कांग्रेसियों ने मनाई संविधान निर्माता बाबासाहेब की जयंती
*संविधान की मूल भावना को भाजपा कर रही कमजोर : अभिषेक सिंह राणा*
सुल्तानपुर।जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में भारत रत्न एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती कांग्रेसियों ने धूमधाम से मनाई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष व शहर अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व नेताओं ने शहर के अंबेडकर पार्क स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। उसके बाद शहर के लाल डिग्गी चौराहा स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा, शहर अध्यक्ष शकील अंसारी सहित अन्य कार्यकर्ताओं व नेताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। कार्यक्रम के उपरांत जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में संगोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन, संघर्ष और उनके द्वारा दिए गए संवैधानिक मूल्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने देश को ऐसा संविधान दिया, जिसने हर नागरिक को समान अधिकार और सम्मान के साथ जीने का हक दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान समय में भाजपा सरकार संविधान की मूल भावना को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है, जो बेहद चिंताजनक है।उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय, बराबरी और लोकतंत्र की जिन बुनियादों को बाबा साहब ने मजबूत किया था, आज वही ताकतें उन्हें कमजोर करने में लगी हैं। कांग्रेस पार्टी किसी भी कीमत पर संविधान और लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेगी। यदि दलितों, पिछड़ों और वंचितों के अधिकारों पर आंच आई, तो कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी। पीसीसी सदस्य हौसला भीम ने बाबा साहब के जीवन को संघर्ष और प्रेरणा का प्रतीक बताते हुए कहा कि उनके विचार आज भी समाज को दिशा देने का काम कर रहे हैं।वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरीश त्रिपाठी ने कहा कि बाबा साहब ने शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे प्रभावी माध्यम बताया था, जिसे अपनाने की आज भी आवश्यकता है। वरिष्ठ नेता रणजीत सिंह सलूजा ने कहा कि संविधान की रक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करना ही बाबा साहब के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष शकील अंसारी,आरटीआई जिला चेयरमैन मो अनवर, शहर चेयरमैन सब्बू, प्रवक्ता हामिद राईनी, सुरेशचंद्र मिश्र, आरबी पांडे, मंसूर अहमद, मोहित तिवारी, देवेंद्र श्रीवास्तव, प्रेम कुमार अग्रहरी, कमर खान एडवोकेट, अजय तिवारी, आवेश अहमद, दिनेश तिवारी, शीतल साहू आदि लोग मौजूद रहे।

*संविधान की मूल भावना को भाजपा कर रही कमजोर : अभिषेक सिंह राणा*

*वाराणसी में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक,निर्माण कार्यों एवं यात्री सुविधाओं का लिया जायजा*
महाप्रबंधक,उत्तर रेलवे द्वारा लखनऊ– सुलतानपुर–वाराणसी रेल खण्ड का विंडो ट्रेलिंग एवं उतरेटिया जंक्शन, सुलतानपुर,शिवपुर,वाराणसी जंक्शन, काशी स्टेशनों का निरीक्षण*
सुल्तानपुर,महाप्रबंधक,उत्तर रेलवे राजेश कुमार पांडेय एव मंडल रेल प्रबंधक,लखनऊ सुनील कुमार वर्मा द्वारा मंडल के अन्य अधिकारियों के साथ लखनऊ–सुलतानपुर –वाराणसी-काशी रेल खण्ड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक द्वारा मार्ग में अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत विभिन्न स्टेशनों पर चल रहे निर्माण कार्यों का गहन अवलोकन किया गया।
इस क्रम में उतरेटिया जंक्शन रेलवे स्टेशन पर किये जा रहे निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई। इसके उपरांत निहालगढ़ एवं अढ़नपुर स्टेशनों के मध्य उप लाइन पर स्लीपर बदलने के कार्य का निरीक्षण करते हुए कार्य की गुणवत्ता एवं प्रगति के संबंध में उपस्थित कर्मचारियों से जानकारी प्राप्त की गई। इसके पश्चात सुलतानपुर रेलवे स्टेशन एवं शिवपुर स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
निरीक्षण के अगले क्रम में महाप्रबंधक वाराणसी पहुंचे,जहां उन्होंने न्यू फुट ओवर ब्रिज के प्रथम तल के समीप स्थित एसी वेटिंग हॉल का निरीक्षण किया। साथ ही बुकिंग कार्यालय, रेल कोच रेस्टोरेंट एवं सर्कुलेटिंग एरिया का भ्रमण कर यात्री सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन पर उपस्थित मीडिया कर्मियों एवं यूनियन के पदाधिकारियों से भेंट कर उनके सुझाव एवं समस्याएं सुनीं।
इसके उपरांत वाराणसी जंक्शन स्टेशन पर अधिकारियों के साथ एक विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें वाराणसी क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों तथा यात्री सुविधाओं के उन्नयन से संबंधित योजनाओं की प्रगति की जानकारी प्राप्त की गई। महाप्रबंधक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं,ताकि यात्रियों को बेहतर एवं सुरक्षित सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
तत्पश्चात महाप्रबंधक द्वारा काशी रेलवे स्टेशन का भी निरीक्षण किया गया,जहां अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए तथा यात्री सुविधाओं को और बेहतर बनाने पर विशेष बल दिया गया। यह निरक्षण गौरीगंज एवं बछरावाँ स्टेशनों पर देर शाम तक जारी रहा।
*सुशील त्रिपाठी बोले—वोट बैंक नहीं, सम्मान और अधिकार की राजनीति कर रही भाजपा*
सुल्तानपुर में अंबेडकर पार्क में विश्व रत्न बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर का 135वां जन्मोत्सव अत्यंत हर्षोल्लास,गरिमा और श्रद्धा के साथ मनाया गया,जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी उदय प्रताप ने शिरकत की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि बाबा साहब मात्र भारतीय नेता नहीं बल्कि संपूर्ण विश्व के लिए ज्ञान के अप्रतिम प्रतीक हैं और उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग व विचारों को आत्मसात करने वाला व्यक्ति निश्चित ही सफलता के आसमान को छू सकता है। इस अवसर पर डॉ. राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. पारसनाथ ने बाबा साहब के क्रांतिकारी विचारों और समाज के प्रति उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला, वहीं सब इंस्पेक्टर हरिश्चंद्र ने आम नागरिकों को भारतीय संविधान में प्रदत्त उनके मौलिक अधिकारों एवं संवैधानिक व्यवस्थाओं के प्रति जागरूक किया।
समाजिक सरोकारों और जनसेवा को समर्पित इस भव्य आयोजन में सावित्री हॉस्पिटल के प्रमुख डॉ. जे. एल. भारती द्वारा विशाल निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया और आगंतुकों के लिए भोजन की समुचित व्यवस्था की गई, जबकि शुभांगी हॉस्पिटल के सर्जन डॉ. राजेश गौतम द्वारा अप्रैल माह में आयोजित होने वाले निशुल्क ऑपरेशन शिविर हेतु मरीजों का पंजीकरण किया गया। कार्यक्रम की आध्यात्मिक महत्ता को बढ़ाते हुए जिला कार्यअध्यक्ष शिवनाथ बौद्ध द्वारा उपस्थित जनसमूह को बुद्ध धम्म के अनुसार त्रिशरण, पंचशील का संकल्प कराया गया। जयंती के इस उपलक्ष्य में सुल्तानपुर जनपद के विभिन्न अंचलों से 200 से अधिक भव्य शोभा यात्राएं व जयंतियां गाजे-बाजे के साथ निकलीं, जो शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से भ्रमण करते हुए जिला मुख्यालय पहुंचीं, जिससे पूरा नगर 'जय भीम' के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा।
अंबेडकर कल्याण समिति और 'दी बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया' के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस गौरवशाली कार्यक्रम में संगठन के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश गौतम और धर्मराज बौद्ध की देखरेख में हजारों की संख्या में जनसैलाब उमड़ा। इस ऐतिहासिक अवसर पर एडवोकेट कर्मेंद्र गौतम, विजय गौतम, डॉ. जयभीम, डॉ. सुरेश कुमार, रामफेर राव, हौसला भीम, एड. रामकृपाल, श्याम बहादुर बौद्ध, दयाराम बौद्ध, रामसेवक, धर्मराज बौद्ध, गया प्रसाद, डॉ. सुभाष, डॉ. राजकरन, आकांक्षा बौद्ध, राम मूरत, राधेश्याम बौद्ध, मुरारी कोरी, मेवालाल भारती, धीरेंद्र राव, सीताराम भीम, संतराम कनौजिया और कमलेश कुमार सहित जनपद के तमाम गणमान्य व्यक्ति, प्रबुद्ध वर्ग और भारी संख्या में अनुयायी उपस्थित रहे, जिन्होंने बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अपनी भावांजलि दी।
सुल्तानपुर,विकसित भारत,जल संरक्षण, आपरेशन सिंदूर की सफलता सहित नौ संकल्पों को लेकर चारधाम यात्रा सहित भारत भ्रमण पर निकले पानीपत हरियाणा के दीपक शर्मा जी का कुशभवनपुर (सुलतानपुर) आगमन पर आज उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन कार्यालय में यूनियन के शाखामंत्री सह जिला ओलंपिक संघ के सचिव पंकज दुबे ,राष्ट्रीय खिलाड़ी क्रीड़ा भारती के सह मंत्री काशी प्रान्त डॉ रवींद्र शुक्ला के द्वारा माल्यार्पण और अंगवस्त्र के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया गया इस अवसर पर उत्तरी रेलवे मजदूर यूनियन के यूथ बिंग के शाखा सचिव मुकेश कुमार मीडिया प्रभारी मिथिलेश पाण्डेय, संगठन मंत्री इंद्रजीत कुमार, अशोक आर्यन, विकास कुमार, बाक्सिंग संघ के सचिव विजय यादव, अश्विनी शर्मा, नितिश कुमार सहित अन्य रेल कर्मचारियों एवं खिलाड़ी मौजूद रहे।
सुलतानपुर,कुड़वार ब्लॉक के कामापुर सोहगौली में वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष पाण्डेय
सुलतानपुर, विकसित भारत, जल संरक्षण, आपरेशन सिंदूर की सफलता सहित नौ संकल्पों को लेकर चारधाम यात्रा सहित भारत भ्रमण पर निकले पानीपत हरियाणा के दीपक शर्मा जी का कुशभवनपुर (सुलतानपुर) आगमन पर आज उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन कार्यालय में यूनियन के शाखामंत्री सह जिला ओलंपिक संघ के सचिव पंकज दुबे ,राष्ट्रीय खिलाड़ी क्रीड़ा भारती के सह मंत्री काशी प्रान्त डॉ रवींद्र शुक्ला के द्वारा माल्यार्पण और अंगवस्त्र के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया गया इस अवसर पर उत्तरी रेलवे मजदूर यूनियन के यूथ बिंग के शाखा सचिव मुकेश कुमार मीडिया प्रभारी मिथिलेश पाण्डेय, संगठन मंत्री इंद्रजीत कुमार, अशोक आर्यन, विकास कुमार, बाक्सिंग संघ के सचिव विजय यादव, अश्विनी शर्मा, नितिश कुमार सहित अन्य रेल कर्मचारियों एवं खिलाड़ी मौजूद रहे।
1 hour and 10 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1