरमैन डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू,पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश सिंह,जिला महामंत्री हिन्दू विश्वकर्मा,बंदना पासवान,जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह बैस,जिलामंत्री ललिता तिवारी,शैलेन्द्र सिंह,साधना पाण्डेय,संदीप उपाध्याय,अभिषेक सिंह हाड़ा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और उत्साह के साथ इस ऐतिहासिक मौके का स्वागत किया।
व्यापार मंडल ने किया शोक सभा का आयोजन

     तुलसीपुर - उ.प्र.उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने पूर्व अध्यक्ष राम जी आर्य के निधन पर स्थानीय नगर पंचायत सभाकक्ष में शोक सभा आयोजित कर भाव भीनी श्रद्धांजलि दी।
ज़िला महामन्त्री दिलीप कुमार गुप्ता ने कहा कि हम दोनों के गोरक्षपीठ से जुड़े होने के कारण काफी आत्मीयता थी और हमे पुत्रवत स्नेह देते रहे आज उनके योगदान को याद करते हुए हम सभी दुखी हैं।महामन्त्री रूप चन्द्र गुप्ता ने कहा कि वे व्यापारिक समस्याओं के साथ जनहित के मुद्दों पर काफी मुखर रहते थे व काफी संघर्षों भर उनका जीवन रहा उनके निधन से नगर की अपूरणीय क्षति हुई है।संरक्षक बनारसी लाल मोदनवाल ने बताया हमारे आत्मीय सम्बन्ध रहे वे सभी समस्याओं को प्रमुखता से उठाते थे संघ,बजरंग दल और भाजपा में विभिन्न पदों पर रहते हुए समाज मे अपनी गहरी छाप छोड़ी।अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रहरि ने 12 वर्षो तक उनके साथ कार्य करने का अनुभव साझा करते हुए कहा कि वे एक बहुत ही जुझारू व्यक्ति थे।समस्या कैसी भी हो उसको प्रमुखता देते हुए उसके निदान कराने तक चैन से न बैठना उनकी दिनचर्या रही उनके साथ काम करने से काफी कुछ सीखने को मिला उनका असमय चले जाने से नगर में निस्वार्थ भाव से सामाजिक/व्यापारिक कामो में एक रिक्तता की स्तिथि बन गई है।कोषाध्यक्ष राधेश्याम चौरसिया,मुजीब अल्वी,बाबुल चक्रवर्ती, केसरी शुक्ल,शिव कुमार,संजय अग्रवाल,प्रदीप गुप्त,विजय सोनी,जय सिंह,शुकदेव चौरसिया,रिज़वान बबलू,राम गोपाल गुप्ता,रामराज विमल ,निजामुद्दीन सभासद,विजय प्रताप,अमन गुप्ता,राजेश बरनवाल ने कहा कि उनके निधन से नगर में एक शून्य पैदा हो गया जिसकी भरपाई में काफी समय लगेगा।अंत मे सभी ने दो मिनट का मौन रखकर व्यापारियों व समाज के हितैषी के सम्मान में अपनी संवेदना व्यक्त की।
डॉ.भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर बलरामपुर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित
                      

बलरामपुर। भारतीय संविधान के शिल्पकार एवं भारत रत्न डॉ.भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर जिला भाजपा कार्यालय,अटल भवन बलरामपुर में एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने बाबासाहेब के चित्र पर श्रद्धा-सुमन अर्पित कर उन्हें विनम्र नमन किया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बाबासाहेब के महान योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने भारतीय लोकतंत्र की मजबूत नींव रखी और समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उनके आदर्श,विचार और सिद्धांत आज भी समाज को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। वक्ताओं ने यह भी कहा कि बाबासाहेब का जीवन संघर्ष,समर्पण और समानता का प्रतीक है, जिससे हर व्यक्ति को प्रेरणा लेनी चाहिए।

इस अवसर पर बलरामपुर भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्र,सदर विधायक पल्टूराम,चेयरमैन डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह ‘गुड्डू’, प्रदीप सिंह,जिला महामंत्री अजय सिंह ‘पिंकू’,विंदु विश्वकर्मा,जिला उपाध्यक्ष बृजेन्द्र तिवारी,वंदना पासवान,जिला भाजपा मीडिया प्रभारी डीपी सिंह बैस,जिला मंत्री अवधेश तिवारी ‘तरुण,ललिता तिवारी,राजा राम गौतम सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन बाबासाहेब के आदर्शों को आत्मसात करने और उनके बताए मार्ग पर चलने के संकल्प के साथ हुआ। उपस्थित सभी लोगों ने सामाजिक समरसता, समानता और न्याय के मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
नगर पालिका में नारी शक्ति बंधन सम्मेलन सम्पन्न,महिलाओं को किया गया सम्मानित।
                                   
बलरामपुर।नगर पालिका परिषद के सभागार में भारत सरकार के निर्देशन में “नारी शक्ति बंधन सम्मेलन” का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उच्च स्तरीय संबोधन और दिशा-निर्देश प्राप्त किए गए,जिससे उपस्थित महिलाओं में उत्साह और जागरूकता का संचार हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष प्रतिनिधि डीपी सिंह बैस ने अपने संबोधन में नारी शक्ति के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज का युग महिलाओं के सशक्तिकरण का युग है,जहां महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। उन्होंने आगे कहा कि “नारी शक्ति केवल परिवार की आधारशिला ही नहीं,बल्कि समाज और राष्ट्र के विकास की प्रमुख धुरी भी है। सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है,जिससे वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर समाज में अग्रणी भूमिका निभा सकें।”
उन्होंने सभी महिलाओं से आह्वान किया कि वे शिक्षा,स्वास्थ्य और स्वावलंबन के क्षेत्र में आगे बढ़ें और अन्य महिलाओं को भी प्रेरित करें।
कार्यक्रम के अंत में सफाई निरीक्षक दिवाकर पाण्डेय ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन महिलाओं को सम्मान और प्रेरणा देने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य करते हैं।
सम्मेलन के समापन पर अध्यक्ष प्रतिनिधि डीपी सिंह बैस एवं सफाई निरीक्षक दिवाकर पाण्डेय द्वारा उपस्थित सभी महिलाओं को दीवार घड़ी भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं और कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाई।
विश्व हिंदू महासंघ का 46वां स्थापना दिवस: बलरामपुर में निकली भव्य बाइक रैली, झंडारोहण कर मनाया गया उत्सव
बलरामपुर, 12 अप्रैल। विश्व हिंदू महासंघ के 46वें स्थापना दिवस के अवसर पर जनपद बलरामपुर में भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व गंगा शर्मा प्रदेश अध्यक्ष सोशल मीडिया ने किया। रैली के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने नगर में भ्रमण कर संगठन की एकता और जागरूकता का संदेश दिया।
यह बाइक रैली गौरा चौराहा स्थित मथुरा बिलासपुर मंदिर से प्रारंभ होकर भगवतीगंज, राम जानकी मंदिर, वीर विनय चौराहा एवं हनुमान मंदिर सहित विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए जिला कार्यालय पहुंची। जहां सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने झंडारोहण कर स्थापना दिवस मनाया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गंगा शर्मा कौशिक प्रदेश अध्यक्ष सोशल मीडिया कार्यक्रम को संबोधित किया । इस दौरान चौधरी विजय सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में हिंदू समाज को एकजुट रहने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि वर्ष 1980 में महंत गुरु अवैद्यनाथ द्वारा नेपाल से विश्व हिंदू महासंघ की स्थापना की गई थी, जिसका उद्देश्य समाज में एकता और जागरूकता फैलाना था।
इस अवसर पर जीवनलाल, विजय प्रताप सोनी, शिवकुमार वाल्मीकि, प्रेमनाथ मिश्रा, संतोष कुमार दुबे, मिथिलेश गिरी, सुग्रीव कश्यप, रामकिशन चौधरी, जय सिंह, मातेश्वरी प्रसाद त्रिपाठी, जगदंबा प्रसाद द्विवेदी, बनारसी जायसवाल, रामसूरत यादव, गिरिजा प्रसाद पांडे, चेतराम यादव, सुनील तिवारी, रवि प्रताप यादव, राहुल यादव, श्रीराम जायसवाल, अजय कुमार तिवारी, शिवप्रसाद मिश्र, विश्वनाथ गिरी सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित  रहे
45वा स्थापना दिवस मनाने की तैयारी जोरों पर

बलरामपुर 9 अप्रैल विश्व हिंदू महासंघ बलरामपुर द्वारा 45वा स्थापना दिवस मनाने तैयारी जोरो पर है इस क्रम में बलरामपुर के जिला अध्यक्ष चौधरी विजय सिंह तहसील प्रभारी प्रेमनाथ मिश्रा जिला उपाध्यक्ष जीवनलाल जिला मीडिया प्रभारी जय सिंह ने बलरामपुर उतरौला तुलसीपुर शिवपुरा गौरा जैतापुर पिपरा का दौरा कर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किया, इस संबंध में  प्रदेश अध्यक्ष सोशल मीडिया गंगा शर्मा कौशिक ने बताया कि उक्त कार्यक्रम 45वा स्थापना दिवस पूरे प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति के निर्देशन में एक साथ मनाया जा रहा है जिसमें हर गांव गांव लोगों के घर-घर भगवा झंडा वितरण कर घरों पर लगाया जाएगा तथा 12 अप्रैल को बलरामपुर में एक जन जागरूकता रैली निकल जाएगी जो बलरामपुर नगर‌ के विभिन्न मार्गो से होता हुआ जिला कार्यालय पर झंडा रोहण करेगा।
इस अवसर पर जिला मंत्री राधेश्याम कौशल ने सभी लोगों से अपील किया है कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में लोग पहुंचे। बैठक में ओमप्रकाश, दिनेश प्रजापति आशुतोष मिश्रा सूरज विश्वकर्मा प्रताप कुमार पांडे तथा मनोज कुमार मिश्रा प्रधान उपस्थित रहे।
महान शिक्षाविद् श्रीमती कैथलीन बटरफील्ड का निधन,9 अप्रैल को होगा अंतिम संस्कार।  
                    
                                  
जनपद बलरामपुर के लिए अत्यंत दुखद समाचार सामने आया है। प्रसिद्ध शिक्षाविद् एवं Jesus & Mary School & College - JMS Balrampur की संस्थापक Kathleen Butterfield (श्रीमती कैथलीन बटरफील्ड) का निधन हो गया है। उनके निधन से शिक्षा जगत एवं पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई है।
श्रीमती बटरफील्ड ने बलरामपुर में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की अलख जगाई और अपने समर्पण एवं अथक प्रयासों से जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित किया। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। वे न केवल एक शिक्षिका थीं,बल्कि हजारों विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा स्रोत भी रहीं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार,उनका अंतिम दर्शन एवं अंतिम संस्कार दिनांक 9 अप्रैल को प्रातः 9 बजे धुसाह स्कूल प्रांगण में किया जाएगा,जहां बड़ी संख्या में लोग उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
इस दुखद घड़ी में सभी लोग Craig Butterfield (क्रेग बटरफील्ड) एवं उनके पूरे परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त कर रहे हैं और ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं कि परिवार को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
जिले के शिक्षकों,विद्यार्थियों एवं सामाजिक संगठनों ने उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।